Blog

  • सहकारिता सप्ताह के अवसर पर हरको बैंक द्वारा स्वच्छता अभियान का आयोजन

    सहकारिता सप्ताह के अवसर पर हरको बैंक द्वारा स्वच्छता अभियान का आयोजन

    चंडीगढ़- हरियाणा स्टेट को-ऑपरेटिव एपेक्स बैंक लिमिटेड (हरको बैंक) द्वारा आज सहकारिता सप्ताह के अवसर पर बैंक स्क्वायर, सेक्टर-17बी, चंडीगढ़ में  स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व हरको बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. प्रफुल्ल रंजन ने वरिष्ठ बैंक अधिकारियों के साथ किया। इस अवसर पर डॉ. प्रफुल्ल रंजन ने कहा कि सहकारिता आंदोलन केवल वित्तीय संस्थानों पर आधारित व्यवस्था नहीं है, बल्कि यह समावेशी विकास, पर्यावरणीय स्थिरता तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित एक जन-केंद्रित आंदोलन है।

    यह स्वच्छता अभियान सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत हरको बैंक द्वारा श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस के सहयोग से आयोजित किया गया, जो बैंक की अपनी मूल सहकारी बैंकिंग प्रतिबद्धताओं के साथ-साथ नागरिक उत्तरदायित्व एवं सामुदायिक सहभागिता के प्रति उसकी दृढ़ प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित करता है। यह अभियान बैंक स्क्वायर, सेक्टर-17बी, चंडीगढ़ में आयोजित किया गया, जहाँ बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बैंक स्क्वायर में व्यापक स्वच्छता कार्य किया। इस अभियान में महाप्रबंधक श्री अशोक वर्मा, महाप्रबंधक श्रीमती उर्वशी गुप्ता, उप -महाप्रबंधक श्रीमती सुधा शर्मा , प्रबंधक श्री जयपाल सिंह , प्रबंधक श्री महेंद्र जांगड़ा, प्रबंधक श्री उमेश कुमार तथा सहायक प्रबंधक श्री विजय कुमार  सहित अन्य बैंक अधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। ऐसी जनहितकारी पहलों के माध्यम से हरको बैंक सहकारिता आंदोलन के मूल सिद्धांतों एवं मूल्यों को निरंतर आत्मसात करते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा है तथा स्वच्छ भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय एवं सार्थक भूमिका निभा रहा है।

  • पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

    पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

    चंडीगढ़-  गणतंत्र दिवस 2027 पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/सिफारिशों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पुरस्कारों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in/) पर 31 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किए जा सकते हैं। इन पुरस्कारों में पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि नामांकन करने वाले व्यक्ति अधिकतम 800 शब्द का एक व्याख्यात्मक प्रशस्ति-पत्र जिसमें अनुशंसित व्यक्ति की संबंधित क्षेत्र/विषय में विशिष्ट और अन्य उपलब्धियों/सेवाओं का स्पष्ट उल्लेख किया गया हो, प्रस्तुत करें।

    उन्होंने बताया कि पद्म पुरस्कार, अर्थात पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। वर्ष 1954 में स्थापित इन पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। यह पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक कार्य, नागरिक सेवाओं, व्यापार और उद्योग जैसे सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवाओं के लिए उत्कृष्ट-कार्य को मान्यता प्रदान करने के लिए प्रदान किए जाते हैं। जाति, व्यवसाय, पद या लैंगिक भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। डॉक्टर और वैज्ञानिकों को छोड़कर सार्वजनिक उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं।

  • Jalandhar News: ठेकेदार की लापरवाही, बारिश में बनाई सड़क, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ठेकेदार की लापरवाही, बारिश में बनाई सड़क, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर में आज हुई बारिश से जहां लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली, वहीं ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। दरअसल, नगर निगम की ओर से ठेकेदार को अग्रवाल ढाबे के पास सड़क बनाने का काम दिया गया था। लेकिन ठेकेदार द्वारा बारिश में ही सड़क बनाने का काम करवाया गया। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि बारिश में एक ओर सड़क से वाहन गुजर रहे है, दूसरी ओर बारिश में ठेकेदार द्वारा तेज बारिश में सड़क बनाने का काम करवाया जा रहा है।

    घटना की वीडियो कांग्रेस पूर्व विधायक राजिदंर बेरी ने कैमरे में कैद कर ली। राजिंदर बेरी ने कहा कि ठेकेदार की लापरवाही को उजागर किया। उन्होंने कहा कि बारिश में बन रही सड़क कितने लंबे समय तक चल पाएगी। उन्होंने नगर निगम कमिशनर से वीडियो के जरिए जेई या एक्सीएन को घटना स्थल पर पहुंचने की अपील की और काम को रुकवाने की गुहार लगाई है। बेरी ने कहा कि बारिश में बन रही सड़क से नगर निगम का करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है।

     

  • रास्ता रोककर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज

    रास्ता रोककर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज

    ऊना : जिला मुख्यालय के समीप मलूकपुर गांव में महिला और उसकी सास के साथ कथित अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। पुलिस थाना सदर ऊना में दर्ज शिकायत के अनुसार, सीता देवी पत्नी पवन कुमार निवासी गांव मलूकपुर ने आरोप लगाया कि 2 जुलाई 2026 की शाम उसके जेठ नरेश कुमार ने गांव में उनका रास्ता रोक लिया, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
    शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  • Punjab News: स्कॉर्पियो सवार ने चलाई गोलियां, युवक घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: स्कॉर्पियो सवार ने चलाई गोलियां, युवक घायल, देखें वीडियो

    मोहालीः बनूड़ बैरियर के पास उस समय देर रात दहशत का माहौल बन गया, जब स्कॉर्पियो सवार युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। जानकारी के अनुसार घटना देर रात लगभग 12 बजे घटी। इस घटना में बनूड़ का रहने वाला लवप्रीत सिंह उर्फ काली गंभीर रूप से घायल हो गया। लवप्रीत को तत्काल चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    बताया जा रहा हैकि लवप्रीत सिंह काम से लौटकर अपने साथियों के साथ बनूड़ बैरियर के पास एक दुकान से सामान खरीद रहा था। इसी दौरान वहां स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार युवक पहुंच गया और किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और स्कॉर्पियो सवार ने कथित तौर पर गोलिया चला दीं।

    स्थानीय लोगों के अनुसार मौके पर 7 से 8 राउंड फायर हुए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। गोलियों की आवाज़ सुनकर लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। फायरिंग के दौरान लवप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे साथियों और राहगीरों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

    सूचना मिलते ही बनूड़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटना स्थल से सबूत इकट्ठे करने के साथ-साथ आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी अपने कब्जे में ले ली है। एसएचओ अर्शदीप शर्मा ने बताया कि फायरिंग करने वाले युवक की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रारम्भिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश से जुड़ा हुआ लगता है। पुलिस द्वारा हर पहलू से जांच की जा रही है।

     

  • रायपुर सहोड़ा में सट्टा लगाते व्यक्ति को पुलिस ने दबोचा, नकदी व दड़ा पर्चियां बरामद

    रायपुर सहोड़ा में सट्टा लगाते व्यक्ति को पुलिस ने दबोचा, नकदी व दड़ा पर्चियां बरामद

    ऊना/सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना ने अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना मैहतपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर एचसी जसवंत कुमार के नेतृत्व में टीम ने रायपुर सहोड़ा स्थित रेलवे फाटक के समीप दबिश दी। इस दौरान रविन्द्र कुमार निवासी वसदेहड़ा, तहसील एवं जिला ऊना के कब्जे से 1,210 रुपये की नकदी और दड़ा सट्टा की पर्चियां बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
     
  • ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ विश्व को भारत का शाश्वत संदेश हैः राज्यपाल

    ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ विश्व को भारत का शाश्वत संदेश हैः राज्यपाल

    शिमला : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज शिमला में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित शिव-शक्ति महाकथा एवं शिव विवाह महोत्सव में भाग लिया। इस अवसर पर राज्यपाल ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि तथा सर्वांगीण विकास की कामना की। इस आध्यात्मिक आयोजन में भाग लेने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने कहा कि ऐसे आयोजन भारत की सनातन सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म केवल एक धर्म नहीं, बल्कि करुणा, समरसता और सार्वभौमिक बंधुत्व जैसे शाश्वत मूल्यों पर आधारित जीवन पद्धति है। उन्होंने प्राचीन भारतीय दर्शन ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह आदर्श आज भी मानवता को शांति, सह-अस्तित्व और विश्व बंधुत्व का मार्ग दिखाता है।

    राज्यपाल ने कहा कि संयुक्त परिवारों से एकल परिवारों की ओर बढ़ना सामाजिक परिवर्तन को प्रतिबिंबित करता है लेकिन इसके कारण पारिवारिक संस्कार, भावनात्मक जुड़ाव और परिवार के सदस्यों के बीच सार्थक संवाद कमजोर नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार की नींव प्रेम, परस्पर सम्मान और संवाद पर आधारित होनी चाहिए। युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इस बुराई के समूल नाश के लिए कानून की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करना आवश्यक है, लेकिन सामाजिक दुष्प्रभावों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम संस्कारयुक्त परवरिश है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों के साथ समय बिताएं, उनसे खुलकर संवाद करें तथा उन्हें भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परम्पराओं से जोड़ें। राज्यपाल ने समाज से आह्वान किया कि सामूहिक रूप से यह सुनिश्चित किया जाए कि भारत की सांस्कृतिक विरासत, पारिवारिक परम्पराओं और आध्यात्मिक मूल्यों से युवाओं को जोड़ा जाएं।

     

  • Jalandhar से सासंद Channi के घर हुई मीटिंग पर Raja Warring का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar से सासंद Channi के घर हुई मीटिंग पर Raja Warring का आया बयान, देखें वीडियो

    जल्द कांग्रेस सीएम के चेहरे का करेंगी ऐलान

    चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर जहां सभी पार्टियों की नजर सत्ता में आने के लिए टिकी हुई है। वहीं कांग्रेस में अभी भी पार्टी के नेता नाराज चल रहे है और हाईकमान मामले को सुलझाने में लगी हुई है। दरअसल, हाल ही में हाईकमान की ओर से नई नियुक्तियां जारी की गई थी। जिसको लेकर जालंधर से सासंद चरणजीत सिंह नाराज दिखाई दिए। मोरिंडा में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने घर पर कांग्रेस नेताओं की एक बैठक बुलाई। जिसके बाद जल्द हाईकमान से मामले को लेकर मुलाकात करने का फैसला लिया। वहीं सासंद चन्नी के घर हुई बैठक को लेकर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का पहला बयान सामने आया है। वड़िंग ने कहा कि चन्नी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और उनके घर नेताओं का इकट्ठा होना कोई चिंता की बात नहीं है। हालांकि वडिंग ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस में ना तो कोई लड़ाई है और ना ही कोई गुटबंदी है। राजा वड़िंग ने कहा कि हर नेता को अपने विचार व्यक्त करने का पूरा अधिकार है, लेकिन किसी को भी पार्टी की सीमाएं पार करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। वड़िंग ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी किसी भी समय कांग्रेस हाईकमान से मिल सकते हैं और इसमें कोई गलत बात नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ नेता उनके लिए सम्माननीय हैं और वे उन्हें अपना सिर का ताज मानते हैं। पार्टी में मतभेदों की चर्चाओं को खारिज करते हुए वड़िंग ने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस के सभी नेता एक साथ नजर आएंगे। उन्होंने दावा किया कि वे एक ही मंच और एक ही गाड़ी में साथ दिखाई देंगे, जिससे पार्टी की एकता का संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ बोलने वाले पार्टी में ही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सभी बड़े नेता मेरे सिर का ताज हैं। आने वाले दिनों में हम साथ दिखेंगे। 27 तारीख के लिए कांग्रेस के सीएम चेहरे को लेकर भी राजा वड़िंग ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं सीएम की रेस में नहीं हूं, राहुल गांधी जिसको भी सीएम का चेहरा बनाएंगे, मैं उसके साथ खड़ा रहूंगा। फिलहाल राजा वड़िंग ने स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस में सब कुछ ठीक है और पार्टी के सारे नेता एकजुट हैं। अब देखना यह होगा कि आने वाले दिनों में पार्टी की यह एकता जमीनी स्तर पर कितनी दिखती है।  
  • Jalandhar News: सरेआम गुंडागर्दी, घर पर तलवारों से किया हमला, की पत्थरबाजी, एक घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सरेआम गुंडागर्दी, घर पर तलवारों से किया हमला, की पत्थरबाजी, एक घायल, देखें वीडियो

    आरोप- तीसरी बार हुई घटना, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

    जालंधर, ENS: शहर की 3 स्टार कॉलोनी में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां देर रात नौजवानों ने घर के मुख्य गेट पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और जमकर पत्थरबाजी की। मामले को लेकर पीड़ित राजिंदर कुमार का कहना हैकि इसी जगह पर कुछ समय पहले एक लड़ाई को लेकर आज निहंग बाणे में आए नौजवानों द्वारा घर पर हमला किया गया। राजिंदर कुमार ने बताया कि 20 से 25 से नौजवानों ने घर के गेट पर तलवारों से हमला कर दिया। घटना को लेकर घर के गेट पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया और पत्थर मारे गए।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    पीड़ित के अनुसार कृष्णा नामक व्यक्ति का गिरोह है, उसने साथियों के साथ मिलकर परिवार पर तीसरी बार हमला किया है। परिवार ने बताया कि कृष्णा पर मर्डर केस सहित कई अन्य मामले दर्ज है और वह हाल ही में जेल से बाहर आया है। राजिंदर कुमार ने बताया कि उनकी करियाना की दुकान है और बेटा टैक्सी चलाने का काम करता है। 6 महीने पर टैक्सी की राइड को लेकर विवाद हुआ था। उस दौरान कृष्णा ने नौजवानों के साथ मिलकर छोटे बेटे पर हमला किया था। घटना में छोटा बेटा रोहित घायल हुआ था। वहीं एक महीने पहले दूसरे बेटे बॉबी पर हमला किया गया था। वहीं देर रात दोबारा से कृष्णा ने नौजवानों के साथ मिलकर उनके घर पर हमला कर दिया। इस घटना में एक नौजवान के पैर में ईंट लगी और उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। इस घटना में नौजवान का पैर फैक्चर हुआ है। घटना को लेकर देर रात 112 पर पुलिस को दी गई। वहीं पीड़ित परिवार सहित इलाका निवासियों का कहना है कि पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। यही कारण है कि वह बार-बार आकर हमला कर रहे है।। हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद आज सुबह थाना 8 की पुलिस घटना स्थल पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पीड़ित परिवार ने कहा कि नौजवानों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है। देर रात घटना को अंजाम देने के बाद जान से मारने की धमकियां देकर नौजवान फरार हो गए। इस मामले को लेकर परिवार पुलिस कमिशनर दफ्तर में इंसाफ की गुहार लेकर पहुंचा है।
  • Birthday Party में नशा देकर बेहोश विदेशी छात्रा से Gang rape, दो आरोपी गिरफ्तार

    Birthday Party में नशा देकर बेहोश विदेशी छात्रा से Gang rape, दो आरोपी गिरफ्तार

    खरड़ः खरड़ की एक सोसायटी के फ्लैट में बर्थ-डे पार्टी के दौरान दो छात्रों ने अपनी ही दोस्त से गैंगरेप किया है। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान एजेकियल और फ्रैंक के तौर पर हुई है। आपकों बता दें छात्र विदेशी है, जिससे गैंगरेप हुआ है और जिन्होंने गैंगरेप किया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां दोनों को रिमांड पर भेजा गया है।

    जानकारी के अनुसार पीड़ित छात्रा लुधियाना की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में पढ़ती है। दोनों आरोपी भी लुधियाना की ही एक दूसरी प्राइवेट यूनिवर्सिटी के छात्र हैं। 29 जून को खरड़ में किराए के एक फ्लैट में एजेकियल के जन्मदिन की पार्टी रखी गई थी, जहां आरोपियों ने पीड़िता को भी इन्वाइट किया था। इतना ही नहीं आरोपियों ने छात्रा को टैक्सी किराया भी दिया था। इस दौरान पीड़िता रात के 12 बजे अपनी सहेलियों के साथ खरड़ के फ्लैट में पहुंची, जहां पहले से आरोपी और उनके साथ एक अन्य लड़की मौजूद थी। पार्टी के दौरान उन्होंने गेम आदि भी खेले।

    पार्टी में बीयर, शराब और ज्यादा नशा होने की वजह से उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उसे आराम करने के लिए दूसरे दोस्त आरोपी फ्रैंक के कमरे में भेज दिया गया। रात करीब 3 बजे जब छात्रा बेहोश थी, तो एजेकियल और फ्रैंक कमरे में आए। उन्होंने पीड़िता के साथ गैंगरेप किया। पीड़िता का आरोप है कि जब उसके दोस्त उसे घर ले जाने के लिए पहुंचे, तो आरोपियों ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। अगली सुबह जब पीड़िता को होश आया, तो उसे पूरे शरीर में दर्द महसूस हुआ।

    पीड़िता ने तुरंत घटना के बारे में अपने भाई को बताया। पुलिस अधिकारियों को शिकायत 30 जून को मिली थी, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई शुरू की गई। 1 जुलाई को मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता का बयान दर्ज किया गया। डॉक्टरों की एक विशेष समिति द्वारा मेडिकल जांच की गई, जिसमें रेप की पुष्टि हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।