Blog

  • अशनूर-अभिषेक पर भड़के Bigg Boss, इस वजह से जमकर लगाई दोनों को फटकार

    अशनूर-अभिषेक पर भड़के Bigg Boss, इस वजह से जमकर लगाई दोनों को फटकार

    मनोरंजन: ‘बिग बॉस 19’ आए दिन दिलचस्प होता जा रहा है। इस हफ्ते शो से एक नहीं बल्कि दो घरवाले नॉमिनेट हुए हैं। बसीर अली और नेहल डबल एलिमिनेशन में घर से बाहर हुए हैं। इस शॉकिंग एविक्शन से घरवाले बाहर नहीं निकले थे वहीं अशनूर और अभिषेक के कारण एक और नया बवाल मच गया है।

    अशनूर-अभिषेक ने तोड़े घर के नियम

    अशनूर और अभिषेक ने घर का एक बहुत बड़ा नियम तोड़ दिया है। दोनों ने बिना माइक के बातचीत की। बिग बॉस के बार-बार वॉर्निंग देने के बाद भी दोनों बिना माइक के ही बात करते रहे। अभिषेक और अशनूर की इस हरकत पर बिग बॉस गुस्से में आग बबूला हो गए और उन्होंने दोनों को सजा देने का फरमान घर के कैप्टन मृदुल पर छोड़ दिया। शो का प्रोमो भी सामने आया है जिसमें बिग बॉस काफी गुस्से में अभिषेक और अशनूर को फटकारते हुए दिख रहे हैं। बिग बॉस ने कहा कि अभिषेक और अशनूर आपने मुझे मजाक समझ लिया है। सजा के अनुरुप अभिषेक और अशनूर की इस हरकत पर बिग बॉस गुस्से से आग बबूला हो गए और उन्होंने दोनों को सजा देने का फरमान घर के कैप्टन मृदुल पर छोड़ दिया।

    दोनों को फटकारते दिखे बिग बॉस

    शो का एक प्रोमो भी सामने आया है जिसमें बिग बॉस कॉफी गुस्से में अभिषेक और अशनूर को फटकारते हुए नजर आ रहे हैं। बिग बॉस ने कहा कि – ‘अभिषेक और अशनूर आपने मुझे आपने मुझे मजाक समझ लिया है। सजा के तौर पर अभिषेक और अशनूर को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया जाना चाहिए’।

    मृदुल ने पलटा सारा गेम

    घरवाले बिग बॉस की इस बात की सहमति जताते दिखे परंतु गौरव खन्ना अपने दोस्त अशनूर और अभिषेक को सपोर्ट करते दिखे। गौरव बोले – ‘मैं बिल्कुल चाहता हूं कि दोनों नॉमिनेट हो लेकिन सिर्फ ये दोनों नॉमिनेट हो ये थोड़ा ज्यादा है’। गौरव खन्ना की इस बात पर सभी घरवाले गुस्से से भड़क गए। सभी के बीच जमकर बहसबाजी हो गई। इसके बाद बिग बॉस ने फिर घर के कैप्टन मृदुल से कहा कि वो इस बात का फैसला लें। अशनूर और अभिषेक को घर से नॉमिनेट होना चाहिए या नहीं? अब मृदुल का क्या फैसला होगा ये तो फैंस को शो देखने के बाद ही पता चलेगा। मगर रिपोर्टस की मानें तो मृदुल ने दोस्त अशनूर और अभिषेक को दूसरा मौका देने के लिए कहा जिससे बिग बॉस और ज्यादा भड़क गए और बिग बॉस ने अशनूर और अभिषेक को छोड़कर बाकी सभी घरवालों को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया है। शो काफी इंटेंस और इंटरेस्टिंग हो गया है। फैंस अब आज के एपिसोड को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
  • Haryana News: पूर्व डीजीपी के बेटे की मौत को लेकर SIT Head विक्रम नेहरा का आया बयान, देखें वीडियो

    Haryana News: पूर्व डीजीपी के बेटे की मौत को लेकर SIT Head विक्रम नेहरा का आया बयान, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत के मामले में जांच की रफ्तार तेज हो गई है। इस मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने आज अहम कदम उठाते हुए 9 सुरक्षा कर्मियों को पूछताछ के लिए बुलाया, जो घटना के दिन ड्यूटी पर तैनात थे। ये सभी पंजाब पुलिस के कर्मचारी हैं।

    एसआईटी प्रमुख विक्रम नेहरा ने बातचीत में बताया कि पूछताछ के लिए बुलाए गए लोगों में मृतक के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) भी शामिल हैं। इसके अलावा, घर में काम करने वाले अन्य 7 लोगों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है। नेहरा ने बताया कि SIT यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना वाले दिन घर में कौन-कौन लोग मौजूद थे और मृतक के संपर्क में कौन-कौन था। उन्होंने कहा, हम उन सभी लोगों से पूछताछ कर रहे हैं जो अकिल अख्तर के आसपास मौजूद थे या परिवार के नज़दीक थे। उनके बयानों से घटना की कड़ियां जोड़ने में मदद मिलेगी।

    एसआईटी हेड ने यह भी खुलासा किया कि मृतक अकील अख्तर का मोबाइल फोन अब तक नहीं मिला है। मोबाइल मिलने के बाद उसकी फोरेंसिक जांच कराई जाएगी, जिससे इस मामले में कई अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है। विक्रम नेहरा ने आगे बताया कि जांच टीम ने सीन ऑफ क्राइम से कुछ संदिग्ध वस्तुएं बरामद की हैं, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा, घटनास्थल से कुछ ऐसी चीजें मिली हैं जो संदिग्ध लग रही हैं। फिलहाल उन्हें फोरेंसिक लैब भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही हम आगे की कार्रवाई करेंगे।

    जब उनसे पूछा गया कि क्या पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा, तो एसआईटी हेड ने कहा कि अभी शुरुआती जांच जारी है और टीम सबूत इकट्ठा करने में लगी है। उन्होंने स्पष्ट किया, जैसे ही हमें लगेगा कि उनकी पूछताछ जरूरी है, उन्हें जांच में शामिल किया जाएगा।

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक, SIT अब तक कई पहलुओं पर काम कर रही है, जिसमें मृतक की मानसिक स्थिति, घटना के दिन की गतिविधियां, और परिवार के सदस्यों से बातचीत जैसी बातें शामिल हैं। फिलहाल SIT इस मामले को संदेहास्पद मृत्यु के तौर पर जांच रही है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों के सामने आने के बाद ही अगला कदम तय किया जाएगा।

  • Punjab News: सड़कों के सुधार को लेकर इस इलाकों को मिले 2 करोड़, विधायक धालीवाल ने किया शिलान्यास, देखें वीडियो

    Punjab News: सड़कों के सुधार को लेकर इस इलाकों को मिले 2 करोड़, विधायक धालीवाल ने किया शिलान्यास, देखें वीडियो

    अमृतसरः आज विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने अजनाला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लिए अच्छी और नई सड़कें बनाने हेतु 2 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 7 सड़कों का उद्घाटन किया।

    विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि अजनाला विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण के लिए पत्थर रखे जा चुके हैं और आने वाले दिनों में और भी सड़कों पर पत्थर रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि अजनाला विधानसभा क्षेत्र में कई खेल स्टेडियम भी बनाए जा रहे हैं ताकि युवा अच्छे खेल खेल सकें। उन्होंने बताया कि कुल 59 सड़कें सरकार द्वारा बनाने के लिए मंजूर हुई है और इसी के साथ 35 स्टेडियम भी मंजूर हुए हैं।

    वहीं स्वास्थ्य सेवाओं को ओर विकसित करने के लिए साढ़े 4 करोड़ रुपए 3 डिस्पेंसरियों के लिए मंजूर हुए हैं। वहीं रंगला पंजाब स्कीम के तहत भी कई विकास कार्य किए जाएंगे। मुख्यमंत्री मान ने निर्देश दिए हैं कि अगले महीने विकास कार्यों पर जमीनी स्तर पर ध्यान दिया जाए और 1-2 महीनों में लोगों को सुपुर्द किया जाए।

  • Punjab News: श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत के उपलक्ष्य में इलाका वासियों को मिली करोड़ों की सौगात, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत के उपलक्ष्य में इलाका वासियों को मिली करोड़ों की सौगात, देखें वीडियो

    लुधियानाः श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत की 350वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शहरवासियों को एक बड़ी सौगात दी गई है। इस विशेष अवसर पर गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब से लेकर फील्ड गंज तक नई सड़क निर्माण परियोजना की घोषणा की गई है। यह सड़क करीब 1.65 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी।

    इस मौके पर लुधियाना के प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं नगर निगम अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधायक अशोक पराशर पप्पी, विधायक मदन लाल बग्गा, सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर और गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के सेवादार प्रीतपाल सिंह पाली विशेष रूप से मौजूद रहे।

    नेताओं ने इस अवसर पर कहा कि गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब न केवल धार्मिक दृष्टि से, बल्कि शहर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का भी एक महत्वपूर्ण केंद्र है। सड़क निर्माण से श्रद्धालुओं को आने-जाने में सुविधा होगी और क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ेगी।

    गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने इस पहल के लिए सरकार और स्थानीय प्रशासन का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह परियोजना गुरुद्वारा के 350वें शहादत वर्ष को और भी यादगार बनाएगी। आने वाले समय में गुरुद्वारे से जुड़े अन्य विकास कार्यों की भी योजना बनाई जा रही है, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को उत्तम सुविधाएं मिल सकें। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने अरदास कर नगर और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

  • रामबाण है हल्दी का पानी, खाली पेट पीने से मिलेगा कई समस्याओं से छुटकारा

    रामबाण है हल्दी का पानी, खाली पेट पीने से मिलेगा कई समस्याओं से छुटकारा

    हेल्थः हल्दी का इस्तेमाल खाने में रंग भरने के अलावा कई तरह की स्वास्थ्य स्थितियों के इलाज के लिए भी किया जाता रहा है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। सूजनरोधी गुणों के अलावा, हल्दी एक एंटीऑक्सीडेंट भी है जो सेहत के लिए लाभकारी है। ऐसे में सुबह के समय खाली पेट हल्दी का पानी पीने से आपको स्वस्थ शरीर और कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

    हल्दी का इस्तेमाल रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए सदियों से किया जा रहा है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। साथ ही, नियमित रूप से हल्दी का पानी पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखने में मदद मिल सकती है जो संक्रमण से लड़ने और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

    नियमित रूप से हल्दी का पानी पीने से पाचन में सुधार, गैस को कम करने में मदद मिलती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए गए हैं, जो पाचन स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करते हैं। हल्दी में कर्क्यूमिन नामक एक कंपाउंड होता है, जिसमें शक्तिशाली एंटी इन्फ्लामेट्री गुण पाए जाते हैं। नियमित रूप से हल्दी वाला पानी पीने से शरीर में सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है, जो पुरानी बीमारियों को रोकने में मदद कर सकता है।

  • Punjab News: कोर्ट में सासंद कंगना रनौत की पेशी, पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, देखें वीडियो

    Punjab News: कोर्ट में सासंद कंगना रनौत की पेशी, पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, देखें वीडियो

    बठिंडाः बहादरगढ़ झंडियां की एक बुजुर्ग महिला महिंदर कौर के खिलाफ गलत टिप्पणियां करने के मामले में मानहानि केस का सामना कर रहीं संसद सदस्य और प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत आज अदालत में पेश होने के लिए पहुंची। जिसके मद्देनज़र बठिंडा पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हुए हैं। अदालत परिसर के नजदीकी चौरास्ते पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਕੰਗਨਾ ਰਣੌਤ ਦੀ ਅੱਜ ਬਠਿੰਡਾ ਕੋਰਟ ’ਚ ਪੇਸ਼ੀ

    उल्लेखनीय है कि अदालत ने मानहानि मामले में पहले कंगना को कई बार समन जारी किए थे और उन्होंने अपने वकील के जरिए पहले केस को खारिज करने और फिर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पेश होने की उच्च अदालत तक अर्जी दी थी, पर अदालत ने अर्जियों को खारिज कर कंगना को व्यक्तिगत तौर पर पेश होने के निर्देश दिए थे। जिसके चलते कंगना ने बाद में दोपहर 2 बजे के बाद अदालत में पेश होने की अनुमति मांगी थी।

  • 30 या फिर 31 किस दिन मनाई जाएगी आंवला नवमी? जानें शुभ मुहूर्त और पौराणिक कथा

    30 या फिर 31 किस दिन मनाई जाएगी आंवला नवमी? जानें शुभ मुहूर्त और पौराणिक कथा

    धर्म: दीवाली भले ही खत्म हो गई है लेकिन हिंदू धर्म में अभी भी उत्सव खत्म नहीं हुई। 25 से 28 अक्टूबर तक छठ का महापर्व है। इसके बाद अक्षय नवमी का भी पर्व आने वाला है। अक्षय नवमी को आंवला नवमी भी कहते हैं। यह त्योहार हर साल कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि वाले दिन मनाया जाता है। इस दिन आंवले के वृक्ष की खासतौर पर पूजा की जाती है हालांकि इस बार आंवला नवमी की तिथि को लेकर थोड़ी कफ्यूंजन है। कुछ लोगों का कहना है कि आंवला नवमी 30 की है वहीं कुछ लोगों का कहना है कि 31 अक्टूबर को आंवला नवमी है।

    31 अक्टूबर को मनाई जाएगी आंवला नवमी

    हिंदू पंचागों के अनुसार, नवमी तिथि 30 अक्टूबर सुबह 10:06 बजे से शुरु होगी और 31 अक्टूबर में सुबह 10:03 बजे खत्म होगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, अक्षय नवमी का पर्व 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

    शुभ योग और मुहूर्त

    हिंदू पंचागों के अनुसार, इस बार अक्षय नवमी पर वृद्धि योग और रवि योग जैसे कई शुभ योग बने रहे हैं। 31 अक्टूबर को वृद्धि योग सुबह 6:17 बजे से पूरे दिन तक रहेगा। रवि योग भी सारा दिन रहेगा। इसके साथ ही शिववास योग भी इस दिन बन रहा है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा, दान और उसके नीचे खाना खाने से अक्षय पुण्य मिलता है। इस दिन भगवान विष्णु और भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चचना की जाती है।

    आंवला नवमी से जुड़ी पौराणिक कथा

    पौराणिक कथा के अनुसार, इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा और उसके नीचे खाना खाने की परंपरा मां लक्ष्मी ने शुरु की थी। एक बार लक्ष्मी जी जब पृथ्वी पर भ्रमण करने के लिए आई थी तब उनके मन में भगवान विष्णु और भगवान शिव की संयुक्त पूजा करने का विचार मन में आया लेकिन उन्हें यह संशय भी हुआ कि दोनों देवों की एक साथ पूजा कैसे होगी। तभी उन्हें यह याद आया कि तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है और बेलपत्र भगवान शंकर को। दोनों के गुण आंवला के पेड़ में मौजूद होते है इसलिए उन्होंने आंवले के पेड़ को विष्णु और शिव दोनों का प्रतीक मानकर उसका पूजन किया। उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु और भगवान शिव वहां पर प्रकट हुए। इसके बाद में माता लक्ष्मी ने आंवले के वृक्ष के नीचे बैठकर खाना बनाया और दोनों देवताओं को भोग लगाया। इसके बाद उन्होंने खुद भी भोजन ग्रहण किया। तभी से अक्षय नवमी पर आंवले के वृक्ष की पूजा और उसके नीचे खाना करने की धार्मिक परंपरा चली आ रही है।
  • पानी की बोतल में छिपाकर ला रहा था Gold, Delhi Airport पर यात्री Arrest, देखें वीडियो

    पानी की बोतल में छिपाकर ला रहा था Gold, Delhi Airport पर यात्री Arrest, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते दुबई से दिल्ली आए एक भारतीय यात्री को एयरपोर्ट पर सोना के साथ पकड़ा है। जानकारी के अनुसार उड़ान संख्या AI-996 से दुबई से आए एक भारतीय यात्री से 170 ग्राम सोना जब्त किया गया। यात्री का फ्लाइट गेट से ही पीछा किया गया और ग्रीन चैनल से बाहर निकलने की कोशिश करते समय उसे रोक लिया गया। उसके सामान की एक्स-रे जांच की गई। इस दौरान, अधिकारियों को संदिग्ध तस्वीरें दिखाई दीं। गहन जांच करने पर, एक प्लास्टिक की बोतल के ढक्कन के नीचे एक सोने का गोला छिपा हुआ दिखा।

    बरामद सोने का वजन 170 ग्राम था, जिसे सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत ज़ब्त कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है। आरोपी को पकड़ा लिया गया है। इस महीने सीमा शुल्क विभाग की खुफिया एजेंसी डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने मुंबई में भी सोने की तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया था। ‘ऑपरेशन गोल्डन स्वीप’ के तहत कार्रवाई करते मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विदेश का 1.2 किलोग्राम सोना जब्त किया गया था। इस सोने की कीमत करीब 1.60 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

  • Resort से निकला 6 फीट लंबा अजगर, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Resort से निकला 6 फीट लंबा अजगर, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    धमतरीः एक रिसॉर्ट में 6 फीट लंबा अजगर देखने को मिला है। रिसॉर्ट में मौजूद लोग सोफे पर बैठे थे, तभी उन्हें फुफकारने की आवाज सुनाई दी। सांप देखकर वे तुरंत सोफा छोड़कर बाहर भागे, जैसे ही सोफा हटाने पर सांप दिखा तो लोगों में हड़कंप मच गया। रिसॉर्ट मालिक ने तुरंत सर्प मित्र सूर्यकांत को सूचना दी। सूर्यकांत मौके पर पहुंचे। लोगों ने पहले सांप को रसेल वाइपर समझा था, लेकिन जब सोफे को पलटा गया, तो 6 फीट का अजगर उसके नीचे छिपा बैठा मिला जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूर्यकांत ने बताया कि अजगर को एक बोरी में भरकर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया, जिसके बाद रिसॉर्ट में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। धमतरी जिले में इन दिनों मौसम में बदलाव देखा जा रहा है, जिसके कारण जीव-जंतु भी अपने ठिकानों से बाहर निकल रहे हैं। यह अजगर कब रिसॉर्ट में घुसा, इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। वहीं अब रिसॉर्ट मालिक ने अन्य जगहों पर भी सावधानीपूर्वक जांच करने के निर्देश दिए हैं।
  • अमेरिका ने 50 युवाओं को किया डिपोर्ट, 25 घंटे तक बेड़ियों में रहे नौजवान

    अमेरिका ने 50 युवाओं को किया डिपोर्ट, 25 घंटे तक बेड़ियों में रहे नौजवान

    अंबालाः अमेरिका ने एक बार फिर से भारतीय युवाओं को झटका दिया है। दरअसल, अवैध रूप से रह रहे हरियाणा के 50 युवकों को अमेरिका ने डिपोर्ट करके वापस भारत भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, इन सभी के हाथ-पैरों में बेड़ियां लगी हुई थीं। विमान शाम दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा और वहां से हरियाणा पुलिस इन युवकों को अपने साथ ले गई। बताया जा रहा हैकि सभी नौजवान डंकी के रास्ते अमेरिका गए थे। इनमें सबसे अधिक करनाल के 16 व कैथल के 14 युवक हैं। इनके अलावा कुरुक्षेत्र व अंबाला के 5-5, यमुनानगर के 4, जींद के 3, रोहतक व पानीपत का एक-एक युवक शामिल है। सभी की उम्र 18 से 42 साल के बीच है।

    वहां छह महीने से लेकर डेढ़ साल तक विभिन्न जेलों में रहे और अब बेड़ियों में वतन लौटे हैं। इनमें अंबाला के जगोली गांव के हरजिंदर सिंह भी हैं, जो फ्लोरिडा के जैक्सन वेल में रसोइए की नौकरी करने गए थे। हरजिंदर ने अमेरिका पहुंचने के लिए अपने माता-पिता की मेहनत की कमाई, करीब 35 लाख रुपये, खर्च कर दिए थे। उन्हें विश्वास था कि वहां जाकर वह परिवार के लिए एक सुखद भविष्य बनाएंगे, लेकिन उनकी उम्मीदें और सपने वहीं टूटकर रह गए।

    हरजिंदर सिंह ने बताया कि सभी को करीब 25 घंटे तक बेड़ियों में रखा गया, जिससे उनके पैरों में सूजन आ गई। इस बर्ताव ने हरजिंदर और उनके जैसे कई लोगों के लिए अमेरिका का सपना किसी बुरे अनुभव में बदल दिया। उन्होंने इस अमानवीय व्यवहार की निंदा की और भारतीय सरकार से मदद की गुहार लगाई है। कैथल के डीएसपी ललित ने बताया कि अधिकतर युवा एक से डेढ़ साल से अमेरिका में रह रहे थे। इन सभी को वीजा नियमों के उल्लंघन और अवैध प्रवास के कारण जेल में बंद किया हुआ था।

    कैथल से डंकी रूट से गए करीब एक हजार युवा अब भी अमेरिका में हैं। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम की निगरानी में रविवार सुबह 11 बजे सभी को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इनके अपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जाएगी। पुलिस पता लगाएगी कि ये लोग किस रूट से होते हुए पहुंचे थे। करनाल के डीएसपी संदीप कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया, सभी युवा युवा 40 से 70 लाख रुपये खर्च करके डंकी रूट से अमेरिका गए थे।

    वहां उनको अस्थायी जेलों में रखा गया था। किसी ने अभी ट्रैवल एजेंट के खिलाफ शिकायत नहीं दी है। पानीपत के साहिल ने बताया कि 50 लाख रुपये खर्च करके वह 2024 में डंकी रूट से अमेरिका पहुंचा था। करीब नौ माह तक वह कैंप में रहा। रोहतक के गांव किलोई खास के सन्नी ने बताया कि वह मई 2024 में गया था। अब उसके परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है।