Blog

  • जालंधरः युवती का आरोप, शादी का झांसा देकर युवक ने की धोखाधड़ी, देखें वीडियो

    रिलेशन बनाने के बाद अब दे रहा जाने से मारने की धमकी

    जालंधर, ENS: थाना भार्गव कैंप के बाहर देर रात लड़की ने खूब हंगामा किया। दिल्ली से आई एक युवती ने न्यू दयोल नगर के रहने वाले एक युवक दुष्यत पर गंभीर आरोप लगाए है। युवती का आरोप है कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और उससे 8 लाख रुपए ले लिए। युवती का आरोप है कि अब पैसे मांगने पर वह वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकियां उसे दे रहा है। इस मामले को लेकर युवती ने थाना भार्गव कैंप की पुलिस को शिकायत दी। युवती का आरोप है कि थाने में उसकी सुनवाई नहीं हुई, जिसको लेकर युवती ने थाने में हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने उससे शिकायत ले ली।

    दिल्ली की रहने वाले युवती ने बातचीत में बताया कि शादी डॉट-कॉम के जरिए वह जालंधर न्यू दयोल नगर के रहने वाले दुष्यंत नाम के युवक के संपर्क में आयी थी। दोनों के बीच अच्छी बातचीत होने लगी और शादी करने की बात तय हो गई। इसके बाद युवती ने रिलेशनशिप के लिए हां कर दी। पीड़ित युवती ने बताया कि युवक ने उसके साथ जालंधर में कई बार होटल में बुला शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। मगर अब युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया है।

    इसी के बाद युवती ने शिकायत थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दी है। पीड़ित युवती ने बताया कि युवक जालंधर-लुधियाना हाईवे, परागपुर के पास स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में वैले पार्किंग का ठेका चलाता है। दुष्यंत ने कारोबार चलाने के नाम पर उससे थोड़े-थोड़े करके 8 लाख रुपए ले लिए। उसने सारे पैसे ऑन लाइन दिए थे। जिसका सारा रिकॉर्ड उसके पास है। पीड़िता ने बताया कि पिछले डेढ़ साल में दुष्यत ने उससे ये रुपए लिए। मगर जब शादी की बारी आई तो मुकर गया।

  • पंजाबः भाजपा ने 35 जिला प्रभारियों व सह-प्रभारियों का किया ऐलान

    जालंधर में इन नेताओं को मिली जगह 

    जालंधर, ENS: पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति से पंजाब भाजपा के 35 जिलों के जिला प्रभारी और सह-जिला प्रभारियों की नियुक्तियां की हैं। इस क्रम में जतिंदर मित्तल को जिला बरनाला प्रभारी और राजेश हनी को सह प्रभारी, इंदर इकबाल सिंह अटवाल को जिला बटाला प्रभारी और सतीश मल्होत्रा को सह प्रभारी, दुर्गेश शर्मा को बठिंडा ग्रामीण जिला प्रभारी और मक्खन लाल को सह प्रभारी, सुरजीत ज्याणी को जिला बठिंडा शहरी और वंदना संगवाल को सह प्रभारी, शिवराज चौधरी को फरीदकोट जिला प्रभारी और अमरजीत सिंह अमरी को सह प्रभारी, डॉ. हरजोत कमल को जिला फतेहगढ़ साहिब प्रभारी और मीनू सेठी को सह प्रभारी, जगदीप सिंह नकई को जिला फाजिल्का और ओम प्रकाश को सह प्रभारी, रंजीत सिंह दयोल को जिला फिरोजपुर और अनूप सिंह भुल्लर को सह प्रभारी, सूरज भारद्वाज को जिला गुरदासपुर और डॉ. दलबीर सिंह वेरका को सह प्रभारी, राकेश शर्मा को जिला होशियारपुर प्रभारी और गुरतेज सिंह ढिल्लों को सह प्रभारी, बलविंदर सिंह लाडी को जिला होशियारपुर ग्रामीण और राकेश गुप्ता को सह प्रभारी, सुखमिंदर सिंह पिंटु को जिला जगरांव प्रभारी और रेणु थापर को सह प्रभारी, संजीव ख्रन्ना को जिला जालंधर शहरी प्रभारी और पुषपिंदर सिंघल को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। 

    संजीव मिन्हास को जिला जालंधर ग्रामीण उत्तरी प्रभारी और मेजर सिंह मुल्लांपुर को सह प्रभारी, आरपी मित्तल को जिला जालंधर दक्षिण प्रभारी और कुलविंदर सिंह बट्ट को सह प्रभारी, वरुण किशोर कंबोज को जिला कपूरथला प्रभारी और राजिंदर सिंह ठेकेदार को सह प्रभारी, हरजिंदर सिंह टिक्का को जिला खन्ना प्रभारी और भुपेश अग्रवाल को सह प्रभारी, तरलोचन सिंह गिल को जिला लुधियाना ग्रामीण प्रभारी और रमन पब्बी को सह प्रभारी, श्याम सुंदर अरोड़ा को जिला लुधियाना शहरी प्रभारी और देविंदर बजाज को सह प्रभारी तैनात किया गया है। 

    भानु प्रताप को जिला मालेरकोटला प्रभारी और सुखविंदर सिंह बिंदरा को सह प्रभारी, मोना जसवाल को जिला मानसा प्रभारी और भारत भूषण गर्ग को सह प्रभारी, कृष्ण नागपाल को जिला मोगा प्रभारी और करणबीर सिंह टोहड़ा को सह प्रभारी, प्रवीण बंसल को जिला मोहाली प्रभारी और अमन सिंह पूनिया को सह प्रभारी, मंजीत सिंह राय को जिला मुक्तसर प्रभारी और विनय शर्मा को सह प्रभारी, अनिल वासुदेवा को जिला नवांशहर प्रभारी और जैसमिन संधावालिया को सह प्रभारी, मोहिंदर कौर जोश को जिला पठानकोट प्रभारी और रेणु कश्यप को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। 

    अमरीक सिंह आलीवाल को जिला पटियाला ग्रामीण उत्तरी प्रभारी और दामन थिंद बाजवा को सह प्रभारी, राजेश बग्गा को जिला पटियाला ग्रामीण दक्षिण प्रभारी और हरचंद कौर को सह प्रभारी, बिक्रम जीत सिंह चीमा को जिला पटियाला शहरी प्रभारी और कमलदीप सिंह सैनी को सह प्रभारी, सुभाष शर्मा को जिला रोपड़ प्रभारी और शशी शर्मा सह प्रभारी, सुखवंत सिंह धनौला को जिला संगरूर वन प्रभारी और सुशील राणा को सह प्रभारी, दिनेश सरपाल को जिला संगरूर टू प्रभारी और यादविंदर सिंह शंटी को सह प्रभारी के अलावा सर्वजीत सिंह मक्कड़ को जिला तरनतारन प्रभारी और नरेश शर्मा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

  • पंजाबः चाइना डोर की चपेट में आया व्यक्ति, लगे टांके 

    होशियारपुरः चाइना डोर को भले ही सरकार ने बैन किया हुआ है। लेकिन अभी भी चाइना डोर धड़ल्ले से बिक रही है और लोग इसकी चपेट में आ रहे है। वहीं ताजा मामला दसूहा से सामने आया है। जहां दोपहिया वाहन पर जा रहे बाप बेटी चाइना डोर की चपेट में आ गए। जिसके चलते व्यक्ति के एक हाथ की 2 उंगिलयों में कट लग गया। दोनों उंगलियों में टांके लगे हैं। व्यक्ति की पहचान दीपक कुमार निवासी वार्ड नंबर 13 के रूप में हुई है। उसे दसूहा के सिविल अस्पताल लाया गया।

    पीड़ित ने बताया की वह अपनी दो वर्षीय बेटी के साथ दोपहिया वाहन पर घर जा रहा था। अचानक उसकी बेटी देवांसी चाइना डोर में फंस गई। बचाने के लिए उसने जब उसने डोर को पकड़ा तो डोर उसके हाथ में ही टूट गई। हालत गंभीर देख उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके हाथ पर नौ टांके लगाए गए। इस मौके पर दीपक ने कहा कि अगर मैं डोर को हाथ से नहीं पकड़ता तो बेटी की जान जा सकती थी।

    वहीं व्यापार मंडल के सदस्य अमरीक सिंह गग्गी ने कहा कि हम हमेशा दुकानदार से अपील करते हैं कि वह चाइना की डोर न बेचें। उन्होंने कहा कि अगर कोई चाइना डोर बेचते हुए पकड़ा गया तो ट्रेड यूनियन उसकी किसी भी तरह से मदद नहीं करेगी। ​​​​​​​दसूहा के एसएचओ हरप्रेम सिंह ने कहा कि एक सप्ताह पहले ही मुनादी करवाई की गई थी। दसूहा में चाइना डोर पर प्रतिबंध को लेकर छापेमारी की गई है। इसके अलावा जल्द ही व्यापार मंडल दसूहा के साथ बैठक कर चाइना डोर बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • आज का राशिफल, 13 दिसंबर 2023

    आज का राशिफल, 13 दिसंबर 2023

    Aaj Ka Rashifal : आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और बुधवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज देर रात 3 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज रुद्रव्रत किया जाएगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 5 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज से 21 दिवसीय देवी अन्नपूर्णा की पूजा शुरू हो गई है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 13 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि-

    आज आपका दिन ठीक ठाक रहेगा। आप अपने प्रियजनों और परिवार के बड़ों से सलाह लेकर ही कोई व्यवसाय से संबंधित निर्णय लेंगे। किसी तरह के पैसों के लेन-देन में आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। आप कोई मकान या जमीन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। आज आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए आज अच्छा रिश्ता मिलने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहें। सरकारी योजनाओं से आज आपको लाभ मिलेगा। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

      वृष राशि-

      आज आपके लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र में आपको बेहतर अवसर मिलने की संभावना है। व्यापारियों को व्यापार से रिलेटेड यात्रा होने के योग हैं। इस यात्रा से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आज आप धन की बचत करने में कामयाब रहेंगे। परिवारजनों के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। आज आपको कार्यों में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।

      मिथुन राशि-

      आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपकी कोई इच्छा पूरा होने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। आप उच्च शिक्षा के लिए हाई प्रोफाइल संस्थान में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। परिवार में किसी शुभ कार्य पर आप धन खर्च करेंगे। भूमि संबंधी कार्यों में आपके लिए लाभ के योग हैं। आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफल होंगी। व्यापार में आमदनी के सोर्स बढ़ेंगे। आपको परिवार का अच्छा सहयोग मिलेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे। आज आप किसी प्रकार का पारिवारिक फैसला लेने में जल्दबाजी न करें।

      कर्क राशि-

      आज आपका दिन पाज़िटिव रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को व्यापार में बड़े लाभ की उम्मीद है। नई व्यापारिक योजनाएं बनाने में कामयाब रहेंगे। आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। उच्च स्तरीय शिक्षा में आपकी संतान के एडमिशन लेने की खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आज आपको छुटकारा मिलेगा। आज आय के अनेक स्त्रोत मिलेंगे। आज आप परिवार सहित किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। अपने मित्रों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

      सिंह राशि-

      आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आज आपके व्यापार में उन्नति होने के योग बने हुए हैं। किसी पारिवारिक समस्या का आज समाधान निकालने में सफल होंगे, परिवार के सदस्यों में ताल-मेल बढ़ेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए आज आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। प्रतियोगी परीक्षार्थियों को सफलता मिलने के योग है। आपका मन सामाजिक कार्यों में ज्यादा लगेगा। जीवनसाथी आज आपको कोई खुशखबरी देंगे। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, घूमने का प्लान बनाएंगे।

      कन्या राशि-

      आज आपका दिन लकी रहने वाला है। आप व्यापार शुरू करने का मन बनाएंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी, आज किसी प्रकार की बिजनेस डील हो सकती है। घर के कार्यों में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाएंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग आपको कार्यों को और बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए उत्साहित करेगा। पहले दिये किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आज आपके फेवर में आएगा। महिलाएं आज किचन में काम करते समय सावधानी बरतें।

      तुला राशि-

      आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपको किसी प्रकार के लेन-देन के मामले में स्पष्टता रखनी होगी। संतान के करियर में विशेष उपलब्धि मिलने से आपको खुशी मिलेगी। काफी दिनों से स्टार्टअप शुरू करने का प्लान पूरा करने में कामयाब रहेंगे। आज आप एक अच्छे टीम लीडर साबित होंगे। आज आपको किसी भी बात को लेकर बहुत अधिक सोच-विचार करने से बचना होगा। आज आपके पारिवारिक खर्चे बढ़ेंगे। आपके घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिनके साथ अलग-अलग पकवानों का आनंद उठाएंगे।

      वृश्चिक राशि-

      आज आपका दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। आपको अपने कुछ पुराने मित्रों से मेल-जोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र क्षेत्र में दी गई जिम्मेदारियों को आज आप बखूबी निभाएंगे। अपने सीनियर्स के साथ कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। कार्यस्थल पर आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी सहकर्मी के सहयोग से आपके रूके हुए काम पूरे होंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन करवा सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी तरह का निवेश करने का मन बनाएंगे।

      धनु राशि-

      आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको नौकरी से रिलेटेड कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिसकी आपको प्रतीक्षा थी। जीवनसाथी की ओर से कोई उपहार मिलने से पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का अपने कार्यों में बढ़िया प्रदर्शन रहेगा। आज आपको आर्थिक

      लाभ होने के योग हैं। संतान के किसी जरूरी काम को लेकर आज किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी दोस्त की मदद से अच्छी जॉब मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा।

      मकर राशि-

      आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को कोई अच्छी उपलब्धि मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। आज आपको किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का ऑफर आयेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष से खुशियां मिलेंगी। आज आपको कार्यों में मित्रों का सहयोग मिलेगा। जिससे आप अपने कार्यों को समय से पूरा करने में कामयाब होंगे। तकनीक और संचार से जुड़े लोगों को कुछ नए अवसर मिलने की संभावना है।

      कुंभ राशि-

      आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आप धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। छात्रों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, बस थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। गवर्नमेंट सेक्टर से जुड़े लोगों को उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे वह अपना कोई बड़ा प्रोजेक्ट पूरा
      करने में सफल होंगे। आपका वैवाहिक जीवन खूबसूरत रहेगा। नौकरी में आपको किसी अच्छे काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है। आपको पैतृक संपत्ति से लाभ के योग हैं। आप अपने क्रोधी स्वभाव से बचें।

      मीन राशि-

      आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। मीडिया और जनसंचार से जुड़े लोगों को उनके काम के लिए प्रसिद्धि मिलेगी। अगर आप लेखक है और कोई किताब लिखना चाह रहे हैं तो समय अनुकूल है। सेहत के मामले में आज आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपका पारिवारिक जीवन उत्साह से भरा रहेगा। ऑफिस के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। नवविवाहित दंपत्ति आज कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

       

    1. कपूरथला : थाने में SHO और मुंशी पर हमला कर फाड़ी वर्दी, 4 गिरफ्तार

      कपूरथला: जिले के थाने से बड़ी खबर सामने आई है, जहां कुछ लोगों ने SHO और मुंशी पर हमला कर दिया। मुंशी की वर्दी फाड़ दी और एचएसओ की वर्दी पर हाथ डाला। मामला थाना फत्तूढींगा का है। इसके बाद पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि 7-8 आरोपियों की और तलाश की जा रही है। एसएचओ रमनदीप कुमार ने कहा कि पकड़े गए चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। थाना फत्तूढींगा के मुंशी गुरविंदर सिंह ने बताया कि एक एक्सीडेंट के मामले में जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती घायल महिला की 10 दिसंबर को मौत हो गई थी। जिसकी कार्रवाई ASI परमजीत सिंह कर रहे थे। 11 दिसंबर को मृतक महिला दर्शन कौर के पति मंगा सिंह ने गणमान्य लोगों के साथ थाने में आकर अपना हलफिया बयान की फोटो कापी पेश करते हुए बताया कि उसकी पत्नी दर्शन कौर की मौत अचानक अपने घर से बाहर निकलने पर रोड पर आती गाड़ी से टकराने से हुई थी।
      मुंशी ने बताया कि अभी थाने में इस बारे में बातचीत ही चल रही थी कि शाम पौने पांच बजे अचानक थाने के अंदर 10-12 लोग दाखिल हुए और आते ही गाली-गलौज करने लग पड़े। जब उसने इन लोगों को गाली-गलौज करने से रोका तो इनमें से सतनाम सिंह और उसके बेटे गुरबाज सिंह वासी डडविंडी ने ललकारा मारा कि पकड़ लो इसको, हमें रोकने का इसे मजा चखा दो। फिर इन दोनों के साथ आए दारा निवासी दबूलियां, जसकरण सिंह वासी बिलगा और 7-8 अज्ञात लोगों ने उसे पकड़ लिया और वर्दी फाड़ दी और उसे खींच कर थाने से बाहर ले जाकर कहने लगे कि पुलिस को भी पता लगे कि कैसे किसी की मौत होती है।
      मुंशी ने बताया कि इस उसने शोर मचा दिया। जिस पर थाने के बाकी मुलाजिम समेत एसएचओ उसे छुड़ाने के लिए आए तो उक्त लोगों ने एसएचओ के साथ भी धक्का-मुक्की और उनकी वर्दी को भी हाथ डाला, जिससे उनकी नेम प्लेट उतर कर जमीन पर जा गिरी।

      पुलिस मुलाजिमों ने बड़ी मुश्किल से उक्त लोगों के चंगुल से उसे छुड़ाया। आरोपियों ने उसकी जैकेट भी फाड़ दी। थाना फत्तूढींगा ने पुलिस के काम में विघ्न डालने, नुकसान पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं के तहत के दर्ज करके सतनाम सिंह, गुरबाज सिंह, दारा सिंह और जसकरण सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में 7-8 अज्ञात भी आरोपी बनाए गए हैं।

    2. ਪੰਜਾਬ : ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ‘ਚ ਗਵਾਚਿਆ 3 ਸਾਲ ਦਾ ਬੱਚਾ , ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

      ਲੁਧਿਆਣਾ : ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਚੋ ਤਿੰਨ ਸਾਲ ਦਾ ਬਚੇ ਦੇ ਗਵਾਚਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਗੁੰਮ ਹੋਇਆ ਬੱਚਾ ਦੋ ਘੰਟੇ ਬਾਅਦ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ । ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਬੱਚੇ ਦਾ ਰੋ ਰੋ ਕੇ ਬੁਰਾ ਹਾਲ ਹੋ ਗਿਆ ਸੀ।

      ਬੱਚਾ ਮਿਲਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਤੈਨਾਤ ਸੁਰੱਖਿਆ ਗਾਰਡ ਵੱਲੋਂ ਬੱਚੇ ਦੀ ਮਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਫਟਕਾਰ ਲਗਾਈ ਗਈ । ਬਚੇ ਦੀ ਮਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀ ਗ਼ਲਤੀ ਮਨ ਕੇ  ਸਕਿਉਰਿਟੀ ਗਾਰਡ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ।

    3. जालंधर : 18 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार 

      जालंधर (ENS ): थाना मेहतपुर की पुलिस ने हेरोइन की सप्लाई देने जा रहे नशा तस्कर को गिरफ्तार उसके कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद किया है। आरोपी की  पहचान मेहतपुर निवासी लखविंदर सिंह के रूप में हुई है। 

      थाना मेहतपुर के प्रभारी गुरिंदरजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एसआई गुरनाम सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ दाना मंडी मेहतपुर मौजूद थे, जहां उक्त आरोपी पैदल आ रहा था। जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा तो उनकी टीम ने लखविंदर को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उससे 18 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है

    4. धारा 370 को लेकर गृह मंत्री अनिल विज का आया बयान, देखें वीडियो

      चंडीगढ़ :अनिल विज ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। इससे यह भी सिद्ध हो गया कि भाजपा देश के संविधान को गीता कि तरह पुजती है। हमारा ये संघर्ष जनसंघ से चला आ रहा था। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बलिदान दिया। इससे यह भी सिद्ध हो गया कि पार्टी कि विचार धारा देश को जोड़ने वाली है।

      जिन लोगों ने ये याचिका लगाई थी उन्हें अपने लिए कोई न कोई सजा निर्धारित करनी चाहिए। चाहे एक घंटे के लिए हाथ ऊपर कर के खड़े हो ।‌

    5. ਵਿਸ਼ਵ ਪੰਜਾਬਣ ਦਾ ਖਿਤਾਬ ਜਿੱਤ ਕੇ ਖੰਨਾ ਪਹੁੰਚੀ ਸੁਖਦੀਪ ਕੌਰ ਮੰਡੇਰ, ਦੇਖੇ ਵੀਡੀਓ 

      ਲੁਧਿਆਣਾ : ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਅਮੀਰ ਵਿਰਸੇ ਤੇ ਸੱਭਿਆਚਾਰ ਦੀ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਮੁਕਾਬਲਾ ‘ਮਿਸ ਵਰਲਡ ਪੰਜਾਬਣ’ ਜਿੱਤਣ ਵਾਲੀ ਸੁਖਦੀਪ ਕੌਰ ਦਾ ਖੰਨਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਨਮਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।ਜਸਮੇਰ ਸਿੰਘ ਢੱਟ ਚੇਅਰਮੈਨ ਸੱਭਿਆਚਾਰਕ ਸੱਥ ਨੇ ਸੁਖਦੀਪ ਕੌਰ ਮੰਡੇਰ ਨੂੰ ਫੁੱਲਾਂ ਦਾ ਗੁਲਦਸਤਾ ਦੇ ਕਿ ਸਨਮਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਸਨਮਾਨ ਸਮਾਰੋਹ ‘ਚ ਮਿਸ ਵਰਲਡ ਪੰਜਾਬਣ ਦੀ ਰਨਰ ਅਪ ਸਿਮਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਅਤੇ ਮਿਸ ਇੰਡੀਆ ਪੰਜਾਬਣ ਚਰਨਜੀਤ ਕੌਰ ਬਰਾੜ ਨੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ। 

      ਖੰਨਾ ਵਿਖੇ ਸੁਖਦੀਪ ਕੌਰ ਮੰਡੇਰ ਨੇ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਆਪਣੇ ਅਨੁਭਵ ਸਾਂਝੇ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਿਸ ਵਿਸ਼ਵ ਪੰਜਾਬਣ ਦਾ ਮੁਕਾਬਲਾ ਭਾਰਤ, ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਵੱਖ ਵੱਖ ਦੇਸ਼ਾਂ ਤੋਂ ਚੁਣੀਆਂ ਗਈਆਂ ਪੰਜਾਬਣਾਂ ਦਾ ਕੈਨੇਡਾ  ਟਰਾਂਟੋ ਵਿੱਚ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਜਿੱਥੇ ਉਸਦੇ ਸਿਰ ਮਿਸ ਪੰਜਾਬਣ ਦਾ ਖਿਤਾਬ ਸਜਿਆ ਗਿਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੈਨੂੰ ਪੰਜਾਬੀ ਹੋਣ ਤੇ ਬਹੁਤ ਮਾਣ ਹੈ।ਮੈਂ ਹੁਣ ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਹੀ ਰਹਿ ਕੇ ਪੰਜਾਬੀ ਭਾਸ਼ਾ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਰਸੇ ਨੂੰ ਸੰਭਾਲਣ ਦੇ ਯਤਨ ਕਰਾਂਗੀ। ਕਿਉਂਕਿ ਮੈਨੂੰ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਨੇ ਬਹੁਤ ਮਾਣ ਬਖਸ਼ਿਆ ਹੈ।ਜਦੋਂ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਫਿਲਮਾਂ ‘ਚ ਜਾਣ ਵਾਰੇ ਪੁਛਿਆ ਤਾਂ ਉਨਾਂ ਨੇ  ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੇਰਾ ਫਿਲਮਾਂ ‘ਚ ਜਾਣ ਦਾ ਹਲੇ ਕੋਈ ਇਰਾਦਾ ਨਹੀਂ ਹੈ । ਮੈਨੂੰ ਕਈ ਫਿਲਮਾਂ ਦੇ ਆਫਰ ਆ ਚੁੱਕੇ ਨੇ ਜਿੰਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਮੈਂ ਕੋਰੀ ਨਾਂਹ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ।

    6. पंजाब : दो सगे भाइयों ने चुराई बाइक, हादसे में एक की मौत, देखे वीडियो

      मोगा : दोसांझ रोड पर  बाइक और ट्रेक्टर की टक्कर में बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक घायल हो गया। जिन्हे  मोगा के सरकारी हस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। 

      प्रतयक्षदर्शी गुरसेवक सिंह  ने बताया की उन्हें सूचना मिली थी की दोसांझ रोड पर बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर हुई है। जब वह मौके पर पहुंचे तो एक युवक की मौत हो चुकी थी और दूसरे की टांगे टूट गई थी। दोनों युवक बाइक चोरी कर  भाग रहे थे और तेज गति से ट्रैक्टर से टकरा गए। वही मौके पर  बाइक का मालिक भी आ गया था।  

       जांच अधिकारी एएसआई गुरदीप सिंह ने बताया की उन्हें एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। यह भी पता चला है की यह दोनों कोटिसेखान के रहने वाले है और मोटर साइकल चोरी कर के भाग रहे थे। जब यह हादसा हुआ।