Blog

  • Air Force का विमान Crash, जमीन पर गिरते ही लगी आग, Adampur से भरी थी उड़ान, देखें वीडियो

    Air Force का विमान Crash, जमीन पर गिरते ही लगी आग, Adampur से भरी थी उड़ान, देखें वीडियो

    आगरा। उत्तर प्रदेश के ताजनगरी में वायुसेना का एक विमान क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि हादसा आगरा के कागारौल के सोनिगा गांव के पास हुआ है। जहां, वायुसेना के MiG-29 विमान ने पंजाब के आदमपुर से उड़ान भरी थी और अभ्यास के लिए आगरा जा रहा था, इसी दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि गनीमत यह रही कि विमान में पायलट समेत दो लोग और थे। सभी ने कूद कर अपनी जान बचाई। पायलट विमान से दो किमी दूर जाकर गिरा। वहीं विमान भी एक खाली खेत में गिरा जहां गिरते ही उसमें आग लग गई। रक्षा अधिकारी ने कहा कि कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए जाएंगे।
  • Punjab News: 50 हजार की रिश्वत के मामले में पूर्व SHO और ASI गिरफ्तार

    Punjab News: 50 हजार की रिश्वत के मामले में पूर्व SHO और ASI गिरफ्तार

    पटियालाः राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज पटियाला जिले के थाने भादसों का पूर्व एसएचओ इंदरजीत सिंह (पुलिस सब-इंस्पेक्टर) और सहायक सब-इंस्पेक्टर (ASI) अमरजीत सिंह को 50 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोनों पुलिसकर्मियों को भ्रष्टाचार रोधी कानून के तहत विजिलेंस ब्यूरो थाने पटियाला रेंज में पहले से दर्ज एफआईआर नं. 36, दिनांक 04.08.2024 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने आगे बताया कि यह मुकदमा एक शिकायत की जांच के बाद दर्ज किया गया था, जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उक्त थाने में उसके खिलाफ दर्ज एफआईआर नं. 56/2024 को रद्द करने के बदले इन पुलिसकर्मियों ने रिश्वत के रूप में 50 हजार रुपये लिए थे और इसके बाद 35 हजार रुपये और मांग रहे थे। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।

  • Punjab News: कबाड़ के गोदाम में हुए धमाकों के बाद लगी भीषण आग, 150 से अधिक लग चुकी दमकल विभाग की गाड़ियां, देखें वीडियो

    Punjab News: कबाड़ के गोदाम में हुए धमाकों के बाद लगी भीषण आग, 150 से अधिक लग चुकी दमकल विभाग की गाड़ियां, देखें वीडियो

    लुधियानाः फिल्लौर के पास डेरे के समीप कबाड़ के गोदाम में देर रात करीब 2 बजे धमाका हो गया। एक के बाद एक कई धमाकों के बाद लगी भयंकर आग ने पूरे गोदाम को अपनी लपेट में ले लिया। गनीमत ये रही की कबाड़ के गोदाम के साथ ही पेट्रोल पंप भी था। आग इतनी भयंकर थी कि दकमल कर्मचारी सोमवार की दोपहर तक आग बुझाने में जुटे रहे। अब तक 150 से ज्यादा दमकल विभाग की गाडियां पहुंच चुकी हैं। बताया जा रहा हैकि देर रात पटाखों की चिंगारी के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।

    जिसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। बताया जाता है कि कबाड़ में 5- 6 गैस सिलेंडर रखे थे। जैसे ही आग लगी तो गैस सिलेंडरों में एक के बाद एक, कई धमाके हुए। लोगों ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि आसपास की सारी इमारतें दहल उठी। आसपास के लोगों ने बताया कि आग रात 2 बजे के करीब लगी। जैसे ही धमाके हुए तो लोग बाहर निकले तो देखा कि कबाड़ का गोदाम जल रहा है और लगातार धमाके हो रहे थे।

    4 से 5 बार जोरदार धमाके हुए। कबाड के गोदाम के पास ही पेट्रोल पंप है, जिससे लोग सहम गए। लोगों में आशंका बन गई कि कहीं आग पेट्रोल पंप को भी अपनी चपेट में ना ले ले। आग से करोड़ों का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग पर काबू पाने में 24 घंटे से ज्यादा का समय हो गया है। 150 से ज्यादा गाड़ियां पहुंच चुकी है। लुधियाना समेत, जालंधर, फिल्लौर, कपूरथला, फगवाडा से दमकल विभाग की गाड़ियां लगातार आग को बुझाने में लगी हुई है।

  • Punjab News: बस और बाइक की टक्कर में हुई हाथापाई, लगा जाम, देखें वीडियो

    Punjab News: बस और बाइक की टक्कर में हुई हाथापाई, लगा जाम, देखें वीडियो

    लुधियानाः गिल रोड पर बस और बुलेट मोटरसाइकिल टक्कर होने की घटना सामने आई है। जिसके बाद मोटरसाइकिल चालकों और बस चालक में विवाद बढ़ गया। वहीं बाइक चालकों और उनके साथियों द्वारा बस चालक की पिटाई करने के आरोप लगे है। इस दौरान चालक की पगड़ी उतार दी गई। मामूली टक्कर को लेकर हुई हाथापाई को लेकर काफी हंगामा किया है। मारपीट को लेकर बस चालकों ने बसें रोककर सड़क जाम करने की कोशिश की। वहीं घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभालते हुए और दोनों पक्षों को थाने पहुंचने के लिए कहा।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए बस चालक ने बताया कि बाइक चालक को उसने गिरता हुआ देखा तो वह उनकी गाड़ी के नीचे आने लगा था जिसके चलते उसने बाइक चालक को बचाया है। बस चालक का कहना है कि उसकी गाड़ी के साथ बाइक की टक्कर भी नहीं हुई। बस चालक ने आरोप लगाए कि बाइक चालक और उसके साथियों ने आते उनके साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान उनके फोन व लाइसेंस छीन लिया गया।

    बस चालक का कहना है कि वहां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल चैक किए जा सकते है कि बस के साथ बाइक की टक्कर नहीं हुई है, बल्कि वह पहले की किसी अन्य वाहन से बचता हुआ गिरा है। कंडक्टर ने कहा कि वह टिकट काट रहा था उसे नहीं पता कि क्या हुआ। लेकिन जब बाइक गिरने का पता चला तो वह उतर उसके पास पहुंचा और हालचाल जानना शुरू किया। इस दौरान कंडक्टर ने कहा कि बाइक चालक के 8 से 10 साथी आए और उन्होंने जमकर हाथापाई की। इस दौरान बस ड्राइवर की पगड़ी भी उतार दी।

    वहीं दूसरी ओर बाइक चालकों का कहना है कि बस चालकों ने उनके साथ हाथापाई की है। उन्होंने कहा कि अगर बस के साथ बाइक की टक्कर नहीं हुई तो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा सकते है, जिसमें देखा जाएगा कि बस चालक बाइक चालक को घसीटता हुआ ले गया। व्यक्ति ने बताया कि घायल बाइक चालक उनका कर्मी है। इस घटना में बाइक चालक पसली में फैक्चर आया है और हाथ का एक्सरे डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घटना में गुट में भी फैक्चर आया है।

  • Punjab News: प्रदूषण के मामले में पहले स्थान पर पहुंचा ये जिला, देखें वीडियो

    Punjab News: प्रदूषण के मामले में पहले स्थान पर पहुंचा ये जिला, देखें वीडियो

    सांस संबंधी बीमारियों सहित अस्पताल में मरीजों की गिनती हुई दोगुनी

    अमृतसरः दिवाली के बाद अमृतसर का वायु प्रदूषण बेहद खराब हो गया है। जिसके कारण अमृतसर पंजाब के सबसे प्रदूषित शहरों में पहले स्थान पर पहुंच गया है और भारत में चौथे स्थान पर है। वहीं देखा गया कि अमृतसर के टीबी अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बता दें कि लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है और अस्थमा के मरीजों को भी दिक्कत हुई है। अमृतसर के टीबी अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि वायु प्रदूषण के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों की आंखों में जलन हो रही है और लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। जिसके कारण लोगों को एलर्जी हो रही है। प्रदूषण की समस्या के चलते अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़कर दोगुनी हो गई है। डॉक्टर ने कहा कि हमें खुद ही इन बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि हम इन बीमारियों से बच सकें। उन्होंने कहा कि प्रदूषण से होने वाली बीमारियों में बढ़ोतरी हो रही है। यदि पेड़ होते तो फेलेनिया जैसी बीमारी नहीं होती। हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए ताकि सांस लेने में कोई दिक्कत न हो। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें अपने स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें ठंडे खान-पान से बचना चाहिए और अपने आस-पास साफ-सफाई रखनी चाहिए और अपने चेहरे पर मास्क अवश्य लगाएं। अस्पताल में आए मरीजों ने बताया कि हमें सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है और दिवाली के बाद ही हमें ज्यादा दिक्कत हो रही है। वही सलाह जो हमारे फेफड़ों में दर्द पैदा कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा निर्देश जारी किए जा रहे हैं लेकिन हमें अपने स्वास्थ्य को बचाने के लिए लोगों को भी समझना चाहिए।
  • भीषण सड़क हादसे में टायर फटने से पलटी Bolero, 3 की मौत

    भीषण सड़क हादसे में टायर फटने से पलटी Bolero, 3 की मौत

    मुंगेली: छत्तीसगढ़ में आज मुंगेली में हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 4 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना रायपुर-बिलासपुर NH-130 पर हुई, जहां सड़क पर गड्ढे से निकला हुआ छड़ एक बोलेरो के टायर में फंस गया। छड़ फसने से गाड़ी का टायर फट गया और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घायलों को तत्काल बिलासपुर सिम्स में भर्ती कराया गया है।

    सरगांव थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बोलेरो में कुल 7 लोग सवार थे। घटना डभरा थाना क्षेत्र में हुई, जहां गिरजा राम माली, नरेश माली, और डोरी लाल माली को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डभरा पुलिस ने शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

     

  • Punjab News: पराली मामले को लेकर 2 SDM, 2 थाना प्रभारी, BDPO सहित 12 अधिकारियों को नोटिस जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: पराली मामले को लेकर 2 SDM, 2 थाना प्रभारी, BDPO सहित 12 अधिकारियों को नोटिस जारी, देखें वीडियो

    मोगा: पंजाब में पराली को आग लगाने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अब प्रशासन द्वारा भी पराली के मामलों में सख्ती से कार्रवाई करते हुए मामले दर्ज किए जा रहे है। मोगा के डीसी विशेष सरंगल ने रविवार को दो एसडीएम, दो एसएचओ और एक बीडीपीओ सहित अन्य अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए है। सरंगल ने बताया कि पंजाब रिमोट सेंसिंग सेंटर, लुधियाना द्वारा पराली जलाने की घटनाओं पर 105 मामले दर्ज किए गए हैं और उल्लंघन करने वाले किसानों पर 1.72 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

    अगर बात की जाए मोगा जिला की तो जिले के डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल और एसएसपी अजय गांधी द्वारा लगातार गांव-गांव जाकर किसानों को पराली को आग न लगाने के लिए अपील भी की जा रही हैं। वहीं कई स्थानों पर नियुक्त किए अधिकारी तो किसानों को गांवों में जाकर किसानों को पराली को आग न लगाने के लिए जागरूक कर रहें हैं। पराली के मामलों को लेकर डिप्टी कमिश्नर व एसएसपी खुद भी जाकर खेतों में लगी आग को बुझवा रहे हैं। वहीं अधिकारी भी सेटेलाइट के जरिए व खुद भी खेतों का मुआयना करके पराली को आग लगवाने से रोक रहे हैं।

    डिप्टी कमिश्नर ने मोगा जिले में 124 किसानों पर पराली को जलाने को लेकर मामले दर्ज किए हैं और उन पर जुर्माने भी लगाए। एक मामला धारा 14(1) के तहत कार्रवाई के लिए मनयोग सीजेएम की अदालत में भी भेजा है। किसान नेताओं ने डिप्टी कमिश्नर के साथ मीटिंग की और डिप्टी कमिश्नर को पूरा भरोसा दिया एक 2 दिन में पूरी मशीनरी मुहैया करवाई जाएगी।

    किसानों ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर ने खेतों से गांठे उठाने के लिए अब मनरेगा मजदूरों को भी लगाया गया है। डीसी द्वारा किसानों को खेतों में पराली जलाने के नुक्सानों के बारे में भी बताया गया। उन्होंने बताया कि खेतों में पराली को आग लगाने से मिट्टी के खनिज तत्वों को काफी नुक्सान होता है तथा मिट्टी की उपजाऊ शक्ति भी खत्म होती है। वहीं डीसी ने आगामी खेती के लिए किसानों को फसल चक्र भी अपनाने को कहा और डीपी खाद भी उपलब्ध करवाने को कहा है।

  • Jalandhar News: AAP नेता की हत्या के मामले में वांछित Amritpal Singh Bath का साथी हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: AAP नेता की हत्या के मामले में वांछित Amritpal Singh Bath का साथी हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने कनाडा स्थित गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाथ के प्रमुख सहयोगी को गिरफ्तार किया है, जो पट्टी से जनवरी 2024 में आप नेता सनी चीमा की हत्या के सिलसिले में वांछित था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जगदीप सिंह गिल, थोलू के रूप में हुई है, जो तरनतारन जिले का निवासी है। जालंधर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरकमल प्रीत सिंह खख ने कहा कि आरोपी को एसबीएस नगर से फिल्लौर जाते समय जिसने आगे तरनतारन जाना था को एक गुप्त सूचना के बाद पकड़ा गया है। डीएसपी सरवन सिंह बल की देखरेख में फिल्लौर एसएचओ इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस दल ने फिल्लौर के पास एक चेक पोस्ट पर आरोपी को रोका और उसे गिरफ्तार किया है।

    आरोपी पहले से ही एफआईआर नंबर 04, दिनांक 14 फरवरी, 2024 में वांछित था, जो तरनतारन के झाबल पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 34 (सामान्य इरादा), 120-बी (आपराधिक साजिश) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत दर्ज किया गया था। उसके कब्जे से एक .32 बोर की पिस्तौल और एक कार बरामद की गई, जिससे आर्म्स एक्ट के तहत एक नया मामला दर्ज हुआ। एसएसपी खख ने कहा, “अवैध हथियार की बरामदगी के बाद, हमने फिल्लौर पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1)(ए) के तहत एफआईआर नंबर 295 दर्ज की है।” पूछताछ के दौरान, आरोपी ने खुलासा किया कि उसने बाथ के सीधे निर्देश पर काम किया था, जो वर्तमान में कनाडा में रहता है।

    अपराध को अंजाम देने के बाद, गिल ने भागने की एक विस्तृत योजना बनाई, पहले थाईलैंड भाग गया, फिर दुबई चला गया, फिर नेपाल चला गया। इसके बाद वह अंबाला में अपने ससुराल वालों के घर में शरण लेने से पहले कुछ समय के लिए उत्तर प्रदेश में रहा, जहां उसे आखिरकार पुलिस ने काबू किया। एसएसपी खख ने कहा कि आरोपी ने दो शूटरों को उस स्थान पर पहुंचने में मदद की, जहां चीमा की हत्या की गई थी और बाथ ने अपराध के बाद भागने की योजना को व्यक्तिगत रूप से निर्देशित किया था। पुलिस अब मुख्य शूटरों और अपराध में शामिल अन्य साथियों की पहचान करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। जांचकर्ता उस नेटवर्क की भी जांच कर रहे हैं जिसने गिल की भागने में मदद की और पैसे के लेन-देन का पता लगा रहे हैं।

  • Punjab News: STF के सब-इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी को लेकर AIG Grewal ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: STF के सब-इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी को लेकर AIG Grewal ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब पुलिस द्वारा भले ही तस्करों को काबू करने के लिए सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। आज एक STF के सब-इंस्पेक्टर पर नशा तस्करों को छोड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरमीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने गुरमीत सिंह को गिरफ्तार कर उसका सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाया है। वहीं इस मामले को लेकर AIG ग्रेवाल का बयान सामने आया है। डीएसपी ने बताया कि सितंबर 2024 को चरणजीत सिंह और रनबीर नामक व्यक्तियों को काबू किया था। उस दौरान एसआई ने आरोपियों के कब्जे से 600 ग्राम अफीम बरामद की थी।

    AIG ने बताया कि जब मौके पर डीएसपी सतविंदर विर्क पहुंचे तो पता चला कि खेखला गांव नजदीक में खेतों से आरोपियों को काबू किया था और एक रात अपने पास रिटेन करके रखा था। जिसके बाद अगले दिन आरोपियों से बरामदगी दिखाने की कोशिश की थी। जांच में सामने आया है कि एसआई ने सीनियर अधिकारियों की ध्यान में यह बात नहीं लाया था। जांच में एसआई गुरमीत सिंह दोषी पाया गया। AIG ने बताया कि आरोपियों को छोड़कर पड़ताल शुरू कर दी थी।

    इस मामले में आज एसआई को गिरफ्तार किया गया और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि गुरमीत सिंह के खिलाफ एसटीएफ में एफआईआर नंबर 146 दर्ज की गई है। बता दें कि आज जब गुरप्रीत सिंह का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया, तभी सब इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने पत्रकारों के सामने डीएसपी विर्क का नाम लेते हुए कहा कि उन्होंने आरोपियों को छोड़ा हैं मैंने नहीं। जिसके बाद पुलिस सब इंस्पेक्टर को गाड़ी में बिठाकर ले गई। वहीं इस मामले में AIG ग्रेवाल ने कहा कि मामले की जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएंगी।

  • Punjab News: 20 दिनों से लापता लड़की के मामले में SHO और IO का हुआ ट्रांसफर, परिजनों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    Punjab News: 20 दिनों से लापता लड़की के मामले में SHO और IO का हुआ ट्रांसफर, परिजनों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले की एक लड़की पिछले दिनों लापता हो गई। पिछले 20 दिनों से लड़की को पुलिस द्वारा न ढूंढ पाने से परेशान होकर गुस्साए परिजनों ने पटियाला पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पटियाला के नए बस स्टैंड चौक पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन दौरान परिवार के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए पटियाला पुलिस ने अर्बन एस्टेट थाने के SHO और IO का ट्रांसफर कर दिया है।

    लेकिन इसके बावजूद पटियाला पुलिस लड़की की तलाश करने में असमर्थ नजर आ रही है। अब लड़की के परिवार और हिंदू संगठनों ने बयान दिया है कि जब तक पटियाला पुलिस कोई सख्त कार्रवाई नहीं करती तब तक वे अपना विरोध जारी रखेंगे। वहीं पुलिस ने लड़की को जल्द ढूंढने का आश्वासन दिया है।