Blog

  • एलआईसी शाखा ऊना ने ललड़ी में किया पौधारोपण

    एलआईसी शाखा ऊना ने ललड़ी में किया पौधारोपण

    ऊना/सुशील पंडित: एलआईसी शाखा ऊना द्वारा हरोली उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत ललड़ी में पौधारोपण किया गया। एलआईसी शाखा के अधिकारियों व कर्मचारियों ने 100 औषधीय पौधे रोपित किए। वहीं इन पौधों के संरक्षण की भी जिम्मेवारी ली। कार्यक्रम में एलआईसी शाखा के सीनियर ब्रांच मैनेजर एसएस चौधरी, एबीएम सुनील राणा, बीपीएस शेखाबत, अभिषेक कुमार, लक्ष चब्बा, पंचायत प्रधान अशोक कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। एलआईसी शाखा के सीनियर ब्रांच मैनेजर एसएस चौधरी ने कहा कि धरती पर पौधों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि आज धडल्ले से पौधों का कटान हो रहा है। जिससे पर्यावरण संतुलन बिगड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधे रोपित करने होंगे। उनहोंने कहा कि इसी दिशा में एनआईसी ऊना शाखा ने पौधारोपण अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि अन्य लोगों को भी पौधारोपण अभियान में बढ़चढ़्कर अपना योगदान देना चाहिए, ताकि धरती को हरा भरा किया जा सके। 
  • 14 अगस्त को बंद रहेंगे सभी स्कूल, आदेश जारी

    14 अगस्त को बंद रहेंगे सभी स्कूल, आदेश जारी

    शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला शहरी व शिमला ग्रामीण में 14 अगस्त को सभी स्कूल बंद रहेंगे। शिमला में भारी बारिश से जगह-जगह भूस्खलन व पेड़ गिर रहे हैं। इसको देखते हुए विद्यार्थियों व स्कूल स्टाफ की सुरक्षा के दृष्टिगत स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। एडीएम शिमला शहरी भानु गुप्ता व ग्रामीण निशांत कुमार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। 

    आदेशों के अनुसार शिमला शहरी ग्रामीण के हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई से संबद्ध सभी सरकारी व निजी स्कूल 14 अगस्त को बंद रहेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से भी अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह मंडी जिले में भी 14 अगस्त को स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। इस संबंध में डीसी मंडी की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

  • क्या फिर से होगा महाराष्ट्र में सियासी खेल?

    क्या फिर से होगा महाराष्ट्र में सियासी खेल?

    डिप्टी सीएम अजित पवार और शरद पवार की हुई सीक्रेट मीटिंग

    मुंबई: देश में इस समय कोई राज्य राजनीतिक रूप से अगर चर्चा का विषय बना हुआ है तो वह महाराष्ट्र है। पहले शिंद का एनडीए में आना फिर अजीत पवार का और अब शरद पवार को लेकर बातें हो रही हैं। शनिवार को पुणे में हुई शरद पवार और अजीत पवार के बीच की सीक्रेट मीटिंग के बाद कई कयास लगाए जा रहे है। बता दें कि शरद पवार जोरशोर से अजीत पवार को मनाने में लगे हुए है। इतना ही नहीं पीएम मोदी को रविंद्र नाथ टैगोर सम्मान से सम्मानित करने के दौरान भी मुख्य अतिथि शरद पवार थे जहां पीएम मोदी और शदर पवार दोनों की एक मंच पर दिखे जिसके बाद राजनीति में हलचल पैदा हो गई।

    एनसीपी नेता अमोल मिटकरी ने कहा कि यह दोनों नेताओं के बीच पारिवारिक बैठक हो सकती है। इस मीटिंग को सीक्रेट ही रखा गया है। हालांकि, इस बात की भनक मीडिया को भी लग गई। अब इस बैठक को लेकर हर पार्टी के नेता अलग-अलग अनुमान लगा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जयंत पाटिल की मध्यस्थता में अजीत पवार एक बार फिर से शरद पवार (Sharad Pawar) को बीजेपी में लाने की कोशिश के लिए गए थे। साथ ही, यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेताओं के खिलाफ ईडी की जांच को लेकर भी बातचीत हुई है। हालांकि, इस पर अभी तीनों नेताओं ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।


    सूत्रों के मुताबिक अजित पवार ने शरद पवार को साथ आने के लिए कहा। लेकिन एनसीपी चीफ ने साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं नहीं आ सकता। शरद पवार जब नहीं माने तो अजित पवार ने कहा कि आपके साथ कुछ विधायक हैं जो हमारे साथ आना चाहते हैं। उन्हें आप मत रोकिए। आप उन्हें आशीर्वाद दें। सूत्रों ने बताया कि इस पर शरद पवार ने कहा कि जो जाना चाहे जा सकता है, मैं किसी को नहीं रोकूंगा।

  • मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत विकास खंड ऊना में रोपित किए पांच हजार पौघे

    मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत विकास खंड ऊना में रोपित किए पांच हजार पौघे

    ऊना/सुशील पंडित: विकास खंड ऊना की 63 पंचायतों  में “मेरी माटी मेरा देश”  अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप किया गया। इसके अंतर्गत सर्वप्रथम सभी पंचायतों में देश की आजादी के लिए शहीद हुए वीरों की याद में शिलाफल्कम को स्थापित किया गया तथा इसके पश्चात 9 से 13 अगस्त तक अमृत वाटिका कार्यक्रम के अंतर्गत हर पंचायत द्वारा 75-75 फलदार पौधों को रोपित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत बीडीओ केएल वर्मा ने रविवार 13 अगस्त को ग्राम पंचायत मदनपुर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की और जानकारी देते हुए बताया कि इन पौधों को संबंधित पंचायत के शहीदों के परिवारजनों, सेवानिवृत्त सैनिकों, पुलिस बलों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों व अधिकारियों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा रोपित किया गया। 

    बीडीओ ऊना ने बताया कि विकास खंड ऊना की 63 पंचायतों में लगभग 5000 पौधे रोपित किए गए तथा 11 ग्राम पंचायतों मदनपुर, टब्बा, चताड़ा, जनकौर, बड़साला, नंगल सलांगड़ी, नारी, डंगोली, अरनियाला लोअर, बरनोह, मैहतपुर तथा खानपुर में शहीद वीरों के नाम शीलाफल्कम पर अंकित किए गए हैं। सभी पंचायतों द्वारा शीलाफलकम स्थातिप कर उसके सामने शहीद वीरों के चित्र रखकर माल्यार्पण किया गया तथा उपस्थित लोगों के द्वारा हाथ में मिट्टी एवं मिट्टी के दिए लेकर देश के प्रति सच्ची निष्ठा एवं श्रद्धा से कार्य करने हेतु पांच प्रण लिए गए। इसके अलावा ग्राम वासियों को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा झंडा का वितरण किया गया और अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। 

    बीडीओ  ने बताया कि अभियान के तहत आज सभी पंचायतों द्वारा विकास खंड के समस्त गाँव की मिट्टी के कलश भी तैयार किए गए। उन्होंने बताया कि सभी पंचायतों से एकत्रित की गई मिट्टीं नेहरु युवा केंद्र के माध्यम से दिल्ली भेजी जाएगी।
    इस अवसर पर निशा कुमारी, समाज शिक्षा एवं खंड योजना अधिकारी तथा दीपक जोशी, पंचायत निरीक्षक, ग्राम पंचायत के प्रधान गुरचरण सिंह सहित उप-प्रधान तथा सभी वार्ड सदस्यों तथा स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया। 

  • महिलाओं पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाली स्मृति ईरानी के मुंह पर क्यों लगा है ताला: अखिल अग्निहोत्री, देखें वीडियो

    महिलाओं पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाली स्मृति ईरानी के मुंह पर क्यों लगा है ताला: अखिल अग्निहोत्री, देखें वीडियो

    युवा कांग्रेस ने लांच किया “सुपर शक्ति शी” प्रोग्राम

    ऊना/ सुशील पंडित : युवा कांग्रेस के अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि देश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। देश की महिला अब स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। केंद्र सरकार का महिला सशक्तिकरण विभाग आखिर क्यों खामोश हुआ है। अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि छोटी-छोटी बातों पर हो हल्ला मचाने वाली स्मृति ईरानी देश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर अब चुप क्यों बैठी है।
    देश के सबसे खूबसूरत राज्य मणिपुर को जलता हुआ देख प्रधानमंत्री का मुंह क्यों नहीं खुल रहा है। अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि युवा कांग्रेस “सुपर शक्ति शी” प्रोग्राम लॉन्च करके देश व प्रदेश की सभी महिलाओं को एकजुट करेंगे और भाजपा सरकार की महिला विरोधी नीतियों को मुहंतोड़ जबाव देंगे। उन्होंने बताया कि यह प्रोग्राम भारत के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के हर खंड में आयोजित किया जा रहा है इस कार्यक्रम के तहत महिला शक्ति को एकत्रित व एकजुट करके केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ हल्ला बोल किया जाएगा। आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा को सत्ता से बाहर करके उन्हें कांग्रेस को देश की बागडोर सौंपी जाएगी।
  • इंजीनियरों को लेकर जा रहे काफिले पर हुआ हमला,  कई लोगों की मौत, देखें वीडियो

    इंजीनियरों को लेकर जा रहे काफिले पर हुआ हमला, कई लोगों की मौत, देखें वीडियो

     हाईअलर्ट, अगले आदेश तक लोगों को घरों में रहने के आदेश जारी

    बलूचिस्तान: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में चीनी इंजीनियरों को लेकर जा रहे काफिले पर हमला हुआ है। इस हमले में कई लोगों की मौत हुई है, जबकि पाकिस्तान के दो सुरक्षा कर्मचारी घायल हो गए। यह हमला रविवार को ग्वादर के फकीर ब्रिज पर हुआ। पाकिस्तान की ओर से इस हमले की पुष्टि की गई है। इसकी जिम्मेदारी बलूच लिब्रेशन आर्मी ने ली है। दावा किया है कि हमले में 4 चीनी नागरिकों और 9 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक, ग्वादर में चीनी इंजीनियरों को लेकर जा रहे 7 वाहनों के काफिले पर फकीर ब्रिज पर हमला हुआ।जिसके बाद दोनों ओर से लगातार विस्फोट और गोलीबारी हुई। इस हमले के बाद ग्वादर को पूरी तरह अलर्ट पर कर दिया गया और किसी भी वाहन को शहर से निकलने और घुसने पर रोक लगा दी गई।


    ‘द बलूचिस्तान पोस्ट’ के मुताबिक, सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो अलगाववादियों की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग भागने में कामयाब रहे। उन्हें पकड़ने के लिए पाकिस्तान आर्मी सर्च ऑपरेशन चला रही है। इस हमले के बीच पाकिस्तान में चीनी वाणिज्य दूतावासों ने बलूचिस्तान और सिंध में अपने नागरिकों को अगले आदेश तक अपने घरों के अंदर ही रहने के आदेश जारी किए हैं।

    वहीं बलूच लिब्रेशन आर्मी की मजीद ब्रिगेड (सुसाइड स्क्वॉयड) ने चीनी इंजीनियर्स के काफिले पर हमले की जिम्मेदारी ली है। बीएलए ने दावा किया है कि हमला अभी भी जारी है और आगे की जानकारी बाद में जारी की जाएगी। चीनी इंजीनियरों के काफिले पर हमले के बाद ग्वादर में धमाकों का सिलसिला जारी है। बंदरगाह को चारों ओर से घेर लिया गया है क्योंकि सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। ‘द बलूचिस्तान पोस्ट’ के मुताबिक, बंदरगाह शहर ग्वादर में विस्फोटों और गोलियों की आवाज सुनी जा सकती है, जहां सभी सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। चीनी इंजीनियरों के काफिले पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे हमला शुरू हुआ था, जोकि करीब दो तक जारी रहा। इस हमले और मुठभेड़ के कई वीडियो भी सामने आए हैं।

  • पंजाब : फूड सप्लाई विभाग के पूर्व डिप्टी डायरैक्टर के खिलाफ विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

    पंजाब : फूड सप्लाई विभाग के पूर्व डिप्टी डायरैक्टर के खिलाफ विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

    चंडीगढ़ : पंजाब में विजीलैंस विभाग ने फूड सप्लाई विभाग के पूर्व डिप्टी डायरैक्टर राकेश कुमार सिंगला पर शिकंजा कस दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक आय से अधिक संपत्ति मामले में विजीलैंस ने राकेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की गई है। विजीलैंस ने राकेश कुमार सिंगला व उनकी पत्नी के नाम लुधियाना स्थित चार संपत्तियों को जब्त किया है। लुधियाना स्थित बता दें कि विजीलैंस ने राकेश कुमार सिंगला को भगौड़ा घोषित किया गया था, और उसके खिलाफ रैड कार्नर नाटिस भी जारी किया गया  है। वहीं अब विजीलैंस ने राकेश कुमार की 4 संपत्तियों को भी जब्त कर लिया है। विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग को शिकायत मिली थी कि राकेश कुमार सिंगला ने विभाग में तैनाती के समय कई संपतित्यां खरीदी हैं, जिनकी जांच करने पर पता चला है कि राकेश कुमार को आरोपी पाया गया है। 

    बता दें कि है कि कांग्रेस के कार्यकाल दौरान कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु व उसके नजदीकी राकेश कुमार सिंगला व अन्यों के खिलाफ लेबर ढुलाई मामले में बड़ा स्कैम किया गया था। जिसके संबंध में विजीलैंस ने थाना विजीलैंस ब्यूरो लुधियाना में केस दर्ज किया था। इस मामले में कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, वहीं अब विजीलैंस ने राकेश कुमार सिंगला पर भी शिकंजा कस दिया है। वहीं विभाग ने राकेश कुमार सिंगला द्वारा अपनी पत्नी व बच्चों के नाम खरीदी गई प्रापर्टी का भी पता लगाया है, जिनकी अभी जांच चल रही है।

  • Sunny Deol की फिल्म Gadar 2 को बड़ा झटका, Youtube पर  लीक हुई मूवी

    Sunny Deol की फिल्म Gadar 2 को बड़ा झटका, Youtube पर लीक हुई मूवी

    मुंबई : सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर दमदार कलेक्शन कर रही है। इसी बीच अब इस फिल्म के मेकर्स को बड़ा झटका लगा है, दरअसल ये पूरी फिल्म यूट्यूब पर लीक हो गई है। सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर 2 को लेकर फैंस में खासी  एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। इसी बीच फिल्म को किसी ने YOU TUBE पर लीक कर दिया है। जिससे फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर खासा फर्क भी पड सकता है, हलाकि फिल्म मेकर्स ने का कहना है कि फिल्म को यू ट्यूब से हटवा दिया है।  

    Sunny Deol की फिल्म GADAR 2 पर क्रेजी हुए फैंस

    सनी देओल की फिल्म ने दूसरे दिन 43 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।फैंस के अंदर इस फिल्म को लेकर इतना जोश देखने को मिला है, कि सनी को चाहने वाले बड़े बड़े ट्रैक्टर लेकर सिनेमाघरों में पहुंचे। सिनेमाघरों की पार्किंग में फैंस अपनी कार की जगह ट्रैक्टर पार्क करते दिखाई दिए । ट्रैक्टरो में  लोग लदकर सनी की फिल्म देखने पहुंच रहे है ।

  • इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, जानें वजह

    इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, जानें वजह

    नई दिल्लीः स्कूल के छात्रों के लिए राहत की खबर सामने आ रही है। स्कूली बच्चों की छुट्टियों की घोषणा हो गई है। त्योहारों के सीजन आने के साथ ही अब स्कूलों में लंबे अवकाश का लाभ मिलेगा। अगस्त महीने में कई दिनों तक स्कूलों को बंद रखा जाएगा। इसके साथ ही सितंबर महीने में भी कई दिन अवकाश घोषित किए गए हैं। अगस्त में रक्षाबंधन सहित स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी घोषित की गई। इसके साथ ही भारी बारिश को देखते हुए कई राज्यों में अवकाश घोषित किया गया है जबकि सितंबर महीने में जन्माष्टमी सहित कई बड़े त्यौहार है। जिसके बाद बच्चों को लंबी छुट्टी का लाभ मिलने जा रहा है।

    अगस्त महीने में 15 अगस्त मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के दिन अवकाश घोषित किया गया। 16 अगस्त को नवरोज पारसी नव वर्ष की वजह से कई राज्यों में अवकाश घोषित किया गया। 20 अगस्त को गणेश चतुर्थी रविवार का दिन है जबकि 29 अगस्त मंगलवार को ओणम के उपलक्ष्य पर दक्षिण राज्यों में अवकाश रहेगा 30 अगस्त को रक्षाबंधन के मौके पर अवकाश घोषित किया गया है। वहीं सितंबर महीने में 3 सितंबर को रविवार, 7 सितंबर को जन्माष्टमी के मौके पर स्कूल में अवकाश रहेगा।
    10 सितंबर को रविवार, 17 सितंबर को रविवार 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी 20 सितंबर को गणेश चतुर्दशी का अवकाश रहेगा। वही 23 सितंबर को वीर शहादत दिवस और 24 सितंबर को रविवार है जबकि 28 सितंबर को ईद ए मिलाद के मौके पर स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। 1 से 12वीं तक के छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। वहीं कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को भी कुछ छुट्टियों का लाभ मिल सकता है। वहीं हैदराबाद के स्कूलों में 29 और 30 अगस्त को 2 दिन अवकाश की घोषणा की गई है। दरअसल यह अवकाश उन स्कूलों में रहेगा। जिन स्कूलों में टीसीपीएससी ग्रुप 2 परीक्षा के लिए केंद्र का चुनाव किया गया है। यहां दो दिन का अवकाश घोषित किया जाएगा। इस मामले में ए श्री देवसेना द्वारा जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

  • बारिश का कहरः बादल फटने से रिहायशी क्षेत्रों में आया मलबा, कई  पेड़ गिरे, देखें वीडियो

    बारिश का कहरः बादल फटने से रिहायशी क्षेत्रों में आया मलबा, कई पेड़ गिरे, देखें वीडियो

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश में जारी बारिश ने कहर बरपाया है। जगह-जगह भूस्खलन व पेड़ ढहने से सड़कें ठप हो गई हैं। प्रदेश के जिला मंडी के नाचन क्षेत्र के चुनाहन में बादल फटने से तबाही हुई है। बादल फटने के बाद बड़ी मात्रा में पानी व मलबा रिहायशी क्षेत्रों में आ गया। घरों के आसपास पार्क गाड़ियां मलबे के साथ पानी में बह गईं। कई घरों के आंगन बह गए हैं। जिससे मकानों को खतरा पैदा हो गया है। वहीं, खेत मक्की-धान की फसलों सहित बह गए हैं। दर्जनों गांवों में बिजली गुल है। 1814 बिजली ट्रांसफार्मर व 59 जलापूर्ति योजनाएं बाधित हैं। मंडी जिले में सबसे अधिक 236 और शिमला में 59 सड़कें बंद हैं। इसी तरह मंडी जिले में ही 1335 व हमीरपुर में 445 बिजली ट्रांसफार्मर बाधित हैं।

    राज्य में इस मानसून सीजन के दौरान 24 जून से 12 अगस्त तक 255 लोगों की मौत हो चुकी है। 290 घायल हुए हैं। अब तक 935 घर ढह गए हैं। 7758 घरों को नुकसान पहुंचा है। 269 दुकानों व 2635 गोशालाओं को भी नुकसान हुआ है। मानसून में अभी तक 6807.22 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। राज्य में भूस्खलन की 87 और अचानक बाढ़ की 54 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। राजधानी शिमला में भारी बारिश ने तबाही मचाई है। जगह-जगह पेड़ गिरने व भूस्खलन से सड़कें ठप हो गई हैं। शहर मे करीब दो दर्जन पेड़ ढह गए हैं। इससे भवनों, गाड़ियों को नुकसान हुआ है। 
    शिमला-धर्मशाला-मंडी नेशनल हाईवे घणाहट्टी के पास भूस्खलन व ढांडा के पास पेड़ गिरने से बाधित है। जाखू में आरसीसी कंप्यूटर के पास भी भूस्खलन हुआ है। वहीं संजौली में भी पेड़ गिरने से सड़क बंद हो गई।  वहीं, भूस्खलन के कारण कैपिटल होटल से कैथू अनाडेल तक का सड़क बंद हो गई। 
    शिमला के टूटीकंडी में निजी बस पर पेड़ गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया है। बस को भी नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। जबकि शहर के विकासनगर में दो पेड़ गिर गए हैं। एक पेड़ भवन पर गिर गया है। इससे भवन को नुकसान हुआ है। वहीं, खलीनी की फॉरेस्ट कॉलोनी के पास देवदार के करीब एक दर्जन पेड़ ढह गए हैं। गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है। भराड़ी में भी भूस्खलन हुआ है। मिस्ट चेंबर के पास भी पेड़ गिर गया है।