इस दौरान संबोधित करते हुए विधायक धालीवाल ने कहा कि शहीदों के बलिदान के कारण ही आज हम अंग्रेजों से आजाद हुए हैं और आजादी की इस खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। हमें जो आजादी शहीदे आजम भगत सिंह, गदरी बारे, शहीद उधम सिहं जैसे शहीदों ने दी है, उसको संभालना बहुत जरूरी है। आज प्रधानमंत्री मोदी ने जो ट्रेड डील लाई जा रही है उसे फिर देश को गुलामी की ओर धकेल दिया है। हमारा देश एक बार फिर अंग्रेजों को परोसा जा रहा है। आज हर भारती का फर्ज है कि वह अपने देश को अंग्रेजों से बचाए और अरविंद केजरीवाल, भगवंत सिंह मान की अगुवाई में देश की आजादी को बचाकर रखें और देश को तरक्की की ओर लेकर जाएं।View this post on Instagram