Blog

  • ਪੰਜਾਬ: ਚੋਰੀਆਂ ਤੋਂ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਫੈਕਟਰੀ ਮਾਲਿਕ ਨੇ ਕੀਤਾ ਅਨੋਖਾ ਐਲਾਨ, ਦੇਖੇ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਚੋਰੀਆਂ ਤੋਂ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਫੈਕਟਰੀ ਮਾਲਿਕ ਨੇ ਕੀਤਾ ਅਨੋਖਾ ਐਲਾਨ, ਦੇਖੇ ਵੀਡੀਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਫੋਕਲ ਪੁਆਇੰਟ ਵਿੱਚ ਚੋਰੀਆਂ ਤੋਂ ਤੰਗ ਆਏ ਫੈਕਟਰੀ ਮਾਲਕ ਰੋਦੇਂ ਹੋਏ ਦਸਿਆ ਕਿ ਅਸੀਂ ਪਹਿਲਾ ਹੀ ਬੈੰਕ ਦੇ ਕਰਜਾਈ ਹਾਂ ਲਗਾਤਾਰ ਸਾਡੀਆਂ ਫੈਕਟਰੀਆਂ ਵਿੱਚ ਚੋਰੀਆ ਹੋ ਰਹੀਆ ਹਨ। ਫੈਕਟਰੀ ਮਾਲਕ ਨੇ ਦਸਿਆ ਕਿ ਕਰੀਬ 15 ਲੱਖ ਦੀ ਦੇਗ ( ਕੱਚਾ ਲੋਹਾ) ਚੋਰੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਦਸਿਆ ਕਿ ਅਸੀਂ ਚੋਰਾਂ ਕੋਲੋ ਬਹੁਤ ਦੁਖੀ ਹਾਂ ਲਗਾਤਾਰ ਸਾਡੀ ਫੈਕਟਰੀ ਵਿੱਚ ਚੋਰੀਆਂ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਪਰ ਪੁਲੀਸ ਕੁਝ ਨਹੀਂ ਕਰਦੀ ਅਸੀਂ ਹੁਣ ਸੋਚ ਲਿਆ ਹੈ ਕੇ ਫੈਕਟਰੀਆ ਦੀਆਂ ਚਾਬੀਆਂ ssp ਬਟਾਲਾ ਨੂੰ ਦੇਣ ਜਾਵਾਂਗੇ।

    ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਪੁਲਿਸ ਦੇ dsp ਸਿਟੀ ਲਲਿਤ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕੇ ਚੋਰੀ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮਿਲੀ ਹੈ ਜਾਂਚ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ ਸਾਡਾ ਪੱਕਾ ਨਾਕਾ ਵੀ ਹੈ। ਅਸੀਂ ਉਹ ਵੀ ਦੇਖ ਰਹੇ ਹਾਂ ਕੀ ਸਾਡੇ ਮੁਲਾਜਮ ਦੀ ਕੀਤੇ ਕੁਤਾਹੀ ਤਾਂ ਨਹੀਂ।

  • पंजाब : मामूली विवाद को लेकर हुआ झगड़ा , बच्ची का फोड़ा सिर , देखें वीडियो

    पंजाब : मामूली विवाद को लेकर हुआ झगड़ा , बच्ची का फोड़ा सिर , देखें वीडियो

    मोहाली : मामूली बहस के बाद एक पड़ोसी द्वारा अपने दूसरे पड़ोसी के ऊपर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता स्वर्ण सिंह ने बताया कि उनके पड़ोसियों ने ईंट से उनकी लड़की पर हमला किया। जिससे उनकी लड़की जसप्रीत कौर बुरी तरह से जख्मी हो गई और उसे सिविल अस्पताल फेज 6 मैं भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई। जिसके बाद पुलिस को भी इस मामले में शिकायत दी गई।

    लेकिन पुलिस द्वारा इस मामले में दोनों पक्षों के बीच हुए मामूली झगड़े को लेकर क्रॉस केस दर्ज किया है। जबकि घायल पक्ष का आरोप है कि उनकी बेटी के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। जिसके आधार पर पुलिस को उनके पड़ोसियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज करना चाहिए। लेकिन पुलिस ऐसा नहीं कर रही है।

  • पंजाबः शहर में पहले डॉग पार्क की बड़ी मुश्किलें, नोटिस जारी, जाने मामला 

    पंजाबः शहर में पहले डॉग पार्क की बड़ी मुश्किलें, नोटिस जारी, जाने मामला 

    लुधियानाः जिले में बने पहले डॉग पार्क को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, हाल ही में इस डॉग पार्क का उद्घाटन किया गया था। जो कुछ समय बाद ही विवादों में आ गया है। मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना के निवासी ने इस कैफे के खिलाफ नोटिस भेजा है। जिसमें उन्होंने कहा कि ग्रीन बेल्ट में कोई भी कॉमर्शियल कैंटीन नहीं बनाई जा सकती। उन्होंने कहा कि अगर कोई जवाब नहीं आया तो वे विजिलेंस और एनजीटी को सूचित करेंगे। इस संबंध में जब हलका विधायक गुरप्रीत गोगी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कुछ लोग विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करना चाहते हैं। उन्होंने जो कुछ भी किया है वह कानून के मुताबिक है।’ वो लोग चाहें तो एनजीटी और कोर्ट जा सकते हैं। दरवाजे सभी के लिए खुले हैं।

  • जालंधरः खबर का असर, मेन चौक के पास गहरे गड्ढे को लेकर हरकत में आया प्रशासन, देखें वीडियो

    जालंधरः खबर का असर, मेन चौक के पास गहरे गड्ढे को लेकर हरकत में आया प्रशासन, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: शहर में शास्त्री मार्किट चौक से कमल पैलेस की ओर जाती सड़क पर बने गड्ढे का सामने आया था। जहां कई बार प्रशासन को शिकायत करने के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। इस गहरे गड्ढे के कारण कई लोग हादसे का शिकार हो रहे थे। इस खबर को प्रमुखता से एनकाउंटर न्यूज ने प्रकाशित किया था। जिसके बाद आज प्रशासन गहरे गड्ढे के कारण हो रहे हादसे को लेकर हरकत में आ गया  और कार्रवाई करते हुए गड्ढे को भरने का काम किया जा रहा है।

    इस दौरान दुकानदार ने भी आभार जताते हुए कहा है कि खबर के बाद प्रशासन हरकत में आया और गड्ढे को भरने का काम उन्होंने शुरू करवा दिया। बता दें कि इस गहरे गड्ढे को लेकर जानकारी देते हुए दुकानदारों ने कहा था कि यहां पर रोजाना तीन से चार लोग घायल होते है। शाम के समय में गड्ढा पानी से भरा होता है। जिसके कारण लोगों को गड्ढे का पता नहीं चल पाता और हादसे का शिकार हो रहे। इस दौरान दुकानदारों ने कहा था कि वह कई बार प्रशासन को शिकायत कर चुके है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। उस समय कवरेज करने गए पत्रकार के सामने ही हादसे का शिकार होते-होते बचे जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय बचा था और उस समय उसका कहना था कि यह गड्ढा कभी ठीक नहीं हो सकता। लेकिन अब गड्ढे के भरने के बाद दुकानदारों ने राहत की सांस ली है।

  • पंजाब : पुलिस पर नाबालिग की पिटाई के लगे आरोप, देखें वीडियो

    पंजाब : पुलिस पर नाबालिग की पिटाई के लगे आरोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : शहर के अड्डा खाई वाला में पुलिस कर्मचारियों द्वारा एक चोर का पीछा किया जा रहा था और जब पुलिस उसको पकड़ रही थी तो पास में से एक गुजर रहे एक नाबालिग बच्चा इस सारी घटना की वीडियो अपने मोबाइल में बनने लगा और इस दौरान चोर पुलिस के हाथों से निकल कर फरार हो जाता है। पुलिस ने पास ही में वीडियो बना रहा नाबालिग को पकड़ लिया और उसका मोबाइल छीन कर उसकी पिटाई की। ऐसा आरोप पीड़ित युवक और उसके परिवार वालों द्वारा लगाया जा रहा है। पीड़ित युवक और उसके पारिवारिक सदस्यों ने बताया के वह फिरोजपुर शहर की बस्ती भटिया वाली का रहने वाला है और खाई वाले अड्डे से गुजर रहा था कि उसने देखा कि बॉर्डर चौकी की पुलिस एक चोर को पकड़ने में लगी हुई है और उसके साथ एक बच्चा भी है, चोर अपने साथ आए बच्चे को वहां छोड़कर खुद वहां से फरार हो जाता है। इस सारी घटना की वीडियो उसके द्वारा बनाई जाती है। जब इसके बारे में पुलिस के कर्मचारियों को पता चलता है तो वह उसका मोबाइल छीन लेते है और उसके साथ ही मारपीट करने लगते है।

    जिससे वह घायल हो गया है और उसको सिविल अस्पताल में दाखिल कर गया है। वहीं दूसरी तरफ बॉर्डर चौकी के इंचार्ज जगरूप सिंह ने बताया के उनके पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें बताया है कि वह एक चोर को पकड़ने में लगे हुए थे तो पास में नहा खड़ा युवक अपने मोबाइल पर वीडियो बना रहा था। जिसको कर्मचारियों द्वारा ऐसा न करने के लिए कहा गया था। मगर यह नही रुका और पुलिस कर्मचारियों द्वारा इस युवक की किसी तरह की कोई मारपीट नहीं की गई ना ही उसका मोबाइल फोन छीना गया है। यह सारे आरोप पूरी तरह से झूठे हैं और गलत है। यहां यह देखना होगा कि पीड़ित नाबालिग युवक के बयानों पर क्या दूसरों पर कार्रवाई करने वाली पंजाब पुलिस अपने आरोपी पुलिस कर्मचारी के खिलाफ किसी तरह की कोई कानूनी कार्रवाई कर पाएगी और इस युवक को इंसाफ मिल सकेगा।

  • पंजाबः शिक्षा विभाग ने मासूम बच्चे की पिटाई करने वाले मास्टर को किया सस्पेंड

    पंजाबः शिक्षा विभाग ने मासूम बच्चे की पिटाई करने वाले मास्टर को किया सस्पेंड

    अबोहरः पंजाब के अबोहर के ढाणी जीता सिंह के सरकारी प्राइमरी स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था। जिसमें स्कूल मास्टर द्वारा बच्चे की मारपीट की गई। वायरल वीडियो के अनुसार मास्टर द्वारा बच्चे पर डंडे से काफी अत्याचार किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया। वहीं डीसी ने वायरल वीडियो के बाद कहा कि  मास्टर के खिलाफ अनुशासनीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले को लेकर अब शिक्षा विभाग ने भी एक्शन लेते हुए मास्टर को सस्पेंड कर दिया है।

    दरअअसल, मास्टर द्वारा क्लास रूम में बच्चों को बेरहमी से पीटा गया। बच्चा जोर-जोर से चिल्ला रहा था लेकिन मास्टर ने उस पर अपना कहर बरपाना बंद नहीं किया। उक्त मामले में किसी ने शख्स ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया वायरल कर दिया जिसके बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया। विभाग ने कहा कि किसी भी बच्चे पर ऐसा अत्याचार करना गैर-कानूनी है जिसके चलते उक्त मास्टर पार बड़ी कार्रवाई की गई है।

    वहीं दूसरी ओर बच्चे के पिता कृष्ण सिंह ने कहा- इसमें अध्यापक का कोई कसूर नहीं है। पिता ने कहा कि उसका बेटा बहुत शरारती है और गलत शब्दावली का इस्तेमाल करता था। इसलिए मास्टर को उसके साथ सख्ती से पेश आने के लिए कहा था। जबकि विभाग ने कहा कि मासूम बच्चों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए। ऐसा व्यवहार बच्चों के मन पर गलत असर डाल सकता है। फिलहाल मास्टर के खिलाफ आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिस शख्स ने वीडियो वायरल किया है उसे लेकर भी जांच जारी है। उधर, संबंधित स्कूल के बीपीओ भाला राम ने कहा कि वीडियो की जांच पड़ताल के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधरः मॉडल टाउन थाने के पास महिला से पर्स छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    जालंधरः मॉडल टाउन थाने के पास महिला से पर्स छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वहीं आज दिन दहाड़े पॉश एरिया मॉडल टाउन इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां थाने से कुछ दूरी पर लुटेरे महिला से पर्स छीनकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए महिला ने बताया कि वह सुविधा सेंटर में किसी काम के सिलसिल में आई थी।

    इस दौरान बाइक सवार लुटेरे उससे पर्स छीनकर फरार हो गए। हादसे में महिला सड़क पर गिर और उससे कई चोटे आई है। महिला ने बताया कि पर्स में 3 से 4 हजार की नगदी, मोबाइल और अन्य दस्तावेज मौजूद थे। इस हादसे में महिला का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। महिल रो-रोकर बता रही थी कि पर्स में उसे उसकी लड़की ने 2 हजार रुपए दिए थे वहीं कुछ नगदी उसके खुद के पास थी। वहीं महिला ने घटना की शिकायत थाने की पुलिस को दे दी है। 

  • गोलीबारी में 6 सैनिकों की मौत, बॉर्डर सील

    गोलीबारी में 6 सैनिकों की मौत, बॉर्डर सील

    नई दिल्ली : अफगानिस्तान और पाकिस्तान  के बीच सीमाओं पर तनाव बढ़ता जा रहा  है। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मुख्य सीमा पर गोलीबारी हुई जिसमें 6 पाक सैनिकों की मौत हो गई। गोलीबारी व तालिबान लड़ाकों द्वारा 3 पाक चौंकियों पर कब्जे के बाद  अफगान-पाकिस्तान सीमा तोरखम बॉर्डर को बंद कर दिया गया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान को जोड़ने वाले तोरखम बॉर्डर पर गोलीबारी की आवाजें सुनाई  देने पर लोग सहमें हुए है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी की आवाजें सुन वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के बाद तोरखम बॉर्डर को बंद कर दिया गया है।

    एक सुरक्षा अधिकारी ने  बताया कि तालिबान और पाकिस्तान के सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई थी। अफगानिस्तान के पूर्वी नंगाहार प्रांत में सरकार के प्रवक्ता और पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ने इस गोलीबारी पर अबतक कोई बयान नहीं दिया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बॉर्डर को लेकर विवाद काफी लंबे समय से चला आ रहा है।  तोरखम बॉर्डर से ही दोनों देशों के नागरिक आते-जाते है। हालांकि इसके बावजूद दोनों देशों के बीच कई हुए विवाद के कारण इस बॉर्डर को बंद करना पड़ा है। इससे पहले इसी साल फरवरी में भी तोरखम बॉर्डर को बंद किया गया है। इस वजह से हजारों ट्रक दोनों ओर सीमा पर फंसे रहे थे। फिलहाल यह नहीं पता चल पाया है कि आखिर किन कारणों से दोनों और से फायरिंग हुई है

  • पंजाबः इस इलाके में नशा बिकने की वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस, देखें वीडियो

    पंजाबः इस इलाके में नशा बिकने की वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस, देखें वीडियो

    3 तस्करों को गिरफ्तार कर करोड़ों की हेरोइन की बरामद

    अमृतसरः पंजाब सरकार द्वारा भले ही नशे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। लेकिन सरकार के दावों के बाद भी अमृतसर में नशा बिकना जारी है। बीते दिनों अमृतसर के सरहदी इलाके लोपोके का एक वीडियो सामने आया। जिसमें काफी संख्या में नशा खरीदने वाले दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद अब अमृतसर रूरल पुलिस हरकत में आई है और दो अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे तकरीबन 3.5 करोड़ की हेरोइन जब्त की है।

    वायरल वीडियो बनाने वाले पुलिस स्टेशन लोपोके के अंतर्गत आते गांव अड्डा चौगावां के ही लोग हैं। जिन्होंने वीडियो वायरल कर लोपोके में बिक रहे नशे पर कार्रवाई की मांग को उठाया। वीडियो में साफ दिखाया गया है कि लोग दूसरे गांवों से लोपोके में पहुंच रहे हैं और सभी नशे की तलाश में हैं। हालांकि वीडियो में नशा बेचने वाले नहीं दिखाई दिए, लेकिन लोगों का दावा है कि गांव के ही कुछ लोग नशा बेचने का काम कर रहे हैं।

    वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। डीएसपी अटारी गुरिंदर नागरा ने बताया कि इस मामले में लोपोके थाने में दो मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन तस्करों अमृतपाल सिंह, प्रगट सिंह व साहिब सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे पुलिस ने 579 ग्राम हेरोइन को भी रिकवर करने में सफलता हासिल की है।

  • इस मंदिर में जन्माष्टमी पर 100 करोड़ के गहनों से तैयार होते हैं राधा कृष्ण

    इस मंदिर में जन्माष्टमी पर 100 करोड़ के गहनों से तैयार होते हैं राधा कृष्ण

    ग्वालियर :  गोपाल मंदिर पूरी सजावट के साथ जन्माष्टमी पर्व के लिए तैयार है। जन्माष्टमी का त्योहार गोपाल मंदिर के लिए खास होता है, गोपाल मंदिर पर जन्माष्टमी के मौके पर राधा कृष्ण को 100 करोड़ से ज्यादा कीमत के हीरे जवाहरात के गहने पहनाए जाते हैं। इस मौके पर मंदिर चौबीस घंटे लगातार खुला रहता है। इस मंदिर की प्रसिद्धि दूर दूर तक है। जन्माष्टमी पर 100 करोड़ गहनों से सजे राधाकृष्ण को देखने के लिए साल भर लोगों को जन्माष्टमी का इंतजार रहता है। गोपाल मंदिर की स्थापना 1921 में ग्वालियर रियासत के तत्कालीन शासक माधवराव सिंधिया प्रथम ने करवाई थी, सिंधिया राजाओं ने भगवान राधा-कृष्ण् की पूजा के लिए चांदी के बर्तन बनवाए थे, साथ ही भगवान के श्रृंगार के लिए रत्तन जड़ित सोने के आभूषण बनवाए थे।

    मंदिर में भगवान राधा कृष्ण की अदभुत प्रतिमाएं हैं, वैसे तो इस मंदिर में सालभर भक्तों का तांता लगा रहता है, लेकिन जन्माष्टमी के पर्व का भक्तों को सालभर इंतज़ार रहता है। ग्वालियर शहर के फूलबाग स्थित गोपाल मंदिर को भक्तों की आस्था का बड़ा केंद्र माना जाता है, सिंधिया रिसायत कालीन 103 साल पुराने गोपाल मंदिर में राधा कृष्ण की अदभुत प्रतिमाएं हैं, जन्माष्टमी के मौके पर तो गोपाल मंदिर पर 24 घण्टे उत्सव मनाया जाता है, जन्माष्टमी के दिन भगवान राधा-कृष्ण को 100 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत के गहनों से सजाया जाता है, ये रियासत कालीन जेवरात हैं जो हीरे-रत्न जड़ित हैं।राधा कृष्ण पर सजाए जाने वाले इन एंटिक गहनों की कीमत 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है।