Jalandhar: कोर्ट परिषद के बाहर से रिटायर फौजी का बाइक चोरी

जालंधर, ENS: अदालत में पेशी पर आए रिटायर फौजी का बाइक चोर कोर्ट परिषद के बाहर से चुराकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत के एक महीने बाद थाना बारादरी की पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन आरोपित पुलिस की पहुंच से बाहर हैं। फ्रेंड्स कालोनी के रहने वाले सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह पांच मई को अदालत में पेशी पर आया था। 

वह बाइक को कोर्ट परिषद के बाहर वकीलों के चैंबर के पास लगाकर चला गया था। उसने बताया कि जब वह अदालत से वापस लौटा तो उसका बाइक नहीं था, जिसकी शिकायत उसने थाना बारादरी की पुलिस को दे केस दर्ज करवाने के लिए थाने के कई चक्कर काटे और पुलिस से जांच जारी है यह कहकर वापस भेज देती रही। 

उसने बताया कि एक महीना बीत जाने के बाद पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा तो उन्होंने खानापूर्ति के लिए अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। थाना बारादरी की जांच अधिकारी एएसआइ बलविंदर कुमार ने बताया कि उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *