Home Punjab>Amritsar जालंधरः तेजधार हथियार से नौजवान पर हमला, हुई मौ+त, देखें Live 

जालंधरः तेजधार हथियार से नौजवान पर हमला, हुई मौ+त, देखें Live 

0

जालंधर, ENS: गुजापीर में 5 दिन पहले मामूली बात को लेकर हुए झगड़े के दौरान युवक ने नौजवान और उसके बेटे पर चाकू से हमला कर दिया था। जिसके बाद घायल पिता-पुत्र को ईलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां ईलाज दौरान आज नौजवान की मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल बच्चे के हाथ पर 8 टांके लगे है। नौजवान की मौत को लेकर पीड़ित परिवार ने डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि सही ईलाज ना होने के कारण नौजवान की मौत हुई है। 

मृतक की पहचान 32 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है। परिवार ने बताया कि धर्मेंद्र कुमार का गोरखपुर के युवक के साथ मामूली बात को लेकर 5 दिन पहले गुजापीर में झगड़ा हुआ था। जहां युवक ने बाप-बेटे पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना की सूचना थाना 8 की पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन 5 दिन बाद आज धर्मेंद्र की ईलाज के दौरान मौत हो गई है। जिसके बाद परिजनों द्वारा सिविल अस्पताल में हंगामा किया जा रहा है और डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए जा रहे है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here