Home Punjab>Amritsar जालंधर : कार की चपेट में आया व्यक्ति, मौ’त

जालंधर : कार की चपेट में आया व्यक्ति, मौ’त

0

 जालंधर :  पंजाब में तेज रफ्तार की वजह आए दिन मौतों की खबरें आती रहती है। ऐसा ही मामला आलोहिया खास के पास से सामने आया है। जहां कार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान दलबीर सिंह काला (55) गांव फरीदासराय, लोहिया खास के तौर पर हुई है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

दलबीर की मौत से पूरा परिवार और गांव सदमें में है, क्योंकि कुछ दिन बाद ही दलबीर की बेटी की शादी थी। मगर इससे पहले हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों दलबीर को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां ले जाते ही डॉक्टरों ने दलबीर को मृत घोषित कर दिया था। प्रत्क्षदर्शियों ने बताया कि लोहिया खास में स्थित अस्पताल के पास ये हादसा हुआ है। स्कूटर सवार काला अपने स्पीड में आगे जा रहा था। इस दौरान पीछे से आई कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें काला का काफी खून बह गया था।

मौका पाकर आरोपी मौके से भाग निकला था। लोहियां थाने के एसआई गुरविंदर सिंह ने बताया कि कार सवारों की तलाश जारी है। एसआई गुरविंदर सिंह ने कहा कि कार सवार अपने वाहन की रजिस्ट्रेशन कॉपी भी अपने साथ ले गए था।  पुलिस मामले में केस दर्ज कर अगली कार्रवाई करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here