Blog

  • लुधियाना : बदमाशों ने कार डीलर का किया किडनेप, देखे cctv

    लुधियाना: कार खरीदने-बेचने के कारोबारी को कुछ लोगों द्वारा किडनैप कर पीटने का मामला सामने आया है। बदमाश उसे एक ढाबे से किडनेप कर गांव की मोटर पर ले गए और वहा उसे नंगा करके पीटा। बताया जा रहा है कि कारोबारी का बदमाशों के साथ पैसों का लेन-देन है। जिस कारण बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। किडनेपिंग की सीसीटीवी भी सामने आई। 

    जानकारी देते हुए पीड़ित रजिंद्र सिंह ने बताया कि 1 मार्च को वह अपने भतीजे गुरशरन सिंह के साथ पाल एक्लेव से वापिस घर जा रहा था। वह गांव बुलारा की मार्केट में फरेड्रेंस ठेका के नजदीक अहाता में खाना खाने लगा। वहा पहले से कुछ युवक बैठे थे। उन युवकों में से संदीप सिंह के साथ उसकी पुरानी रंजिश थी। 

    जब राजिंदर अहाते में बैठकर खाना खाने लगा, तो उसे संदीप उर्फ सीप ने फोन किया और ब्याज पर दिए हुए पैसे मांगने लगा। जिसे लेकर दोनों के बिच खा सुनी हो गई। जिसके बाद संदीप आने साथियो के साथ उसे अपनी i20 कार में किडनेप करके लोहारा शमशान घाट ले आया। जहा उसे नंगा कर पीटा गया।  जिसके बाद वह उसे कुछ दूरी पर बने खेतों की मोटर पर ले गए। बदमाशों ने उससे वहां जमकर मारपीट की। 

    रजिंद्र के भतीजे ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस द्वारा संदीप के घर पर रेड की गई । जिसका पता चलते ही वः राजिंदर को नग्न हालत में मोटर पर छोड़  कर फरार हो गया। राजिंदर के मुताबिक उसके पास 70 हजार की नकदी थी, जो संदीप ने छीन ली।
     
    इस मामले में थाना सदर की पुलिस ने आरोपी संदीप उर्फ सीप सहित 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा IPC की धारा 323,341,365,148,149,506 तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

  • महिला आरक्षी पुष्पा समेत 65 को किया सम्मानित

    लोधी माजरा की बीटा ड्रग कंपनी में मनाया महिला दिवस

    बद्दी/ सचिन बैंसल : औद्योगिक क्षेत्र लोधी माजरा स्थित एक बीटी ड्रग  कंपनी में महिला दिवस मनाया। इस मौके पर मानपुरा थाने की महिला आरक्षी पुष्पा समेत कंपनी की 65 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है। इस मौके पर महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। इस मौके पर कंपनी की निदेशक सीमा चौपड़ा ने कहा कि एक महिला को शिक्षित होना बेहद जरूरी है तभी समाज का उत्थान होगा। महिला शिक्षित होगी तो वह अपने बच्चों को अच्छे से शिक्षा दिलाएगी।

    साध ही एक शिक्षित महिला अपने अधिकार व कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक होगी।  समारोह के विशेष अतिथि ईएसआई से सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव ने कहा कि महिला उत्थान व सशक्तिकरण को मूर्तरूप करने की जरूरत है। सभी महिला को सम्मान देना शुरू करें और हर व्यक्ति इसे अपने घर से ही शुरू करे। मानपुरा थाना के प्रभारी श्याम लाल ठाकुर ने कहा कि पुलिस की महिला की रक्षा व उसके सम्मान के लिए हमेशा तत्पर रहती है।

    इस मौके पर सभी 65 महिला अधिकारी व कर्मचारी को सम्मानित किया गया। ब्जाज एलांयस इंश्योरेंस कंपनी की प्रंबधक अनुपम शर्मा समारोह विशेष अतिथि उप स्थित रहे। समारोह में कपनी के निदेशक बलवंत ठाकुर, सहायक प्रबंधक एचआर सरिता चौहान, एचआर प्रंबधक प्रीति, संजीव चौपड़ा समेत   गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
  •  युवक के शारीरिक संबंध न बनाने पर दोस्तों ने उतारा मौ’त के घाट 

    राजस्थान: बारां जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां बीते दिनों सूखे पड़े तालाब में एक व्यक्ति का शव मिला था. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जब जांच पड़ताल शुरू की तो चौंकाने वाला मामला सामने आया. पुलिस का कहना है कि शख्स की हत्या उसके दो दोस्तों ने कर दी थी. हत्या इसलिए की गई थी, क्योंकि मृतक ने ओरल सेक्स से इनकार कर दिया था. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है.

    एजेंसी के अनुसार, पुलिस को नौ दिन पहले 40  साल के ओम प्रकाश बैरवा नाम के व्यक्ति की उसके दो दोस्तों ने ओरल सेक्स करने से इनकार करने पर हत्या कर दी थी. इसके बाद उसके शव को सूखे तालाब में फेंक दिया था. पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है, जबकि दूसरे ने गिरफ्तारी के डर से जहरीला पदार्थ खा लिया था, इस वजह से उसे पुलिस सुरक्षा के बीच अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    पुलिस ने बताया कि ओम प्रकाश बैरवा 26 फरवरी को बारां शहर थाना क्षेत्र में मृत मिला था. तकनीकी जांच और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बारां शहर के रहने वाले 32 वर्षीय मुरलीधर प्रजापति और सुरेंद्र यादव को पकड़कर पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आ गया. पुलिस ने मुरलीधर प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है.

    आरोपी ने स्वीकार किया की रास्ते में हत्या से पहले बनाया था संबंध बनाने का दबाव

    पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान मुरलीधर प्रजापति ने ओम प्रकाश बैरवा की हत्या की बात स्वीकार कर ली है. हत्या के दिन मुरलीधर प्रजापति, सरेंद्र यादव और ओम प्रकाश बैरवा ने एक साथ शराब पी. इसके बाद पास के गांव में पहुंचे थे. वहां से वापस लौटते समय मुरलीधर प्रजापति और सुरेंद्र यादव ने ओम प्रकाश बैरवा पर ओरल सेक्स करने का दबाव बनाया.

    जब ओम प्रकाश ने ओरल सेक्स  करने से इनकार कर दिया तो उसकी पिटाई की और हत्या कर दी. इसके बाद शव को एक सूखे तालाब में फेंक दिया था. बारां शहर पुलिस थाना प्रभारी राम विलास ने बताया कि मुरलीधर प्रजापति सड़क किनारे एक ढाबा चलाता था, जबकि दूसरा आरोपी दिहाड़ी मजदूर है.

  • बीबीएन में हर्षोल्लास के साथ मनाई शिवरात्रि

    मंदिरो में सुबह से लोगों ने शिवलिंग पर किया जलाभिषेक

    बद्दी/ सचिन बैंसल :  बीबीएन में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सभी शिवालयों को एक दिन पहले से ही दुधिया प्रकाश से सजाया गया। सुबह से शिव मंदिरों में लोगों की लाइने लगनी शुरू हो गई थी। बद्दी के प्राचीन शिव मंदिर, बरोटीवाला, मधाला, भटोली कलां, हरिपुर संडोली, मानपुरा, किशनपुरा, खरूणी, खेड़ा, बागवानिया, नालागढ़, भाटियां, ढांग निहली, दभोटा, माजरा, पंजेहरा व जोघों स्थित शिव मंदिरो में शिवरात्रि पर लोगों की तांता लगा रहा।

    लोगों ने  दूध व पानी से शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। बद्दी शिव मंदिर के पुजारी महंत प्यारे लाल ने बताया कि शुक्रवार को सुबह चार बजे से मंदिर को भक्तों के लिए खोल दिया गया था। रात्रि के चारों पहर पर मंदिर में  जलाभिषेक का कार्यक्रम होगा। पुजारी दवारिका प्रसाद बहुगणा  ने बताया कि यहां  पर शिव परिवार की भी स्थापना की गई। इसके लिए पांच दिनों से मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चला हुआ था। रात्रि दस बजे से चारों पहर की पूजा होगी उसके बाद सुबह दस बजे हवन यज्ञ का आयोजन किया गया है।

    और दोपहर एक बजे से भंडारा लगाया जाएगा। इस मौके पर पूजा सामग्री की दुकाने भी सजी रही जिसमें भक्तो ने जम कर खरीददारी की किशनपुरा स्थित मंदिर में भी शिवरात्रि पर चारों पहर की पूजा अर्चना होगी। पूर्व प्रधान दलीप चंद ने बताया कि शिवलिंग पर बेल पत्री, दूध व गंगाजल से जलाभिषेक कार्यक्रम रखा गया है। शनिवार को यहां पर भंडारे का कार्यक्रम भी होगा। 
  • ऊनाः ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 122 के चालान

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना पुलिस द्वारा वीरवार को ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 122 वाहन चालकों के चालान किए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार 122 चालकों में से कुछ ने मौके पर ही भुगतान कर दिया जिसमें पुलिस को जुर्माने के रूप में 22800 रूपए प्राप्त हुए हैं। दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने 10 ऐसे लोगों के चालान भी किए हैं जो सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करते हुए पकड़े गए थे। उनसे 1000 रूपए जुर्माना वसूला गया है। तीसरी कार्रवाई में अवैध खनन करने वाले 4 वाहन पकड़े गए हैं।  इन वाहनों से पुलिस ने 18,950 रूपये जुर्माना वसूला है।
  • बंगाणाः मानसी राणा को हिम गौरव नारी शक्ति सरोकार अवार्ड

    ऊना/सुशील पंडित : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बंगाणा की मानसी राणा को हिमालय जनकल्याण समिति बद्दी ने सम्मानित किया है। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हिमाचल के कोने कोने से प्रतिभाशाली महिलाओं को बुलाया गया था। स्काउट एंड गाइड, थ्रो बाल, शिक्षा और समाजसेवा के कार्यों में अपना योगदान देने के लिए बंगाणा की मानसी राणा को हिम गौरव नारी शक्ति सरोकार अवार्ड दिया गया।


    कार्यक्रम की मुख्यातिथि प्रो. बिंदू शर्मा ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपना डंका बजा रही हैं। हिमालय जनकल्याण समिति के चेयरमैन सतीश सिंघल के अलावा इस कार्यक्रम में बिरला टैक्सटाइल के उपाध्यक्ष आरके शर्मा, पहाड़ी नेता मंजू शर्मा, उपाध्यक्ष रशेण राणा व अन्य मौजूद रहे।
  • बाइक को टक्कर मारकर ट्रक सवार फरार

    ऊना/ सुशील पंडित : भदसाली गांव में जेजों मोड़ पर वीरवार को हुए सड़क हादसे में ट्रक सवार अभी भी फरार है। हरोली थाने में शिकायत देने वाली भदसाली गांव की शीतल देवी पुत्री कमलजीत का दावा है कि वीरवार को जब वह जेजों मोड़ पर मौजूद थी तब एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइड पर चल रहे मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर से मोटरसाइकिल सवार गिर गया जिसे काफी चोटें भी आई हैं। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 337 व मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187  के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तालाश शुरू कर दी है।
  • भैराः देसी शराब की 90 बोतलें बरामद

    ऊना/ सुशील पंडित : अम्ब पुलिस ने वीरवार को भैरा गांव में कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की 90 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस के पास गुप्त सूचना थी कि भैरा के एक व्यक्ति ने घर में शराब का अवैध जखीरा छिपाकर रखा है। अम्ब पुलिस की एक टीम ने जब भैरा निवासी राजकुमार पुत्र जय चंद के घर की तालाशी ली तो उन्हें देसी शराब की 90 बोतलें मिलीं जो कि अवैध रूप से जमा की हुई थीं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
  • किसानों ने हक में उतरे पंजाबी गायक Babbu Maan ने गाना किया रिलीज

    चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर बब्बू मान अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वह अपने गानों से ज्यादा विवादों के कारण चर्चा में रहते हैं। बब्बू मान ने पहले किसान आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया था। उन्होंने किसानों की आर्थिक मदद की थी और किसानों के पक्ष में खुलकर बात भी की थी। लेकिन इस बार फैंस भी हैरान थे कि बाबू मान ने अब तक किसान आंदोलन 2.0 के बारे में बात क्यों नहीं की, लेकिन अब मान ने अपने नफरत करने वालों का मुंह बंद कर दिया है।

    दरअसल, पंजाबी सिंगर बब्बू मान ने अपना नया गाना ‘धरने वाले’ रिलीज किया है। ये गाना रिलीज होते ही हिट हो गया है। बब्बू मान का ये गाना काफी चर्चा में है। इस गाने के जरिए बब्बू मान ने किसानों के पक्ष में खुलकर आवाज उठाई है और केंद्र सरकार को खरी-खोटी सुनाई है। गाने की पंक्तियां ‘जिहड़े दिल्ली नू नत्थ पाउंदे, असी ओह धरने वाले हां, जो दिल जीत लैंदे हां। फैंस बब्बू मान के इस गाने की खूब सराहना कर रहे हैं।

    यह सच है कि बब्बू मान पंजाबी इंडस्ट्री के टॉप सिंगर रहे हैं। वे 90 के दशक में इंडस्ट्री पर राज करते थे। वह आज भी इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं। उन्होंने अपने सिंगिंग करियर में इंडस्ट्री को अनगिनत हिट गाने और एल्बम दिए हैं।

  • लुधियाना : फर्जी विजिलेंस अधिकारी मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

    लुधियाना : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) ने आरोपी हरदीप सिंह की पत्नी पूजा रानी को गिरफ्तार किया है, जो पांच अन्य आरोपियों के साथ खुद को विजिलेंस और सीबीआई अधिकारी बताकर अलग-अलग व्यक्तियों से पैसे इकट्ठा कर रही थी। उसे अदालत में पेश किया गया और मामले की आगे की जांच के लिए दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। एसएसपी रविंदरपाल सिंह संधू ने खुलासा करते हुए कहा कि पूजा रानी के चार साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जिन्होंने खुद को चंडीगढ़ कार्यालय का सतर्कता अधिकारी बताकर किसान को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 25 लाख की राशि के दो चेक लिए थे।

    इस मामले में आरोपी मंजीत सिंह और परमजीत सिंह निवासी गांव मेहलों, तहसील समराला, परमिंदर सिंह निवासी आकाश कॉलोनी, होशियारपुर, पिंदर सोढ़ी, पिंदर सोढ़ी निवासी चब्बेवाल, जिला होशियारपुर न्यायिक हिरासत में हैं। एक आरोपी फतेहगढ़ साहिब जिले के खमाणो कस्बे का निवासी हरदीप सिंह फरार हो गया है। उन्होंने बताया कि यह मामला शिकायतकर्ता पलविंदर सिंह, निवासी गांव भैणी सलू, थाना कूम कलां, जिला लुधियाना ने दर्ज कराया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसने अपनी 18 एकड़ पुश्तैनी जमीन बेच दी थी। इसके बाद, उन्हें पंचायती जमीन की बिक्री के संबंध में एक नोटिस मिला, जिसके बाद 12 अगस्त, 2023 को तीन अज्ञात व्यक्ति उनके घर आए और खुद को सेक्टर-17, चंडीगढ़ में सतर्कता विभाग के अधिकारी के रूप में पेश किया।

    शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उन्होंने पंचायत की जमीन बेचने के मामले को सुलझाने के लिए उससे 50 लाख रुपये की मांग की, यह दावा करते हुए कि चंडीगढ़ कार्यालय में जांच लंबित थी, अन्यथा उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया जाएगा। डर के मारे शिकायतकर्ता 25 लाख रुपए का भुगतान करने के लिए सहमत हो गया, और आरोपी नकलचियों ने उसे 15 लाख रुपए और 10 लाख रुपए के दो चेक पर हस्ताक्षर करने के लिए मना लिया, जिसमें गारंटी थी कि 25 लाख रुपए नकद मिलने पर वे उन्हें वापस कर देंगे। उन्होंने आगे कहा कि आरोपियों में से एक ने 27,000 रुपये भी ले लिए और उनका फोन नंबर लेने के बाद चला गया।

    एसएसपी रविंदरपाल सिंह संधू ने बताया कि इसके बाद, शिकायतकर्ता को उसके व्हाट्सएप पर धमकी भरे कॉल आए कि अगर वह वादा किए गए 25 लाख रुपये नकद देने में विफल रहा तो उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा। इस संबंध में वीबी पुलिस स्टेशन, लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7-ए और आईपीसी की धारा 384, 120-बी के तहत एफआईआर नंबर 20 दिनांक 28.8.2023 दर्ज की गई थी। उन्होंने आगे खुलासा किया कि आरोपी पिंदर सोढ़ी ने इस मामले के शिकायतकर्ता के साथ-साथ विभिन्न व्यक्तियों को धोखा देने के लिए अपनाई गई कार्यप्रणाली और उपरोक्त आरोपी पूजा रानी की संलिप्तता के बारे में कुछ खुलासे किए हैं और उसे भी इस मामले में एक आरोपी के रूप में नामित किया गया था।

    इस मामले के अपराध घटित होने की तिथि से पूजा रानी अपने पति हरदीप सिंह, जो फरार है, के साथ दिल्ली में रह रही थी। प्रवक्ता ने बताया कि असाधारण प्रयास करने के बाद आरोपी पूजा रानी को लुधियाना के लाधोवाल टोल प्लाजा के पास टैक्सी में घूमते समय गिरफ्तार किया गया। वीबी टीम ने उसके कब्जे से मामले से संबंधित दो मोबाइल फोन और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। गौरतलब है कि जांच के दौरान यह पता चला है कि उपरोक्त आरोपियों ने जून 2023 में खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर हरियाणा राज्य के गांव पेहोवा के एक परिवार के ठिकानों पर छापेमारी कर 52 लाख रुपये की उगाही की थी।