Blog

  • सीएम का बड़़ा ऐलान, शहीदों के परिवारों की पेंशन और मुआवजे में की जाएगी बढ़ोतरी

    सीएम का बड़़ा ऐलान, शहीदों के परिवारों की पेंशन और मुआवजे में की जाएगी बढ़ोतरी

    हरियाणा। गणतंत्र दिवस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम नायब सैनी ने शहीदों के परिवारों और स्वतंत्रता सेनानियों के लिए पेंशन और मुआवजे में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों का सहारा बने। हमने स्वतंत्रता सेनानियों और उनकी विधवाओं की पेंशन को बढ़ाकर 40,000 रुपये प्रति माह कर दिया है। इसके अलावा, युद्ध में जान गंवाने वाले सैनिकों के परिवारों के लिए मुआवजा बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

    अग्निवीरों को राज्य सरकार नौकरियों में देगी 10% आरक्षण
    जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निवीरों को नौकरियों में 10% आरक्षण देने का फैसला किया गया है, ताकि युद्ध सेवा में भाग लेने वाले युवा सैनिकों को बेहतर अवसर मिल सकें। साथ ही राज्य सरकार ने शहीदों के आश्रित 418 लोगों को सरकारी नौकरियां देने का फैसला किया है। इन नौकरियों का उद्देश्य शहीदों के परिवारों की आर्थिक स्थिति को सुधारना और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने के लिए मदद करना है। इसके अलावा, उन्होंने आगामी अग्निवीर योजना को लेकर भी बड़ा फैसला लिया है।

    सीएम व राज्यपाल ने गुरुग्राम में फहराया तिरंगा
    बता दें कि राज्यपाल असीम कुमार घोष ने पंचकूला में राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में तिरंगा फहराया।

  • अब Kedarnath-Badrinath में बैन होगी गैर हिंदुओं की Entry, सरकार जल्द पास करेगी प्रस्ताव

    अब Kedarnath-Badrinath में बैन होगी गैर हिंदुओं की Entry, सरकार जल्द पास करेगी प्रस्ताव

    नई दिल्ली : बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता हेमंत द्विवेदी ने एक अहम ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम, केदारनाथ धाम और बीकेटीसी के अधीनस्थ सभी मंदिरों में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित रहेगा। इस बारे में मंदिर समिति की आने वाली बोर्ड बैठक में औपचारिक प्रस्ताव पास किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने सीएम पुष्कर धामी के दिशा-निर्देशों में अवैध मजारों को हटाने की कार्रवाई की भी सराहना की है। Read In English: https://encounternews.in/india/bktc-moves-to-restrict-non-hindu-entry-at-char-dham-and-associated-shrines/ Read In Punjabi : https://encounternewspaper.com/top-news/big-news-non-hindus-entry-banned-in-char-dham-dham-is-not-a-tourist-spot-it-is-a-center-of-faith-bktc-president/

    कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में जरुरी कदम

    बीकेटीसी अध्यक्ष ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देश में प्रदेशभर में अवैध मंजारों को हटाने की कार्रवाई की भी सराहना की है। उन्होंने इसको उत्तराखंड की धार्मिक अस्मिता, सांस्कृतिक विरासत और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में जरुरी कदम बताया है। द्विवेदी ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा लागू किए गए यूनिफॉर्म सिविल कोड, कठोर नकल विरोधी कानून, जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार जैसी योजनाओं और अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश से जनता का सरकार पर विश्वास बढ़ा है। उन्होंने विश्वास जताया है कि राज्य सरकार और बीकेटीसी के बेहतर समन्वय से देवभूमि उत्तराखंड की पवित्रता और परंपराओं की रक्षा और अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी। इसके लिए मंदिर समिति इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने वाले हैं। इस मुद्दे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस मामले पर मीडिया के साथ बात करते हुए कहा कि केदारनाथ और बद्रीनाथ जैसे पवित्र स्थानों के प्रबंधन में सभी पक्षों की राय ली जाएगी। सीएम ने कहा कि ये सभी धार्मिक स्थल हमारी आस्था के प्राचीन केंद्र हैं इसलिए इन जगहों पर आने वाले लोगों, धार्मिक संगठनों, तीर्थ समितियों, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति और संत समाज के विचारों पर भी गौर किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इन पवित्र स्थानों का बहुत बड़ा ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है। इन्हें लेकर अतीत में भी कुछ खास कानून बनाए गए थे। सीएम ने यह साफ किया है कि इन स्थानों के प्रबंधन और नियमों को लेकर जो भी फैसला होगा उसमें वहां से जुड़े सभी समुदायों और समितियों की राय शामिल होगी।
  • गणतंत्र दिवस में भाग लेने जा रहे बच्चों से भरी पिकअप गाड़ी पलटी, कई घायल, देखें वीडियो

    गणतंत्र दिवस में भाग लेने जा रहे बच्चों से भरी पिकअप गाड़ी पलटी, कई घायल, देखें वीडियो

    पंचकूलाः जिला के रत्तेवाली गांव के नजदीक आज सुबह स्कूल में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे बच्चों से भरी पिकअप पलट गई हादसे में कई बच्चों को चोटें आई हैं। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से कोट स्थित प्राइमरी हेल्थ सेंटर में पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि यह बच्चे रत्तेवाली गांव के सरकारी स्कूल में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गांव रत्तेवाली के पास से निकले थे और अचानक से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई गाड़ी में कोई टेक्निकल फाल्ट आने की भी बात सामने आ रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार हादसे के समय गाड़ी में करीब 15 बच्चें सवार बताए जा रहे हैं। जिनमें से 2 के चेहरे और सिर में चोटें आई हैं। पिकअप गाड़ी पलटने के चलते घायल हुए बच्चों में खुशी और सुरेंद्र शामिल हैं। खुशी तीसरी और सुरेंद्र 5वीं कक्षा का छात्र है। उन्हें उपचार के लिए कोट प्राइमरी हेल्थ सेंटर लेकर गए, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पंचकूला सेक्टर-6 के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

    इस दौरान गाड़ी जब गांव के बाहर सत्संग भवन के पास पहुंची तो साफ्ट टूट गई। साफ्ट टूटने के कारण गाड़ी पलट गई। जिसके कारण बच्चे दूर जाकर गिरे। हालांकि घटना के समय अधिकांश बच्चे सुरक्षित निकाल लिए गए। लेकिन 2 बच्चों के चेहरे और सिर में चोटें आई हैं। वहीं इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया हैं। जिसमें गाड़ी अचानक से पलटते हुए दिखाई दे रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि घटना के दौरान बच्चे दूर जाकर गिरे। हालांकि हादसा टेक्निकल खामी के कारण हुआ है, जो सीसीटीवी में भी क्लियर हुआ है।

  • Punjab News: इस इलाके में व्यक्ति का शव बरामद

    Punjab News: इस इलाके में व्यक्ति का शव बरामद

    कपूरथलाः गांव गाजी गड़ाना के पास सुबाहनपुर-अमृतसर रोड पर पर पुलिस को आज एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना ढिल्लवां के मुखी दलविंदरवीर सिंह और एसआइ जसबीर सिंह ने बताया कि उन्हें आज सुबह फोन आया कि ढिल्लवां जीटी रोड, गांव गाजी गड़ाना के पास सुबाहनपुर-अमृतसर रोड पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है।

    जब वह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि उक्त व्यक्ति की उम्र करीब 50 से 60 वर्ष थी और दिखने में वह प्रवासी मजदूर लगता था, उसके पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला। जिसके बाद शव को 72 घंटे के लिए मोर्चुरी में रखवा दिया है।

     

  • Punjab News: फिल्म “इश्कनामा 56” की शूटिंग में घायल हुए अभिनेता Jay Randhawa, अस्पताल में भर्ती, देखें वीडियो

    Punjab News: फिल्म “इश्कनामा 56” की शूटिंग में घायल हुए अभिनेता Jay Randhawa, अस्पताल में भर्ती, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाबी इंडस्ट्री से बड़ी खबर सामने आई है, जहां फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता जय रंधावा घायल हो गए। दरअसल जय रंधावा फिल्म “इश्कनामा 56” की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान फिल्म में एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान वह दीवार से टकराए गए और घायल हो गए।

    हादसे में घायल हुए अभिनेता जय रंधावा को उपचार के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया। वहीं जय रंधावा के घायल होने के बाद शूटिंग में हुए हादसे को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि शूटिंग के दौरान दीवार से टकराने के बाद उन्हें चोट लगी है।

    दरअसल, शूटिंग के दौरान उनका सतुंलन बिगड़ गया और दीवार से टकराने के बाद उन्हें गंभीर चोटें आई है। अस्पताल में भर्ती जय रंधावा इस समय डॉक्टरों की निगरानी में है। डॉक्टरों द्वारा उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों द्वारा उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। बता देंकि फिल्म “इश्कनामा 56” में जय रंधावा की सभी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में वह अलग ही अंदाज में नजर आने वाले है।

     

  • गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल ने ली मार्च पास्ट की सलामी, CM Sukhu भी रहे मौजूद

    गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल ने ली मार्च पास्ट की सलामी, CM Sukhu भी रहे मौजूद

    शिमला: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तिरंगा फहराने के बाद राज्यपाल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शिमला मेहर पंवर के नेतृत्व में आयोजित परेड का निरीक्षण किया तथा 1 जेएंडके के लेफ्टिनेंट शाश्वत तिवारी द्वारा कमांड की गई भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू और लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उपस्थित रहीं।

    मार्च पास्ट में भारतीय सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, सशस्त्र सीमा बल, पंजाब पुलिस, हिमाचल प्रदेश पुलिस, होम गार्ड्स, अग्निशमन सेवाएं, हिमाचल प्रदेश डाक सेवाएं, आपदा प्रबंधन, भूतपूर्व सैनिक, राष्ट्रीय कैडेट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स तथा अन्य टुकड़ियों ने भाग लिया जो अनुशासन, एकता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक थीं।

    इस अवसर पर राज्यपाल ने शिमला जिला की चौपाल तहसील के अंतर्गत चंबी डाकघर के गगाना गांव निवासी रितिक चौहान को जीवन रक्षा में असाधारण साहस दिखाने के लिए उत्तम जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया। विभिन्न सरकारी विभागों की विकासात्मक पहलों और उपलब्धियों को दर्शाती रंग-बिरंगी झांकियां समारोह का मुख्य आकर्षण रहीं।

    सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में और भी रंग भर दिए। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला के कलाकारों ने जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और उत्तराखंड के लोक नृत्य प्रस्तुत किए। हिमाचल प्रदेश पुलिस की एकलव्य कला मंच, प्रथम आईआरबीएन बनगढ़, ऊना द्वारा ‘‘नशा मुक्त हिमाचल’’ विषय पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इसके माध्यम से मादक पदार्थ चिट्टे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। वहीं हमीरपुर और शिमला के कलाकारों ने भी अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक कुलदीप राठौर, मोहन लाल ब्राक्टा, प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, शिमला नगर निगम के महापौर सुरिंद्र चौहान, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, उप-महापौर उमा कौशल, वरिष्ठ नागरिक, पुलिस एवं सैन्य अधिकारी तथा प्रदेश भर से आए नागरिक भी समारोह में उपस्थित रहे।

     

  • Punjab News: एक बार फिर तेज हवा और बारिश को लेकर अलर्ट हुआ जारी

    Punjab News: एक बार फिर तेज हवा और बारिश को लेकर अलर्ट हुआ जारी

    मोहालीः पंजाब में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। दरअसल, मौसम विभाग ने एक बार फिर बदलाव की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 27 जनवरी को आंधी और बारिश की आशंका है, जबकि 28 और 29 जनवरी को शीतलहर पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पहले पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार रात से शुरू होगा। इसके चलते राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 27 जनवरी, मंगलवार को मौसम और अधिक बिगड़ने की संभावना है।

    आकाश में बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलेंगी और कई जगहों पर बारिश होगी। बुधवार को भी राज्य में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की चेतावनी दी गई है। 29 और 30 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 31 जनवरी की रात से नया पश्चिमी विक्षोभ पंजाब में सक्रिय होगा। इसके चलते कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान शीत लहर का प्रभाव भी महसूस होगा।

    मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। पंजाब में सबसे कम तापमान 3.4 डिग्री के साथ फिरोजपुर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। अमृतसर का रविवार को न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री, लुधियाना 7.4, पटियाला 6.2, पठानकोट 6.4, बठिंडा 4.0, गुरदासपुर 4.5 और एसबीएस नगर 4.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

    अधिकतम तापमान में भी वृद्धि हुई है, रूपनगर 21.8 डिग्री सबसे गर्म रहा। अन्य जिलों का अधिकतम तापमान इस प्रकार रहा: अमृतसर 18.4, लुधियाना 17.2, पटियाला 18.6, पठानकोट 18.7, बठिंडा 19.0, एसबीएस नगर 16.2, फरीदकोट 21.4 और फिरोजपुर 18.0 डिग्री। धूप खिलने के बावजूद चंडीगढ़ में ठंड का असर बरकरार है। सुबह से ठंडी हवाओं ने मौसम को सर्द बना दिया, जिससे लोगों को कंपकपाहट का सामना करना पड़ा।

  • फुटबॉल मैच में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 11 की मौत, 12 घायल, देखें वीडियो

    फुटबॉल मैच में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 11 की मौत, 12 घायल, देखें वीडियो

    गुआनाजुआतो: मेक्सिको के गुआनाजुआतो राज्य में स्थित सलामांका शहर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां फुटबॉल मैदान पर ताबड़तोड़ गोलियां चली। इस फायरिंग में लोगों में भगदड़ मच गई। वहीं घटना में 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 अन्य घायल हुए हैं। घटना को लेकर मौके पर मौजूद पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना को लेकर गुआनाजुआतो राज्य के अभियोजक कार्यालय ने कहा कि वह जांच कर रहा है और इलाके में सुरक्षा बढ़ाने के लिए संघीय अधिकारियों के साथ संपर्क साधा गया है।

    वहीं स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, बंदूकधारियों ने एक फुटबॉल मैच समाप्त होने के ठीक बाद गोलीबारी शुरू कर दी। घटनास्थल पर ही 10 लोगों की जान चली गई, जबकि 1 घायल व्यक्ति की बाद में अस्पताल में मौत हो गई। सलामांका के मेयर सीजर प्रीटो ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में बताया कि घायलों में एक महिला और एक नाबालिग बच्चा भी शामिल है। मेयर प्रीटो ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इससे शहर को लोग बेहद दुखी हैं। उन्होंने हिंसा पर काबू पाने के लिए राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम से तत्काल मदद की मांग की है।

    प्रीटो ने कहा, “दुर्भाग्य से कुछ आपराधिक समूह अधिकारीयों को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वो इसमें सफल नहीं होंगे।” राज्य की पुलिस ने गोलीबारी की जांच शुरू कर दी है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए कदम भी उठाए गए हैं। इस बीच यहां यह भी बता दें कि, पिछले साल गुआनाजुआतो मेक्सिको में सबसे अधिक हत्याओं वाला राज्य रहा था। यहां स्थानीय गिरोह ‘सांता रोजा डी लीमा’ और शक्तिशाली जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल के बीच हिंसक संघर्ष जारी है। हालांकि, मेक्सिको सरकार के अनुसार, 2025 में देशभर में हत्या दर 2016 के बाद सबसे कम रही है। प्रति 1 लाख लोगों पर 17.5 हत्याएं। विशेषज्ञों का मानना है कि ये आंकड़े हिंसा की वास्तविक स्थिति को पूरी तरह नहीं दर्शाते हैं।

     

     

  • Himachal News: गणतंत्र दिवस पर देश भक्ति गीतों से गूंजी ऊना की धरती

    Himachal News: गणतंत्र दिवस पर देश भक्ति गीतों से गूंजी ऊना की धरती

    जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज़

    ऊना/सुशील पंडित: भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर ऊना जिला की धरती देश भक्ति गीतों से गूंज उठी। इस उपलक्ष्य पर राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना के मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में तकनीकी शिक्षा एवं नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने पुलिस व होमगार्ड की महिला तथा पुरुष टुकड़ियों और एनसीसी, एनएसएस, प्रशिक्षित आपदा मित्र, स्काउट्स एंड गाइड्स के कैडेट्स द्वारा निकाले गए आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली।

    इस दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में जिलावासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी का दिन सभी भारतवासियों के लिए एक गौरवमयी दिवस है। वर्ष 1950 को इसी दिन भारत का महान संविधान प्रभावी हुआ था और देश में लोकशाही का स्वप्न साकार हुआ। उन्होंने संविधान निर्माताओं के साथ-साथ सभी स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए नमन किया, साथ ही देश की स्वतंत्रता को अक्षुण्ण रखने में प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि संविधान सभी देशवासियों को बिना किसी भेदभाव के विकास एवं उत्थान के समान अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की शक्ति संविधान में ही निहित है।

    राज्य सरकार बदलते दौर के अनुरुप तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण को दे रही बढ़ावा – धर्माणी

    राजेश धर्माणी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में कौशल विकास को नई गति देने के लिए लगातार दूरदर्शी और प्रभावी कदम उठा रही है। सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि युवाओं को समय की मांग के अनुरूप उच्च स्तरीय कौशल से लैस किया जाए ताकि वे न केवल रोज़गार प्राप्त कर सकें बल्कि स्वरोज़गार के माध्यम से आत्मनिर्भर भी बनें।

    राजेश धर्माणी ने कहा कि बदलते तकनीकी परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए सरकार बच्चों और युवाओं को भविष्य की आधुनिक तकनीकों से जोड़ने पर विशेष ध्यान दे रही है। इसी क्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), रोबोटिक्स और ड्रोन तकनीक जैसे उभरते क्षेत्रों में प्रशिक्षण और शिक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। इन विषयों को शैक्षणिक और प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जोड़कर युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि इन पहलों से युवाओं में नवाचार की सोच विकसित होगी, तकनीकी दक्षता बढ़ेगी और प्रदेश में नए स्टार्टअप्स व उद्यमिता को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि कौशल विकास की ये योजनाएं आने वाले समय में प्रदेश के युवाओं के लिए उज्ज्वल भविष्य की नींव साबित होंगी और हिमाचल को आत्मनिर्भर व समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

    साथ ही, राज्य सरकार, सरकारी स्कूलों में बच्चों को गुणात्मक शिक्षा और शांत, सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए निर्णायक कदम उठा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को सशक्त बनाने हेतु सभी विधानसभा क्षेत्रों में राजीव गांधी मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही राज्य के 130 सरकारी विद्यालयों में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू करने का निर्णय लिया गया है। इसी के तहत ऊना ज़िले के 10 विद्यालयों को सीबीएसई पैटर्न पर संचालित किया जाएगा।

    हिमाचल को आत्मनिर्भर और विकसित प्रदेश बनाने के लिए उठाये जा रहे ठोस कदम

    तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के कुशल, दूरदर्शी एवं सशक्त नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश को वर्ष 2032 तक समृद्ध एवं विकसित राज्य बनाने की दिशा में सरकार निरंतर ठोस प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क और बिजली जैसे बुनियादी क्षेत्रों को सुदृढ़ किया गया है, ताकि आमजन को घर-द्वार पर बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें।

    उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर और आधुनिक सुविधाएँ प्रदान करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके तहत प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक स्वास्थ्य संस्थान को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान का दर्जा दिया जाएगा, जहाँ 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। इसके अतिरिक्त मेडिकल कॉलेजों में वर्ल्ड क्लास स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों और अत्याधुनिक मशीनरी की व्यवस्था की जा रही है तथा रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया भी तेज़ी से आगे बढ़ाई जा रही है।

    प्रगति की ओर अग्रसर जिला ऊना

    उन्होंने कहा कि ऊना ज़िला विकास की तेज़ रफ्तार पर अग्रसर है और इसके सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है। ऊना को सौर ऊर्जा के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। पेखूबेला में 32 मेगावाट सोलर परियोजना स्थापित की जा चुकी है, जबकि अघलोर और भंजाल परियोजनाएँ भी तैयार हो चुकी हैं। इसके अतिरिक्त सरकारी एवं निजी क्षेत्र में भी सोलर प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं।औद्योगिक विकास की दिशा में ऊना ज़िले के हरोली विधानसभा क्षेत्र में 2000 करोड़ रुपये की लागत से बल्क ड्रग पार्क की स्थापना की जा रही है, जिसमें राज्य सरकार द्वारा 1000 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश किया जा रहा है। इस परियोजना को रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार के साथ समन्वय किया जा रहा है।

    ग्रामीण अर्थव्यवथा को सुदृढ़ करने के लिए निर्णायक फैसले
    राजेश धर्माणी ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार ने निर्णायक फैसले लिए हैं जिनका लाभ सीधा किसान वर्ग को मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश दूध खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य देने वाला देश का पहला राज्य है। सरकार द्वारा गाय का दूध 51 रुपये प्रति लीटर तथा भैंस का दूध 61 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदा जा रहा है। वहीं प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए प्राकृतिक विधि से उत्पादित मक्की 40 रुपये प्रति किलो और गेहूं 60 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदा जा रहा है, जो देश में सर्वाधिक है।

    20 करोड़ से ऊना जिला में लगेगा आलू प्रोसेसिंग यूनिट

    उन्होंने कहा कि ऊना ज़िला आलू उत्पादन का प्रमुख केंद्र है। किसानों को अधिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ऊना में 20 करोड़ रुपये की लागत से आलू प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की जाएगी, जिससे स्थानीय किसानों सहित पड़ोसी जिलों के उत्पादकों को भी सीधा लाभ मिलेगा।
    धर्माणी ने ज़िला प्रशासन ऊना द्वारा संचालित की जा रही ‘सामर्थ्य योजना’ की भी सराहना की। उन्होंने कहा कियह योजना बच्चों को शिक्षा, स्वावलंबन और जीवन को सही दिशा देने में अत्यंत सहायक सिद्ध हो रही है। इसके लिए जिला प्रशासन को बधाई एवं शुभकामनाएं।

    नशे के विरूद्ध चलाया जा रहा अभियान
    उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए चिट्टे के खिलाफ सख्त और निर्णायक अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में हमीरपुर, बिलासपुर और धर्मशाला में हजारों बच्चों की सहभागिता से वॉकथॉन आयोजित कर नशे के विरुद्ध सशक्त संदेश दिया गया है। नशा तस्करों की सूचना देने वालों को नकद इनाम देकर प्रोत्साहित किया जा रहा है तथा उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।

    इसके अतिरिक्त प्रदेश सरकार राज्य में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए कटिबद्ध है। अवैध खनन और भ्रष्टाचार के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने सभी जिलावासियों से सरकार का सहयोग करने का आह्वान किया, ताकि हिमाचल प्रदेश को एक शांत, सुरक्षित और विकसित मॉडल राज्य के रूप में स्थापित किया जा सके।

    विकास झांकियां और प्रदर्शनियां रही आकर्षण का केंद्र
    समारोह में प्रदेश सरकार की योजनाओं पर आधारित झांकियां भी निकाली गईं, जिनमें मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना, सामर्थ्य योजना, स्वास्थ्य, पशु पालना, कृषि और शिक्षा से संबंधित योजनाओं पर आधारित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इसके अलावा समारोह स्थल पर विकास की उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनियां भी लगाई गई थी।इससे पहले तकनीकी शिक्षा तथा नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री ने एमसी पार्क स्थित शहीद स्मारक में जाकर अमर बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

    सांस्कृतिक कार्यक्रम
    समारोह में पंजाब की आवाज शो के विजेता रहे गौरव कौंडल ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति के साथ ऊना की धरती को मंत्रमुग्ध किया। वहीं पीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाल दौलतपुर चौक के बच्चों ने गिद्दा और माउंट कार्मेल स्कूल के बच्चां ने देशभक्ति गीतों पर डांस करके ओतप्रोत प्रस्तुतियों से वाह वाही बटोरी। साथ ही, रिपोह मिसरां स्कूल के ईशांत और कुठार कलां के वंश ने अपने सुरों का जादू बिखेरा।

    इन्हें किया सम्मानित
    जिला गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य और उपलब्धियां हासिल करने वालों को तकनीकी शिक्षा मंत्री द्वारा सम्मानित भी किया गया। इनमें ताईवान मास्टर गेम्स में वरिष्ठ नागरिक श्रेणी में गोल्ड और सिल्वर मेडल हासिल करने वाल वरिष्ठ नागरिक अजीत सिंह और ओम प्रकाश शर्मा तथा शॉट पुट खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बंगाणा उपमंडल के त्यासर के आदित्य ठाकुर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, सामाजिक कार्यों में बेहतरीन सेवाएं देने के लिए जगत राम शर्मा, शिक्षा सुधार समिति ईसपुर के महासचिव सुच्चा सिंह कंग और एसआरपी इंडिया फाउंडेशन एनजीओ से सुषमा शर्मा को उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रशस्ति प्रत्र देकर सम्मानित किया गया। खेलों के क्षेत्र में जखेड़ा स्कूल से अभव्या शर्मा, सानिया और दिव्या, सलोह स्कूल से तान्या और अराध्या, धर्मपुर स्कूल से तान्या सैणी, तलमेड़ा स्कूल से मानसी राणा, जेएस विजडम स्कूल से प्रथम कुमार शर्मा और वारिका तथा स्वेच्छा से निःशुल्क सेवाएं देने वाले वालंटियर टीचर सुदर्शना शर्मा और सेना से सेवानिवृत्त पुरूषोतम सिंह को भी सम्मानित किया गया।

    संगीत और गायन के क्षेत्र में विशेष प्रतिभा सम्पन्न रिपोह मिसरां के ईशांत और कुठार कलां के वंश को भी सम्मानित किया गया। जिला में टीबी उन्मूलन के अग्रणी कार्यों के लिए बीएमओ थानाकलां डॉ नरेश शर्मा,  एचआईवी/एडस रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम, के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मोहिंद्र पाल डोगरा, एक्सरे टेक्निशियन जोगिंद्र पाल और टीबी रोगियों को पोष्टिक आहार उपलब्ध करवाने के लिए कृष्णा फाउंडेशन सचखंड के मैनेजिंग ट्रस्टी संदीप वासुदेवा को सम्मानित किया गया। पशुपालन क्षेत्र में सैंकडों पशुओं का उपचार करके उन्हें नया जीवन देने के लिए वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ मनोज, डॉ अमित शर्मा और वरिष्ठ सहायक अमित कुमार शामिल है। राज्य सेवा रेलवे पुलिस सेवा में तैनात रोशन लाल और सीआई ऊना में कार्यरत नीरज कुमार को भी उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। स्वयं सहायता समूह, खाद्य प्रसंस्करण उद्यमियों में निशू लता और कविता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

    इसके अलावा उपायुक्त कार्यालय में विभिन्न जनउपयोगी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यालय कर्मीयों को भी सम्मानित किया गया। इनमें बलवीर कुमार, राज कुमारी, सुभाष कुमार, विशाल सुदाल, पंकज शर्मा, पवन डोगरा, अंकुश शर्मा, दयालु, राकेश, पवन कुमार, सोहन लाल, यु़द्धवीर, ओंकार चंद, सुभाष, संजीव कुमार, अशोक कुमार, मंदीप, संजीव कुमार, रमन कुमार, मोहित कुमार, जितेंद्र, साहिल, पूजा, अपूर्व और संदीप कुमार सम्मिलित रहे। इसके अतिरिक्त एसआई गुरदीप सिंह, एएसआई दीपक राणा, घनश्याम और यशपाल, इंस्पेक्टर गौरव भारद्वाज एवं सुनील कुमार के अलावा राजीव कुमार, अमरीक सिंह, अजय कुमार, अमरजोत सिंह, नितेश चंदेल, होशियर सिंह, लोकेश कुमार, त्रिलोच सिंह और राकेश कुमार सहित मार्च पास्ट की परेड कमांडर रविंद्र तथा पुलिस, होमगोर्ड, एनसीसी, भारत स्काउट एंड गाइड, एनएसएस, आपदा मित्र और होमगार्ड बैंड को भी सम्मानित किया गया।

    समारोह में ये रहे उपस्थित
    समारोह में तकनीक शिक्षा मंत्री की धर्मपत्नि सोनिका धर्माणा और सुपुत्री मंदिशा धर्माणी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। वहीं, कार्यक्रम में श्री चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू, राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक ऊना सतपाल सिंह रायजादा, कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष ऊना देशराज गौतम, राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य विजय डोगरा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक ठाकुर, उपायुक्त ऊना जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव, सहायक आयुक्त ऊना, वरिन्द्र शर्मा सहित गणमान्य व्यक्ति और भारी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

     

  • थाना कलां के बलबीर राणा नंगल में सम्मानित, हेल्थ क्षेत्र में सराहनीय सेवाओं के लिए मिला प्रशंसा पत्र

    थाना कलां के बलबीर राणा नंगल में सम्मानित, हेल्थ क्षेत्र में सराहनीय सेवाओं के लिए मिला प्रशंसा पत्र

    ऊना/सुशील पंडित: बी बी एम वी नंगल टाउनशिप द्वारा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया । इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया  गया। कार्यक्रम में  हेल्थ क्षेत्र में बेहतरीन सेवाओं देने  के लिए थानाकलां ऊना के स्वास्थ्य   कर्मी बलबीर राणा को सम्मानित किया गया । 77 वें  गणतंत्र दिवस के  अवसर पर मुख्य अभियंता चरणजीत  सिंह ने  कहा  कि हमें संविधान से अधिकार मिले है तो हमारे अपने देश के प्रति कुछ कर्तव्य भी है।

    हमें अपने अधिकारों का सही ढंग से प्रयोग करते हुए अपने कर्तव्यों  को निभाना चाहिए । इस अवसर पर  डा जेपी सिंह पीएमओ नंगल , अंचित सन्नी , मनोज पाला आदि उपस्थित रहे ।  सभी  को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी  गई और कहा कि हम गणतंत्र दिवस मना रहे हैं तो हमें अपने देश के प्रति सम्मान,बलिदान और देश की शांति, सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए ।