Blog

  • Punjab News: व्यक्ति की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

    Punjab News: व्यक्ति की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

    मोगा: जिले के कस्बा निहाल सिंह वाला की धानका बस्ती में देर रात हत्याकांड सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार एमपी नामक 55 साल के व्यक्ति की गला रेतकर हत्या की गई है। निहाल सिंह वाला की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस हत्या से इलाके में खौफ का माहौल बना हुआ है।

  • Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, पूर्व सरपंच के बेटे हुए घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, पूर्व सरपंच के बेटे हुए घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: जिले के ममदोट के अंतर्गत आने वाले गांव बेटू कदीम में फायरिंग की घटना सामने आई है। पूर्व सरपंच के बेटों पर गोली चलाने का मामला सामने आया है इसमें दो सगे भाई गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। वारदात का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

    घटना को लेकर घायल भाईयों के पिता और पूर्व सरपंच इंदरपाल धवन ने बताया कि करीबन 8-10 पहले सरपंची को लेकर दो गुटों में विवाद हुआ था। इस दौरान दोनों पक्षों में झगड़े के दौरान गोलियां भी चली थी। इसी पुरानी रंजिश के चलते यह हमला किया गया है।

    पूर्व सरपंच ने बताया कि जब उनके बेटे अजय और आकाश तुड़ी लेकर घर आ रहे थे तभी बब्बू खुल्ल और उसके साथियों ने रास्ते में झगड़ा शुरु कर दिया। देखते ही देखते हमलावरों ने उनके दोनों बेटों पर गोलियां चला दी।

    इस फायरिंग में एक बेटे के पैर में गोली लगी और दूसरे बेटे की जांघ में गोली लग गई। घायल हुए दोनों भाईयों को तुरंत ममदोट के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें फरीदकोट स्थित गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया।

    इस मामले को लेकर फिरोजपुर देहाती के डीएसपी करन कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान अरविंदर कुमार उर्फ बब्बू और उसके साथियों के तौर पर हुई है। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Punjab News: CNG ट्रक में लगी भयानक आग, फटा सिलेंडर, लोगों में फैली दहशत, देखें वीडियो

    Punjab News: CNG ट्रक में लगी भयानक आग, फटा सिलेंडर, लोगों में फैली दहशत, देखें वीडियो

    लुधियाना : सुंदर नगर इलाके में पड़ते घाटी मोहल्ले में सुबह अचानक एक CNG ट्रक में भीषण आग लग गई। आग लगते ही ट्रक में रखा हुआ सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज हुआ कि मोहल्ले में भगदड़ मच गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। आस-पास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड़ को कॉल किया। घटनास्थल पर मौजूद मोहाला निवासी ने बताया कि उनका परिवार सुबह सैर करने के लिए निकला था। इसी दौरान उन्होंने सड़क किनारे खड़े ट्रक में लपटें उठती दिखी। ड्राइवर समय रहते ही गाड़ी से निकल गया था परंतु ट्रक पूरी तरह से आग के चपेट में आ गया। ट्रक में फोम भरी हुई थी जिससे गद्दे बनाए जाते थे। आग किस वजह से लगी ये अभी साफ नहीं हो पाया है। फायर स्टेशन सुंदर नगर के मुलाजिम ने बताया कि हमें सुबह 6:14 बजे कॉल मिली कि फोम से भरा ट्रक जल रहा है। तुरंत एक फायर टेंडर मौके पर भेजा गया। आग ज्यादा फैलने के कारण दूसरी फायर यूनिट भी भेजी गई। कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। इलाका निवासियों ने आरोप लगाया कि नीचे लटक रही बिजली तारें और कमर्शियल वाहनों की आवाजाही बड़ा खतरा बनी हुई हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इलाके में बिजली की तारें बहुत नीचे लटकी हैं इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। हमने कई बार ट्रैफिक पुलिस को भी शिकायत दी है कि यहां रोज कर्मिशियल वाहन आते हैं। किसी दिन बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है परंतु कोई कार्रवाई नहीं होती। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग के द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
  • Punjab News: दो कारों की भीषण टक्कर में एक की मौत, एक घायल

    Punjab News: दो कारों की भीषण टक्कर में एक की मौत, एक घायल

    फगवाड़ा: भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर तौर पर घायल हो गया है। मृतक की पहचान राजस्थान के रहने वाले अरमान के तौर पर हुई है। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए जालंधर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

    यह हादसा उस समय हुआ जब राजस्थान से श्रीनगर में जा रही एक कार की दूसरी कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि एक कार कई पलटियां खाते हुए सड़क पर ही पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

    घटना की जानकारी मिलते ही राहगीर मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा बहुत ही खतरनाक था परंतु घटनास्थल पर भीड़ ज्यादा होने के कारण हादसे के सही कारण का पता नहीं चल पाया। सूचना मिलते ही फगवाड़ा की पुलिस मौके पर पहुंची।

    पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को थाना सदर फगवाड़ा में खड़े करवा दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, हादसे का शिकार हुए वाहन सवार लोग राजस्थान से कश्मीर की ओर जा रहे थे।

    सिविल अस्पताल फगवाड़ा के डॉक्टरों ने बताया कि मृतक अरमान की पहचान राजस्थान निवासी के तौर पर हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

     

     

  • Punjab News: गणतंत्र दिवस से पहले बड़ी कोशिश नाकाम, पुलिस ने गिरफ्तार किए 3 आरोपी

    Punjab News: गणतंत्र दिवस से पहले बड़ी कोशिश नाकाम, पुलिस ने गिरफ्तार किए 3 आरोपी

    अमृतसर: गणतंत्र दिवस पर बड़ी वारदात करने की साजिश रच रहे आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने कार्रवाई करते हुए हथियार तस्करी गिरोह से जुड़े 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3 विदेशी निर्मित पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

    जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टरों के निर्देश पर काम कर रहे थे और गणतंत्र दिवस के मौके पर किसी गंभीर आपराधिक वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट के आधार पर समय रहते कार्रवाई कर इस संभावित खतरे को टाल दिया गया।

    पुलिस के अनुसार, आरोपियों को हथियारों की आपूर्ति सुनियोजित तरीके से की जा रही थी। इस मामले में थाना एसएसओसी, अमृतसर में केस दर्ज कर किया गया है। आगे की जांच में हथियारों की पूरी सप्लाई चेन, आगे और पीछे के लिंक के साथ-साथ संदिग्ध सीमा-पार कनेक्शनों की भी गहन जांच की जा रही है।

    गणतंत्र दिवस को लेकर पहले से ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। इस कार्रवाई को सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से अहम माना जा रहा है। पंजाब पुलिस ने साफ किया है कि संगठित अपराध और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और राज्य में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसी भी तरह की साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

  • Punjab News: कार में जा रहे सीनियर नेता पर बाइक सवारों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: कार में जा रहे सीनियर नेता पर बाइक सवारों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    खन्ना: दोराहा में अकाली दल वारिस पंजाब के सीनियर नेता जसवंत सिंह चीमा पर फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना उस दौरान हुई जब जसवंत सिंह चीमा लुधियाना से अपनी इनोवा गाड़ी में दोराहा की ओर आ रहे हैं। रास्ते में दोराहा के गुरथली पुल के पास में बाइक सवार दो लोगों ने उनकी गाड़ी रोकने की कोशिश की।

    जानकारी के अनुसार, अंधेरा होने के कारण जसवंत सिंह चीमा को आशंका हुई कि गाड़ी रोकने की कोशिश करने वाले गलत लोग हो सकते हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी गाड़ी नहीं रोकी और आगे बढ़ा दी। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग कर डाली।

    गोली सीधा इनोवा गाड़ी की खिड़की में लगी। गनीमत यह रही कि इस फायरिंग में जसवंत सिंह चीमा को कोई नुकसान नहीं हुआ।

     

  • Punjab News: सड़क पर खड़ी बस से टकराया बाइक सवार, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

    Punjab News: सड़क पर खड़ी बस से टकराया बाइक सवार, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

    लुधियाना: भारत नगर चौक पर शनिवार को देर रात एक सड़क हादसा हो गया। बीच सड़क पर अंधेरे में खड़ी हुई एक प्राइवेट बस के पीछे बाइक सवार टकरा गया। टक्कर के कारण वह गंभीर तौर पर घायल हो गया। बस ड्राइवर मौके से भागने लगा पर लोगों ने उसे काबू कर लिया।

    टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक पर सवार व्यक्ति गंभीर तौर पर घायल होकर सड़क पर गिर गया। लोगों ने घायल व्यक्ति की सीपीआर के जरिए मदद दी। 15 मिनट के बाद उसको होश आई तो एंबुलेंस के जरिए उसको अस्पताल में ले जाया गया।

    हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टरों के अनुसार, बाइक सवार की हालत काफी गंभीर है परंतु खतरे से बाहर है। राहगीर गौरव ने बताया कि उन्होंने अपनी आंखों से यह एक्सीडेंट देखा। बस अंधेरे में खड़ी थी पीछे से बाइक सवार आया और अचानक खड़ी बस के पीछे टकरा गया।

    बता दें कि बसें खड़ी करना अवैध है। बस ड्राइवर ने घायल की मदद भी नहीं की। घायल व्यक्ति की पहचान रवि के तौर पर हुई है। वह सुंदर नगर का रहने वाला है। उसको हम ईएसआई अस्पताल में लेकर गए परंतु उन्होंने भर्ती नहीं किया और किसी अन्य अस्पताल में भेजा।

    राहगीरों का कहना है कि यदि बस खराब भी हुई है तो कम से कम पार्किंग या फिर इमरजेंसी हालात का कोई बोर्ड या फिर साइन लगाना चाहिए। घटनास्थल पर पीसीआर की टीम पहुंच गई जिसने बाइक को कब्जे में ले लिया है।

    बस ड्राइवर का पता पूछकर जांच शुरु कर दी गई है। थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

     

     

     

  • ड्रग्स केसों में नामी आरोपी राजा कंदोला का हुआ निधन

    ड्रग्स केसों में नामी आरोपी राजा कंदोला का हुआ निधन

    जालंधर (Ens) : आइस ड्रग तस्करी के मामलों में घिरे रहे राजा कंदोला का मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि अचानक स्वास्थ्य खराब होने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली।

    बता दें कि, राजा कंदोला का नाम पूर्व डिप्टी एसपी जगदीश भोला ड्रग मामले में भी सामने आया था। उस समय जांच एजेंसियां उसे बड़े ड्रग नेटवर्क में मुख्य कड़ी मानती थीं। आइस ड्रग (क्रिस्टल मेथ) तस्करी के मामलों में उसका नाम कई बार सामने आया था और उसे अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर बताया जाता था।

    सूत्रों के अनुसार राजा लंबे समय से मुंबई में रह रहा था और वहीं अपना कारोबार चलाता था। भले ही पुलिस और अन्य एजेंसियों द्वारा कठोर निगरानी के कारण उसका नेटवर्क काफी कमजोर हो गया था, लेकिन नशा तस्करी के मामलों की जांच के दौरान उसका नाम समय-समय पर सामने आता रहा।

    माना जा रहा है कि राजा की मौत नशा तस्करी के कुछ महत्वपूर्ण राज़ों को हमेशा के लिए दबा सकती है। परिवार इस समय संस्कार की तैयारी कर रहा है। जांच एजेंसियां अब कई पुराने मामलों और संपर्कों के रिकॉर्डों की जांच कर रही हैं।

    कंदोला का नाम पहली बार जून 2012 में तब सुर्खियों में आया जब पंजाब पुलिस ने 200 करोड़ रुपए के सिंथेटिक ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया। इसमें पुलिस से बचते हुए वह दिल्ली भाग गया, लेकिन अगस्त 2012 में उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार राजा मेथमफेटामाइन (आइस) और अन्य नशीले पदार्थ बनाने के लिए दिल्ली और पंजाब में अवैध लैब चलाता था। वह कच्चा माल दिल्ली से लाता और उसे रिफाइन करके विदेशों में सप्लाई करता।

    गौरतलब है कि कंदोला के साथ उसकी पत्नी रजवंत कौर और बेटा बाली सिंह भी कानूनी मुश्किलों में फंसे। दोनों का नाम भी ड्रग तस्करी में आया। राजा की एक महिला मित्र सोनिया का नाम भी इस केस में चर्चा में रहा था, जो कथित तौर पर उसके होटल और प्रॉपर्टी के कारोबार को देखती थी।

    अगस्त 2024 में जालंधर की एक विशेष अदालत ने राजा कंदोला को ईडी द्वारा दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 9 साल की कैद की सजा सुनाई गई। उसकी पत्नी रजवंत को भी 3 साल की सजा हुई। राजा के खिलाफ जालंधर, लुधियाना, होशियारपुर में दर्जनों मुकदमे दर्ज हुए। कुछ मामलों में राजा बरी हो चुका है।

  • Jalandhar News: PIMS Hospital अस्पताल के सामने नकली नाका लगाकर शिवसेना नेता के गनमैन पर लगे वसूली के आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: PIMS Hospital अस्पताल के सामने नकली नाका लगाकर शिवसेना नेता के गनमैन पर लगे वसूली के आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर (Ens) : पिम्स अस्पताल के सामने बनी मार्केट में एक पुलिसकर्मी द्वारा कथित तौर पर नकली नाका लगाकर युवकों से अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। इस दौरान पुलिसकर्मी और युवकों के बीच तीखी बहसबाजी भी हुई, जिसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। अर्बन स्टेट फेस-3 निवासी आकाशदीप सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह अपने दोस्त पवनदीप सिंह का जन्मदिन मनाकर 4 दोस्तों के साथ दो बाइकों पर सवार होकर रेस्टोरेंट से लौट रहे थे।

    जैसे ही वे पिम्स अस्पताल के सामने मोड़ पर पहुंचे, वहां एक पुलिसकर्मी 2 युवकों के साथ खड़ा मिला, जो सिविल कपड़ों में थे। आकाशदीप के अनुसार पुलिसकर्मी ने उन्हें रोक लिया और बाइक की पीछे नंबर प्लेट न होने का हवाला देकर डराना शुरू कर दिया। जब उनसे पूछा गया कि नाका किस थाने का है, तो पुलिसकर्मी पहले खुद को थाना नंबर-7, फिर थाना नंबर-6 और बाद में स्पेशल स्टाफ का मुलाजिम बताने लगा।

    युवकों ने आरोप लगाया कि चालान की धमकी देकर उन्हें थाने ले जाने की बात कही गई, लेकिन बाद में वहीं मामला ‘रफा-दफा’ करने का दबाव बनाया गया। जब आकाशदीप ने मोबाइल से वीडियो बनानी शुरू की, तो पुलिसकर्मी और उसके साथ मौजूद दोनों युवक बिना कोई कार्रवाई किए मौके से निकल गए। घटना के बाद आकाशदीप अपने दोस्तों के साथ थाना नंबर-7 पहुंचे, जहां वीडियो दिखाने पर पता चला कि संबंधित पुलिसकर्मी वहां तैनात नहीं है।

    इसके बाद जब उन्होंने दोबारा पिम्स अस्पताल के पास पूछताछ की, तो स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त पुलिसकर्मी कथित तौर पर एक शिवसेना नेता का गनमैन है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर नकली नाका लगाकर खड़ा था। आकाशदीप सिंह ने कहा कि वह इस मामले को लेकर लिखित शिकायत और वीडियो सबूत के साथ सोमवार को विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ पुलिस कमिश्नर से मिलेंगे और सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे।

     

  • Punjab News: पूर्व सरपंच की गोलियां मारकर हत्या

    Punjab News: पूर्व सरपंच की गोलियां मारकर हत्या

    मानसा: सीनियर कांग्रेस नेता और पीआरटीसी के पूर्व डायरेक्टर कर्म सिंह चौहान की भतीजी और मानसा से लगे गांव खिन्नल की पूर्व सरपंच महिंदरजीत कौर की सिर पर तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। हमलावरों ने उसके पति पर भी गोलियां चलाईं जिन्होंने कार में लगने से जान बीतने से बच गई। पुलिस ने इस हत्याकांड के दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

    डीएसपी बूटा सिंह ने दावा किया कि आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मृतका के पति मनप्रीत सिंह के बयान पर अमनिंदर सिंह, उसके पिता भगवंत सिंह और गुरपाल सिंह निवासी खिन्नल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है पर किसी की गिरफ्ताररी नहीं हुई है। आरोपी पूर्व सरपंच के जेष्ठ और भतीजे हैं।

    जानकारी के अनुसार यह हत्या उस समय हुई जब पति-पत्नी अपने खेत से घर आ रहे थे। हमलावरों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस दौरान गोलियां लगने से पूर्व सरपंच महिंदरजीत कौर (43) मौके पर ही मृत हो गई। जानकारी मिलने पर ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें उन्होंने कुछ आरोपियों के नाम भी लिए हैं।

    मृतका महिंदरजीत कौर के चाचा कर्म सिंह चौहान ने बताया कि कुछ दिन पहले किसी ने उनके खेत में पत्थर और मलबा डाल दिया था। हालांकि उनकी भतीजी का परिवार बुढलाडा में रहता है, पर वह कई बार खेत देखने के लिए गाँव आया करता था। उन्होंने पुलिस को फॉर्म पर मलबा डाले जाने की शिकायत भी की थी।

    आज शनिवार दोपहर जब महिंदरजीत कौर और उनके पति मनप्रीत सिंह अपनी कार में से खेत से गुजर रहे थे, तो उन पर गोलियां चल गईं। हमलावरों ने महिंदरजीत कौर के सिर में तीन गोलियां मारीं, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनप्रीत सिंह का बचाव हो गया। उन्होंने कहा कि गोलियां मारकर हमलावर मौके से फरार हो गए।

    मृतका का एकलौता पुत्र पिछले चार सालों से कनाडा में रह रहा है। उसके आने के बाद और पुलिस कार्रवाई पूरी होने के बाद ही शव का संस्कार किया जा सकेगा। पुलिस ने ही शव को मानसा के सिविल अस्पताल में पहुंचाया है।