Blog

  • नशे की लत के लिए  कृष ने चुराए थे गहने

    नशे की लत के लिए कृष ने चुराए थे गहने

    नशे के दलदल में फंसे युवाओं को मुख्यधारा में लौटाने का एसपी का संकल्प

    बद्दीसचिन बैंसल: नशे की लत से ग्रस्त युवक अपराधों का कारण बनते जा रहे हैं। पुलिस ने एक ऐसे ही युवक कृष (18 वर्ष) पुत्र अजय कुमार को नालागढ़ से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी सीसीटीवी टीम की कुशलता और पुलिस की सतर्कता से  हुई है।

    जांच में सामने आया है कि आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड है और उस पर एक अन्य मामला भी दर्ज है। पुलिस के अनुसार कृष विभिन्न अवैध नशों का आदी है और अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी जैसी गतिविधियों में लिप्त रहता है। उसने हाउसिंग बोर्ड फेज 3 में एक महिला के घर से गहने चुराए थे ताकि अपनी नशे की आदत को पूरा कर सके।

    एसपी  इल्मा अफ़रोज़ ने नशे में फंसे युवाओं को मुख्यधारा में वापस लाने का संकल्प लिया है। उनका मानना है कि कठिन परिश्रम, सही मार्गदर्शन, और प्रभावी हस्तक्षेप से इन युवाओं को जीवन की कठिनाइयों पर विजय प्राप्त करने में मदद की जा सकती है। उन्होंने कहा कि नशा एक बीमारी है और लगातार समर्थन, उचित मार्गदर्शन और सही हस्तक्षेप से इन युवाओं को स्थायी अपराध की दुनिया से बचाया जा सकता है।

    इल्मा अफ़रोज़ का उद्देश्य न केवल नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है, बल्कि ऐसे युवाओं को नई राह दिखाना भी है, ताकि वे समाज का सकारात्मक हिस्सा बन सकें। उनकी इस प्रतिबद्धता और समर्पण से क्षेत्र के लोग पुलिस पर भरोसा करते हुए सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यह कार्रवाई नशे के खिलाफ उनकी ठोस पहल का प्रमाण है, जो भविष्य में समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

  • टाउन हॉल ऊना में दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर आयोजित

    टाउन हॉल ऊना में दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर आयोजित

    ऊनासुशील पंडित: जिला प्रशासन ऊना ने जिला रेड क्रॉस सोसाइटी और भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) चंडीगढ़ के साथ मिलकर टाउन हॉल ऊना में एक दिवसीय दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 20 दिव्यांगजनों ने पंजीकरण करवाया, जिसमें से 9 पात्र व्यक्तियों को कृत्रिम अंग प्रदान करने के लिए चयनित किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिव्यांगजनों का मूल्यांकन कर उन्हें इस सहायता के लिए योग्य ठहराया। इन सहायक उपकरणों और कृत्रिम अंगों की सहायता से दिव्यांगजन एक बार फिर समाज में आत्मनिर्भरता और सम्मान के साथ जीवन जी सकेंगे।

    शिविर में प्रदान किए जाने वाले उपकरणों में मोटर ट्राई-साइकिल, ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, छड़ी और कृत्रिम अंग शामिल हैं। इन उपकरणों के माध्यम से दिव्यांगजन अपनी रोजमर्रा की गतिविधियों को सुगमता से कर सकेंगे और उनके जीवन में आसानी होगी।

    जिले के प्रत्येक उपमंडल में लगेंगे शिविर
    उपायुक्त जतिन लाल ने इस अवसर पर कहा कि हमारा लक्ष्य दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उनकी आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। इस प्रकार के शिविर न केवल एक सुविधा है, बल्कि दिव्यांगजनों को उनका अधिकार दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इसी क्रम में जिला के अन्य क्षेत्रों में भी दिव्यांगता मूल्यांकन शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

    हरोली में 5 नवंबर, बंगाणा में 6 नवंबर, अम्ब में 7 नवंबर, और गगरेट में 8 नवंबर को शिविर आयोजित होंगे, जिनमें और भी दिव्यांगजनों को इस सुविधा का लाभ दिया जाएगा। हरोली उपमंडल के तहत 5 नवम्बर को आरएच हरोली में दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर लगेगा। 6 नवम्बर को बंगाणा के तहत उपमंडल बंगाणा कार्यालय में, 7 नवम्बर को अम्ब उपमंडल के तहत पंचायत समिति हॉल अम्ब और 8 नवम्बर को गगरेट के तहत उपमंडल कार्यालय गगरेट में दिव्यांगता मूल्यांकन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सीपीओ संजय सांख्यान, तहसील कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार और एलिम्को के विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

  • राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए नामांकन 31 दिसंबर तक

    राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए नामांकन 31 दिसंबर तक

    ऊनासुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमाचल गौरव पुरस्कार, हिमाचल प्रेरणा स्रोत सम्मान, और सिविल सेवा पुरस्कार-2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदक 31 दिसंबर, 2024 तक अपने नामांकन प्रस्तुत कर सकते हैं।

    आवेदन के लिए निर्धारित प्रपत्र हिमाचल सरकार की वेबसाइट  www.himachal.nic.in/gad  पर उपलब्ध हैं। सहायक आयुक्त ऊना वरिन्द्र शर्मा ने बताया कि ये पुरस्कार हर साल 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस के अवसर पर प्रदान किए जाते हैं।

    उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को दो पृष्ठों का संक्षिप्त विवरण हिंदी भाषा में प्रस्तुत करना होगा, जिसमें उनकी विशेष उपलब्धियों या सेवाओं का उल्लेख हो। उन्होंने आवेदकों से अनुरोध किया कि वे आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर, सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के कार्यालय में भेजना सुनिश्चित करें।

  • WFI के पूर्व अध्यक्ष Brij Bhushan को अदालत से मिली बड़ी राहत, जानें मामला

    WFI के पूर्व अध्यक्ष Brij Bhushan को अदालत से मिली बड़ी राहत, जानें मामला

    नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व प्रमुख और भाजपा के नेता बृजभूषण शरण सिंह को एक साल के लिए पासपोर्ट का नवीनीकरण कराने की अनुमति दे दी।अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट वैभव चौरसिया ने बृजभूषण की याचिका पर यह आदेश पारित किया और एक शिकायतकर्ता को 14 नवंबर को मामले में बयान दर्ज कराने के लिए पेश होने का निर्देश दिया। अदालत ने बृजभूषण के खिलाफ 21 मई को यौन उत्पीड़न और बलपूर्वक महिलाओं का शील भंग करने के आरोप तय किए थे।

    बृजभूषण ने आरोप स्वीकार करने से इनकार करते हुए मुकदमे का सामना करने का फैसला किया था। बृजभूषण और मामले में सह-आरोपी डब्ल्यूएफआई के पूर्व सहायक सचिव विनोद तोमर के खिलाफ आपराधिक धमकी का आरोप तय किया गया था।

  • Punjab News : SDM ने पराली को आग न लगाने वाले किसानों को किया सम्मानित, देखें वीडियो

    Punjab News : SDM ने पराली को आग न लगाने वाले किसानों को किया सम्मानित, देखें वीडियो

    मोगा। सूबे भर में पराली को आग लगाने के मामला सामने आ रहे हैं। वहीं, सीएम भगवंत सिंह के निर्देशों पर पराली न जलाने के खिलाफ चलाये गये अभियान के का सार्थक परिणाम दिख रहा है। इसी के तहत मोगा जिले में 124 किसानों पर पराली को आग लगाने पर मामले दर्ज किए गए है और उनसे जुर्माना भी लिया जा रहा है। वहीं, जिले के कस्बा निहाल सिंह वाला में एसडीएम स्वाति ने कस्बे के तीन गांवों के उन किसानों को सम्मानित किया गया जिन किसानों ने अपने खेतों में पराली को आग नहीं लगाई।

    एसडीएम स्वाति ने बताया कि हम पिछले दो महीनों से किसानों के संपर्क में है और किसानों को पराली को आग न लगाने की अपील भी कर रहे है। हम किसानों के घरों में जा रहे है। आज हमने तीन गांवों में दौरा किया और वहां पर जिन किसानों ने पराली को आग नहीं लगाई और पराली की संभाल की। उन किसानों को सम्मानित भी किया जा रहा है। ताकि वह दूसरे किसानों को भी अच्छा संदेश दे सके।

    इधर, किसानों ने बताया कि वह पिछले कई सालों से पराली को आग नहीं लगा रहे। साथ ही कहा कि प्रशासन और सरकार का धन्यवाद भी करते है। जिन्होंने हमें सम्मानित किया है। वहीं सभी किसानों से अपील भी करते है कि वह पराली को आग न लगाए और जो पंजाब का वातावरण दूषित हो रहा है उसको बचाया जा सके।

  • PM मोदी का बड़ा दावा, सत्ता में आने पर आदिवासियों का आरक्षण छीन लेगी Congress

    PM मोदी का बड़ा दावा, सत्ता में आने पर आदिवासियों का आरक्षण छीन लेगी Congress

    चाईबासा। झारखंड में विधान सभा चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चाईबासा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विरोधियों पर जमकर बरसे। इस दौरा पीएम ने कहा कि कांग्रेस आदिवासियों के आरक्षण को छीनकर उन्हें अपने ‘वोट बैंक’ को सौंपने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए आरक्षण का प्रावधान सुनिश्चित किया लेकिन (प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल) नेहरू जी ने इसका विरोध किया था। गांधी परिवार ने तब तक आरक्षण का विरोध किया जब तक वे नेहरू के बाद सत्ता में रहे। अब एक बार फिर उन्होंने खुले तौर पर घोषणा की है कि वे आदिवासियों के आरक्षण को खत्म कर देंगे। वे आदिवासी आरक्षण छीनकर अपने वोट बैंक को सौंप देंगे।’

    प्रधानमंत्री ने कहा, ‘उन्होंने (कांग्रेस ने) एक और रणनीति तैयार की है। वे विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों को अल्पसंख्यक संस्थान घोषित कर रहे हैं। इससे आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों का आरक्षण रोका जा रहा है। कांग्रेस की इस साजिश से सावधान रहें।’ उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत सत्तारूढ़ गठबंधन ने फर्जी दस्तावेज बनाने के लिए बांग्लादेशी घुसपैठियों को सुविधा देकर आदिवासी ‘पहचान, गरिमा और अस्तित्व’ को दांव पर लगा दिया है। उन्होंने कहा, ‘घुसपैठिए आपकी बेटियों को छीन रहे हैं, जमीन हड़प रहे हैं और आपकी रोटी खा रहे हैं।’

    उन्होंने दावा किया कि झारखंड की जनसांख्यिकी को बदलने के प्रयास किए जा रहे हैं। मोदी ने कहा, ‘मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि झारखंड में भाजपा सरकार बनते ही घुसपैठ पर रोक लगाने के लिए हर कदम उठाए जाएंगे। अवैध तरीके से हड़प की गई भूमि को फिर से आदिवासी बेटियों के ​नाम करने के लिए कानून लाए जाएंगे।’

  • दर्दनाक हादसाः कार-स्कूटी की जोरदार टक्कर, 2 साल की बच्ची व पिता की मौत

    दर्दनाक हादसाः कार-स्कूटी की जोरदार टक्कर, 2 साल की बच्ची व पिता की मौत

    कैथल। हरियाणा के कैथल जिले मेें एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां, रविवार देर शाम को पाई गांव के पास कार और स्कूटी की टक्कर होने से बाप-बेटी की मौत हो गई। इस हादसे में कार सवार 4 अन्य लोग हो गये। मृतकों की पहचान बलिंद्र (25) और हिमांशी (2) के रूप में हुई है। हादसे में हुए घायलों को रोहतक पीजीआई से चंडीगढ़ पीजीआई के लिए रेफर किया गया था। रास्ते में हिमांशी की मौत हो गई, जबकि उसके पिता बलिंद्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

    मिली जानकारी के अनुसार कार सवार भाई दूज पर पूजा करके अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। जिसमें कार में सवार 4 लोग घायल हो गये। बतााया जा रहा है कि ट्रैक्टर सामने आने के कारण ड्राइवर ने कार को रॉन्ग साइड पर कर लिया था। जिससे दोनों की टक्कर हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुंडरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    वहीं, पूंडरी थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल कार सवार घायलों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले बारे आगे की जांच की जा रही है।

  • Jalandhar News: 82.53 लाख की धोखाधड़ी के मामले में पूर्व बैंक कर्मी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 82.53 लाख की धोखाधड़ी के मामले में पूर्व बैंक कर्मी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने एटीएम नगदी जमा करवाने की हेरफेर करके 82.53 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक के पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। कैशियर के रूप में काम करने वाले आरोपी ने धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए बैंक की उगी शाखा में अपने पद का फायदा उठाकर धोखाधड़ी की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक खन्ना (उमर) पुत्र संजीव खन्ना निवासी 78 अजीत एवेन्यू, कपूरथला के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा कि आरोपियों ने फंडों का गबन करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया।

    एसएसपी खख ने कहा, आरोपी विभिन्न स्थानों पर एटीएम में पैसे जमा करवाता था। एसएसपी ने कहा कि आरोपी ने अपने पद का फायदा उठाते हुए, वह आबंटित नगदी का केवल एक हिस्सा एटीएम में जमा करता था और बाकी को जेब में डाल लेता था। आरोपी पहचान से बचने के लिए एटीएम से छेड़छाड़ करता था। पुलिस अधिकारी सुखपाल सिंह, थाना सदर नकोदर के थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

    एसएसपी ने बताया कि आरोपी की धोखाधड़ी तब सामने आई जब कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक की जीटी रोड शाखा के उप विभाग प्रमुख हरिंदर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद 17 फरवरी को एक नियमित ऑडिट के दौरान, बैंक अधिकारियों ने एटीएम नकदी मिलान विवरणों में विसंगतियों का पता लगाया। एक आंतरिक जांच में रिकॉर्ड और नकदी जमा में महीनों तक व्यवस्थित हेरफेर का पता चला। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया।

  • Jalandhar News: SHO पर कार्रवाई होने के बाद परिजनों ने किया बादशाह का संस्कार

    Jalandhar News: SHO पर कार्रवाई होने के बाद परिजनों ने किया बादशाह का संस्कार

    जालंधर, ENS: खिंगरा गेट में ऋषभ उर्फ बादशाह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने मनु उर्फ ढिल्लों को 2 साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन आज परिजनों द्वारा मनु को वीआईपी ट्रीटमेंट और थाना 3 के प्रभारी रविदंर द्वारा उनके परिजनों को पिटवाने को लेकर भगवान वाल्मीकि चौक पर धरना लगाया गया। इस दौरान थाना प्रभारी रविंदर को सस्पेंड करने की मांग की गई।

    जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने थाना 3 के एसएचओ पर कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया। एसएचओ पर कार्रवाई होने के बाद परिजनों ने आज शाम 5 बजे बादशाह का संस्कार किशनपुरा श्मशानघाट में किया गया। बादशाह के संस्कार पर आप नेता दिनेश ढल्ल सहित कई कार्यकर्ता पहुंचे। बता दें कि खिंगरा गेट के पास शनिवार देर रात 7.30 बजे दो पक्षों में हुए विवाद में मनु कपूर उर्फ ढिल्लों व अन्य साथियों द्वारा ऋषभ उर्फ बादशाह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

    वहीं परिजनों द्वारा मनु के भाई उसके पिता और चाचा के लड़के को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है। परिजनों का कहना है कि मनु के पिता ने दोनों बेटों को गोली चलाने के लिए कहा था। परिजनों द्वारा आज भगवान वाल्मीकि चौक पर धरना लगने के दौरान कांग्रेस नेता शैरी चड्ढा भी पहुंचे। पीड़ित का कहना है कि थाना 3 में देर रात मनु को वीआईपी ट्रीटमैंट दिया जा रहा था, जिसका परिजनों ने थाने में विरोध किया तो उनके साथ पुलिस मुलाजिमों द्वारा मारपीट की गई। एसके ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के आश्वासन के आधार पर बादशाह का पोस्टमार्टम करवाने के लिए तैयार हो गए, लेकिन थाना 3 में 2 परिजनों को बुलाकर थाने में पुलिस कर्मियों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई।

    परिजनों ने आरोप लगाए है कि घटना के दिन भी थाना प्रभारी 2 घंटे के बाद मौके पर पहुंचा। पीड़ित का कहना है कि जौहल अस्पताल में 4 थानों के प्रभारी की मौजूदगी में 15 लोगों के बयान दर्ज करवाए गए, लेकिन अधिकारी द्वारा लैपटाप का साफ्टवेयर में परेशानी आने का कारण बताकर दोबारा थाना नंगल शामा में बयान लिखवाए गए। पीड़ित परिवार ने कहा कि वहां पर 15 की जगह 9 लोगों पर मामला दर्ज किया गया। इस दौरान आरोपी मनु के पिता के खिलाफ पर्चा नहीं दर्ज किया गया।

  • Punjab News: Canada में हिंदू मंदिर पर हमले को लेकर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: Canada में हिंदू मंदिर पर हमले को लेकर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियाना: कनाडा के ब्रैम्पटन में सोमवार को खालिस्तानी चरमपंथियों द्वारा हिंदू मंदिर पर हमला किए जाने की केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने निंदा की हैं। उन्होंने खालिस्तानी समर्थकों को चेतावनी देते हुए कहा कि हिंदुओं और सिखों पर इस तरह के हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने हिंदू मंदिर में हुई हिंसा के लिए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि खालिस्तानी समर्थकों के प्रति उनके नरम रुख के कारण ही हालात ऐसे हो गए हैं।

    बिट्टू ने कहा, कि ‘कनाडा में जो स्थिति है, वह किसी एक धर्म के कारण नहीं है। यह कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की वजह से है, जिन्होंने वहां के लोगों को बांट दिया। लोग दिवाली जैसे त्यौहार मनाने के लिए मंदिर जा रहे थे। लेकिन उन्हें इस तरह के हमलों का सामना करना पड़ा।‘ केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि कनाडा के प्रधानमंत्री ने खालिस्तानी समर्थकों द्वारा हिंदू समुदाय को डराए जाने, हमला किए जाने के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की हैं। बिट्टू ने कहा, कि ‘कनाडा के प्रधानमंत्री भारत, खासकर पंजाब के लोगों की शांति में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं।

    कनाडा की पुलिस खालिस्तानियों की रक्षा कर रही है, वे लोगों पर हमला कर रहे हैं, लेकिन कोई भी उन्हें ऐसा करने से नहीं रोक रहा है।‘ उन्होंने कहा कि इस तरह के हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा, कि ‘हमलावर खुलेआम खालिस्तान के नारे लगा रहे हैं और बात कर रहे हैं। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमला करने वाले ये लोग पेरोल पर हैं जो खालिस्तानियों के लिए नारे लगा रहे हैं। इस हमले के बाद पीएम ट्रूडो और कनाडा की छवि खराब ही हुई है। कनाडा के पीएम हमेशा शांति की बात करते हैं। लेकिन, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनके देश में इस तरह के हमले हो रहे हैं।‘

    इस बीच, कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो ने ब्रैम्पटन के एक मंदिर में खालिस्तानी चरमपंथियों द्वारा हिंदू भक्तों पर किए गए हमले की निंदा की हैं। उन्होंने कहा कि देश में हिंसा की घटनाएं अस्वीकार्य हैं। धार्मकि स्वतंत्रता के महत्व पर जोर देते हुए, उन्होंने कहा कि प्रत्येक कनाडाई को अपने धर्म को स्वतंत्र और सुरक्षित तरीके से पालन करने का अधिकार है।सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ट्रूडो ने लिखा, कि ‘ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर में आज हुई हिंसा अस्वीकार्य है। हर कनाडाई को अपने धर्म का स्वतंत्र और सुरक्षित तरीके से पालन करने का अधिकार है।‘ पोस्ट में आगे कहा गया, ‘समुदाय की सुरक्षा और इस घटना की जांच के लिए तेजी से प्रतिक्रिया देने के लिए पील रीजनल पुलिस को धन्यवाद।‘

    इस बीच पीपुल्स पार्टी ऑफ कनाडा (पीपीसी) के नेता मैक्सिम बर्नयिर ने ब्रैम्पटन में हिंदू मंदिरों और भक्तों पर हाल ही में हुए हमले पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और विपक्षी नेताओं जगमीत सिंह और पियरे पोलीवरे की प्रतिक्रिया की आलोचना की। बर्नियर ने आरोप लगाया कि नेताओं ने हमलावरों को खालिस्तानियों के रूप में पहचानने से परहेज किया, क्योंकि उन्हें अपने वोटर बेस को बचाने की चिंता थी। पीपीसी नेता ने अपने एक ट्वीट में कहा, ‘इनमें से कोई भी कायर उन खालिस्तानियों का नाम लेने की हिम्मत नहीं करता जो हिंसा कर रहे हैं। वे कुछ मतदाताओं को नाराज करने से डरते हैं, भले ही खालिस्तानी समर्थक सिख कनाडाई लोगों का अल्पसंख्यक वर्ग हैं।‘