Blog

  • पंजाब :  पूर्व विधायक व शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा के घर इनकम टैक्स की रेड

    पंजाब : पूर्व विधायक व शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा के घर इनकम टैक्स की रेड

    फरीदकोट : पंजाब में शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा के घर वीरवार सुबह इनकम टैक्स का छापा पड़ा। सुबह-सुबह एक टीम उनके घर पहुंची और दस्तावेज व रिकॉर्ड खंगाले। एक टीम उनके ऑफिस में भी गई। वहीं कुछ टीम कारोबारी के रिश्तेदारों में भी दबिश देने पहुंची। दीप मल्होत्रा के खासमखास व जीरा शराब फैक्ट्री का CEO फिरोजपुर स्थित पवन बांसल का घर भी खंगाला जा रहा है। इस दौरान भारी पुलिस फौर्स भी तैनात है। पंजाब के शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा ​​के घर वीरवार सुबह 7 बजे इनकम टैक्स की छापेमारी की गई। 4 गाडि़यों में इनकम टैक्स की टीमें उनके घर पहुंचीं। 

    बता दें कि दीप मल्होत्रा फरीदकोट के अकाली दल के पूर्व विधायक भी हैं। उनका नाम दिल्ली शराब घोटाले से जुड़ा। जीरा में उनकी शराब फैक्ट्री के खिलाफ किसानों ने करीब 178 दिन तक धरना-प्रदर्शन किया, जिसके दबाव में सरकार ने शराब फैक्ट्री को बंद कर दिया है। गौर हो कि उनके बेटे का नाम दिल्ली में कथित शराब घोटाले में आया था। दीप मल्होत्रा ​​के बेटे को भी जेल जाना पड़ा था। वह कुछ दिन पहले जमानत पर छूटा था। इसके साथ ही कुछ दिन पहले यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी छापेमारी की थी।

  • पूर्व मंत्री और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी

    पूर्व मंत्री और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी

    सक्ती: जिले के पूर्व मंत्री नोवेल वर्मा और उनकी बेटी को पिछले कुछ दिनों से धमकी भरे फोन आ रहें हैं। जान से मारने और पैसे की मांग की जा रही है। इस संबंध में उनके पीएसओ ने सक्ती थाने में लिखित शिकायत की है। अपनी शिकायत में पीएसओ दिलीप कुमार ने बताया है कि 16 मई की रात करीब 9 बजे मोबाइल नंबर से नोबेल वर्मा को काल आया। नए नम्बर होने के बाद भी उन्होंने फोन उठाया तभी दूसरी ओर से उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए गाली गलौज की गई। शिकायत में यह भी बताया गया है।

    कई अलग अलग नंबर से नोवेल वर्मा की बेटी के पास भी लगातार धमकी भरे फोन आ रहें हैं। उनसे पैसे की मांग की जा रही है। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। धमकी भरे फोन आने से पूर्व मंत्री का परिवार भयभीत है। इधर पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है। ज्ञात हो कि नोवेल वर्मा वर्तमान में चिटफंड कंपनियों द्वारा गरीबों से लूटे गए पैसों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। लोगों के बीच जाकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है। इस मामले को चिटफंड कंपनियों के प्रभावशाली लोगों से जोड़कर देखा जा रहा है। 

  • दंपत्ति के तलाक से पहले पत्नी का कत्ल, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

    दंपत्ति के तलाक से पहले पत्नी का कत्ल, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

    नई दिल्ली: दिल्ली के पॉश रजौरी गार्डन इलाके से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां फ्लैट के अंदर 35 साल की एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की। मृतक महिला का नाम पूजा बताया जा रहा है। मृतक महिला के शरीर के कई हिस्सों पर चाकू से वार के निशान मिले। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि मृतक महिला ने छह माह पहले 71 साल के एसके गुप्ता नाम के बुजुर्ग से शादी थी। वह पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और उनका 45 साल का एक दिव्यांग बेटा है।

    बताया जा रहा है कि बेटे की देखभाल के लिए उन्हें इस उम्र में दूसरी शादी की थी। मगर, शादी के कुछ समय बाद ही बुजुर्ग का पत्नी के साथ मतभेद शुरू हो गया। दोनों के बीच आए दिन झगड़े होने लगे। महिला तलाक के बदले 1 करोड़ रुपये की डिमांड कर रही थी। एसके गुप्ता इतने रुपये देने को तैयार नहीं थे। जानकारी के मुताबिक, एसके गुप्ता के दिव्यांग बेटे को अस्पताल ले जाने वाले विपिन सेठी से अपनी परेशानी जाहिर की। विपिन ने 10 लाख रुपये में महिला को रास्ते से हटाने की बात कही। 

    इसमें से दो लाख 40 हजार रुपये एडवांस के तौर पर विपिन को दिए गए. मौका मिलते ही विपिन और उसके साथी हिमांशू ने चाकू से गोदकर पूजा की हत्या कर दी। वारदात को लूट का दिखाने के लिए घर में तोड़फोड़ की गई और बेटे अमित का फोन भी छीन लिया गया। पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला।‌ पुलिस को शुरुआती जांच से ही वारदात के पीछे लूटपाट का मकसद होने की बात नहीं लग रही थी।

    ऐसे में पुलिस ने एसके गुप्ता से सख्ती से पूछताछ की, तो सारा राज खुलकर सामने आ गया। आरोपी एसके गुप्ता, विपिन सेठी और अमित ने जुर्म में अपनी भूमिका होने की बात कबूल कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया फोन, खून से सने कपड़े और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद कर ली है। विपिन सेठी और हिमांशु उर्फ बल्ली दोनों अपराध करते हुए घायल हो गए थे।

  • पंजाब : हाईकोर्ट से पूर्व मंत्री को मिली जमानत

    पंजाब : हाईकोर्ट से पूर्व मंत्री को मिली जमानत

    चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। धर्मसोत आय से अधिक संपत्ति मामले में फरवरी से ही जेल में थे। मोहाली कोर्ट द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद धर्मसोत द्वारा हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई गई थी। धर्मसोत की जेल से आज रिहाई होगी। हाईकोर्ट के जस्टिस द्वारा साधू सिंह धर्मसोत की जमानत याचिका पर दिन में फैसला सुरक्षित रख लिया गया था।

    लेकिन बीते दिन देर शाम धर्मसोत को जमानत दे दी गई। गौरतलब है कि पंजाब विजिलेंस ने 6 फरवरी को आय से अधिक संपत्ति मामले में केस दर्ज कर धर्मसोत को गिरफ्तार किया था। इससे पहले मोहाली कोर्ट द्वारा 5 मार्च को जमानत याचिका खारिज की गई थी। विजिलेंस जांच के अनुसार साल 2016 से 2022 तक धर्मसोत और उनके परिवार की आय 3.27 करोड़ रुपए थी। लेकिन 6.39 करोड़ रुपए अधिक 8.76 करोड़ रुपए खर्च किया गया।

    कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे साधू सिंह धर्मसोत को पंजाब के जंगलात घोटाले में भी गिरफ्तार किया जा चुका है। लेकिन इस मामले में उन्हें कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। इस मामले में धर्मसोत के अलावा कांग्रेसी नेता संगत सिंह गिलजियां का नाम भी आ चुका है। आरोप हैं कि उन्होंने प्रति पेड़ कटाई के लिए 500 रुपए रिश्वत ली थी। आरोपी संगत सिंह गिलजियां के खिलाफ भी केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

  • भाजपा सांसद का हुआ निधन, PGI में चल रहा था इलाज

    भाजपा सांसद का हुआ निधन, PGI में चल रहा था इलाज

    चंडीगढ़ : अंबाला से भाजपा सांसद रतन लाल कटारिया का वीरवार सुबह निधन हो गया। पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ने के बाद उनके शव को पंचकूला लाया गया। दोपहर को मनीमाजरा में उनका संस्कार होगा। बता दें कि पिछले एक माह से रतन लाल कटारिया के शरीर में इन्फेक्शन था और चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती थे। कुछ दिन से बुखार भी था। सीएम मनोहर लाल ने ट्वीट कर कहा ‘पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अंबाला से सांसद रतन लाल कटारिया के निधन से मन अत्यंत दुःखी है। समाज के हित और हरियाणा के लोगों की उन्नति के लिए उन्होंने हमेशा संसद में आवाज़ उठाई।

    उनका चले जाना राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें’। बता दें कि यमुनानगर के गांव संधाली में 19 दिसंबर, 1951 को जन्मे रतन लाल कटारिया पंचकूला के मनसा देवी कांप्लेक्स में रहते थे। छावनी के एसडी कॉलेज से बीए ऑनर्स करने के बाद केयूके से राजनीतिशास्त्र में एमए किया तथा फिर वहीं से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। रतन लाल कटारिया को राष्ट्रगीत गाने, कविताएं लिखने, शायरी करने और अच्छी पुस्तकों को पढ़ने का शौक था।

    पिता ज्योति राम और माता परिवारी देवी की संतान रतन लाल कटारिया के परिवार में पत्नी बंतो कटारिया के अलावा एक बेटा तथा दो बेटियां हैं। रतन लाल कटारिया को 1980 में भाजयुमो का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद वह पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश मंत्री, अनुसूचित जाति मोर्चा के अखिल भारतीय महामंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री तक के सफर के बाद उन्हें जून 2001 से सितंबर 2003 तक भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया। 1987-1990 में प्रदेश सरकार के संसदीय सचिव एवं हरिजन कल्याण निगम के चेयरमैन बने।

    जून 1997 से जून 1999 तक वह हरियाणा वेयर हाउसिंग के चेयरमैन रहे। 6 अक्टूबर, 1999 को रतन लाल कटारिया अंबाला से सांसद निर्वाचित हुए। हालांकि इसी सीट से राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा से वह लगातार दो बार हार गर थे, लेकिन वर्ष 2014 के चुनाव में उन्होंने जीत का रिकार्ड बनाया था। 2014 में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार वाल्मीकि को 3,40074 वोटों से हराया। इस जीत के साथ वे सांसद बन गये।

  • जालंधरः Ruby Hospital में मरीज का हाल जानने पहुंचे व्यक्ति का हुआ बुरा हाल, देखें CCTV

    जालंधरः Ruby Hospital में मरीज का हाल जानने पहुंचे व्यक्ति का हुआ बुरा हाल, देखें CCTV

    जालंधर, वरुण/हर्षः शहर में लूटपाट और चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। आए दिन शहर में लूटपाट के मामले सामने आ रहे है। वहीं कूल रोड पर स्थित रूबि अस्पताल में मरीज का हाल जानने के लिए व्यक्ति आया हुआ था। इस दौरान जब वह मरीज का हाल जानने के बाद पार्किंग में अपनी बाइक लेने के लिए पहुंचा तो वहां पर बाइक नहीं थी। यह देखकर उक्त व्यक्ति के होश फाखता हो गए। 

    जिसके बाद पीड़ित ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता चला कि उसकी बाइक चोरी हो गई। वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें एक चोर वहां किसी वाहन पर पहले काफी समय तक बैठा रहा। जैसे ही वहां पर पार्किंग में खड़े अन्य व्यक्ति वहां से निकले, उसके बाद उक्त चोर अन्य वाहन से उठा और बाइक लेकर फरार हो गया। घटना की शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और व्यक्ति के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • दो सगी बहनों से दूल्हे ने रचाई शादी, रखी थी ये अनूठी शर्त

    दो सगी बहनों से दूल्हे ने रचाई शादी, रखी थी ये अनूठी शर्त

    टोंकः राजस्थान के टोंक जिले में दो लड़कियों का एक ही लड़के से मैरिज का एक अनोखा मामला चर्चाओं में हैं। टोंक जिले में दो लड़कियों ने एक लड़के से शादी की। बताया गया कि हरिओम लड़के का विवाह दो लड़कियों से हुआ। शादी से पहले लड़के के विवाह निमंत्रण छापे गए और बांटे गए। इस अनोखी शादी में दोनों पक्षों के सभी रिश्तेदारों भी शामिल भी हुए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दो बहनों से शादी का यह मामला उनियारा उपखंड के मोरझाला की झोपड़ियां गांव का है। गांव के हरिओम के मुताबिक, परिवार वाले काफी समय से उसकी शादी के लिए लड़की की तलाश कर रहे थे। इस बीच सीदड़ा गांव के रहने वाले बाबूलाल मीणा की बेटी कांता से उसके रिश्ते की बात हुई। इसके बाद लड़के हरिओम का परिवार लड़की देखने सीदड़ा गांव गया और लड़की के परिवार वालों से मुलाकात की।

    रिश्ता तय होने से पहले लड़की कांता ने लड़के के सामने बड़ी शर्त रख दी। लड़की ने लड़के से कहा कि वह अपनी छोटी बहन सुमन से बेहद स्नेह रखती हैं, जो मानसिक तौर पर कमजोर है। लड़की ने कहा कि वह उसी लड़के से शादी करेंगी जो दोनों बहनों से शादी करेगा। रिपोर्ट के अनुसार, हरिओम ने बताया कि लड़की की शर्त सुनकर वह और उसके परिवार वाले हैरान रह गए। लड़की का कहना था कि वह अपनी छोटी बहन की देखभाल आजीवन करना चाहती हैं। बहनों का ऐसा अटूट प्रेम देखकर लड़के और उसके परिवार वाले शादी के लिए मंजूर हो गए। बीते 5 मई को हरिओम की शादी दो बहनों के साथ बड़े धूमधाम से संपन्न हुई।

    इस अनूठी शादी में वर-वधू पक्ष के सभी रिश्तेदार शामिल हुए। दुल्हन कांता ने बताया कि वह अपनी छोटी बहन को अपने साथ साए की तरह रखती आई हैं, ऐसे में वह नहीं चाहती थी कि उसका विवाह कहीं ओर होऔर उसे उपहास का शिकार होना पड़े। यही वजह रही कि उसने ऐसे लड़के से शादी करने का फैसला किया जो हम दोनों बहनों से शादी करने के लिए मंजूर हो। हरिओम उनके फैसले से सहमत हुआ और दोनों बहनों से शादी की। हरिओम के फैसले से दोनों बहनें काफी खुश हैं। हरिओम ने बताया कि उनके इस फैसले का उसके दोस्तों और रिश्तेदारों ने पहले खूब मजाक उड़ाया। लेकिन अब हरिओम के परिवार वालों के कदम की उसके दोस्त, रिश्तेदार और आस-पड़ोस वाले खूब तारीफ कर रहे हैं।

  • पंजाबः किसान मजदूर संघर्ष कमेटी का बड़ा ऐलान, राज्यभर में कल रोकी जाएंगी ट्रेने

    पंजाबः किसान मजदूर संघर्ष कमेटी का बड़ा ऐलान, राज्यभर में कल रोकी जाएंगी ट्रेने

    चंडीगढ़ः किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सरवन सिंह पंढेर ने पंजाब सरकार के खिलाफ एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। इस दौरान सरवन सिंह पंढेर ने ऐलान किया है कि है वह पंजाब की भगवंत मान सरकार की नीतियों से दुखी होकर के कल 18 मई को पूरे पंजाब में रेलवे ट्रैक पर धरना लगाएंगे और ट्रेनें जाम करेंगे। इस दौरान पंढेर ने कहा कि कल राज्यभर में दोपहर 1 बजे से रेलवे ट्रैक जाम किए जाएगे।

  • पंजाबः व्यक्तियों ने तेजधार हथियार से 21 वर्षीय युवक पर किया हमला, हुई मौत, 7 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    पंजाबः व्यक्तियों ने तेजधार हथियार से 21 वर्षीय युवक पर किया हमला, हुई मौत, 7 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    मुकेरियां/सोनू थापर: बस स्टैंड भंगाला के पास देर रात आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई की। जिसके बाद तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान गंभीर रूप से घायल युवक को पीजीआई मे भर्ती करवाया गया। जहां आज उक्त युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 21 वर्षीय  गौरव आनंद निवासी गांव नवां भंगाला के रूप में हुई है। इस संबंधी थाना मुकेरियां पुलिस को दिए गए बयानों में पारस आनंद पुत्र अशोक कुमार निवासी नवां भंगाला ने बताया कि उसका छोटा भाई गौरव आनंद जो कि अपने दोस्तों के साथ कार में सवार होकर बस स्टैंड भंगाला के पास मोमोज खाने के लिए गए थे।

    इस दौरान वह भी वहां पर अपने निजी काम के लिए बस स्टैंड पर ही खड़ा था। जहां पर पहले तो चकसू पुत्र मनोज, आकाश उर्फ घोगा, सूरज, निखिल सहित अन्य 3 व्यक्तियों ने जबरदस्ती उनकी कार के आगे आ गए। इस दौरान निखिल ने डंडे से हमला किया। कार में बैठा उसका भाई गौरव व उसका दोस्त जब बाहर निकले तो उक्त हमलावरों ने अपने अपने हथियारों निकालकर गौरव के साथ मारपीट की। जिसके बाद उसके चिल्लाने पर जब लोग वहां पर इकट्ठा होने लगे तो हमलावर मौके से भाग निकले।

    इस दौरान गंभीर रूप से घायल गौरव को इलाज के लिए सिविल अस्पताल मुकेरियां ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल 32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां उसकी आज मौत हो गई। गौरव की मौत के बाद आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख जाम लगा दिया। थाना मुकेरियां की पुलिस सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने परिजनों को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम को खुलवाया। थाना मुकेरियां की पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • जालंधरः आप विधायक के बेटे को गैंगस्टर ने दी धमकी, जांच में जुटी पुलिस

    जालंधरः आप विधायक के बेटे को गैंगस्टर ने दी धमकी, जांच में जुटी पुलिस

    जालंधर, वरुण/हर्ष: नकोदर विधानसभा हलका से आप विधायक इन्द्रजीत कौर मान को लेकर लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक विधायक के बेटे अमनदीप सिंह को गैंगस्टरों से धमकी मिली है। जिसके बाद पुलिस विधायक के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, 10 मई की सुबह विधायक को मोबाइल पर अज्ञात नंबर से धमकी भरा मैसेज आया था।

    इसके पश्चात उसे दोबारा किसी और नंबर से मिस्ड कॉल आई थी। लेकिन जब पुलिस ने उक्त नबंर की जांच की तो वह नंबर नॉट अवेलबल आता रहा। अमनदीप सिंह द्वारा जालंधर देहात के एसएसपी मुखविन्द्र भुल्लर को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात गैंगस्टरों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एसएसपी मुखविन्द्र सिंह ने इसे गंभीरता से लेते हुए शिकायत मिलते ही कार्रवाई के आदेश दिए। नकोदर के सदर थाना में धारा 384, 506 आईपीसी के अधीन केस दर्ज करके जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।