Blog

  • जालंधर: इनोसेंट हार्ट्स ने मनाया भाई-बहन के अटूट बंधन का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन

    जालंधर: इनोसेंट हार्ट्स ने मनाया भाई-बहन के अटूट बंधन का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन

    जालंधर, ENS: इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड,कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड) ने विभिन्न गतिविधियों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार बड़े हर्षोल्लास से मनाया मनाया।  प्री-प्राइमरी स्कूल इनोकिड्स के लर्नर्स से स्कॉलर्स तक के सब बच्चों से ‘थ्रेॅड ऑफ़ लव’ के अंतर्गत राखी मेकिंग गतिविधि करवाई गई। बच्चे घर से राखी बनाने का सामान जैसे मौली, रिबन, रेशम का धागा, मोती, सितारे आदि लेकर आए तथा कक्षा में अपनी-अपनी अध्यापिकाओं की सहायता से अपने मित्रों के साथ मिलकर सबने अपनी-अपनी राखी बनाई।
    कक्षा पहली व दूसरी के बच्चों से सैनिकों के लिए राखी बनवाई गई। छात्राओं ने सैनिकों की वेशभूषा में सजे छात्रों को राखी बाँधी। कक्षा तीसरी व चौथी के बच्चों से स्वजनों, मित्रों के लिए राखी कार्ड मेकिंग एक्टीविटी करवाई गई। कक्षा पाँचवी के बच्चों से ‘बेस्टमेट्स’ एक्टीविटी करवाई गई जिसमें उनके द्वारा ‘भाई-बहनों के साथ संजोई मधुर यादों का कोलाज’ बनाया गया। कक्षा छठी के बच्चों से ‘रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक’ पर कुछ पंक्तियाँ लिखवाई गई। कक्षा सातवीं के बच्चों से थाली सज्जा गतिविधि करवाई गई।
    छात्राओं द्वारा की गई थाली सज्जा व उनके द्वारा बनाई गई सुंदर राखियों को सबके द्वारा खूब सराहा गया। इन सभी गतिविधियों को करते हुए बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। सभी कक्षाओं में अध्यापिकाओं ने बच्चों को बताया कि यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम व विश्वास का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बाँधकर उनकी लंबी आयु व समृद्धि की कामना करती हैं और वहीं भाई अपनी बहन को हर मुसीबत से बचाने व रक्षा करने का वचन देते हैं। इस तरह उन्होंने बच्चों को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए इस पर्व की महत्ता बताई और उन्हें हर पर्व  बड़े उत्साह के साथ मनाने के लिए कहा।
  • जालंधरः वार्डबंदी को लेकर हाई कोर्ट का आया फैसला

    जालंधरः वार्डबंदी को लेकर हाई कोर्ट का आया फैसला

    जालंधर, ENS: नगर निगम की नई वार्डबंदी के विवाद में आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान नोटिस जारी कर नगर निगम के अधिकारियों को नई वार्डबंदी का सारा रिकॉर्ड और उन पर दर्ज हुई सारी आपत्तियों का डेटा लेकर आने के आदेश दिए थे।

    आदेश के अनुसार अधिकारी नई वार्डबंदी का सारा रिकार्ड और उस पर दर्ज 119 आपत्तियों का रिकार्ड लेकर हाई कोर्ट में पहुंचे। कोर्ट में रिकार्ड पेश करने के बाद बैंच ने सारे रिकार्ड को खंगालने और आपत्तियों को देखने के बाद केस में अगली तारीख 29 सितंबर दे दी है। लेकिन अभी तक कोर्ट ने इस मामले में किसी तरह का स्टे (स्थगन आदेश) नहीं दिया है। 

    बता दें कि कांग्रेस के पूर्व विधायक और जालंधर कांग्रेस के प्रधान राजिंदर बेरी और अन्य लोगों ने नगर निगम की नई वार्डबंदी पर आपत्ति जताई थी, लेकिन निगम के अधिकारियों ने उनकी आपत्तियों को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद वह नए ड्राफ्ट में कमियों को लेकर हाईकोर्ट की शरण में चले गए थे। उसी के बाद से चुनाव लटके हुए हैं।

    नए ड्राफ्ट में बहुत सारी खामियां
    राजिंदर बेरी, पूर्व कांग्रेस पार्षद जगदीश दकोहा, पूर्व विधायक प्यारा राम धन्नोवाली के पौत्र अमन ने अपने वकीलों एडवोकेट मेहताब सिंह खैहरा, हरिंदर पाल सिंह ईशर तथा एडवोकेट परमिंदर सिंह विग के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी कि नगर निगम ने वार्डबंदी को लेकर जो नया ड्राफ्ट तैयार किया है, उसमें बहुत सारी खामियां हैं।

    जहां SC आबादी ज्यादा, वह जनरल और जहां कम, वह रिजर्व
    नगर निगम के नए वार्डबंदी के ड्राफ्ट पर सवाल उठाते हुए याचिकाकर्ताओं ने कहा है कि जो नए वार्ड बनाए गए हैं, उनमें रिजर्वेशन रोस्टर का ख्याल नहीं रखा गया। जिन वार्डों में अनुसूचित जाति (SC) के लोगों की जनसंख्या ज्यादा है, उन्हें जनरल में डाल दिया गया है, जबकि जिन वार्डों को छोटा किया गया है और जिनमें अनुसूचित जाति (SC) की जनसंख्या कम है, उन्हें रिजर्व कर दिया गया है।

    डिलिमिटेशन बोर्ड की बैठक में नहीं बुलाए सदस्य
    याचिकाकर्ताओं ने कहा है कि नई वार्डबंदी को लेकर जो बोर्ड गठित किया गया था, उसमें 5 एसोसिएट सदस्य भी थे, लेकिन हैरानी की बात है कि इन एसोसिएट सदस्यों को न तो डिलिमिटेशन बोर्ड की बैठक में बुलाया गया और न ही उन्हें बोर्ड से हटाने के लिए कोई नोटिफिकेशन जारी किया गया।

    सरकार ने अपने 2 सदस्य बोर्ड में मनोनीत कर दिए, जबकि सरकार एक ही सदस्य मनोनीत कर सकती है। याचिका में तर्क दिया गया है कि जिसमें सदस्यों को लेकर ही इतना ज्यादा झोल है, वह डिलिमिटेशन बोर्ड ठीक कैसे हो सकता है। बोर्ड अवैध है और इसके द्वारा तैयार किया गया वार्डबंदी का ड्राफ्ट स्वतः गैरकानूनी है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਆਪ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਧੱਕੇਸ਼ਾਹੀ ਦੇ ਆਰੋਪ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਆਪ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਧੱਕੇਸ਼ਾਹੀ ਦੇ ਆਰੋਪ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੱਡੇ ਸੁਪਨੇ ਦਿਖਾ ਕੇ ਸੱਤਾ ਵਿੱਚ ਆਈ ਆਪ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣ ਵਾਲੀਆਂ ਸਹੂਲਤਾਂ ਤੇ ਲਗਾਤਾਰ ਬੰਦ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਆਮ ਆਦਮੀ ਤੋ ਵਿਸਵਾਸ਼ ਉੱਠ ਦਾ ਵੀ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਚੋਣਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਵੱਲੋਂ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿੱਚ ਗੁੰਡਾਗਰਦੀ ਕਰਕੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਚੋਣਾਂ ਜਿੱਤਣ ਧੱਕੇਸ਼ਾਹੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ। ਅਜਿਹਾ ਹੀ ਮਾਮਲਾ ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਲੰਗੇਆਣਾ ਨਵਾਂ ਵਿਖੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਪੱਧਰ ਤੇ ਚਲਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਬਹੁ ਮੰਤਵੀ ਸਹਿਕਾਰੀ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਸੇਵਾ ਸਭਾ ਲਿਮਟਿਡ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਦਰਮਿਆਨ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਅਤੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਚੋਣਾਂ ਦਰਮਿਆਣ ਪਹਿਲਾਂ ਤਾਂ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ। ਆਗੂਆਂ ਵੱਲੋਂ ਅੰਦਰ ਖਾਤੇ ਆਪਣੇ 11 ਤੇ 11 ਮੈਂਬਰ ਜਿੱਤ ਆਉਣ ਲਈ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ਤੇ ਸਿਆਸੀ ਦਬਾਅ ਪਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਪਰ ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਜਦੋਂ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆ ਵੱਡੇ ਆਪ ਆਗੂਆਂ ਦੀ ਇੱਕ ਵੀ ਨਾ ਚੱਲੀ ਆਪਣੇ ਸਾਰੇ ਮੈਂਬਰ ਹਰਦੇ ਦੇਖ ਆਖਰ ਚੋਣ ਕਰਵਾਉਣ ਆਏ ਅਫਸਰਾਂ ਤੇ ਸਿਆਸੀ ਦਬਾਅ ਪੁਆ ਕੇ ਅਗਲੇ ਹੁਕਮਾਂ ਤੱਕ ਚੋਣ ਨੂੰ ਮਤਵੀ ਕਰਵਾ ਦਿੱਤਾ।

    ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਸਰਕਲ ਪ੍ਰਧਾਨ ਲੰਗੇਆਣਾ ਆਪਣੇ ਸੈਂਕੜੇ ਅਕਾਲੀ ਵਰਕਰਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਜਦੋਂ ਆਪਣੇ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਨਾਮਜ਼ਦਗੀ ਪੇਪਰ ਭਰਨ ਲਈ ਅੰਦਰ ਭੇਜਿਆ ਨਾ ਹੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਕਿਸੇ ਵੀ ਉਮੀਦਵਾਰ ਨੂੰ ਅੰਦਰ ਦਾਖਲ ਨਹੀਂ ਹੋਣ ਦਿੱਤਾ। ਅਤੇ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਅਫਸਰਾਂ ਨੇ ਗੇਟ ਦੇ ਉੱਪਰ ਅਗਲੇ ਹੁਕਮਾਂ ਤੱਕ ਚੋਣ ਮੁਲਤਵੀ ਕਰਨ ਦਾ ਪਰਚਾ ਲਗਾ ਦਿੱਤਾ। ਰੋਅ ਵਿੱਚ ਆਏ ਪਿੰਡ ਦੇ ਹਜ਼ਾਰਾਂ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਚੋਣ ਕਰਾਉਣਾ ਅਮਲੇ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਿਰੁੱਧ ਜੰਮ ਕੇ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕੀਤੀ ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਇਕੱਤਰ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਵਾਅਦੇ ਕਰਕੇ ਭੁੱਲ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ ਨੁਕਸਾਨੀਆਂ ਕਣਕਾਂ ਦਾ ਮੁਆਵਜ਼ਾ ਤੱਕ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਨਾਂ ਹੀ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿੱਚ ਮਿਲਣ ਵਾਲੀਆਂ ਸਹੂਲਤਾਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸਹੀ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਮਿਲ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਹਿਲਾਂ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਬਦਲਾਅ ਦੇ ਨਾਂ ਤੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਵੋਟਾਂ ਪਾਈਆਂ ਸਨ ਪਰ ਹੁਣ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸਾਹਬ ਭੁੱਲ ਜਾਣ ਕੇ ਹੁਣ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਦੋਬਾਰਾ ਬਦਲਾਅ ਦੇ ਨਾ ਤੇ ਵੋਟਾਂ ਮਿਲਣਗੀਆਂ। 

     ਇਸ ਮੌਕੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਅਜਿਹਾ ਕਰਕੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਆਗੂ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿੱਚ ਧੜੇਬੰਦੀਆਂ ਬਣਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਸਾਡੀ ਭਾਈਚਾਰਕ ਸਾਂਝ ਮਜ਼ਬੂਤ ਹੋਣ ਦੀ ਬਿਜਾਏ ਗਿਰਾਵਟ ਵੱਲ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਧਰ ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਜਦੋਂ ਚੋਣ ਕਰਾਉਣ ਆਏ ਰਿਟਰਨਿੰਗ ਅਫਸਰ ਰਛਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਉਹ ਨਿਸ਼ਚਿਤ ਸਮੇਂ ਅਨੁਸਾਰ ਸਹਿਕਾਰੀ ਸਭਾ ਵਿੱਚ ਚੋਣ ਕਰਾਉਣ ਲਈ ਪੁੱਜੇ ਸਨ ਪਰ ਕੋਰਮ ਪੂਰਾ ਨਾ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਇਹ ਚੋਣ ਨਹੀਂ ਕਰਾਈ ਜਾ ਸਕਦੀ ਸੀ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਅੱਜ ਹੋਣ ਵਾਲੀ ਚੋਣ ਨੂੰ ਅੱਜ ਅਗਲੇ ਹੁਕਮਾਂ ਤੱਕ ਮੁਲਤਵੀ ਕਰ ਦਿੱਤਾ।

  • टिप्पर की चपेट में आने से एक की मौत, एक घायल, देखें वीडियो

    टिप्पर की चपेट में आने से एक की मौत, एक घायल, देखें वीडियो

    नंगल: कलमा मोड़ पर टिप्परों से हादसे नहीं रुक रहे हैं। यहां आपको बता दें कि नंगल में फ्लाईओवर के निर्माण के चलते नंगल कलमां मौड मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। जिसके कारण इस सड़क पर पड़ने वाले गांवों में दुर्घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसा ही एक मामला गांव सुखसाल से सामने आया है, जहां करीब 45 साल के सतीश कुमार को एक टिप्पर ने अपनी चपेट में ले लिया, जो अपने पीछे अपने परिवार को रोता-बिलखता छोड़ गया है।

    जानकारी के अनुसार गांव सुखसाल के पास टिप्पर ने 4 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक की गंभीर हालत में इलाज के लिए रेफर किया गया। बता दें कि इस हादसे को लेकर ग्रामीण देर रात से ही सड़क जाम कर रहे हैं और उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।

  • कांग्रेस के पूर्व रक्षामंत्री के बेटे को भाजपा ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

    कांग्रेस के पूर्व रक्षामंत्री के बेटे को भाजपा ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

    नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को चार माह पहले कांग्रेस से भगवा पार्टी का दामन थामने वाले अनिल एंटनी को अहम जिम्मेदारी दी है। बीजेपी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व रक्षामंत्री ए के एंटनी के बेटे को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है। एंटनी चार माह पहले ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। अनिल एंटनी को दी गई ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से लागू होगी। 

    गौरतलब है कि अनिल ने इसी साल जनवरी महीने में कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने गुजरात में 2002 में हुए दंगों पर आधारित ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) के वृत्तचित्र को भारतीय संस्थानों के विचारों से अधिक महत्व दिए जाने को खतरनाक चलन बताते हुए कहा था कि इससे देश की संप्रभुता प्रभावित होगी। इस प्रतिक्रिया के बाद उन्हें कांग्रेस के भीतर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद उन्होंने पार्टी में अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। 

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में नेशनल स्पोर्ट्स-डे मनाया

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में नेशनल स्पोर्ट्स-डे मनाया

    ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में 29 अगस्त को नेशनल स्पोर्ट्स-डे मनाया गया। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ठ तथा प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने इस कार्यक्रम की शुरुआत की ।स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने सभी बच्चों को स्पोर्ट्स- डे के बारे में बताया।

    इस अवसर पर वालीबाल, बास्केटबाल, कबड्डी तथा अन्य कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में कक्षा छठी से बाहरवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कबड्डी प्रतियोगिता में टीम ‘बीऺ॑’ विजेता रही, जिसमें अदम्या शर्मा, प्रांशुल राणा, शिव कुमार मेनन, प्रलव, अदित्य वशिष्ट, अमरजीत सैनी, रुद्राक्ष तथा अथर्व सैनी विजेता रहे। बास्केटबॉल  में टीम ‘ए’ विजेता रही, जिसमें अनमोल, मोहम्मद नोमान समीर खान, वरुण कौशल, अथर्व राणा, अरनव राणा, अभय शर्मा, शौर्य प्रीत चौधरी, साहिल कुमार, साहिल ठाकुर, आर्यन सहोड़, ध्रुव शर्मा विजेता रहे। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में टीम ‘ए’ विजेता रही, जिसमें प्रथम कौशल, अदित्य वेद, यशवर्धन, उत्कर्ष शर्मा, माधव पराशर, घरुन शर्मा, सक्षम अटवाल, शब्द ठाकुर विजेता रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का सफर 29 अगस्त साल 2012 से शुरू हुआ था। 29 अगस्त की तारीख इसलिए चुनी गई क्योंकि इस दिन महान हॉकी प्लेयर मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ था। ऐसे ‘डे’ मनाने से बच्चों में आत्मविश्वास तथा प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ठ ने विजेता रहे छात्रों को सम्मानित किया।
  • बसपा ने इस नेता को पार्टी से निकाला

    बसपा ने इस नेता को पार्टी से निकाला

    लखनऊः समाजवादी पार्टी छोड़कर बसपा ज्वाइन करने वाले इमरान मसूद को बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी से निकाला दिया। उनपर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। पिछले दिनों लखनऊ में हुई बसपा की अहम मीटिंग में भी इमरान मसूद को न्योता नहीं दिया गया था। पार्टी की तरफ से जारी एक प्रेस नोट में कहा गया है कि इमरान मसूद को अनुशासनहीनता की वजह से पार्टी से निष्कासित किया गया है।

    बसपा जिलाध्यक्ष, सहारनपुर द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि जब इन्हें बसपा में शामिल कराया गया था तभी स्पष्ट रूप से कह दिया गया था कि लोकसभा चुनाव का टिकट उनकी गतिविधियों को देखकर ही दिया जाएगा। साथ ही यह भी  कहा गया है कि नगर निकाय चुनाव में उन्होंने अपनी पत्नी को टिकट दिलवाने के लिए दबाव बनाया। तब भी उनसे कहा गया था कि अगर उनकी हार होती है तो लोकसभा का टिकट नहीं दिया जाएगा। इत्तेफाक से उनकी पत्नी हार गई। आरोप है कि इमरान मसूद लोकसभा टिकट के लिए दबाव बना रहे थे।

    उधर, इमरान  मसूद ने कहा कि उन्हें तो पता ही नहीं है कि क्या अनुशासनहीनता की है। बिना वजह उन पर एक्शन हुआ है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के बुलाए गए हर मीटिंग में शामिल हुए। उन्होंने टिकट के लिए दबाव बनाने के आरोपों को भी खारिज कर दिया। इमरान मसूद ने कहा कि जिलाध्यक्ष छोटी पोस्ट है। वह चुनाव नहीं लड़वाता, मेरे लोग मुझे चुनाव लड़वाएंगे।

  • पंजाबः फौजी की पत्नी ने की आत्महत्या, 2 साल पहले हुई थी शादी

    पंजाबः फौजी की पत्नी ने की आत्महत्या, 2 साल पहले हुई थी शादी

    बठिंडाः तलवंडी साबो में किराये के मकान में फंदा महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। करीब 2 साल पहले एक फौजी युवक से महिला ने प्रेम विवाह किया था। थाना तलवंडी साबो पुलिस ने मृतक युवती की मां की शिकायत पर उसके पति पर खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत देकर अमनदीप कौर निवासी गांव धौला किंगरा जिला श्री मुक्तसर साहिब ने बताया कि उसकी 22 वर्षीय बेटी कर्मप्रीत कौर ने करीब दो साल पहले उनके गांव धौला किंगरा वासी फौजी गुरजीत सिंह के साथ उनके खिलाफ जाकर कोर्ट मैरिज की थी।

    शादी के बाद उसकी बेटी और आरोपी गुरजीत सिंह तलवंडी साबो में एक किराये के मकान पर रहने लगे। कुछ समय तक दोनों पति-पत्नी के बीच सबकुछ ठीक रहा, लेकिन आरोपी दामाद गुरजीत सिंह अपने गांव धौला किंगरा में मकान बनाने लगा, जबकि उसकी बेटी इसका विरोध करती थी। उसे उक्त गांव में मकान बनाने से रोक रही थी, लेकिन वह नहीं मान रहा था। इसके चलते उनके बीच अक्सर लड़ाई- झगड़ा होता था। इसी विवाद के चलते बीते दिनों उसकी बेटी ने किराये वाले मकान में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने आरोपी फौजी पति गुरजीत सिंह पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः बाढ़ प्रभावित गांवों के लिए आगे आए विधायक राणा इंद्र प्रताप सिंह, किया ये काम, देखें वीडियो

    सुल्तानपुर लोधीः मंड इलाके के कई गांव पिछले एक महीने से लगातार बाढ़ से जूझ रहे है। विधायक राणा इंद्र प्रताप सिंह ने बाढ़ प्रभावित 16 गांवों के लोगों को ध्यान में रखते हुए एक बड़ी नाव बाढ़ प्रभावित गांवों की सेवा के लिए समर्पित की। इस मौके पर प्रार्थना के बाद इस नाव को लोगों की सेवा के लिए सौंप दिया गया। इस दौरान विधायक राणा इंद्र प्रताप सिंह ने बातचीत में कहा कि यह नाव मांड क्षेत्र के लिए काफी उपयोगी होगी। उन्होंने कहा कि यह नाव लोगों को बचाने में मदद करेगी और टूटे हुए बांधों को बांधने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि मांड के लोगों की एक बड़ी जरूरत पूरी हो गई है और मुश्किल समय में 200 से 300 लोगों को ले जाकर उनकी जान बचाई जा सकेगी। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों द्वारा विधायक को धन्यावाद दिया गया।

  • जालंधरः 2 भाईयों के ब्यास में कूदने के मामले में SHO नवदीप को लेकर मजीठिया का आया बड़ा बयान, देखें Live

    जालंधरः 2 भाईयों के ब्यास में कूदने के मामले में SHO नवदीप को लेकर मजीठिया का आया बड़ा बयान, देखें Live

    जालंधर,ENS: थाना के 1 एसएचओ नवदीप सिंह को लेकर बिक्रम मजीठिया ने मीडिया से बातचीत दौरान सरकार और पुलिस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने एसएचओ नवदीप पर कई सवाल साधे। मजीठिया ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस अभी तक क्यों नहीं दोनों भाईयों को ढूंढ पाई है। उन्होंने कहा मुझे लगता है कि शायद पुलिस खुद ही ढूंढना नहीं चाहती। उन्होंने कहा कि ब्यास दरिया का पानी पाकिस्तान की ओर जाता है। ऐसे में पुलिस की कारगुजारी पर सवाल खड़े किए है। इस दौरान हाईकोर्ट के नियमों को भी याद दिलाया। इस दौरान उन्होंने कहा दोनों भाईयों को ढूंढने के लिए परिवार खुद काम कर रहा है। लेकिन जो काम प्रशासन का है वह पीड़ित परिवार द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई पर जवाब देना चाहिए।

    गौर हो कि ब्यास नदी में कुछ दिन 2 सगे भाई कूद गए थे। इस मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर ने थाना 1 के एसएचओ नवदीप को लाइन हाजिर कर पुलिस लाइन में लगा दिया था। इस दौरान थाना 1 की कमान नवदीप की जगह सुखदेव सिंह को सौंप दी गई। वहीं इस मामले पर राजनीतिक नेताओं ने भी संज्ञान लेना शुरू कर दिया है। इस दौरान कुछ दिन पहले मनदीप सिंह मन्ना पीड़ित परिवार के घर पहुंचे थे। जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि ये पंजाब पुलिस का वो चेहरा जो ज्यादातर लोग नहीं जानते। मन्ना ने कहा कि पुलिस का वो चेहरा सबके सामने आ गया है कि कैसे पंजाब पुलिस एक पक्ष लेती है और दूसरे पक्ष को परेशान करती है। इस दौरान मन्ना ने कहा कि सीएम भगवंत मान न्याय को अगर इतना ही पसंद करते हैं तो आज जो हो रहा है उस पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं?