Blog

  • पंजाबः D Pharmacy के फर्जी सर्टिफिकेट से दुकानें चला रहे 9 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में हुए डी फार्मेसी घोटाले में विजिलेंस ब्यूरो ने नौ केमिस्टों को गिरफ्तार कर लिया है। ये केमिस्ट फर्जी तरीके से हासिल किए डी फार्मेसी सर्टिफिकेट के सहारे सालों से दवाइयां बेच रहे थे। यह सर्टिफिकेट छह संस्थानों से हासिल किए गए थे। जांच में साफ हुआ कि 2005 से 2022 तक 17 सालों में 143 विद्यार्थियों को मिलीभगत कर फर्जी सर्टिफिकेट जारी किए गए। आरोपियों ने पंजाब स्टेट फार्मेसी काउंसिल (पीएसपीसी) में प्रवेश व दाखिला भी फर्जी तरीके से लिया गया। विजिलेंस ने सभी आरोपियों को केस में नामजद कर लिया है, साथ ही आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अब तक इस मामले में अब तक 12 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 

    विजिलेंस की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपियों में उमेश कुमार निवासी भादसों जिला पटियाला, मोहम्मद असलम निवासी मालेरकोटला शहर, अब्दुल सतार निवासी नेशनल लसोसोई जिला मालेरकोटला, मोहम्मद मनीर निवासी गांव बिंजोकी खुर्द जिला मालेरकोटला शामिल हैं। गुरदीप सिंह निवासी मंडी गोबिंदगढ़, पुनीत शर्मा निवासी बहादुरगढ़ जिला पटियाला, रविंदर कुमार निवासी गांव छप्पर जिला पटियाला, अशोक कुमार निवासी बरनाला शहर और मनिंदर सिंह निवासी राहों रोड लुधियाना शहर पकड़े गए हैं।

    वहीं, राज्य के कई कॉलेजों के प्रबंधक, फर्जी सर्टिफिकेट हासिल करने वाले व सरकारी स्टाफ सरकार के निशाने पर हैं। विजिलेंस अधिकारियों की मानें तो ऐसा कर निजी संस्थानों ने लाखों रुपये कमाए हैं। 2 से 4 लाख तक डी फार्मेसी के फर्जी सर्टिफिकेट बिके हैं। विजिलेंस के मुताबिक पकड़े गए सारे आरोपियों ने मिलीभगत कर निजी फार्मेसी कॉलेजों से अपनी डी फार्मेसी के सर्टिफिकेट हासिल किए थे। जिन कॉलेजों से आरोपियों ने सर्टिफिकेट हासिल किए थे, उनमें पंजाब मल्टीपर्पज मेडिकल इंस्टीट्यूट सेहना जिला बरनाला, लॉर्ड कृष्णा कॉलेज ऑफ फार्मेसी लहरगागा जिला संगरूर, ओंकार कॉलेज ऑफ फार्मेसी तहसील सुनाम जिला संगरूर, मां सरस्वती कॉलेज ऑफ फार्मेसी अबोहर जिला फाजिल्का, जीएचजी कॉजेज ऑफ फार्मेसी रायकोट जिला लुधियाना व लाला लाजपत राय कॉलेज ऑफ फार्मेसी जिला मोगा शामिल है।

    राज्य के निजी डी फार्मेसी संस्थाओं में खाली पड़ी सीटों को भरने के लिए प्राइवेट संस्थानों ने पंजाब स्टेट फार्मेसी काउंसिल पीएसपीसी के दो पूर्व रजिस्ट्रारों प्रवीन कुमार भारद्वाज व डॉ. तेजबीर सिंह व अशोक कुमार लेखाकार मौजूदा सुपरिंटेंडेंट के साथ मिलकर खेल किया था। इन्होंने माइग्रेशन सर्टिफिकेट प्राप्त किए बिना रिश्वत लेकर दूसरे राज्यों के विद्यार्थियों को दाखिला दिया था। इसके अलावा कई विद्यार्थियों ने निजी तौर पर मेडिकल या नॉन मेडिकल स्ट्रीम में 12वीं की योग्यता के जरिए डी फार्मेसी में दाखिला लिया, जबकि यह योग्यता रेगुलर कॉलेजों व साइंस प्रैक्टिकल के साथ होती है।

  • पंजाबः सिख व्यक्ति की पगड़ी उतारने के आरोप में लोगों ने एक शख्स को जमकर पीटा, वीडियो वायरल 

    लुधियानाः सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक प्रवासी शख्स के साथ कुछ लोग मारपीट रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस प्रवासी शख्स की एक सिख सिक्योरिटी गार्ड से किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। इस दौरान कहा जा रहा है कि प्रवासी व्यक्ति ने सिख सिक्योरिटी गार्ड की पगड़ी उतार दी और उसकी दाढ़ी खींची। जिसको लेकर उक्त प्रवासी व्यक्ति की जमकर धुनाई की जा रही है। वीडियो में प्रवासी व्यक्ति अपनी गलती मानता हुआ भी नजर आ रहा है। ये वीडियो लुधियाना जिले का बताया जा रहा है, लेकिन एनकाउंटर न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है। लेकिन उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

  • जालंधरः 18 वर्षीय लड़की को जिंदा जलाकर मारा, देखें Live

    जालंधर, ENS: स्पोर्ट्स कॉलेज के पास से बड़ी खबर सामने आई है। जहां 18 वर्षीय को जिंदा मारने के आरोप लगाए गए। बताया जा रहा है कि इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मामला बस्ती बावा खेल का सामने आया है। इस मामले को लेकर बताया जा रहा है कि लड़की का शव खाली प्लाट के पास बोरे से बरामद हुआ है। उक्त मृतक लड़की 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। हालांकि इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस ने मामला गर्माता देख शव को दुकान में बंद कर शटर लगा दिया है। 

    इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा कि इस मामले को लेकर डीसीपी पहले मामले की जांच करने के लिए पहुंचे। वहीं अब कई अन्य उच्च अधिकारी भी मामले की जांच करने के लिए घटना स्थल पर पहुंच गए है। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त लड़की बीते दिन लापता हो गई थी, जिसका आज अजजला हुआ शव बरामद हुआ है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने थाने में बीते दिन लड़की के लापता होने की शिकायत भी दर्ज करवाई थी। लेकिन आज सुबह लड़की का खाली प्लाट में शव बरामद हुआ है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने अभी कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है और मीडिया से भी पुलिस अधिकारियों ने दूरी बनाई हुई है। 

  • पंजाबः नशे में धुत्त कैदियों का अस्पताल में हंगामा, किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में बीते दिन जेल में बंद कांग्रेस नेता के शादी के प्रोग्राम में नाचने के वीडियो को लेकर मामला गर्माया था। उसके कुछ देर बाद रात 9.30 बजे सेंट्रल जेल में कैदियों को गेट से अंदर ले जाते समय हंगामा होने का मामला सामने आ गया। दरअसल, पेशी से वापस आए विचाराधीन कैदियों में से 5 कैदियों को जेल प्रशासन ने शराब के नशे में धुत्त पाकर सिविल अस्पताल मेडिकल करवाने भेजा। अस्पताल में पहुंचे विचाराधीन बंदियों ने खूब हंगामा किया। इस दौरान कैदियों ने मीडिया के सामने चौकाने वाले खुलासे किए। कैदियों ने पुलिस पर पेशी दौरान पैसे लेकर शराब पिलाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

    मीडिया से बातचीत करते हुए गैंगस्टर साहिल कंडा ने कहा कि उस पर 8 से 9 मामले दर्ज हैं। वह हैबोवाल का रहने वाला है। उसके बाकी साथियों पर भी अनेकों आपराधिक मामले है। आज वह किसी मामले की पेशी पर अपने 4 अन्य साथियों के साथ गया था। पेशी के बाद उसने 15 हजार रुपए पुलिस कर्मचारियों को दिए, जिन्होंने उसे शराब पिलवाई। साहिल मुताबिक जब वह जेल में वापस जाने लगे तो उसे और उसके साथियों को रोक कर जेल प्रशासन ने शराब का टेस्ट करवाने के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। साहिल ने कहा कि अक्सर वह जब भी पेशी पर जाते है तो पुलिस कर्मचारियों को पैसे देकर शराब आदि पीते है। आज जेल प्रशासन को शक पड़ गया जिस कारण वह पकड़े गए।

    साहिल कंडा ने खुलासा किया कि सेंट्रल जेल में यदि किसी हवालाती ने मोबाइल लेना हो तो उसे टच मोबाइल 55 हजार रुपए में आसानी से मिल जाता है। साहिल ने एक डिप्टी सुपरीटेंडेट पर मोबाइल खरीद-फिरोख्त के बड़े आरोप लगाए है। इन आरोपों के बाद कही न कही जेल प्रशासन के अधिकारी भी सवालों के घेरे में आ रहे है। साहिल कंडा ने कहा कि पेशी पर जाते समय उनके पास तो कोई पैसा नहीं होता लेकिन वह किसी न किसी पहचान वाले से पुलिस कर्मचारियों तक पैसे पहुंचा देते है। कई बार तो डिजीटल पेमेंट भी कई पुलिस कर्मचारियों को करवाई है।

    साहिल ने कहा कि अगली बार जब वह पेशी पर जाएगा तो यदि कोई पुलिस कर्मी उससे पैसे लेकर शराब पिलाएगा तो वह फिर शराब जरूर पीकर आएंगे। विचाराधीन कैदियों की पहचान जतिन मोंगा, साहिल कंडा, दीपू कुमार, विशाल गिल और मनप्रीत पाल के रूप में हुई, जिनका सिविल में मेडिकल हुआ। कैदियों ने एक पुलिस कर्मचारी से भी गाली गलौज किया। मेडिकल के बाद ब्लड सैंपल लेकर लैब में भेजा गया और विचाराधीन कैदियों को वापस सेंट्रल जेल ले जाया गया।

  • 3 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

    नई दिल्ली : दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश पार्ट 1 स्थित एक 3 मंजिला मकान में आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। यह घटना बीती रात की है आग की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए आग की सूचना मिलते ही फायर टेंडर को भी आग पर काबू पाने के लिए तत्काल रवाना कर दिया गया फायर​कर्मियों ने समय गवाये बगैर बिल्डिंग में रह रही बुजुर्ग मां और बेटी को रेस्क्यू किया इससे पहले फायर डिपार्टमेंट की एक एक कर मौके पर 8 फायर की गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया जब तक फायरकर्मी मौके पर पहुंचे आग पहली मंजिल से बढ़कर 3 मंजिल तक पहुंच गई थी आग पूरे बिल्डिंग को अपने आगोश में ले चुका था राहत की बात यह रही कि कोई घायल नहीं हुआ, पर लाखों का नुकसान हो गया 

    घंटों मशक्कत के बाद बुझी आग

    दिल्ली फायर डिपार्टमेंट के अनुसार बीती रात करीब 9 बजकर 50 मिनट पर उन्हें ग्रेटर कैलाश B-231 में आग लगने की सूचना मिली थी जानकारी मिलते ही हादसे वाली जगह के आसपास फायर दफ्तर से एक-एक कर आधे दर्जन से ज्यादा गाड़ियों को तुरंत हादसे वाली जगह के लिए रवाना कर दिया गया था इस बीच अचानक लगी आग से आसपास में रहने वाले अन्य लोगों के बीच काफी दहशत का माहौल बन गया ऊंची ऊंची आग की लपटों के बीच ब्लास्ट भी हो रहे थे ब्लास्ट की वजह से अन्य घरों को नुकसान होने की संभावना बनती जा रही थी, लेकिन करीब 3 घंटे फायर सेवा की 40 कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया उसके बाद लगातार कॉलिंग का काम चलता रहा

  • अस्पताल में तेंदुआ घुसने से मचा हड़कंप

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के नासिक में एक अस्पताल में तेंदुआ घुस जाने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, नंदुरबार तालुका के एक अस्पताल में मंगलवार को एक तेंदुआ घुस गया तेंदुए को देखते ही अस्पताल में आए मरीजों में दहशत फैल गई। तेंदुआ अस्पताल में इधर-उधर घूम रहा था। हालांकि किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। मामले की जानकारी विभाग को दी गई। इसके बाद तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया।  

    सफाई कर्मचारी ने देखा तेंदुआ

    जब अस्पताल परिसर में सफाई का काम चल रहा था तो एक सफाई कर्मचारी ने अस्पताल के एक कोने से गुर्राने की आवाज सुनी। बाद में कर्मचारी को एहसास हुआ कि एक तेंदुआ कोने में बैठा है। इसके बाद उन्होंने अस्पताल के कर्मचारियों को सूचित किया जिन्होंने तुरंत पिछला दरवाजा बंद कर दिया और तेंदुए को पकड़ने में कामयाब रहे। इसके बाद उन्होंने वन विभाग से संपर्क किया। उनकी कॉल मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अस्पताल के अंदर तेंदुए की मौजूदगी से मरीजों में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए को देखने के लिए कई लोग अस्पताल के बाहर भी जमा हो गए।

    बताया जा रहा है कि नासिक जिले के शहादा कस्बे के डोंगरगांव रोड पर स्थित आदित्य मैटरनिटी एंड आई हॉस्पिटल के अंदर तेंदुआ देखा गया। अस्पताल में तेंदुआ देखे जाने की जानकारी जैसे ही मरीजों के परिजनों को मिली तो वे बड़ी संख्या में वहां पहुंच गये। अधिकारियों ने कहा हो सकता है कि जंगली जानवर रात में अस्पताल में घुसा हो। 

  • जालंधरः St. Soldier School का 9वीं का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ लापता, परिजनों ने किया हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: निजातम नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पीड़ित परिवार की ओर से देर रात धरना लगाकर हंगामा किया गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनका St. Soldier School स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ता बच्चा लापता हो गया है। बताया जा रहा है कि सुबह स्कूल के लिए निकले 9वीं कक्षा का बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। वहीं घटना बारे बच्चे के परिजनों का कहना है कि उनका बच्चा सुबह स्कूल गया था, लेकिन शाम को जब हमारा बचा घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने उसे ढूंढने के लिए तलाश करनी शुरू की। स्कूल में पता करने पर उन्हें पता चला कि उनका बच्चा स्कूल ही नहीं पहुंचा। वहीं पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनका पिता ने खुद बच्चे को स्कूल के अंदर जाते हुए देखा था, लेकिन प्रशासन स्कूल में बच्चे के सुबह से ना आने का ही कह रहा है।

    पीड़ित का आरोप है कि वह स्कूल प्रशासन से कैमरे दिखाने को लेकर कह रहे है, लेकिन वह कैमरे भी नहीं दिखा रहे। वहीं घटना संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया गया है तथा पुलिस का कहना है कि सभी थानों में बच्चे की गुमशुदगी बारे बता दिया गया है तथा कल सुबह इस कार्रवाई होगी। जिसके बाद परिजनों व मोहल्ला वासियों में रोष पनप गया है। परिजनों ने देर रात स्कूल के बाहर जमकर हंगामा किया। लोगों का कहना है कि बच्चे के लापता होने के मामले में पीड़ित परिवार काफी दुखी है और मोहल्लावासी पीड़ित परिवार के साथ हंगामा करने के लिए पहुंचे। वहीं एक व्यक्ति ने आरोप लगाए है कि स्कूल प्रशासन ने एक अन्य बच्चे को फीस ना होने के कारण 3 घंटे तक क्लास से बाहर रखा गया।

    वहीं बच्चे की माता ने कहा कि उनकी प्रिया मेडम से फीस को लेकर बात हुई थी और उन्होंने कहा कि मेडम को पैसे कुछ दिनों तक देने के लिए कह दिया था। लेकिन फिर भी स्कूल प्रशासन ने 3 घंटे तक क्लास के बाहर उसे रखा। उन्होंने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है। जिसके बाद एक अन्य पीड़ित ने आरोप लगाए है कि एक साल हो गया उनकी बच्ची को St. Soldier School में करंट लग गया था। जिसके बाद वह अब स्कूल जाने से डरती है। एक साल हो गया उसके बच्चे की पढ़ाई खराब हो गई है। मोहल्ला वासियों ने स्कूल प्रशासन की इन लापरवाही को लेकर देर रात जमकर हंगामा किया। इस मामले को लेकर स्कूल मैनेजमेंट से संपर्क करना पक्ष जानना चाहा, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। अगर वह अपना पक्ष रखना चाहते है तो उनका पक्ष भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

  • पंजाब में कोहरे का कहर जारी, इन राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, देखें वीडियो

    लुधियाना : पंजाब में कोहरे का कहर जारी है। वहीं बढ़ रहे कोहरे के कारण हाईवे पर सड़क हादसों के मामलों में बढ़ौतरी शुरू हो गई। 12 दिसंबर यानी आज के दिन और रात के तापमान में 14.1 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। क्योंकि जहां दिन के समय धूप के कारण थोड़ा तापमान ज्यादा रह रहा है। वहीं, रात के समय कोहरा पड़ जाने के कारण तापमान में काफी ज्यादा कमी देखने को मिल रही है। वहीं, पंजाब में सुबह-शाम धुंध बढ़ने और ठंडी हवा चलने के कारण तापमान में गिरावट का दौर जारी है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    मौसम विभाग के विशेषज्ञ के मुताबिक पंजाब में येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों में भारी धुंध देखने को मिल सकती है। विशेषज्ञ पवनीत कौर ने कहा कि अगर कोई जरूरी काम है तो ही घर से बाहर निकले। दरअसल, जीटी रोड पर इसका असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। साथ ही उन्होंने कहा जिस तरह लगातार एनवायरनमेंट में बदलाव आता जा रहा है, उसके कारण लगातार मौसम अपना करवट दिख रहा है।

    वहीं लुधियाना, मोगा, फिल्लौर, फगवाड़ा, होशियारपुर व रोपड़ सहित पंजाब के कई जिलों में मंगलवार सुबह आठ बजे तक घनी धुंध छाई रही। फिर शाम पांच बजे के बाद से अचानक फिर से धुंध ने दस्तक दी, जिसकी वजह से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। कई जगहों पर तो सुबह पांच से सात बजे तक विजिबिलिटी 50 मीटर के आसपास रही। खासकर, हाईवे पर तो सौ मीटर दूरी पर कुछ भी साफ नजर नहीं आ रहा था, जिसके चलते वाहन रेंगकर चल रहे थे। सुबह नौ बजे के बाद धूप निकली, लेकिन तब भी हल्की-हल्की धुंध छाई हुई थी। धुंध के साथ-साथ ठंड भी अन्य दिनों के मुकाबले अधिक रही। 

    दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन हरियाणा, पंजाब, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिल्ली, नोएडा, यूपी, बिहार के कई इलाकों में भी बुधवार सुबह कोहरा देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान,उत्तरी यूपी, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5-10 डिग्री सेल्सियस दर्ज दिया गया। आने वाले 24 घंटे के दौरान भी यहां पर मौसम इसी तरह रहेगा।

    अरुणाचल-तमिलनाडु में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट  

    मौसम विभाग ने सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में आज ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इसके अलावा 16 दिसंबर तक तमिलनाडु में झमाझम बारिश हो सकती है। इसके अलावा लक्ष्यद्वीप में ही बारिश हो सकती है।

    उत्तराखंड में बर्फबारी 

    वहीं, देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी भी हो रही है।  उत्तराखंड के चमोली के औली में आज बर्फबारी हुई। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हो रही है। इसकी वजह से मैदान इलाकों में सर्दी बढ़ गई है।

  • जालंधरः युवती का आरोप, शादी का झांसा देकर युवक ने की धोखाधड़ी, देखें वीडियो

    रिलेशन बनाने के बाद अब दे रहा जाने से मारने की धमकी

    जालंधर, ENS: थाना भार्गव कैंप के बाहर देर रात लड़की ने खूब हंगामा किया। दिल्ली से आई एक युवती ने न्यू दयोल नगर के रहने वाले एक युवक दुष्यत पर गंभीर आरोप लगाए है। युवती का आरोप है कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और उससे 8 लाख रुपए ले लिए। युवती का आरोप है कि अब पैसे मांगने पर वह वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकियां उसे दे रहा है। इस मामले को लेकर युवती ने थाना भार्गव कैंप की पुलिस को शिकायत दी। युवती का आरोप है कि थाने में उसकी सुनवाई नहीं हुई, जिसको लेकर युवती ने थाने में हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने उससे शिकायत ले ली।

    दिल्ली की रहने वाले युवती ने बातचीत में बताया कि शादी डॉट-कॉम के जरिए वह जालंधर न्यू दयोल नगर के रहने वाले दुष्यंत नाम के युवक के संपर्क में आयी थी। दोनों के बीच अच्छी बातचीत होने लगी और शादी करने की बात तय हो गई। इसके बाद युवती ने रिलेशनशिप के लिए हां कर दी। पीड़ित युवती ने बताया कि युवक ने उसके साथ जालंधर में कई बार होटल में बुला शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। मगर अब युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया है।

    इसी के बाद युवती ने शिकायत थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दी है। पीड़ित युवती ने बताया कि युवक जालंधर-लुधियाना हाईवे, परागपुर के पास स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में वैले पार्किंग का ठेका चलाता है। दुष्यंत ने कारोबार चलाने के नाम पर उससे थोड़े-थोड़े करके 8 लाख रुपए ले लिए। उसने सारे पैसे ऑन लाइन दिए थे। जिसका सारा रिकॉर्ड उसके पास है। पीड़िता ने बताया कि पिछले डेढ़ साल में दुष्यत ने उससे ये रुपए लिए। मगर जब शादी की बारी आई तो मुकर गया।

  • पंजाबः भाजपा ने 35 जिला प्रभारियों व सह-प्रभारियों का किया ऐलान

    जालंधर में इन नेताओं को मिली जगह 

    जालंधर, ENS: पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति से पंजाब भाजपा के 35 जिलों के जिला प्रभारी और सह-जिला प्रभारियों की नियुक्तियां की हैं। इस क्रम में जतिंदर मित्तल को जिला बरनाला प्रभारी और राजेश हनी को सह प्रभारी, इंदर इकबाल सिंह अटवाल को जिला बटाला प्रभारी और सतीश मल्होत्रा को सह प्रभारी, दुर्गेश शर्मा को बठिंडा ग्रामीण जिला प्रभारी और मक्खन लाल को सह प्रभारी, सुरजीत ज्याणी को जिला बठिंडा शहरी और वंदना संगवाल को सह प्रभारी, शिवराज चौधरी को फरीदकोट जिला प्रभारी और अमरजीत सिंह अमरी को सह प्रभारी, डॉ. हरजोत कमल को जिला फतेहगढ़ साहिब प्रभारी और मीनू सेठी को सह प्रभारी, जगदीप सिंह नकई को जिला फाजिल्का और ओम प्रकाश को सह प्रभारी, रंजीत सिंह दयोल को जिला फिरोजपुर और अनूप सिंह भुल्लर को सह प्रभारी, सूरज भारद्वाज को जिला गुरदासपुर और डॉ. दलबीर सिंह वेरका को सह प्रभारी, राकेश शर्मा को जिला होशियारपुर प्रभारी और गुरतेज सिंह ढिल्लों को सह प्रभारी, बलविंदर सिंह लाडी को जिला होशियारपुर ग्रामीण और राकेश गुप्ता को सह प्रभारी, सुखमिंदर सिंह पिंटु को जिला जगरांव प्रभारी और रेणु थापर को सह प्रभारी, संजीव ख्रन्ना को जिला जालंधर शहरी प्रभारी और पुषपिंदर सिंघल को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। 

    संजीव मिन्हास को जिला जालंधर ग्रामीण उत्तरी प्रभारी और मेजर सिंह मुल्लांपुर को सह प्रभारी, आरपी मित्तल को जिला जालंधर दक्षिण प्रभारी और कुलविंदर सिंह बट्ट को सह प्रभारी, वरुण किशोर कंबोज को जिला कपूरथला प्रभारी और राजिंदर सिंह ठेकेदार को सह प्रभारी, हरजिंदर सिंह टिक्का को जिला खन्ना प्रभारी और भुपेश अग्रवाल को सह प्रभारी, तरलोचन सिंह गिल को जिला लुधियाना ग्रामीण प्रभारी और रमन पब्बी को सह प्रभारी, श्याम सुंदर अरोड़ा को जिला लुधियाना शहरी प्रभारी और देविंदर बजाज को सह प्रभारी तैनात किया गया है। 

    भानु प्रताप को जिला मालेरकोटला प्रभारी और सुखविंदर सिंह बिंदरा को सह प्रभारी, मोना जसवाल को जिला मानसा प्रभारी और भारत भूषण गर्ग को सह प्रभारी, कृष्ण नागपाल को जिला मोगा प्रभारी और करणबीर सिंह टोहड़ा को सह प्रभारी, प्रवीण बंसल को जिला मोहाली प्रभारी और अमन सिंह पूनिया को सह प्रभारी, मंजीत सिंह राय को जिला मुक्तसर प्रभारी और विनय शर्मा को सह प्रभारी, अनिल वासुदेवा को जिला नवांशहर प्रभारी और जैसमिन संधावालिया को सह प्रभारी, मोहिंदर कौर जोश को जिला पठानकोट प्रभारी और रेणु कश्यप को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। 

    अमरीक सिंह आलीवाल को जिला पटियाला ग्रामीण उत्तरी प्रभारी और दामन थिंद बाजवा को सह प्रभारी, राजेश बग्गा को जिला पटियाला ग्रामीण दक्षिण प्रभारी और हरचंद कौर को सह प्रभारी, बिक्रम जीत सिंह चीमा को जिला पटियाला शहरी प्रभारी और कमलदीप सिंह सैनी को सह प्रभारी, सुभाष शर्मा को जिला रोपड़ प्रभारी और शशी शर्मा सह प्रभारी, सुखवंत सिंह धनौला को जिला संगरूर वन प्रभारी और सुशील राणा को सह प्रभारी, दिनेश सरपाल को जिला संगरूर टू प्रभारी और यादविंदर सिंह शंटी को सह प्रभारी के अलावा सर्वजीत सिंह मक्कड़ को जिला तरनतारन प्रभारी और नरेश शर्मा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।