Blog

  • Jalandhar: Shiv Motor के गोदाम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Jalandhar: Shiv Motor के गोदाम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पठानकोट बाईपास के पास तोगड़ी रोड पर शिव मोटर में देर रात आग लगने का मामला सामने आया है। आग इतनी भीषण थी कि इस घटना में 2 गाड़ियां जलकर राख हो गई है। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 4 से 5 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं दमकल विभाग के अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि शिव मोटर के गोदाम में भीषण आग लगी थी।

    दमकल कर्मी ने कहा कि गोदाम में कोई आग सुरक्षा यंत्र भी नहीं था। स्थानीय लोगों ने कहाकि इस आग के चलते आस-पास के घरों में दहशत का माहौल पाया गया। हालांकि इस मामले को लेकर दमकल अधिकारी नरेश कुमार ने कहा कि आस पास के घरों में आग पहुंचने से पहले ही काबू पा लिया गया था। इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया। 

  • Punjab: 21 हजार रुपये रिश्वत लेता ASI गिरफ्तार

    संगरूरः राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के दौरान पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज पुलिस स्टेशन सिटी-1, संगरूर में तैनात सहायक उप निरीक्षक भोला सिंह (नंबर 27/संगरूर) को 21,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य चौकसी ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को जगदीप सिंह की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया और बताया कि उसने जगराज सिंह को ट्रक खरीदने के लिए अपने दोस्त से 5,50,000 रुपये ब्याज पर दिए थे।

    इसके बाद जब शिकायतकर्ता ने जगराज सिंह से अपने उधार के पैसे वापस मांगे तो उसे पता चला कि उक्त ट्रक जगराज सिंह ने पहले ही बलजीत सिंह, निवासी गांव अंधेरी, संगरूर के नाम पर ट्रांसफर कर दिया है। इसके बाद ट्रक के नये मालिक ने उक्त थाने व एएसआइ में शिकायत दर्ज करवा दी। जिसके बाद एएसआई भोला सिंह ने मामले की जांच करने के एवज में 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।

    शिकायतकर्ता ने आगे कहा कि उक्त पुलिसकर्मी 40,000 रुपये की रिश्वत लेने के लिए सहमत हो गया और उसने 19,000 रुपये की अग्रिम राशि ले ली थी और अब बकाया रिश्वत के रूप में 21,000 रुपये की मांग कर रहा था। प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और ए.एस.आई. भोला सिंह को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 21,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के पटियाला रेंज पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे की कार्यवाही जारी है।

  • पंजाब : अज्ञात लोगों ने ऑटो चालक से की मारपीट, गंभीर घायल

    पंजाब : अज्ञात लोगों ने ऑटो चालक से की मारपीट, गंभीर घायल

    बठिंडा : अज्ञात लाोगों ने ऑटो चालक को मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। घायल की पहचान रवि कुमार निवासी अमरपुरा बस्ती के तौर पर हुई। घायल आटो चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि ऑटो चालक को लूटपाट के इरादे से घायल किया गया है। जानकारी के अनुसार मुलतानिया रोड गली नंबर-1 में समाजसेवी संस्था को एक व्यक्ति के घायलावस्था में पड़ा होने की सूचना मिली थी। 

    जिस पर समाजसेवी संस्था के वालंटियर एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। समाजसेवी संस्था के वालटियर ने बताया रवि कुमार ऑटो चालक है और मामला हमला करके लूटपाट करने का है। इस हमले में ऑटो चलाक रवि कुमार गंभीर जख्मी हुआ है। उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई है।

  • Jalandhar: DSP बन पूर्व फौजी के बेटे को तस्करी में फंसाने के मामले में ठगे 2 लाख रुपए

    जालंधर, ENS: साइबर ठगों ने डीएसपी बनकर डिफेंस स्टेट से रिटायर हुए व्यक्ति से दो लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने पीड़ित को कहा कि उसके बेटे को नशा तस्करी के केस में पकड़ा है। इस को सुनकर पीड़ित ने पत्नी के घुटनों के इलाज के लिए रखे पैसों में पैसे दे दिए। अपने साथ हुई ठगी का पता चलने के बाद पीड़ित ने शिकायत पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी और जांच के बाद चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले जैबन, बिहार के अशोक, मोहन और गौतम के रूप में हुई है।

    जुल्फीराम निवासी जोगिन्दर नगर ने बताया कि उसे पिछले साल वाट्सएप पर काल आई और वाट्सएप पर डीएसपी रैंक के पुलिस अधिकारी की फोटो लगी हुई थी। काल करने वाले ने कहा कि उसके बेटे अमित ने किसी लिफ्ट दी है और उसके पास नशा था। उसे नशा तस्करी के केस में पकड़ा है और बेटे बात करना चाहता है। बेटे से बात की तो पहले उसे रोने की आवाज सुनाई दी। उसे लगा कि बेटे कोई मुसीबत में है। खुद को पुलिस अधिकारी बताने वाले साइबर ठग ने मामले को रफा दफा करने के लिए पहले 50 हजार रुपये की मांग की और काल करने वाले ने कहां की काल काटनी नहीं है। 

    उसे तुरंत पैसे चाहिए, जिसके बाद वह बैंकों में गया और उसने अपनी पत्नी के घुटनों के इलाज के लिए रखे हुए पैसों को साइबर ठगी के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित ने बताया कि 50 हजार रुपये लेने के बाद साइबर ठग ने उसे कहा कि मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंच गया है अगर उन्हें पैसे नहीं दिए तो केस दर्ज हो जाए 50 हजार रुपया उन्हें भी देना होगे। उसने दोबारा 25 हजार अपने अकाउंट और 25 हजार रुपये अपने किसी रिश्तेदार से लेकर दोबारा पचास हजार रुपये ठगों के खाते में डाल दिया। 

    एक लाख रुपये लेने के बाद साइबर ठगों ने दोबारा उससे फिर फोन करके एक लाख रुपया की मांग की तो उसने अपने किसी रिश्तेदार से बात की और उनके साथ खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले ठग की बात करवाई तो उसने उसके खाते से एक लाख रुपया के खाते में डलवा दिया। दोबारा फिर पैसे मांगे न होने के कारण पैसे देने से मना कर दिया तो उसके साथ गाली गलोज करने शुरू कर दी और काल काट दी, जिसके बाद बैंक वालों से पता चला कि उनके साथ ठगी हो रही है। पीड़ित ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी और थाना रामामंडी की पुलिस ने जांच के 11 महीने के बाद चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

  • Jalandhar: कोर्ट परिषद के बाहर से रिटायर फौजी का बाइक चोरी

    जालंधर, ENS: अदालत में पेशी पर आए रिटायर फौजी का बाइक चोर कोर्ट परिषद के बाहर से चुराकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत के एक महीने बाद थाना बारादरी की पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन आरोपित पुलिस की पहुंच से बाहर हैं। फ्रेंड्स कालोनी के रहने वाले सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह पांच मई को अदालत में पेशी पर आया था। 

    वह बाइक को कोर्ट परिषद के बाहर वकीलों के चैंबर के पास लगाकर चला गया था। उसने बताया कि जब वह अदालत से वापस लौटा तो उसका बाइक नहीं था, जिसकी शिकायत उसने थाना बारादरी की पुलिस को दे केस दर्ज करवाने के लिए थाने के कई चक्कर काटे और पुलिस से जांच जारी है यह कहकर वापस भेज देती रही। 

    उसने बताया कि एक महीना बीत जाने के बाद पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा तो उन्होंने खानापूर्ति के लिए अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। थाना बारादरी की जांच अधिकारी एएसआइ बलविंदर कुमार ने बताया कि उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab : Instagram रील्स को लेकर युवक पर तेजधार हथियार से हमला, देखें वीडियो

    Punjab : Instagram रील्स को लेकर युवक पर तेजधार हथियार से हमला, देखें वीडियो

    लुधियाना : देर रात घाटी चौक मोहल्ला भगवान वाल्मीकि नगर में 20 से अधिक युवकों ने एक युवक पर हमला कर दिया। घर के बाहर बैठे युवक पर अज्ञात लोगों ने हमला किया। पता चला है कि बदमाशों को एक युवक को पीटना था लेकिन गलती से दूसरे युवक को पीटकर भाग गए।

     इलाके के कुछ युवक इंस्टाग्राम रील्स पर एक-दूसरे पर कमेंट करते थे। इसी रंजिश के चलते रात करीब साढ़े दस बजे घाटी चौक के पास बवाल हो गया। घायल दिनेश ने बताया कि वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इलाके में कुछ युवकों ने उस पर हमला कर दिया। वह हमलावरों को जानता भी नहीं है। 

    हमलावरों के पास तेजधार हथियार और पिस्तौल थी। दिनेश ने बताया कि वह ड्राइवर का काम करता है। अब उसे घर से बाहर निकलते हुए भी डर लगता हैदिनेश ने बताया कि उसके सिर पर 23 से ज्यादा टांके लगे हैं। इलाके के लोग उसे खून से लथपथ हालत में सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे।

     बदमाशों ने उसके कंधे और पीठ पर भी तेजधार हथियारों से हमला किया। वह इसकी शिकायत थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस से करेगा। उधर, देर रात पुलिस ने इस मामले में इलाके के लोगों से पूछताछ भी की। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी चेक कर रही है।

  • Jalandhar: सवारी लेने जा रहे ई रिक्शा चालक को लुटेरों ने बनाया निशाना

    जालंधर, ENS: बस्ती दानिशमंदा बाबा बुड्ढा जी के पास वीरवार दोपहर सवारी लेने जा रहे ई रिक्शा चालक से बाइक सवार दो झपटमार मोबाइल छीनकर फरार हो गए। रिक्शा चालक ने बाइक सवार झपटमारों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन बाइक की रफ्तार ज्यादा होने के कारण वह गलियों से भागने में कामयाब हो गए।

    पीड़ित कटरा मोहल्ला की रहने वाले कृष ने बताया कि वह दोपहर को सवारी छोड़कर घर खाना खाने जा रहा था कि अभी उसे किसी सवारी का बस स्टैंड जाने के लिए काल आई और वह सुनते हुए सवारी के पास जा रहा था कि पीछे से आए दो बाइक सवार झपटमार उसके हाथ में पकड़ा हुआ मोबाइल छीनकर फरार हो गए। उसने बताया कि बाइक पर झपटमारों ने अपने मुंह काले रंग के कपड़े से बांधे हुए थे।

     उसने झपटमारों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन पार्टी की रफ्तार ज्यादा होने के कारण वह गलियों के रास्तों से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि उसने तीन महीने पहले 12 हजार रुपये का मोबाइल लिया था अभी उसकी किश्तें भी नहीं दी थी कि झपटमार उससे मोबाइल छीनकर फरार हो गए और उसने मोबाइल न मिलने की आस में पुलिस को शिकायत नहीं दी।

  • इस इलाके में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की 30 गाड़ियां

    इस इलाके में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की 30 गाड़ियां

    नई दिल्ली : चांदनी चौक इलाके में गत शाम को आग लग गई। आग बुझाने के लिए फायर टेंडर की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों के मुताबिक इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ हैचांदनी चौक इलाके में आग लगने की सूचना शाम 5 बजे दी गई थी। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आग बुझाने का काम शुरू किया गया।

    दिल्ली फायर सर्विस के चीफ ने बताया कि आग चांदनी चौक के नई सड़क इलाके के मारवाड़ी कटरा इलाके में लगी। जिसके बाद मौके पर दमकल की 14 गाड़ियां भेजी गई है जहां आग लगी है उसके ठीक सामने टेलीफोन टावर भी नजर आ रहा है। आग की लपटों को देखकर लग रहा है कि यह आसपास के मकानों को भी अपने चपेट में ले सकता है जिस वजह से दमकलकर्मी फुर्ती से आग बुझाने में जुटे हुए है वे पानी की बौछारें कर रहे है।

      साथ ही आसपास के मकानों और दुकानों को भी खाली करवा लिया गया है। ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि आग मारवाड़ी कटरा के 1580-81 नवंबर में लगी है। आग ऐसे वक्त में लगी है जब चांदनी चौक में अमूमन काफी भीड़ रहती है।  दुकान से सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है।  

  • आज का राशिफल, 14 जून 2024

    आज का राशिफल, 14 जून 2024

    आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज रात 12 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। आज शाम 7 बजकर 9 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 8 बजकर 15 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावाआज धूमावती जयंती है। साथ ही आज रात 12 बजकर 28 मिनट पर सूर्य मिथुन राशि मे प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 14 जून 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि-आज आपका दिन आज ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत ही खास है। अपना समय शॉपिंग में बिता सकती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी मल्टी नेशनल कम्पनी से जॉब के लिए कॉल आ सकता है। आज अपने आप पर विश्वास करें। इस राशि के मंत्रियों की विदेश सम्बन्धी यात्रायें हो सकती है। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहेगा।

    वृष राशि-आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने पर मित्र और परिवार का साथ मिलेगा, जिससे आपका उत्साह बढ़ेगा। यात्रा से संबंधित बनाई गई योजना सफल होगी और आपको इस यात्रा के दौरान नए अनुभव मिलेंगे। लवमेट से मदद मिलेगी आज कोई निर्णय लेना आपके लिए आसान होगा। व्यापार में आज आपको ज्यादा लाभ मिलने से खुशी मिलेगी। आज बिना वजह किसी से उलझने से बचना चाहिए।

    मिथुन राशि-आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि की महिलाएं जो कोई बिजनेस करने की सोच रही है उनके लिए आज का दिन अच्छा है। आज ऑफिस में कुछ अधिक ही काम रहेगा। आज किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न करें। अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय ईश्वर की आराधना के लिए निकालें मन शांत रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी।

    कर्क राशि-आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा। अगर आप नयी जमीन लेने का प्लान बना रहे हैं तो घर के बड़ों की राय जरूर लें। आज लोगों से मिल रहे साथ का सही उपयोग करेंगे। आवेश में आकर कोई भी निर्णय लेने से आज आपको बचना चाहिए। अपने समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा। संतान को शिक्षा में उन्नति मिलेगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

    सिंह राशि-आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। आज कोई बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है। अगर आज किसी नये काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप सकारात्मक सोच के साथ काम करेंगे तो आपको सफलता जरुर मिलेगी। आज व्यापारिक मामलों में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी।

    कन्या राशि-आज आपका दिन आपके लिए नई खुशियां लाया है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है समाज हित में किये गये कामों की तारीफ हो सकती है। आज प्रयत्न करने से आपके रुके हुए कार्य भी समय पर

    पूरा हो जायेगा। आज आप किसी कंपनी के साथ कोई बड़ी डील साइन करने में सफल होंगे। आज अपनी स्किल्स को बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे।

    तुला राशि-आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप अपने काम से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करेंगे। आज कोई भी पारिवारिक निर्णय लेते समय जल्दबाजी न करें, परिवार की राय भी ले लें। आज आपकी कड़ी मेहनत से लोग प्रभावित होंगे और आपका अनुसरण करेंगे। आज आप ऑफिस के किसी काम में उलझे रहेंगे। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

    वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। किसी बुजुर्ग महिला की सेवा का अवसर मिलेगा। आज आप हर तरह के काम निपटाने के लिए तैयार रहें। आपको सोचे हुए कामों से फायदा हो सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज जीवनसाथी आपको कोई उपहार देंगे। स्पोर्ट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

    धनु राशि-आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको पहले किए हुए मेहनत का फल जरूर मिलेगा। आज आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आयेगा। फिल्म जगत से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा। छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने कीजरूरतहै। आज आप घर के जरूरत का सामान खरीदने मार्केट जायेंगे। वकील वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मकर राशि-आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको आय के कई मौके मिलेंगे, किसी भी मौके को हाथ न जाने दें। आज आपको किसी से उपहार मिल सकता है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के छात्रों को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आज आप सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे। नवविवाहित दंपत्ति आज साथ में घूमने जाएंगे।

    कुंभ राशि-आज का दिन शानदार रहने वाला है। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। आज कोई भी कार्य करते समय आपको धैर्य रखना होगा। आज परिवार से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलने से आपको राहत मिलेगी । व्यापार को आगे बढाने में पिता का सहयोग मिलेगा। सेहत के प्रति आपको सतर्क रहना होगा। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

    मीन राशि-आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नती के अवसर मिलेंगे। आज ऑफिस में आपको सम्मनित किया जाएगा। काम की गति तेज करने का कोई नया प्लान बनायेंगे। आज परिवार वालों के साथ घर पर स्वादिष्ट डिनर का आनंद उठाएंगे। आज आपके जीवन में चल रही सारी परेशानियों का हल निकल जाएगा। आज अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

     

  • Jalandhar West by Election Update: कल से JDA की C.A के पास नामांकन पत्र भरने की प्रतिक्रिया होगी शुरू

    जालंधर, (ENS): भारतीय चुनाव आयोग ने 34- जालंधर पश्चिमी (एस.सी.) विधान सभा हलके से उप चुनाव करवाने का प्रोग्राम जारी किया है। इस बारे में नामांकन पत्र अस्टेट अधिकारी, जालंधर विकास अथारिटी और रिटर्निंग अधिकारी आईएएस अमनप्रीत कौर संधू  के पास जनतक छुट्टी को छोड़ कर 14 जून से 21 जून, 2024 तक सुबह 11.00 बजे से दोपहर 03.00 बजे तक भरे जा सकेंगे।

    महानगर मे कल से वेस्ट हलके की राजनीति मे नया अध्याय लिखना शुरू हो जाएगा। पहले भी वेस्ट की राजनीति के इतिहास में कई बडे फेरबदल और उतार चढ़ाव देखने को मिले है।  हाल ही मे आप पार्टी से सांसद बने सुशिल रिंकू ने टिकट घोषित होने के पश्चात बीजेपी का दमन थम लिया था।  जिन्हे कांग्रेस के पूर्व cm चन्नी ने लाखो वोटो से पछाड़ कर जीत हासिल की है।

    इसी उठा पथक के बिच आप पार्टी शीतल अंगुराल ने भी अपना इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम लिया था। लेकिन शीतल के इस्तीफे को मंजूर करने को लेकर भी खूब राजनीति खेला देखने को मिला था। बता दे कि शीतल अंगुराल ने विधान सभा चुनावो में सुशिल रिंकू  हरा कर जीत हासिल की थी। जिस जिसके बाद सुशिल रिंकू ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ कर आप ज्वाइन कर एम.पी के उपचुनाव में जीत हासिल की थी।

    लेकिव इस बार वेस्ट हलके में उपचुनाव पर होने वाला मुकाबला बड़ा ही रोचक दिखाई दे रहा है। क्योंकि इस इलेक्शन में उम्मीदवारी साबित करने के लिए नेता और कार्यकर्ता अपनी- अपनी पार्टी में एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है। फ़िलहाल अभी तक किसी भी पार्टी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा की है। जल्द ही सभी पार्टियों के उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे।        

    नामांकन की पड़ताल 24 जून ( सोमवार) को होगी और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख़ 26 जून ( बुधवार) है। मतदान 10 जुलाई, 2024को होगा और मतगणना 13 जुलाई, 2024 (शनिवार) को होगी। मतदान का समय सुबह 7.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक होगा।

    15 जून, 2024 को तीसरा शनिवार होने के कारण नैगोशीएबल इंस्ट्रूमैंट एक्ट, 1881 के अंतर्गत छुट्टी नहीं है, इस लिए उस दिन नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी के पास पेश करके दाख़िल किए जा सकते है। भारतीय चुनाव आयोग द्वारा मतदान के ऐलान की तारीख़ ( 10 जून, 2024) से जालंधर पश्चिमी विधान सभा हलके में आदर्श चुनाव संहिता लागू हो गया है और चुनाव प्रक्रिया के पूरा होने भाव 15 जुलाई, 2024 तक लागू रहेगा।