Blog

  • दर्दनाक हादसाः पैदल जा रही महिला को पुलिस की गाड़ी ने कुचला, अधिकारी समेत तीन घायल

    दर्दनाक हादसाः पैदल जा रही महिला को पुलिस की गाड़ी ने कुचला, अधिकारी समेत तीन घायल

    सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां, एक हादसा मुर्धवा मोड़ के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार में जा रही सीओ पिपरी की सरकारी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस दुर्घटना में सड़क किनारे पैदल चल रही एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाड़ी में सवार सीओ पिपरी समेत तीन लोग घायल हो गए।

    पैदल जा रही महिला को कुचलते हुए पलटी बोलेरो
    मृतक महिला की पहचान अस्पताली देवी (55 वर्ष) पत्नी कमलेश सिंह, निवासी खाड़पाथर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अस्पताली देवी अपने पति और बच्चों के लिए खाना लेकर मुर्धवा मोड़ की ओर जा रही थीं। उनके पति का वहां एक होटल है।

    महिला सड़क के किनारे पैदल चल रही थीं, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही सीओ पिपरी की बोलेरो अचानक अनियंत्रित हो गई। वाहन ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया और इसके बाद सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

    हादसे में सीओ पिपरी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल
    इस दुर्घटना में बोलेरो में सवार सीओ पिपरी हर्ष पांडेय, उनका गनर और चालक भी घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से हिंडालको अस्पताल पहुंचाया गया।

    महिला को डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
    हिंडालको अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद अस्पताली देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सीओ पिपरी हर्ष पांडेय की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। गनर और चालक का इलाज अस्पताल में जारी है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

    प्रशासन मौके पर पहुंचा
    घटना की जानकारी मिलते ही दुद्धी के एसडीएम निखिल यादव अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

    उधर, पुलिस ने इस सड़क हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

     

  • गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा मैसेज, बोले- ‘अमेरिका और भारत…’

    गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा मैसेज, बोले- ‘अमेरिका और भारत…’

    नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्र हैं और दोनों देशों के बीच एक ऐतिहासिक संबंध है। ट्रंप ने अपने संदेश में कहा “अमेरिका की जनता की ओर से, मैं भारत सरकार और लोगों को उनके 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।”   अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का संदेश अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भी भारत को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत का रिश्ता ऐतिहासिक जुड़ाव पर आधारित है। रूबियो ने कहा “हमारा घनिष्ठ सहयोग रक्षा, ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिजों और उभरती प्रौद्योगिकियों में है। ‘क्वाड’ के माध्यम से हमारी भागीदारी भी दोनों देशों और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण परिणाम देती है।” परेड में शामिल अमेरिका निर्मित विमान इस साल की परेड में अमेरिका निर्मित सी-130जे परिवहन विमान और अपाचे हेलीकॉप्टर सहित कई लड़ाकू विमान भी शामिल थे। विदेशी मेहमानों की मौजूदगी मुख्य परेड में दो चीफ गेस्ट थे। एंटोनियो कोस्टा, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष, उर्सुला वॉन डेर लेयेन, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष। दोनों ने कर्तव्य पथ पर भारत की ताकत को लाइव देखा। परेड की थीम और झांकियां इस बार परेड की थीम थी ‘वंदे मातरम्’। कर्तव्य पथ पर 30 झांकियां निकाली गईं, जिनका संदेश था ‘स्वतंत्रता का मंत्र – वंदे मातरम्, समृद्धि का मंत्र – आत्मनिर्भर भारत’        
  • Punjab News: देशभक्ति के रंगों में रंगा पूरा अटारी बॉर्डर, गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे, देखें वीडियो

    Punjab News: देशभक्ति के रंगों में रंगा पूरा अटारी बॉर्डर, गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे, देखें वीडियो

    अमृतसर। अटारी बॉर्डर पर जोश और देशभक्ति से भरे माहौल में 77वां रिपब्लिक डे मनाया गया। 26 जनवरी के मौके पर बॉर्डर पर खास प्रोग्राम रखे गए हैं, जहां हर तरफ तिरंगे की शान और “भारत माता की जय” के नारे गूंजे। इस मौके पर पंजाबी कल्चर को समर्पित एक रंगारंग प्रोग्राम भी रखा गया है, जिसमें लोकगीतों, डांस और कल्चरल प्रस्तुतियों के ज़रिए पंजाब की पारंपरिक विरासत को दिखाया गया। इसके साथ ही, BSF जवानों ने अपनी कला और बहादुरी दिखाकर दर्शकों का मन मोह लिया।

    वहीं, शाम को रोज़ाना होने वाली रिट्रीट परेड देखने के लिए सैकड़ों लोग अटारी बॉर्डर पहुंचे। रिपब्लिक डे के मद्देनजर आज की परेड और प्रोग्राम को और भी खास बनाया गया है। इस दौरान BSF डॉग टीमों ने भी अपना कमाल दिखाया, जिसे देखकर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। कुल मिलाकर अटारी बॉर्डर पर आज का दिन देशभक्ति, एकता और जोश का प्रतीक बन गया है।

     

  • Health Tips: सावधान! Pain Killer की आदत से शरीर को हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान

    Health Tips: सावधान! Pain Killer की आदत से शरीर को हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान

    Health Tips: आजकल सिरदर्द, कमर दर्द, जोड़ों का दर्द या छोटी-छोटी चोटों में पेन किलर लेना आम बात हो गई है। बहुत लोग बिना डॉक्टर की सलाह के इन्हें लंबे समय तक लगातार लेते रहते हैं। शुरू में ये दवाएं राहत देती हैं, लेकिन लंबे समय तक इस्तेमाल करने से ये शरीर के अंदरूनी अंगों पर असर डाल सकती हैं, खासकर किडनी और लिवर पर। पेन किलर कैसे काम करती हैं? डॉक्टर बताते हैं कि पेन किलर शरीर में दर्द और सूजन कम करने का काम करती हैं। ये दर्द के संकेत भेजने वाले रसायनों (chemical) को रोकती हैं, जिससे हमें दर्द कम महसूस होता है। लेकिन अगर लंबे समय तक इन्हें लेते रहें, तो ये हमारे किडनी और लिवर पर दबाव डाल सकती हैं। पेन किलर का किडनी पर असर
    • किडनी का काम शरीर से अतिरिक्त पानी और अवशिष्ट पदार्थ बाहर निकालना होता है।
    • लगातार पेन किलर लेने से किडनी की ब्लड वेसल्स पर असर पड़ सकता है।
    • इससे किडनी तक खून का फ्लो कम हो जाता है और उसकी काम करने की क्षमता घट सकती है।
    • लंबे समय तक इसका असर किडनी फेलियर जैसी गंभीर समस्याओं तक जा सकता है।
    पेन किलर का लिवर पर असर
    • लिवर का काम दवाओं को टूटकर शरीर से बाहर निकालना होता है।
    • लगातार पेन किलर लेने से लिवर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।
    • इससे लिवर सेल्स को नुकसान पहुंच सकता है और कुछ मामलों में सूजन, फैटी लिवर या लिवर एंजाइम बढ़ना जैसी समस्या हो सकती है।
    • पहले से अगर किसी को किडनी या लिवर की बीमारी है तो खतरा और बढ़ जाता है।
    किडनी और लिवर डैमेज के लक्षण अगर पेन किलर से किडनी या लिवर प्रभावित हो रहा है, तो शरीर कुछ संकेत देता है: किडनी से जुड़ी समस्याओं के संकेत
    • बार-बार थकान महसूस होना
    • पैरों या चेहरे में सूजन
    • पेशाब में कमी या रंग बदलना
    लिवर से जुड़ी समस्याओं के संकेत
    • भूख न लगना
    • मतली या उल्टी
    • पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द
    • आंखों या त्वचा का पीला पड़ना
    कई बार बिना किसी तेज दर्द के भी अंदरूनी नुकसान हो सकता है, इसलिए हल्के लक्षणों को नजरअंदाज न करें। पेन किलर से बचाव कैसे करें?
    1. बिना डॉक्टर की सलाह के पेन किलर न लें।
    2. लंबे समय तक लगातार इस्तेमाल से बचें।
    3. पर्याप्त पानी पिएं।
    4. पहले से कोई बीमारी हो तो डॉक्टर को जरूर बताएं।
    5. नियमित हेल्थ चेकअप कराते रहें।
         
  • रेडक्रॉस सोसायटी के लक्की ड्रॉ में पहले विजेता को निकला ऐपल आईफोन 16

    रेडक्रॉस सोसायटी के लक्की ड्रॉ में पहले विजेता को निकला ऐपल आईफोन 16

    ऊना/सुशील पंडित: जिला गणतंत्र दिवस समारोह में तकनीकी शिक्षा तथा नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री ने जिला रेड क्रॉस सोसाईटी के 5 लक्की ड्रॉ निकाले। इस मौके पर उपायुक्त ऊना जतिन लाल और पुलिस अधीक्षक अमित यादव भी मौजूद रहे। रेड क्रॉस सोसाइटी के लक्की ड्रॉ में पहला ईनाम टिकट धारक 31016 को ऐपल आइफोन 16 या ( एक लाख रूपये) निकला है।

    वहीं, दूसरे ईनाम में टिकट धारक 20097 को ईलेक्ट्रिक स्कूटी या (70 हज़ार रूपये), तीसरे विजेता टिकट नम्बर 11759 को लैपटॉप या (50 हज़ार रूपये) निकला है। इसके साथ ही चौथे स्थान के लिए दो विजेता निकाले गए हैं जिनमें टिकट धारक 6370 और 25237 को सैमसंग मोबाइल या (25 हज़ार रूपये प्रत्येक) तथा पांचवे स्थान के लिए तीन विजेता निकाले गए हैं जिनमें टिकट नंबर 31,318, 5,318 और 18,039 को टेबलेट्स या (20 हज़ार रूपये प्रत्येक) निकला है। शेष ड्रॉ आगे निकाले जाएंगे।

    उपायुक्त ने बताया कि लक्की ड्रॉ में जिन व्यक्तियों के टिकट नंबर निकले हैं, वे 30 दिनों के भीतर स्वयं या अपने अधिकृत व्यक्ति के माध्यम से उपायुक्त कार्यालय स्थित रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव कार्यालय में अपने दावे प्रस्तुत कर सकते हैं।

     

     

  • राष्ट्रीय पर्व पर शहीदों को नमन, गुरुग्राम में भव्य समारोह, CM Saini ने किया संबोधन

    राष्ट्रीय पर्व पर शहीदों को नमन, गुरुग्राम में भव्य समारोह, CM Saini ने किया संबोधन

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। आज हरियाणा समृद्धि की एक नई परिभाषा लिख रहा है। जनता का शासन, जनता के लिए और जनता के द्वारा’ के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए हरियाणा प्रदेश, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के साथ कदम से कदम मिलाकर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। हरियाणा सरकार ने पुरानी परिपाटियों को बदलते हुए गरीबों के उत्थान के लिए न केवल नई योजनाएं शुरू की हैं, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया है कि वे योजनाएं धरातल पर प्रभावी रूप से लागू हों। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला गुरुग्राम में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इससे पहले उन्होंने वीर शहीदी स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। हरियाणा पुलिस, महिला पुलिस, होमगार्ड तथा स्काउट्स सहित विभिन्न टुकड़ियों की परेड का निरीक्षण किया और उन्हें सलामी ली। अपने संबोधन की शुरुआत अमर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान शिल्पी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर तथा संविधान सभा के सभी सदस्यों को नमन करते हुए की और कहा कि वंदे मातरम और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से ओत-प्रोत यह गणतंत्र दिवस हमें देश की एकता, सांस्कृतिक गौरव और स्वावलंबन की भावना का स्मरण कराता है। विविधताओं से भरा हमारा राष्ट्र सदैव एकता के सूत्र में बंधा रहा है, जिसकी झलक वंदे मातरम के 150 वर्षों के गौरवपूर्ण उत्सव में दिखाई देती है। आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ते हुए भारत आज विश्व मंच पर नई पहचान बना रहा है, जो प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

    अतीत की स्मृति और उज्ज्वल भविष्य का संकल्प

    गणतंत्र दिवस केवल अतीत को स्मरण करने का पर्व ही नहीं, बल्कि हमारे वर्तमान और भविष्य की उस सुनहरी तस्वीर को देखने का भी महापर्व है, जिसे हमने पिछले 11 वर्षों में मिलकर गढ़ा है। दशकों तक सरकारें बदलती रहीं, लेकिन व्यवस्था नहीं बदली। व्यवस्था परिवर्तन के लक्ष्य के साथ गत विधानसभा चुनावों में सरकार ने अपने संकल्प-पत्र में 217 संकल्प लिए थे, जिनमें से 54 संकल्प मात्र एक वर्ष में पूरे कर लिए गए हैं, जबकि शेष 163 संकल्पों पर तेजी से कार्य जारी है। आज प्रदेश की ‘बिना खर्ची–बिना पर्ची’ नौकरी नीति, ऑनलाइन रजिस्ट्री व्यवस्था, पारदर्शी ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी, पढ़ी-लिखी पंचायतें और अंत्योदय अभियान की चर्चा पूरे देश में हो रही है, जो नए हरियाणा की सशक्त और पारदर्शी तस्वीर प्रस्तुत करती है।

    राष्ट्र की प्रगति में हरियाणा का महत्वपूर्ण योगदान

    राष्ट्र की प्रगति में हरियाणा का महत्वपूर्ण योगदान है। हरियाणा देश के कुल क्षेत्रफल का मात्र 1.34 प्रतिशत और जनसंख्या का 2.09 प्रतिशत हिस्सा रखता है, लेकिन इसके बावजूद आज देश की जीडीपी में राज्य का योगदान 3.7 प्रतिशत है। 3 लाख 53 हजार रुपये प्रति व्यक्ति आय के साथ हरियाणा देश के बड़े राज्यों में प्रथम स्थान पर है। हरियाणा प्रति व्यक्ति जीएसटी संग्रहण में देश में प्रथम स्थान पर है तथा स्टेट ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में टॉप अचीवर्स श्रेणी में शामिल है। उद्योगों को बेहतर लॉजिस्टिक सुविधाएं प्रदान करने में हरियाणा देश में दूसरे और उत्तर भारत में पहले स्थान पर है, वहीं ओलंपिक व अन्य अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पदक जीतने वाला राज्य भी हरियाणा है।

    हरियाणा बना देश-विदेश के निवेशकों की पहली पसंद

    सरकार की प्रोत्साहन योजनाओं का ही परिणाम है कि आज हरियाणा देश-विदेश के निवेशकों की पहली पसंद बन गया है। पिछले 11 वर्षों में प्रदेश में 12 लाख 92 हजार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग स्थापित हुए हैं, जिनसे लगभग 49 लाख लोगों को रोजगार मिला है। उद्योग अर्थव्यवस्था की रीढ़ और रोजगार का बड़ा माध्यम हैं, इसलिए ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मजबूत करते हुए पुराने नियमों और जटिल प्रक्रियाओं को समाप्त किया गया है। आज निवेशकों को 150 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं और सभी स्वीकृतियां 12 दिनों के भीतर सुनिश्चित की जा रही हैं। क्षेत्रीय संतुलन के उद्देश्य से प्रदेश के हर हिस्से में औद्योगिक विकास किया जा रहा है—आईएमटी खरखौदा में मारुति सुजुकी का सबसे बड़ा प्लांट, सुजुकी मोटरसाइकिल और यूएन मिंडा ग्रुप का एलॉय व्हील प्लांट स्थापित हो रहा है। गुरुग्राम आईटी और स्टार्टअप्स का वैश्विक केंद्र बन चुका है, जहां ‘ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट’ के तहत एक हजार एकड़ में टाउनशिप विकसित की जा रही है, जबकि नारनौल में लॉजिस्टिक्स हब, हिसार में मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर और सोहना में इलेक्ट्रॉनिक्स पार्क विकसित किया जा रहा है।

    युवाओं के सुरक्षित भविष्य की ओर निर्णायक कदम

    सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में किए गए वादों को धरातल पर उतारा गया है। नए मंत्रिमंडल के गठन के साथ ही 17 अक्तूबर, 2024 को 24 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गईं, जबकि गत एक वर्ष में कुल 34 हजार युवाओं को रोजगार मिला है और पिछले 11 वर्षों में यह संख्या 1 लाख 80 हजार तक पहुंच चुकी है। सरकार ने केवल सरकारी नौकरियों तक ही सीमित न रहते हुए रोजगार सुरक्षा पर भी जोर दिया है और कानून बनाकर ‘हरियाणा कौशल रोजगार निगम’ के अंतर्गत कार्यरत युवाओं के भविष्य को सुरक्षित किया गया है। युवाओं को रोजगारोन्मुख बनाने के लिए 1 लाख 14 हजार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। इसके साथ ही डंकी रूट की समस्या पर प्रभावी रोक लगाने के लिए 26 मार्च, 2025 को विधानसभा में विधेयक पारित कर कानून बनाया गया है, ताकि अवैध और धोखाधड़ीपूर्ण लेनदेन करने वाले यात्रा एजेंटों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

    नारी शक्ति को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक रूप से सशक्त कर रही सरकार

    मातृशक्ति की भागीदारी के बिना ‘विकसित भारत–विकसित हरियाणा’ की कल्पना अधूरी है। उन्होंने कहा कि यह नारी शक्ति का दशक है, जो देश और प्रदेश की दिशा तय करेगा, इसलिए महिलाओं का स्वस्थ, सुरक्षित और आर्थिक रूप से सशक्त होना अनिवार्य है। इसी सोच के साथ सरकार ने मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं धरातल पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित की हैं। ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी’ योजना के तहत 8 लाख 64 हजार बहन-बेटियों को प्रतिमाह 2100 रुपये की सहायता दी जा रही है और अब तक 441 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। गरीब महिलाओं को राहत देने के लिए 15 लाख परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया गया है तथा 2 लाख 34 हजार महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाया जा चुका है। ड्रोन दीदी योजना, महिला स्वयं सहायता समूहों को राशन डिपो, अटल किसान मजदूर कैंटीन व वीटा केंद्रों का संचालन, महिला नेतृत्व वाले स्टार्टअप्स का 50 प्रतिशत तक पहुंचना, 131 महिला सांस्कृतिक केंद्र और उच्च शिक्षा में मुफ्त सुविधाएं—ये सभी कदम नारी सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

    मजबूत कानून व्यवस्था—सुरक्षित हरियाणा की नींव

    किसी भी राज्य की प्रगति की पहली शर्त वहां की मजबूत कानून व्यवस्था होती है, इसलिए प्रत्येक नागरिक की जान-माल की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ‘ऑपरेशन ट्रैक टाउन’, ‘ऑपरेशन क्लीन’ और ‘प्रहरी’ जैसी प्रभावी पहलों से अपराधियों में खौफ का माहौल बना है। 1 दिसंबर से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन’ के तहत 2,200 से अधिक अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है, जिससे मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण लगा है। इसके साथ ही पिछले वर्ष चलाए गए ‘नशा मुक्त हरियाणा’ अभियान के अंतर्गत 6,000 से अधिक गिरफ्तारियां की गईं और नशा तस्करों की लगभग 12 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध संपत्ति जब्त की गई है, जो सुरक्षित और सशक्त हरियाणा की दिशा में सरकार की ठोस प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

    किसान हितैषी नीतियों और नवाचारों से किसानों को बनाया जा रहा प्रगतिशील

    किसान हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा देश का एकमात्र राज्य है, जहां 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है, जिससे अब तक 12 लाख किसानों के खातों में 1 लाख 64 हजार करोड़ रुपये सीधे जमा कराए जा चुके हैं। फसल खराबे पर समयबद्ध मुआवजे के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल शुरू किया गया है, जिसके तहत पिछले 11 वर्षों में 15,448 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है। उन्होंने कहा कि आबियाना समाप्त कर, कृषि भूमि पट्टा अधिनियम लागू कर तथा नकली खाद-बीज व कीटनाशकों पर सख्त कानून बनाकर किसानों को राहत दी गई है। ड्रोन, रिमोट सेंसिंग, एआई आधारित निर्णय प्रणाली और डिजिटल खेती जैसी तकनीकों के माध्यम से खेती को आधुनिक बनाया गया है, जिसे प्रगतिशील किसानों ने नेट हाउस और पॉलीहाउस जैसी संरचनाओं के जरिए अपनाया है।

    गुरु द्रोण की नगरी गुरुग्राम— शिक्षा एवं आधुनिकता का संगम

    उन्हें गुरु द्रोण की नगरी गुरुग्राम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम वह शहर है, जहां गुरु द्रोणाचार्य की शिक्षा और आधुनिक तकनीक का मेल देखने को मिलता है। यहां 250 से अधिक फॉर्च्यून–500 कंपनियों की मौजूदगी और मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम इस बात का प्रमाण हैं कि सही नीति और सशक्त नीयत के साथ असाधारण उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। आईटी, बीपीओ, स्टार्टअप्स और ऑटोमोबाइल उद्योगों का प्रमुख केंद्र बने गुरुग्राम की यह सफलता यहां के नागरिकों की कड़ी मेहनत और सहभागिता का परिणाम है, जिसके लिए मुख्यमंत्री ने सभी गुरुग्रामवासियों को हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने शहीदों के आश्रितों तथा विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले स्कूली विद्यार्थियों को 11 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने के साथ 27 जनवरी को सभी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की।

    आयोजन के सहभागी विभिन्न विजेताओं को किया सम्मानित

    कार्यक्रम के समापन अवसर पर मार्च-पास्ट परेड में मधुबन से आई महिला पुलिस बल की टुकड़ी, गुरुग्राम पुलिस (पुरुष) तथा एनसीसी (गर्ल्स) की टुकड़ियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुशांत लोक सेक्टर-43 द्वारा प्रस्तुत हरियाणवी लोक नृत्य, राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-4/7 द्वारा राजस्थानी लोक नृत्य तथा राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्जुन नगर द्वारा प्रस्तुत शिवलीला तथा विभागीय झांकियों में ट्रैफिक पुलिस गुरुग्राम, जिला बागवानी विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर गुरुग्राम के डीसी अजय कुमार, सीपी विकास कुमार अरोड़ा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाणी गोपाल शर्मा, एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर संजय सिंह, एडीजीपी सीआईडी सौरभ सिंह, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा के अतिरिक्त निदेशक रणबीर सांगवान सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
  • छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने किए कई  IED ब्लास्ट, 11 जवान घायल

    छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने किए कई IED ब्लास्ट, 11 जवान घायल

    बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा हिल्स इलाके में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए कई IED धमाके किए। इन धमाकों में कुल 11 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को मौके से निकालकर हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

    घायल जवानों में DRG और CoBRA के जवान शामिल
    बीजापुर पुलिस के मुताबिक, घायलों में से 10 जवान डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के हैं, जो छत्तीसगढ़ पुलिस की एक विशेष यूनिट है। इसके अलावा एक जवान CRPF की CoBRA यूनिट का है। घायल CoBRA जवान की पहचान 210वीं बटालियन के सब-इंस्पेक्टर रुद्रेश सिंह के रूप में हुई है।

    किसे कैसी चोटें आईं?
    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर रुद्रेश सिंह और DRG के दो जवानों के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। तीन जवानों की आंखों में छर्रे लगे हैं। बाकी जवानों को भी धमाके के कारण अलग-अलग चोटें आई हैं। सभी घायल जवानों को रायपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

    कर्रेगुट्टा इलाका नक्सलियों का गढ़ माना जाता है
    कर्रेगुट्टा हिल्स इलाका लंबे समय से नक्सलियों का मजबूत ठिकाना माना जाता रहा है। पिछले साल नवंबर 2025 में, सुरक्षाबलों ने उसूर थाना क्षेत्र के ताड़पाला गांव में अपना कैंप स्थापित किया था। यह इलाका बड़े माओवादी नेताओं के लिए सुरक्षित ठिकाना माना जाता था।

    पहले भी चल चुका है बड़ा ऑपरेशन
    इससे पहले अप्रैल-मई 2025 में केंद्रीय और राज्य सुरक्षाबलों ने कर्रेगुट्टा हिल्स के घने जंगलों में 21 दिन का बड़ा ऑपरेशन चलाया था।

    इस ऑपरेशन में 31 नक्सली मारे गए थे। 35 हथियार, करीब 450 IED व बड़ी मात्रा में डेटोनेटर, विस्फोटक सामग्री, मेडिकल सप्लाई, इलेक्ट्रिक उपकरण और नक्सली साहित्य बरामद किया गया था

    हालिया एनकाउंटर के बाद बढ़ी नक्सली गतिविधि
    ये IED धमाके बस्तर रेंज के बीजापुर जिले में हुए एक बड़े एनकाउंटर के कुछ ही दिनों बाद हुए हैं। उस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 6 नक्सलियों को मार गिराया था। मौके से 2 AK-47, 2 .303 राइफल, 1 INSAS राइफल और 1 BGL लॉन्चर बरामद किए गए थे

    दो और माओवादियों के शव बरामद
    लगातार चल रही कार्रवाई के तहत, शनिवार को सुरक्षाबलों ने बीजापुर के उत्तर-पश्चिमी इलाके में एक एनकाउंटर स्थल से दो और माओवादियों के शव बरामद किए। इनके पास से भी ऑटोमैटिक हथियार मिले हैं।

    जॉइंट ऑपरेशन में चलाया गया सर्च अभियान
    डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG), CoBRA और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त टीम ने जंगल और पहाड़ी इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। खुफिया जानकारी मिली थी कि DVCM दिलीप बेदजा और अन्य हथियारबंद माओवादी उस इलाके में मौजूद हैं।

    केंद्र सरकार का दावा – 31 मार्च 2026 तक माओवाद खत्म
    केंद्र सरकार ने दावा किया है कि वह 31 मार्च 2026 तक देश से माओवाद को खत्म कर देगी। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2025 में सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों की संख्या 6 से घटकर 3 रह गई है।

     

  • मंजू लोहुमी के निधन से शोक की लहर, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी श्रद्धांजलि

    मंजू लोहुमी के निधन से शोक की लहर, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी श्रद्धांजलि

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश लोहुमी की पत्नी मंजू लोहुमी (77) के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने आज प्रातः आईजीएमसी शिमला में लंबी बीमारी के चलते अपनी अंतिम सांस ली।

    अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहुमी का निधन अत्यंत दुखद है और यह पूरे लोहुमी परिवार के लिए एक बड़ी क्षति है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति देने की कामना की।

  • Railway Station में व्यक्ति पर लुटेरों ने किया चाकू से हमला, नगदी और फोन छीनकर फरार

    Railway Station में व्यक्ति पर लुटेरों ने किया चाकू से हमला, नगदी और फोन छीनकर फरार

    रायपुरः गणतंत्र दिवस के दिन शहर के रेलवे स्टेशन पर लूट की घटना सामने आई है। जहां नागपुर जाने के लिए प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे व्यक्ति पर लुटेरों ने हमला कर दिया। इस घटना में लुटेरों ने व्यक्ति से मारपीट की और उससे नगदी व फोन छीनकर फरार हो गए। घटना में युवक घायल हो गया और उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल की पहचान गजालुद्दीन के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार, घटना के दौरान 3 अज्ञात व्यक्ति गजालुद्दीन के पास पहुंचे और चाकू से हमला कर उसकी 8 हजार रुपये नगदी और एक मोबाइल लूट लिया। लुटेरे घटना के तुरंत बाद फरार हो गए।

    घायल युवक को तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने बताया कि घटना गणतंत्र दिवस के दिन स्टेशन पर हुई, जब प्लेटफॉर्म पर काफी भीड़ थी। कई यात्री इस हमले को देखकर डर गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। हालांकि, रेलवे पुलिस (GRP) ने अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है। यह मामला जीआरपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। घटना के बाद स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। यात्रियों ने बताया कि प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जिससे लुटेरों को आसानी से घटना को अंजाम देने का मौका मिला।

    पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन फिलहाल लुटेरों की पहचान और गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। स्थानीय प्रशासन ने कहा कि सुरक्षा बढ़ाने और ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए रेलवे स्टेशन पर निगरानी बढ़ाई जाएगी। साथ ही यात्री सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें। घटना के संदर्भ में जीआरपी का कहना है कि जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही लुटेरों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी कहा कि घायल युवक से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान की जाएगी। यह घटना रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता का विषय बन गई है। रेलवे स्टेशन पर भीड़भाड़ और सुरक्षा की कमियों के चलते ऐसे हमले संभव हो रहे हैं।

  • भारत-EU के रिश्ते होंगे मजबूत, Republic Day के मौके पर PM Modi ने किया ऐलान

    भारत-EU के रिश्ते होंगे मजबूत, Republic Day के मौके पर PM Modi ने किया ऐलान

    नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत की डिप्लोमेटिक सक्रियता एक बार फिर वैश्विक मंच पर उजागर हो गई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर यह साफ किया है कि यूरोपीय संघ के शीर्ष नेतृत्व की भारत यात्रा भारत-EU संबंधों की मजबूती होती नींव का प्रतीक है। पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि- ‘भारत के लिए गर्व की बात है कि गणतंत्र दिवस समारोह में यूरोप के सीनियर नेता जैसे कि यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो कोस्टा और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेन शामिल हुए। यह उपस्थिति सिर्फ औपचारिक नहीं थी बल्कि यह भारत और यूरोप के बीच साझा मूल्यों, लोकतांत्रिक आदर्शों तथा साथ की कमिटमेंट को दर्शाती है’।

    भारत और यूरोपीय संघ के रिश्ते हुए मजबूत

    पिछले कुछ सालों में भारत और यूरोपीय संघ के संबंध रणनीतिक साझेदारों में बदल चुके हैं। व्यापार, निवेश, टेक्नोलॉजी, जलवायु परिवर्तन, डिजिटल इनोवेशन और वैश्विक सुरक्षा के क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ता जा रहा है। पीएम मोदी के अनुसार, यूरोपीय यूनियन के नेताओं की इस यात्रा से इन क्षेत्रों में संवाद और सहयोग और भी मजबूत होगा। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यूरोपीय नेतृत्व की गणतंत्र दिवस समारोह में उपस्थिति भारत की वैश्विक भूमिका को और मजबूत करती है। यह दर्शाती है कि भारत न सिर्फ एशिया में बल्कि विश्व राजनीति और अर्थव्यवस्था में एक जरुरी साझेदार के तौर पर उभर रहा है। भारत और यूरोपीय यूनियन दोनों ही नियम आधारित अंतराष्ट्रीय व्यवस्था, बहुपक्षीयता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रबल समर्थक हैं। पीएम मोदी ने यह संकेत दिया है कि भविष्य में भारत-यूरोप के रिश्ते और भी मजबूत होंगे। यह दौरा द्विपक्षीय और बहुपक्षीय स्तर पर रिश्तों को नई एनर्जी देगा और वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में दोनों पक्षों को साथ में लाएगा।