Home Punjab>Amritsar Punjab News: Railway Station और ट्रेनों में खोए Mobile असली मालिकों को लौटाए, देखें वीडियो

Punjab News: Railway Station और ट्रेनों में खोए Mobile असली मालिकों को लौटाए, देखें वीडियो

0
Punjab News: Railway Station और ट्रेनों में खोए Mobile असली मालिकों को लौटाए, देखें वीडियो

अमृतसरः आजकल, रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्री अक्सर अपने मोबाइल फोन खो देते हैं, जिसके कारण वे रेलवे प्रशासन के पास शिकायत दर्ज कराते हैं। वहीं उन शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ऐसे खोए हुए मोबाइल फोन का पता लगाने के लिए ‘CEIR’ (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल की मदद ली है। इसी क्रम में, आज 30 मोबाइल फोन का पता लगाकर उनके असली मालिकों को लौटाए गए हैं।

सब-इंस्पेक्टर GRP श्याम सुंदर ने बताया कि इन फोन का पता पंजाब, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर सहित विभिन्न जगहों से लगाया गया है। रेलवे पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि यदि उन्हें रेलवे स्टेशन या ट्रेनों में कोई लावारिस वस्तु या कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो उन्हें तुरंत ‘GRP’ या ‘RPF’ को इसकी सूचना देनी चाहिए।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here