Blog

  • पंजाबः नहर से मिला लापता 2 वर्षीय बच्चे का शव, पिता की तालाश जारी

    पंजाबः नहर से मिला लापता 2 वर्षीय बच्चे का शव, पिता की तालाश जारी

    लुधियानाः शहर के हैबोवाल इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात गिल नहर से 2 साल के बच्चे का शव बरामद हुआ है। बच्चे की पहचान तनिष्क के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक तनिष्क और उसका पिता गौरव एक दिन पहले से लापता थे। तनिष्क के दादा राजवीर ने दोनों के लापता होने की शिकायत थाना दोराहा में दर्ज करवाई थी। राजवीर ने कहा कि वह जवद्दी के रहने वाले हैं। जबकि उनका बेटा उनसे अलग हैबोवाल इलाके में रहता था। उन्होंने दामाद पर काला जादू करने के आरोप लगाए हैं।

    राजवीर ने बताया कि एक दिन पहले बेटा गौरव और पोता तनिष्क अचानक लापता हो गए थे। तालाश के दौरान बेटे गौरव की बाइक नहर किनारे से बरामद हुई। जिसके बाद जब मामले की जांच की गई तो पोते का शव नहर के अंदर लगी ग्रिल में फंसा मिला। वहीं गौरव के बारे अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। राजवीर ने बताया कि उनका दामाद रमन के साथ विवाद चल रहा है। दामाद रमन चंडीगढ़ में रहता है। वह अकसर उनकी बेटी को मारता-पीटता रहता था।

    बेटा गौरव कुछ दिन पहले उसे समझाने गया था, लेकिन रमन ने गौरव से कहा था कि वह उसे मृतकों की सूची में डलवा देगा। राजवीर ने आरोप लगाया कि रमन किसी तांत्रिक के पास जाता है। राजवीर ने कहा कि उनके बेटे और पोते के लापता होने में दामाद की साजिश है। बेटे गौरव की तालाश की जा रही है। फिलहाल पोते तनिष्क का शव सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। थाना दोराहा में शिकायत दर्ज करवा दी है।

  • पंजाबः आज से 3 दिन सरकारी बसों के चक्के जाम को लेकर आया बड़ा बयान 

    पंजाबः आज से 3 दिन सरकारी बसों के चक्के जाम को लेकर आया बड़ा बयान 

    जालंधर, ENS: पंजाब में सरकारी बस के कर्मियों ने पिछले दिनों चक्का जाम करने का ऐलान किया था। लेकिन अब यह फैसला कर्मियों ने स्थगित कर दिया है। जिसके चलते आज रोडवेज बसों का चक्का जाम नहीं होगा। पहले की तरह आज सभी बसें सड़कों पर दौड़ेंगी। पंजाब रोडवेज और पनबस ठेका कर्मचारी यूनियन ने अपनी 3 दिवसीय हड़ताल और चक्का जाम करने का फैसला वापस ले लिया है।

    ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों ने यह फैसला मुख्यमंत्री से पैनल मीटिंग होने का आश्वासन मिलने के बाद वापस लिया है। कर्मचारी यूूनियन नेताओं का कहना है कि हड़ताल वापसी की सूचना सभी को दे दी गई है। दरअसल, कर्मचारियों की मांग है कि ट्रांसपोर्ट से ठेकेदारी प्रथा खत्म की जाए। सरकार GST के बचने वाले 20 से 25 करोड़ कर्मचारियों के कल्याण पर खर्च करे। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करके उनकी सैलरी में 5 प्रतिशत का इजाफा किया जाए। किलोमीटर स्कीम योजना को खत्म करके बसें रोडवेज के बेड़े में शामिल की जाएं।

    रोडवेज में खाली पदों पर कर्मचारियों की भर्ती की जाए, लेकिन यह भर्ती आउटसोर्स या ठेके पर नहीं, बल्कि सीधी होनी चाहिए। रोडवेज-पनबस ठे मुलाजिम यूनियन ने फैसला लिया था कि वह 14 से चक्का जाम शुरू करेंगे और 15 को मुख्यमंत्री का राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान पटियाला में घेराव करेंगे. अब यूनियन ने पैनल मीटिंग मिलने के बाद अपना घेराव का प्लान भी बदल लिया है। यूनियन ने अपने तीनों दिनों के विरोध के सारे कार्यक्रम फिलहाल रद कर दिए हैं।

  • बारिश के कारण बसों के 500 रूट हुए ठप्प, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

    बारिश के कारण बसों के 500 रूट हुए ठप्प, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

    शिमलाः हिमाचल में भारी बारिश के कारण एक बार फिर से जनजीवन अस्त व्यवस्त हो गया है। प्रदेश में दो एनएच समेत 452 से ज्यादा सडक़ें बंद हो गई है। इन सडक़ों के बंद होने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। एचआरटीसी प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश भर में एचआरटीसी के 500 से ज्यादा रूट प्रभावित हुए है। इन रूटों पर बस सेवा बंद हो गई है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में एचआरटीसी ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट की भूमिका निभाती हैं, लेकिन 500 से ज्यादा रूट बंद होने से लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

    एक महीने में सभी रूटों पर सेवाएं नहीं दे पा रहा एचआरटीसी 

    पिछले एक महीने में एचआरटीसी सभी रूटों पर सेवाएं नहीं दे पा रहा है। इससे जहां लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं, तो वहीं दूसरी ओर से एचआरटीसी का घाटा भी दिनप्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। प्रदेश विभिन्न क्षेत्रों में एचआरटीसी की बसें फंसने के कारण जहां आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं, तो वहीं एचआरटीसी को भी हर दिन लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। एचआरटीसी प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं बाधित होने और बारिश के कारण बस स्टैंड व वर्कशॉप को हुए नुकसान का आंकड़ा 20 से 25 करोड़ को पार कर चुका है।

    एचआरटीसी को 1355 करोड़ से अधिक का घाटा 

    कोविड काल के बाद से एचआरटीसी घाटे से उभर नहीं पाया है। वर्तमान में एचआरटीसी का कुल घाटा 1355 करोड़ से अधिक का बताया जा रहा है। एक ओर जहां सरकार व एचआरटीसी प्रबंधन एचआरटीसी को घाटे से निकालने के लिए योजनाएं बना रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर हिमाचल में आई आपदा से एचआरटीसी की मुश्किले और अधिक बढ़ गई है।

    सरकार ने जारी की एडवाइजरी

    • उन क्षेत्रों में रात को यात्रा करने से बचे जहां सडक़ें उचित नहीं हैं, गाड़ी चलाते वक्त लो बीम (फोग) लाइट का इस्तेमाल करें
    • बारिश के दौरान जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें
    • अनावश्यक यात्रा से बचें
    • नदियों और नालों से दूर रहें

    दिल्ली-चंडीगढ़ के लिए वैकल्पिक व्यवस्था

    शिमला-कालका हाई-वे चक्की मोड़ पर फिर से बंद हो गया है। ऐसे में दिल्ली-चंडीगढ़ के लिए एचआरटीसी ने वैकल्पिक रूट चिन्हित किए है। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि रविवार शाम पांच बजे के बाद दिल्ली के लिए वाया नाहन होकर बसें जाएगी। इसके अलावा शिमला से चंडीगढ़-ऊना जाने वाले बसें वाया कुनिहार रामेश्वर सिस्वान से होकर चंडीगढ़ जाएगी। चक्की मोड़ खुलने यातायात बहाल होने तक यही व्यवस्था रहेगी।

    3600 रूटों पर बसों का संचालन

    वर्तमान में हालत यह कि एचआरटीसी कर्मचारियों व पेंशनरों की पेंशन के लिए सरकार पर निर्भर है। एचआरटीसी को कर्मचारियों के वेतन व पेंशनरों की पेंशन के लिए सरकार से 69 करोड़ रुपए की राशि हर माह लेनी पड़ती है। एचआरटीसी प्रदेश भर में कुल 3600 रूटों पर बसों का संचालन करता हैं।

  • बड़ा हादसाः शिव बाड़ी मंदिर में सुबह-सुबह पूजा करने आए श्रद्धालु मलबे में दबे, देखें वीडियो

    बड़ा हादसाः शिव बाड़ी मंदिर में सुबह-सुबह पूजा करने आए श्रद्धालु मलबे में दबे, देखें वीडियो

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भारी बारिश से सुबह के वक्त एक मंदिर ढह गया। शिमला के उपनगर बालूगंज के साथ लगते शिव बावड़ी मंदिर में 7.30 बजे लैंडस्लाइड से मंदिर में 20 से 25 लोगों के दबे होने की आशंका है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू हो गया है। इन दिनों सावन का महीना है। ऐसे लोग सुबह-सुबह मंदिर में पूजा के लिए आए थे। उधर, सोलन जिले के ममलीग की जडोंण भी बादल फटने से लैंडस्लाइड के बाद दो घर क्षतिग्रस्त हो गए।

    इसमे चपेट में सात लोग आए। तीन के शव बरामद कर दिए गए है। मंडी और सिरमौर जिले में आधा दर्जन लोगों के जगह-जगह मलबे में दबे होने की सूचना है। मंडी के सात मील के पास भी बादल फटने से एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियों व कुछ घरों को नुकसान हुआ है। प्रदेश में पिछले तीन दिन से हो रही भारी भारी बारिश जबरदस्त तबाही हुई है। मंडी, सिरमौर, शिमला, हमीरपुर, बिलासपुर और सोलन में भी जगह-जगह जलभराव, लैंडस्लाइड और पेड़ गिरने से कई घर खतरे की जद में आ गए।

    प्रदेशभर में कालका-शिमला, चंडीगढ़-मनाली, शिमला-धर्मशाला, पांवटा-शिलाई NH सहित 800 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। इससे 2000 से ज्यादा रूटों पर बस सेवाएं ठप होने से लोगों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है। सड़क, बिजली, पानी के बगैर यहां के लोगों के समक्ष ‘पहाड़’ जैसी चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। इस बीच मौसम विभाग ने अगले तीन-चार घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। खासकर ब्यास, पौंग डैम, रंजीत सागर और सतलुज नदी के कैचमेंट एरिया में बादल फटने जैसी घटनाओं से भारी तबाही की चेतावनी दी गई है। इसी तरह 9 जिले में कल तक फ्लैश फ्लड की भी चेतावनी दी गई है।

    प्रदेश में भारी बारिश से उपजे हालात के बीच सीएम सुखविंदर सुक्खू ने देर शाम सभी जिलों के डीसी के साथ वर्चुअली मीटिंग की। इसके बाद उन्होंने सभी स्कूल-कॉलेज, ITI, इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक व फार्मेसी कॉलेजों में आज छुट्टियां घोषित की। इसी तरह प्रदेश विश्वविद्यालय ने भी पीजी और बीएड की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से उफनते हुए नदी-नालों व लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों में नहीं जाने तथा सावधानी बरतने की अपील की है। आसमान से बरस रही आफत से न केवल इंसान बल्कि मवेशी भी फ्लैश फ्लड में तिनके की तरह बह रहे हैं। वहीं मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के बीच पुलिस मुख्यालय ने आपदा को देखते हुए कंट्रोल रूम स्थापित किया है।

    राहत एवं बचाव कार्य के लिए लोग 112 नंबर पर फोन कर आपदा संबंधित सूचना दे सकेंगे। प्रदेश में सैकड़ों घर, कई कस्बे और किसानों की हजारों बीघा उपजाऊ जमीन जलमग्न हो गई है। इससे दो दिन में ही करोड़ों रुपए का नुकसान सरकारी व निजी संपत्ति को हो चुका है। कई जगह गाड़ियां पानी के तेज बहाव में तिनके की तरह बह रही है। पिछले दो दिनों में 30 से ज्यादा घर पूरी तरह और 180 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए है। इस दौरान लगभग 140 गौशालाएं, दुकानें व घ्राट भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। आसमान से बरस रही आफत से पहाड़ों की जनता सहम गई है।

  • जालंधरः दुकान से iPhone उठाकर भागे चोर, घटना CCTV में कैद 

    जालंधरः दुकान से iPhone उठाकर भागे चोर, घटना CCTV में कैद 

    जालंधर, ENS: फोकल प्वाइंट के पास सैनी कालोनी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां मोटरसाइकिल सवार 2 चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाया। बाइक सवार चोर दुकान से आइफोन- 13 चुराकर भाग गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें चोर बाइक पर सवार होकर भागते हुए दिखाई दे रहे है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए जरनैल ने सिंह निवासी सैनी कालोनी ने बताया कि उनकी घर के पास ही दुकान है।

    जहां दुकान पर 2 मोटरसाइकिल सवार युवक पहुंचे। उन्होंने उससे कई बार सामान खरीदा, फिर वे उससे देसी घी लेने आ गए। जब वह देसी घी उठाने के लिए गए तो दोनों दुकान के अंदर पड़ा आइफोन-13 चुराया और मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि घटना संबंधी सूचना उन्होंने थाना 8 की पुलिस को दे दी है। वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

  • जालंधरः 39 घंटे के बाद भी बोरवेल से नहीं निकला इंजीनियर सुरेश, रेस्क्यू जारी

    जालंधरः 39 घंटे के बाद भी बोरवेल से नहीं निकला इंजीनियर सुरेश, रेस्क्यू जारी

    जालंधर, ENS: करतारपुर के बसरामपुर में दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस वे पर पीलर के काम के दौरान करीब 80 फुट गहरे बोरबेल में गिरे हरियाणा के जींद निवासी सुरेश को बचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। दरअसल, शनिवार शाम को 7 बजे बोरवेल में गिरे सुरेश को अभी तक एनडीआरएफ की टीम बाहर नहीं निकाल पाई। गौर हो कि बोरवेल में फंसे हुए सुरेश को 39 घंटे बीत गए हैं। लेकिन उसे बोरवेल से निकालने के लिए अभी तक रेस्क्यू जारी है।

    सुरेश को बचाने के लिए जो बचाव कार्य चलाए हैं उसमें सबसे बड़ी बाधा नजदीक में ही स्थित एक पानी से भरा तालाब (छप्पड़) पैदा कर रहा है। तालाब के कारण NDRF की टीम को बार-बार अपनी बचाव कार्य की स्ट्रेटेजी बदलनी पड़ रही है। पहले देर रात को सूचना थी कि NDRF की टीम सुरेश के नजदीक पहुंच गई है और उसे निकालने वाली है, लेकिन फिर पता चला कि टीम उसे नहीं निकाल पाई है।

    पिछले कल शाम को भी ऐसे ही एम्बुलेंस तैयार की थी कि अब NDRF की टीम उसे निकाल कर लाने वाली है, लेकिन बीच में मशीन खराब होने से ऑपरेशन ठंडा पड़ गया। सुरेश के छोटे भाई सत्यवान ने बताया कि उन्हें रविवार सुबह घटना की सूचना मिली। जिसके बाद वे तुरंत जालंधर पहुंच गए। सत्यवान ने बताया कि प्रशासन सुरेश को टेक्निकल एक्सपर्ट बता रही है, जबकि वह गांव में किसानी करता था। वह जालंधर में काम करने के लिए आया था। कंपनी अपनी और से लगातार सुरेश को बचाने में लगी हुई है। मरना जीना तो परमात्मा के हाथ में है, अगर सुरेश की जिंदगी में जीना लिखा होगा तो उसे कोई नहीं मार सकता। 

  • पंजाबः सर्राफा बाजार में शातिर ठग ने ज्वैलर से मारी ठगी, अंगूठी लेकर हुआ फरार

    पंजाबः सर्राफा बाजार में शातिर ठग ने ज्वैलर से मारी ठगी, अंगूठी लेकर हुआ फरार

    लुधियानाः शहर में चोरी और ठगी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। अब तो शातिर ठगों ने ठगी के नए-नए तरीके अपनाने शुरु कर दिए। वहीं ऐसा ही एक मामला सर्राफा बाजार से सामने आया है, जहां ज्वैलर्स को एक व्यक्ति ने ठग लिया। दरअसल, उक्त व्यक्ति ग्राहक बनकर दुकान में आया और ज्वैलर को बड़ी ही चतुराई से ठगी का शिकार बनाया। ज्वैलर की दुकान में अंगूठी देखने के दौरान ठग ने हाथ में रखी पीतल की रिंग बॉक्स में लगा दी और सोने की चुरा ली।

    अंगूठियों की अदला-बदली का तब दुकानदार को पता नहीं चला। सोने की अंगूठी का वजन करीब 5 ग्राम था। दुकानदार विशाल सहगल ने बताया कि नताशा ज्वैलर्स नाम से उनकी बाजार में दुकान है। एक दिन पहले व्यक्ति उनकी दुकान में सोने की अंगूठी खरीदने के लिए आया। उस व्यक्ति ने उनसे कई अंगूठियों के बॉक्स खुलवा लिए। अंगूठी पसंद करने के बाद व्यक्ति कहने लगा कि वह एटीएम से पैसे निकलवा कर वापस आ रहा है।

    दुकानदार ने कहा कि शाम तक जब वह वापस नहीं आया तो उन्होंने दुकान का स्टॉक चेक किया। दुकान का स्टॉक चेक करते समय अंगूठियों वाले डिब्बे में एक पीतल की अंगूठी पड़ी मिली। इस पर सीसीटीवी जब चेक किए तो पता चला कि वही ग्राहक दुकान में अंगूठी की अदला-बदली करके भाग गया है। थाना डिवीजन नंबर 4 के एसएचओ गुरजीत सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा। पुलिस सीसीटीवी के अधार पर आरोपी को ट्रेस करने में जुटी है।

  • आज का राशिफल, 14 अगस्त 2023

    आज का राशिफल, 14 अगस्त 2023

    मेष: वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कुसंगति से बचें। चिंता रहेगी। धन प्राप्ति में अवरोध दूर होंगे। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। अज्ञात भय सताएगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें।
    वृष: शत्रु भय रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। आर्थिक उन्नति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। शुभ समय।
    मिथुन: किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कारोबार में बुद्धिबल से उन्नति होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रमाद से बचें।
    कर्क: लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। किसी के उकसाने में न आएं। बात बिगड़ सकती है। आवश्यक निर्णय सोच-समझकर करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी।
    सिंह: पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश लाभदायक रहेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। उत्साह बना रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। संतान की चिंता रहेगी।
    कन्या:आय में वृद्धि होगी। कारोबार लाभप्रद रहेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दूर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय बढ़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों का साथ रहेगा। थकान रहेगी।
    तुला:प्रेम-प्रसंग में आशातीत सफलता प्राप्त होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। सुख के साधन जुटेंगे। शत्रु परास्त होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। सभी ओर से सफलता मिलेगी।
    वृश्चिक: राजभय रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। लेन-देन में जल्दबाजी हानि देगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था में मुश्किल होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। अनहोनी की आशंका रहेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। आय में निश्चितता रहेगी।
    धनु: व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। मानसिक बेचैनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। अधिकार प्राप्ति के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। विवाद से बचें। लाभ होगा।
    मकर: राज्य से प्रसन्नता रहेगी। कोई बड़ा काम हो सकता है। नई योजना बनेगी। नया उपक्रम प्रारंभ हो सकता है। सामाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रहेगा। कोई नई समस्या आ सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कोई नई समस्या आ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।
    कुंभ:आंखों को चोट व रोग से बचाएं। धन प्राप्ति सुगम होगी। सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। थकान व कमजोरी महसूस हो सकती है। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।
    मीन: पुराना रोग उभर सकता है। अनहोनी की आशंका रहेगी। मातहतों से कहासुनी हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। आय में निश्चितता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। सोच-समझकर निर्णय लें।
  • राजस्व सेवाएं अधिकारी एसोसिएशन की राज्य अध्यक्ष की कमान राकेश शर्मा को सौंपी

    राजस्व सेवाएं अधिकारी एसोसिएशन की राज्य अध्यक्ष की कमान राकेश शर्मा को सौंपी

    डा ओपी यादव महामंत्री तो विशाल गोरला बने कोषाध्यक्ष
    उज्जवल सिंह राणा होंगे कार्यकारी अध्यक्ष तो प्रीतपाल सिंह बददी बने मीडीया प्रभारी
    बददी/सकचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश राजस्व सेवाएं (राज्य कर एवं आबकारी) एसोसिएशन की का गठन किया गया।  हिमाचल प्रदेश राजस्व सेवाएं (राज्य कर एवं आबकारी) नोटिफाईड- 2021 होने के बाद  हिमाचल प्रदेश राज्यकर एवं आबकारी विभाग में कार्यरत सहायक आयुक्त, उपायुक्त, संयुक्त आयुक्त एवं अतिरिक्त आयुक्त स्तर के सभी अधिकारियों ने सभी अधिकारियों का सम्मेलन बुलाया व हिमाचल प्रदेश राजस्व सेवाएं अधिकारी एसोसिएशन(राज्य कर एवं आबकारी)  का गठन किया। विभाग में इन अधिकारियों की संख्या  150 है जिनमें से अभी 133 अधिकारी कार्यशील हैं। ऊना में आयोजित प्रथम सम्मेलन में 133 अधिकारियों में से 72 अधिकारी मौजूद रहे व बाकी अधिकतर ने वर्चुअल माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सम्मेलन में सभी मुद्दों पर परिचर्चा व विस्तृत विचार विमर्श किया गया व एचपीआरएस आफिसर एसोसिएशन के संविधान/उपनियमों को मंजूरी देकर कार्यकारिणी समिति का चयन किया गया।
    हिमाचल प्रदेश राजस्व सेवाएं अधिकारी एसोसिएशन की राज्य अध्यक्ष की कमान राकेश शर्मा अतिरिक्त आयुक्त को सौंपी गई। उज्ज्वल सिंह राणा संयुक्त आयुक्त को कार्यकारी अध्यक्ष चयनित किया गया।  डा. राजीव डोगरा अतिरिक्त आयुक्त को मुख्य सलाहकार चयनित किया गया। हितेश शर्मा अतिरिक्त आयुक्त को चीफ पैट्रन चयनित किया गया। इसके अतिरिक्त कुलभूषण गौतम संयुक्त आयुक्त , वरूण कटोच उपायुक्त, सुरेंद्र ठाकुर सहायक आयुक्त को उपाध्यक्ष चयनित किया गया। विशाल गोयला उपायुक्त को कोषाध्यक्ष चयनित किया गया।
    ओमप्रकाश यादव को महासचिव व पूनम ठाकुर को वरिष्ठ संयुक्त सचिव चयनित किया गया। विनोद सिंह डोगरा उपायुक्त को संघ का कोर्डिनेटर चयनित किया गया। प्रीतपाल सिंह उपायुक्त (बददी) को मीडिया एडवाइजर व ललित पोसवाल सहायक आयुक्त को लीगल एडवाइजर चयनित किया गया। विपिन पोसवाल सहायक आयुक्त व सुनील शर्मा सहायक आयुक्त को संयुक्त सचिव चयनित किया गया । सर्व विनोद कश्यप संयुक्त आयुक्त, मनोज डोगरा उपायुक्त, शिल्पा कपिल उपायुक्त, वीरेंद्र दत सहायक आयुक्त, डा. नवजोत शर्मा सहायक आयुक्त, अनुराग गर्ग सहायक आयुक्त, रविन्द्र कुमार सहायक आयुक्त, कपिल नाथ सहायक आयुक्त, जीवन वत्स सहायक आयुक्त व अंकुर ठाकुर सहायक आयुक्त को कार्यकारिणी का सदस्य चयनित किया गया। हिमाचल प्रदेश राजस्व सेवाएं अधिकारी एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष राकेश शर्मा व कार्यकारी अध्यक्ष उज्ज्वल सिंह राणा ने कहा कि एसोसिएशन के सभी अधिकारी व स्टाफ  राजस्व बढ़ोतरी के लिए दिन-रात रणनीतिक सांझेदारी से कार्य करके सरकार द्वारा निर्धारित राजस्व एकत्रीकरण लक्ष्य प्राप्त करने में अवश्य सफल रहेंगे। एसोसिएशन का शिष्टमंडल विभाग के कमिश्नर डा.युनस खान व प्रधान सचिव भरत खेडा की अगुवाई में मुख्यमंत्री जो विभाग के मिनिस्टर इंचार्ज भी हैं से शिष्टाचार भेंट करेंगे।
  • जालंधर: BSP की महापंचायत में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता

    जालंधर: BSP की महापंचायत में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता

    जालंधर,ENS: बहुजन समाज पार्टी ने महापंचायत करके आम आदमी पार्टी सरकार पर धक्केशाही के आरोप लगाए हैं। महापंचायत में राज्य में नशा बिक्री, बसपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज का मुद्दा उठा। महापंचायत में नेताओं ने साथ ही यह घोषणा की है कि अगली महापंचायत सितंबर महीने में की जाएगी और सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध जारी रहेगा। नकोदर रोड पर गुरु रविदास चौक मार्केट में आयोजित महापंचायत में पंजाब बसपा के प्रधान जसवीर सिंह गढ़ी विशेष रूप से पहुंचे। महापंचायत का आयोजन बहुजन समाज पार्टी के पंजाब महासचिव एडवोकेट बलविंदर कुमार और समूह टीम ने किया था। इस दौरान मार्च भी निकाला गया और जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया।

    मार्च में सैकड़ों की गिनती में कार्यकर्ता शामिल हुए। बसपा प्रधान जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि आप सरकार दलित विरोधी है। उन्होंने कहा कि सरकार के दलित मंत्री ही इस समय बदनाम हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री फौज सिहं सरारी, विधायक सरबजीत कौर माणूके, विधायक लाभ सिंह उगौके, विधायक अमोलक सिंह जैतो, अमित रतन कोटफ्त्ता, शीतल अंगुराल, मंत्री लाल चंद कटारुचक्क और विधायक देव मान किसी न किसी आरोप से घिरे हैं। 

    उन्होंने कहा कि आप सरकार के अत्याचार के खिलाफ संघर्ष के लिए गांव-गांव में भर्ती अभियान होगा और टीम खड़ी करेंगे। बसपा विधायक डॉ. नछतर पाल ने कहा कि आप सरकार ने 12 लाख गरीबों के नीले कार्ड खत्म कर दिए हैं। यह जनता से धोखा है। पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप, आरक्षण नीति में भी धोखा किया जा रहा है। कर्मचारियों को आरक्षण के तहत पदोन्नति नहीं मिल रही है तो एससी कमिश्नर को भी कमजोर किया जा रहा है।

    बसपा के प्रदेश इंचार्ज अजीत सिंह भैणी ने कहा कि पंजाब में ओबीसी श्रेणी की आबादी 40 प्रतिशत है। उन्होंने मांग की कि मंडल कमिशन की रिपोर्ट लागू की जाए ताकि ओबीसी वर्ग को उसका हक मिल सके। एडवोकेट बलविंदर कुमार ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार हर उस व्यक्ति को दबाने की कोशिश कर रही है जो सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ बोलता है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार बसपा कार्यकर्ताओं को दबा नहीं सकती।