Blog

  • आज भाजपा की मीटिंग के बाद दूसरी लिस्ट में चंडीगढ़ की सीट पर हो सकता है नाम फाइनल

    चंडीगढ़ः लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टियों द्वारा उम्मीदवारों के नामों पर मोहर लगनी शुरू हो गई है। हालांकि भाजपा ने जहां 195 उम्मीदवारों की सूचि जारी की है, वहीं कांग्रेस ने बीते दिन 39 उम्मीदवारों की सूचि जारी कर दी है। वहीं टिकट वितरण शुरू होने के बाद से ही लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा की अगली सूची में चंडीगढ़ का नाम शामिल होने की पूरी संभावना है। इसको देखते हुए दोनों दलों से टिकट के दावेदारों की धड़कनें भी बढ़ रही हैं।

    वहीं हरियाणा के भाजपा उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लग सकती है। भाजपा की दूसरी सूची पर शनिवार को दिल्ली में अहम बैठक हो रही है। यह माना जा रहा है कि इसमें चंडीगढ़ की सीट पर नाम फाइनल हो जाएगा। बुधवार को दिल्ली में राज्यों और यूटी के प्रदेश अध्यक्षों से फीडबैक लिया जा चुका है।

    चंडीगढ़ से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने हाईकमान के सामने स्थानीय स्तर की रिपोर्ट प्रेजेंटेशन से पेश कर दी है। इसमें उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों से प्रत्याशी पर ली गई राय को भी हाई कमान के सामने रखा। पदाधिकारियों संभावित प्रत्याशियों पर राय अध्यक्ष को बताई थी। अब हाईकमान इस राय को देखते हुए अपने स्तर पर टिकट लोकसभा चुनाव के लिए नाम फाइनल कर उसे सूची में शामिल करेगा।

  • पंजाब : नशा करने से रोकना पड़ा महंगा, तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो

    लुधियाना : पंजाब में नशे के मामले आए दिन सामने आते रहते है। नशेड़ियों द्वारा वारदातों के मामले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे है। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है। जहां ताजपुर रोड सेंट्रल जेल के पास नशेड़ियों ने एक परिवार पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में 2 लोगों के सिर फटे, जबकि 1 व्यक्ति की बाजू पर टांके लगे। नशेड़ियों को घर के बाहर चिट्‌टे का सेवन करने से रोका था।

    नशे में धुत हमलावर इलाके में दहशतगर्दी मचाकर फरार हो गए। घायलों ने चौकी ताजपुर और थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस को सूचित किया। जानकारी देते हुए दर्शन ने कहा कि उनके घर के बाहर एक्टिवा पर 2 युवक आए। वह लोग चिट्‌टे का नशा करने लगे। उन्होंने तुरंत शोर मचाया तो नशेड़ियों ने अचानक से हमला कर दिया। दर्शन के मुताबिक, उसकी बाजू हमलावरों ने दातर से काट दी। कुल 6 टांके उसकी बाजू पर लगे हैं।

    इसी तरह चरणजीत और मिता के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उनका सिर फट गया। दोनों के सिर पर टांके लगे हैं। मिता ने कहा कि वह तीनों खून से लथपथ सड़क पर गिरे पड़े थे। लोगों की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने टांके आदि लगाए हैं। थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस को सूचित कर दिया है।

  • पंजाबः चाय बनाते समय लगी आग, भीषण हादसे में 2 व्यक्ति झुलसे, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    लुधियानाः गांव जैसवाल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सुबह चाय बनाते समय गैस की पाइप लीक होने से आग लग गई। इस हादसे में 2 मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं इस घटना में घायलों के उपचार को लेकर डॉक्टर का कहना 50 प्रतिशत से अधिक व्यक्ति झुलस गए है। हालत नाजुक हालत होने के चलते घायलों को चंडीगढ़ पीजीआई में रैफर किया गया। घायलों की पहचान नावेद और फतेह खान के रूप में हुई है। 

    मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति यूपी के रहने वाले है और यहां खेती मजदूरी के लिए लुधियाना गांव जैसवाल में आए हुए थे। मोहम्मद आजम ने बताया कि उसका भांजा और भतीजा सुबह चाय बना रहे थे। इस दौरान गैस का पाइप निकल गया। जिसके चलते यह हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि हादसे में दोनों बुरी तरह से झुलस गए। इसमें एक शादीशुदा है, और एक की अभी शादी नहीं हुई है। मोहम्मद आजाद ने कहा कि दोनों कुछ दिन पहले ही यूपी से काम करने के लिए यहां आए है। फिलहाल अभी मौके के हालात देखते हुए झुलसे युवकों को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया है। उनकी हालत स्थिर होने पर चंडीगढ़ ले जाएंगे।

  • आज का राशिफल, 9 मार्च 2024

    आज का राशिफल, 9 मार्च 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शनिवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज शाम 6 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। आज रात 8 बजकर 32 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 7 बजकर 55 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद शतभिषा नक्षत्र लग जाएगा। इसी के साथ ही आज सुबह 8 बजकर 8 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा यानि अशुभ भद्रा रहेगी। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 9 मार्च 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि-

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। हो सकता है कि शाम तक आपको कोई शुभ समाचार मिले। घर में खुशी का माहौल बनेगा। सोसाइटी के लोग आज आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आज स्वास्थ्य फिट रहेगा। इस राशि की अविवाहित महिलाओं के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। परिवार वालों के साथ कोई खास बातचीत हो सकती है। दांपत्य जीवन में सुखमय की स्थिति बनी रहेगी।

    वृष राशि-

    आज किसी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आज ऑफिस में आपका कॉन्फिडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश होंगे। आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। किसी खास काम की तैयारी करेंगे। पिछले कार्यों के बेहतर परिणाम मिलेंगे। आज मित्र से किसी काम में विशेष मदद मिलेगी। इस राशि के लवमेट आज किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनाएंगे। अचानक धन लाभ होगा। मंदिर में इत्र चढ़ाएं, आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

    मिथुन राशि-

    कई दिनों से आपकी तरक्की में आ रही रूकावटें आज दूर हो जाएंगी। अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आपके जीवनशैली में सुधार हो सकता है। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में उन्नति हो सकती है। किसी जरूरी काम के पूरा होने पर बधाईयां देने के लिए लोगों का आवागमन लगा रहेगा।

    कर्क राशि-

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। इस राशि के लोग आज जीवनसाथी के साथ किसी मूवी को देखने का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम की आवश्यकता है। आज व्यर्थ की बहसबाजी से दूर रहें, तो बेहतर होगा। आप अपनी काबीलियत से काम को आसानी से पूरा कर सकते हैं। किसी काम को जल्दबाजी में न करें, वरना काम बिगड़ सकता है। बेहतर होगा काम को धैर्य पूर्वक करें।

    सिंह राशि-

    आज कार्यक्षेत्र में योग्यता साबित करने के लिए आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। मेहनत और ईमानदारी से किए गए काम में सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। कामकाज में थोड़ी सावधानी रखें। किसी काम में ज्यादा समय और पैसा लग सकता हैं।

    कन्या राशि-

    आज भाग्य आपके साथ रहेगा। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहे हैं, वो आज किसी मित्र की मदद से पूरा हो जाएगा। आज का दिन प्रेम-संबंधों के लिए उत्तम है। व्यावसायिक यात्रा सुखद रहेगी। आज वाणी में मधुरता रहेगी। मित्रों की सलाह काम आएगी। जीवनसाथी से लंबी बातचीत होगी। पुराने कामों का फायदा मिलेगा। लोग आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे।

    तुला राशि-

    आज आपका मन किसी पुराने मित्र से मिलने का करेगा। कुछ लोग आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं। पुरानी बातों में आप उलझ सकते हैं। बिजनेस में कोई अनजाना डर आपको परेशान कर सकता है। सड़क पर ड्राइव करते समय थोड़ी सावधानी बरतें। अगर कहीं यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं, तो बेहतर होगा आज के लिए यात्रा टाल दें।

    वृश्चिक राशि-

    आज आपका ज्यादातर समय माता-पिता के साथ बीतेगा। भौतिक सुख-संसाधनों में बढ़ोतरी होगी। बच्चों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दैनिक कार्यों में सफलता के आसार बन सकते हैं। अपने विचारों को जाहिर करने में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं।

    धनु राशि-

    अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन शानदार है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आज खुले मन से काम करेंगे। अपनी परफोर्मेंस से आगे बढ़ेंगे। आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। थोड़ी मेहनत से ही आपको बड़े फायदे होंगे। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं। आज किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। जो आपकी निजी समस्याओं को दूर कने में मदद कर सकता है।

    मकर राशि-

    आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। इस राशि के राजनीतिक नेताओं के लिए आज का दिन अच्छा है। काम की व्यस्तता थोड़ी ज्यादा रहेगी। किसी का गुस्सा किसी और पर निकालने से आपके संबंधों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। बेहतर होगा अपने गुस्से को कंट्रोल में रखें। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। दवाब में काम करना पड़ सकता है। जरूरी कामों में जल्दबाजी करने से बचें।

    कुंभ राशि-

    आज आपका दिन घूमने-फिरने में बीतेगा। परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे। मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप का प्लान बनाएंगे। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा फायदा होगा। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। ऑफिस में कुछ नए लोग शामिल हो सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। मनोरंजन के कुछ मौके अचानक मिलेंगे।

    मीन राशि-

    आज दोस्तों से आपके संबंध मधुर होंगे। आज अनुभव से काम पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको सहयोग मिल सकता है। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिल सकता है। किसी जरूरी काम को निपटाने के लिए योजना बना सकते हैं। किसी काम में मिली सफलता से लोग खुश होंगे। आपको कोई उपहार भी मिल सकता है।

  • ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ: ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੀਤਾ ਖੁਲਾਸਾ ਐਨਕਾਊਂਟਰ ਦੀ ਉਢੀ ਸੀ ਅਫਵਾਹ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ 

    ਡਿਲੀਵਰੀ ਬੋਏ ਤੋਂ ਪਾਰਸਲ ਖੋਹਣ ਵਾਲੇ 4 ਲੁਟੇਰੇ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ 

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ:  ਬਾਬਾ ਬਕਾਲਾ ਦੇ ਇਲਾਕੇ ਤੋਂ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ਦੀ ਮੁਠਭੇੜ ਸੇ ਦੌਰਾਨ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਣ ਦੀ ਖ਼ਬਰ ਸਾਮਣੇ ਆਈ ਸੀ।  ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਡੀਐਸਪੀ ਸੁਵਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਖੋਹ ਹੋਣ ਸਬੰਧੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਸੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਤੁਰੰਤ ਐਕਸ਼ਨ ਲੈਂਦਿਆਂ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਦੀ ਕਾਰ ਦਾ ਪਿੱਛਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।
    ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਲੁਟੇਰੇ ਕਰੀਬ 20 ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਤੱਕ ਗੱਡੀ ਭਜਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਗਲਤ ਡਰਾਈਵਿੰਗ ਕਰ ਰਹੇ ਸਨ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਕੜੀ ਮਸ਼ੱਕਤ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਥਾਣਾ ਬਿਆਸ ਅਤੇ ਥਾਣਾ ਖਲਚਿਆਂ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮ ਦੇ ਸਾਂਝੇ ਅਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਦਰਮਿਆਨ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਇਸ ਅਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਨੂੰ ਰਾਹਗੀਰਾਂ ਵਲੋਂ ਮੁਠਭੇੜ ਸਮਝ ਕੇ ਮੀਡਿਆ ਚ ਜਾਹਿਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। 


    ਕਾਰ ਸਵਾਰ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਹਾਈਵੇ ਤੇ ਜਾਂਦੇ ਇੱਕ ਡਿਲੀਵਰੀ ਬੋਏ ਦੇ ਕੋਲੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਪਾਰਸਲ ਖੋਹ ਕੇ ਲੁੱਟ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ।  ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਥਾਣਾ ਖਲਚੀਆਂ ਦੇ ਖੇਤਰ ਥੋਥੀਆਂ ਨੇੜੇ ਇੱਕ ਬਾਈਕ ਸਵਾਰ ਕੋਲੋਂ ਨਗਦੀ ਹ ਤੇ ਮੋਬਾਈਲ ਖੋਹਣ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ।। ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਦੇ ਕੋਲੋਂ ਪਾਰਸਲ ਅਤੇ ਮੋਬਾਈਲ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। 

    ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਮੁਲਜ਼ਮ ਨਸ਼ਾ ਕਰਨ ਦੇ ਆਦੀ ਹਨ ਅਤੇ ਹੁਣ ਵੀ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਹਾਲਤ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹਨ। ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਪੂਰਤੀ ਦੇ ਲਈ ਇਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਖੋਹ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤਾ ਜਾਂਦਾ ਸੀ। 
    ਮੁਢਲੀ ਪੁੱਛ ਪੜਤਾਲ ਦਰਮਿਆਨ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ ਕਿ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਦੇ ਉੱਤੇ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ ਹਨ।

  • फिर विवादों में घिरे Elvish Yadav, युवक से की मारपीट, देखें वीडियो

    गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले यूट्यूबर एल्विश यादव विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया X यूजर को बुरी तरह पीटा। पूरी घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। वीडियो में एल्विश अपने साथियों के साथ युवक से मारपीट करते हुए दिख रहे हैं। युवक को जमीन पर गिराकर थप्पड़ मारे। उसके कपड़े भी उतर गए। हालांकि, बाद में पूरा मामला शांत हो गया। विवाद कुछ दिन पहले मुंबई में हुए सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में एक्टर्स और पूर्व क्रिकेटर्स के मैच के बाद हुए एक घटनाक्रम से शुरू हुआ। एल्विश यादव भी यहां एक्टर्स और पूर्व क्रिकेटर्स के साथ खेलते दिखे थे।

    एल्विश यहां कॉमेडियन और बिग बॉस-17 विनर मुनव्वर फारूकी के साथ हैंगआउट करते भी नजर आए। हालांकि बाद में एल्विश ने इशारों-इशारों में मुनव्वर को दोगला बताया था। एल्विश यादव के इस वीडियो को एक X यूजर ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो वायरल होते हुए एल्विश यादव तक पहुंच गया। यूजर ने एल्विश का मजाक बनाया तो उन्हें पसंद नहीं आया। इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हुई।

    दोनों ने दिल्ली में एक दूसरे का आमना-सामना करने का निर्णय लिया। गुरुग्राम का रहने वाला यूजर मैट्रो से दिल्ली आया। एल्विश यादव भी अपने साथियों के साथ स्टोर में पहुंच गया। वहीं एल्विश ने उसके साथ मारपीट की। एल्विश से पंगा लेने वाले यूजर का नाम मैक्सट्रेन है। X प्रोफाइल के अनुसार, वह शख्स एक बिजनेसमैन है, जो रियल एस्टेट, गेमिंग और कंटेंट क्रिएट करने का काम करता है। साथ ही ट्रैवल का भी शौकीन है। अब इस शख्स ने भी एल्विश यादव से लड़ाई के बाद का वीडियो X पर शेयर कर दिया है। उसका कहना है कि एल्विश से उसे जान से मारने की धमकी मिली है। कहा कि उसने अकेले 8 लोगों का सामना किया, जिसके बाद उन्हें मुंह में चोट आई है।

  • लुधियाना: ‘ मार- मार सिंड कड दुंगा ‘, चौंकी प्रभारी का फूटा गुस्सा, वीडियो वायरल 

    लुधियाना: शिमलापुरी इलाके के चौकी इंचार्ज की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहे है । जिसमे वह शिकायत लिखवाने आई महिला के साथ आए युवक पर गुस्से मे आग बबुला हो रहे है। वीडियो मे देखा जा सकता है कि किस तरह चौंकी प्रभारी अपना आपा खो कर युवक पर चिल्ला रहे है। 

    इस मामले मे चौंकी प्रभारी ने मीडिया को बताया कि प्रीत नगर की रहने वाली रेखा रानी शिकायत लिखवाने आई थी। जिसने पुलिस को बताया कि वह डॉग लवर है। मोहल्ले के रहने वाले जसपाल,रोबिन और मनजिंदर कुत्तो को मारते है। कुछ देर बाद महिला शिकायत वापिस लेने का आग्रह करने लगी। 

    चौंकी प्रभारी ने दूसरे पक्ष से फ़ोन पर बात कर उन्हें पुलिस स्टेशन आने को कहा , जसपाल ने बताया की उक्त महिला मोहल्ले मे आस पास के इलाकों से डॉग लेकर आती है। जो आय दिन किसी न किसी मोहल्ला निवासी को काट लेते है। इतना ही नही एक स्ट्रीट डॉग ने जसपाल के पिता को भी काट लिया। जब वः इसकी शिकायत लेकर महिला के पास गया, तो महिला उसकी शिकायत देने ठाणे पहुँच गई। 

    वही वायरल वीडियो के संबंध मे चौंकी प्रभारी ने कहा कि महिला के साथ आया एक युवक थाने के बाहर लोगो धरना लगाने के लिए उकसा रहा था। जिस पर उसे समझा कर भेज दिया गया।

  • पंजाब : गैंगस्टर डोगरा की गोलियां मारकर हत्या का मामला 

    हथियार और 4 गाडियों सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

    मोहाली : एयरपोर्ट रोड पर सेक्टर-67 सीपी-16 शॉपिंग मॉल के सामने जम्मू के गैंगस्टर राजेश डोगरा उर्फ मोहन की गोलियां मारकर हत्या करने वाले 5 बदमाशों को मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने 6 हथियार, 71 कारतूस और 4 गाड़ियां बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जम्मू कश्मीर के रहने वाले अनिल उर्फ बिल्ला, यूपी के मेरठ के रहने वाले हरप्रीत सिंह उर्फ प्रीत, सतवीर सिंह उर्फ बब्बू, पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले संदीप सिंह उर्फ सोनी और जम्मू कश्मीर निवासी श्यामलाल के रूप में हुई है।

    इन आरोपियों को मोहाली पुलिस ने यूपी से गिरफ्तार किया है। एसएसपी संदीप गर्ग ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए डीएसपी गुरशर सिंह संधू की अगुआई में टीम बनाई गई थी।  मोहाली के एसएसपी संदीप गर्ग ने बताया कि मृतक राजेश डोगरा के खिलाफ जम्मू कश्मीर में करीब 16 मामले दर्ज है जिसमें हत्या के केस भी शामिल है, वर्ष 2006 में उसने बकरा गैंग के मुखिया की हत्या की थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और वह वर्ष 2023 में ही जेल से बाहर आया था।

    बकरा गैंग के मुखिया की हत्या करने के बाद अगला मुखिया अनिल उर्फ बिल्ला को बना दिया गया। उसी का बदला लेने के लिए अनिल ने राजेश डोगरा की हत्या की प्लानिंग रची। आरोपी अनिल के खिलाफ हत्या के कुल 8 केस दर्ज हैं और वह जम्मू कश्मीर में प्रॉपर्टी का काम करता है। 

    मृतक राजेश डोगरा ने अयोध्या के लिए जाना था लेकिन वह अपने दो दोस्तों के साथ मोहाली में आया था। जहां पर उनके तीसरे दोस्त संदीप सिंह राजा ने भी आना था। लेकिन संदीप ने राजेश डोगरा की लोकेशन बकरा गैंग के मुखिया अनिल को दे दी। इसके बाद उन्होंने मोहाली में आकर राजेश डोगरा की हत्या कर दी, पुलिस को अभी तक जांच में मौके से 19 कार्टेज बरामद हुए हैं जो अलग-अलग हथियार से चली गोली हैं। एसएसपी संदीप गर्ग ने बताया कि आरोपियों के पास से जो हथियार मिले हैं उनमें कुछ लाइसेंसी हथियार भी हैं। जिनका एड्रेस जम्मू कश्मीर का है लेकिन जांच करने पर पता चला कि वह एड्रेस जाली है और इसी तरह चंडीगढ़ का नंबर जिस इनोवा गाड़ी पर लगा हुआ था जांच करने पर उसका एड्रेस भी जाली निकला।
    एसएसपी संदीप गर्ग ने बताया कि इस मामले में कुल 8 शूटर थे। जिनमें से 3 अभी भी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है। आरोपी अनिल ने उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू, और हरियाणा से शूटर हायर किए हुए थे। शूटर को पैसे और हथियार खरीदने के लिए एक करोड़ पैसे ज्यादा खर्च किया गया। आरोपी हत्या करने से एक दिन पहले ही मोहाली में पहुंच चुके थे। मोहाली पुलिस जांच कर रही है कि मोहाली कि किसने उनका साथ दिया था।

  • पंजाब: पुलिस और गैंगस्टरों के बीच हुई मुठभेड़, चली गोलिया

    अमृतसर: बाबा बकाला मे पुलिस और गैंगस्टरों के बीच फायरिंग होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस दौरान दो गैंगस्टरों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस ने आरोपियों से हथियार भी बरामद किए है।

    पुलिस ने जवाबी फायरिंग के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को बाबा बकाला साहिब में 2 संदिग्धों के होने की सूचना मिली थी। जिस पर कारवाई करते हुए पुलिस ने उक्त आरोपियों का  पीछा किया। इस दौरान गैंगस्टरों ने पुलिस की गाड़ी देख फायरिंग शुरू कर दी।

    पुलिस ने आरोपियों को घेर लिया। दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपियों से जो हथियार मिले हैं वह गैर लाइसेंसी हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि नही की है।  

  • लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी

    इस जगह से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, पढ़े सूची

    नई दिल्ली : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। अभी चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया है। कांग्रेस ने सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। राहुल गांधी एक बार फिर वायनाड सीट से दावेदारी करते नजर आएंगे। वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल इस बार राजनांदगांव से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। 


    पार्टी के  महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि आज 39 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा कर रहे हैं। इस लिस्ट में 15 लोग सामान्य वर्ग से और 24 लोग SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक वर्ग से हैं। इसमें जांजगीर चांपा से शिवकुमार दहिया, राजनांदगांव से भूपेश बघेल, तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर, वायनाड से राहुल गांधी, बेंगलुरू ग्रामीण से डीके सुरेश दावेदारी करेंगे।

    कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आने से एक दिन पहले पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। गुरुवार को हुई इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, सचिन पायलट समेत तमाम कद्दावर नेता मौजूद थे। राहुल गांधी अभी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में व्यस्त हैं इसलिए वो कांग्रेस CEC की मीटिंग में शामिल नहीं हुए। इस बैठक के बाद ही ये लग रहा था कि कांग्रेस नेतृत्व कभी भी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है। कांग्रेस से पहले बीजेपी भी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी है