Blog

  • पंजाबः तेज रफ्तार इनोवा ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को मारी टक्कर, एक की मौत 

    पंजाबः तेज रफ्तार इनोवा ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को मारी टक्कर, एक की मौत 

    मुक्तसरः मुक्तसर-बठिंडा रोड के अधीन आते गांव भुल्लर के पेट्रोल पंप के पास आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। इस हादसे एक व्यक्ति की मौत हो गई है। दरअसल, मंडी से सब्जी ला रहे एक व्यक्ति की बलेरो गाड़ी पंचर हो गई, जिसे वह मुक्तसर-बठिंडा मार्ग स्थित गांव भुल्लर के पेट्रोल पंप के पास सुबह 7 बजे पैंचर लगवा रहा था। इसी बीच एक तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पंक्चर लगा रहे व्यक्ति की वाहन के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान लाभ सिंह निवासी मान सिंह वाला के रूप में हुई है।

    वहीं, घटना के बाद इनोवा चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। थाना सदर की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है, वहीं क्षतिग्रस्त वाहनों को भी कब्जे में ले लिया है। बता दें कि सुबह के समय काफी कोहरा छाया रहा और विजिबिलिटी 10 मीटर तक ही रिकॉर्ड की गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि घटना के बाद इनोवा चालक अपने वाहन से नंबर प्लेट उतार कर भाग गया।

  • जालंधरः अड्डा टांडा के प्रधान और SHO में गरमाया विवाद, फिर धरने पर बैठे दुकानदार, देखें वीडियो

    जालंधरः अड्डा टांडा के प्रधान और SHO में गरमाया विवाद, फिर धरने पर बैठे दुकानदार, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः महानगर में स्थित थाना 3 के एसएचओ कमलजीत और अड्डा टांडा के प्रधान दीपक जोशी के बीच विवाद ने एक बार फिर से तूल पकड़ ली है। दोनों के बीच पिछले दो दिन से चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आज एक बार फिर से अड्डा टांडा के सभी दुकानदार धरने पर बैठ गए है। अब अड्डा टांडा रोड़ की एसोसिएशन के समर्थन में आज अड्डा होशियारपुर चौक, टांडा रोड़, इकहरी पुली और मिट्ठा बाजार की एसोसिएशन भी सामने आ गई हैं। मामले की जानकारी देते हुए पूर्व पार्षद मिंटा कोछड़ ने बताया कि पुलिस द्वारा धक्केशाही की जा रही है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसोसिएशन के प्रधान दीपक जोशी ने कहा कि अगर उन्हें इंसाफ ना मिला तो वह शाम को सीपी को दुकानों की चाबियां सौंपेगें। इसी के साथ उन्होंने कल जालंधर को बंद करने का ऐलान किया है।

    उन्होंने कहा कि बीते दिन प्रतिष्ठित लोगों के बीच मामला लगभग खत्म हो गया था, लेकिन थाना प्रभारी ने मीडिया में ब्यान दिए हैं कि उनके द्वारा सभी पर केस दर्ज कर उन्हें जमानत पर छोड़ा गया है। जो कि बिल्कुल गल्त है। मिंटा कोछड़ ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस अधिकारियों के व्यापारियों के साथ किए जा रहे इस व्यवहार पर चुप नहीं बैठा जाएगा। बता दें कि अब फिर से धरने पर बैठे दुकानदारों द्वारा मार्किट बंद करके प्रदर्शन किया जा रहा है, लेकिन आज यातायात को जाम नहीं किया गया है। 

    बीते दिन एसोसिएशन के प्रधान और 400 दुकानदार एसएचओ के खिलाफ धरना लगाकर बैठ गए थे। जिसके बाद एसएचओ खुद मौके पर पहुंचे और धरना स्थल से प्रधान दीपक जोशी को उठाकर थाने ले गए। जिसके बाद एसएचओ ने दीपक जोशी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इस घटना के बाद थाना 3 के बाहर लोगों द्वारा प्रदर्शन किया गया। इस दौरान एसएचओ ने कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

  • पंजाबः 14 साल की उम्र में मां बनी लड़की, दिया बच्चे को जन्म

    पंजाबः 14 साल की उम्र में मां बनी लड़की, दिया बच्चे को जन्म

    फतेहगढ़ साहिब : सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में मजदूर परिवार की 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है। पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी हरभजन सिंह महमी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कल शाम उन्हें सूचना मिली थी कि सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में करीब 14 साल की एक नाबालिग लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया है। परिजनों ने बताया कि उनकी नाबालिग लड़की कुछ समय पहले एक लड़के के साथ घर से चली गई थी। लंबे समय तक उसके साथ रहने के बाद जब वह घर लौटी तो उसकी मां अपनी बेटी को इलाज के लिए अस्पताल ले गई, जहां उसके गर्भ से लड़के का जन्म हुआ।

    हरभजन सिंह महमी ने बताया कि पीड़ित लड़की ने अपनी उम्र करीब 14 साल बताई है। इस संबंध में दस्तावेजों की जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित थाने की पुलिस व बाल समिति को भी सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित लड़की और उसका परिवार उनके संपर्क में है और समय से पूर्व जन्मी बच्ची की हालत गंभीर है। इस संबंध में उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया है और आने वाले दिनों में पीड़ित लड़की की काउंसलिंग भी की जाएगी और उसे न्याय दिलाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

  • पंजाबः गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का साथी हथियारों सहित गिरफ्तार

    पंजाबः गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का साथी हथियारों सहित गिरफ्तार

    रूपनगरः पंजाब सरकार और डीजीपी गौरव यादव द्वारा गैंगस्टरों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। रूपनगर पुलिस ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के करीबी साथी को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल वर्मा के रूप में हुई है।

    एसएसपी स्वपन शर्मा ने बताया कि आरोपी के कब्जे 20 जिंदा कारतूस और एक मैगजीन और 9 पिस्टल बरामद किए हैं। मामले की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट के जरिए दी है।

  • खाना खाते-खाते अचानक लुढ़का टोल प्‍लाजा कर्मचारी, हुई मौत, देखें वीडियो

    खाना खाते-खाते अचानक लुढ़का टोल प्‍लाजा कर्मचारी, हुई मौत, देखें वीडियो

    सागरः मौत कब और किसे गले लगा ले इसका कोई अंदाजा नहीं है। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला मध्यप्रदेश से सामने आया है। दरअसल, टोल प्लाजा के एक कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो खाते-खाते टेबल से नीचे गिरता है और वहीं उसकी मौत हो जाती है। बताया जा रहा है यह शख्स टोल प्‍लाजा पर सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात था।

    खाना खाते ही बेंच से लुढ़का कर्मचारी

    खबरों के मुताबिक, नेशनल हाईवे 44 के मालथौन टोल प्लाजा पर कार्यरत 52 वर्षीय ऊदल यादव अपने दफ्तर के बेंच पर बैठकर खाना खा रहे थे, तभी अचानक वो बेंच से नीचे लुढ़क जाते हैं। इसकी जानकारी मिलते ही टोल प्लाजा के अन्य कर्मचारी वहां आते हैं, लेकिन उस दौरान ऊदल की शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। इसके बाद सहकर्मियों ने ऊदल को आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सहकर्मियों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया जिसमें उनकी मौत बहुत ही स्वभाविक लग रही थी।

    पुलिस कर रही हर एंगल से जांच

    पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, ऊदल की मौत स्वभाविक लग रही है। खाना खाते समय उनके शरीर में कुछ हरकत हुई और चंद सेकंड के अंदर ही उनकी जान चली गई। हालांकि, पुलिस हर एक एंगल से मामले की जांच कर रही है। सूचना पर मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया गया है।

  • जालंधरः महाशिवरात्रि पर श्री देवी तालाब मंदिर पहुंचे सीएम भगवंत मान, देखें वीडियो

    जालंधरः महाशिवरात्रि पर श्री देवी तालाब मंदिर पहुंचे सीएम भगवंत मान, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः पंजाब के सीएम भगवंत मान आज महाशिवरात्रि के पर्व पर श्री सिद्ध शक्तिपीठ देवी तालाब मंदिर में नतमस्तक हुए। इस दौरान उन्होंने पंजाब के लोगों को महाशिवरात्रि की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने दोपहर श्री देवी तालाब मंदिर में पूजा अर्चना की। वीडियों में आप देख सकते है कि सीएम मान के श्री देवी तालाब मंदिर पहुंचने पर लोगों में भारी उत्साह दिख रहा है। भारी संख्या में लोग श्री देवी तालाब मंदिर पहुंचे हुए है। बता दें कि सीएम मान पिछले दो हफ्तों के दौरान ही उनका जालंधर में सातवां-आठवां दौरा है।

    श्री देवी तालाब मंदिर के बाद सीएम मान लक्षमी नारायण मंदिर में नतमस्तक हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव की पूजा करते हुए उनका आर्शीवाद प्राप्त किया। इस मौके पर मंदिर कमेटी द्वारा उनका स्वागत किया गया। सीएम मान के साथ सैंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा भी मौजूद रहे। 

    बीते दिन ही सीएम मान ने फिल्लौर में सस्ती रेत के लिए खड्‌ड लोगों को समर्पित की। दरअसल, लोकसभा के विस चुनाव को लेकर सभी सियासी पार्टियों को दिग्गत नेता पिछले कई दिनों से जालंधर के दौरे कर रहे है। वहीं बीते दिन शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल और आप के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा भी जालंधर पहुंचे थे।

    गौर हो कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जालंधर के सांसद संतोख चौधरी का निधन हो गया था। उसके बाद अब जालंधर लोकसभा सीट खाली हो गई है। इस खाली सीट पर जल्द ही उपचुनाव की घोषणा होने वाली है। इससे पहले ही जालंधर में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। वहीं सीएम मान के दौरे भी एकदम बढ़ गए हैं। लोग सीएम मान के इन दौरों को लोकसभा उपचुनाव से जोड़कर देख रहे हैं।

  • जालंधरः शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप, मामला दर्ज

    जालंधरः शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप, मामला दर्ज

    जालंधर/वरुणः शहीद बाबू लाभ सिंह नगर के पास से शादी का झांसा देकर 16 साल की नाबालिग का अपहरण कर आरोपी फरार हो गया। थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने शुक्रवार को पीड़ित के बयान पर आरोपी पाए गए विवेक थापर उर्फ काली निवासी जमशेर के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 और 366 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

    आरोपी की गिरफ्तारी अभी बाकी है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त आरोपी पीड़ित की बेटी को बीते दिन बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था। परिवार पहले तो अपने तौर पर बच्ची को ढूंढता रहा, कुछ हाथ नहीं लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है।

  • हमलावारों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, 6 की मौत 

    हमलावारों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, 6 की मौत 

    मिसिसिपीः अमेरिका के मिसिसिपी के टेट काउंटी में शुक्रवार को एक बार फिर से सामूहिक फायरिंग की घटना सामने आई है। वहां हुई सिलसिलेवार गोलीबारी में कम से कम 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के सिलसिले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। टेट काउंटी के शेरिफ ब्रैड लांस ने कहा कि ये पूरी फायरिंग अर्काबुटला कम्युनिटी के भीतर हुई। जबकि फायरिंग की एक घटना अर्काबुटला रोड पर स्टोर के अंदर हुई, जहां एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अर्काबुटला डैम रोड पर एक घर के अंदर एक महिला की भी मौत हो गई है। इस फायरिंग की घटना में उसका पति घायल हो गया। यह साफ नहीं हो पाया है कि उसे गोली मारी गई थी या नहीं।

    सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक अर्काबुटला डैम रोड पर एक गाड़ी के अंदर एक संदिग्ध को देखने के बाद टेट काउंटी के कर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया। संदिग्ध की पहचान उजागर नहीं की गई है। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस को 4 और लोग मिले, जिनकी हत्या हो चुकी थी। इनमें से दो लोगों का शव एक घर के अंदर और दो लोगों की शव घर से बाहर अर्काबुटला डैम रोड पर पाए गए। जिस टेट काउंटी में ये भीषण सामूहिक फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया, वो टेनेसी के मेम्फिस से लगभग 30 मिनट की दूरी पर उत्तर-पश्चिम मिसिसिपी में स्थित है।

    जबकि मिसिसिपी के गवर्नर टेट रीव्स ने ट्वीट किया कि उन्हें सामूहिक फायरिंग के बारे में जानकारी दी गई और उन्होंने यह भी शेयर किया कि एक शख्स को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि ‘घटना के जिम्मेदार शख्स को पकड़ लिया गया है। इस समय तक हम ये मानते हैं कि उसने अकेले ये काम किया है। उसका मकसद अभी तक पता नहीं चला है।’ रीव्स ने ट्वीट में कहा कि मिसिसिपी ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एमबीआई) को इस जांच में मदद करने के लिए कहा गया है। मिसिसिपी ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के मार्टिन बेली ने मीडिया को बताया कि वे जांच में मदद कर रहे हैं।

  • पंजाबः खनन का विरोध करने पहुंचे किसान को ट्रैक्टर चालक ने कुचला, मौत

    पंजाबः खनन का विरोध करने पहुंचे किसान को ट्रैक्टर चालक ने कुचला, मौत

    मोहालीः गांव हंडेसरा में शामलात की जमीन पर हो रहे अवैध खनन को रोकने को लेकर एक किसान नेता की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गुरचरण सिंह (70) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी डेराबस्सी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने बताया कि मृतक के बेटे भूपिंदर सिंह ने पुलिस को बयान दिया कि सुबह करीब 4 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली से मिट्टी भरने की आवाज आई तभी पिता गुरचरण सिंह (60) निवासी गांव बराना ने जब घर के बाहर आए और ट्रैक्टर ट्राली भरने वालों को रोका तो ट्रैक्टर ट्राली चालक समेत अन्य व्यक्तियों ने बहस के बाद ट्रैक्टर-ट्राली से गुरचरण सिंह को कुचल दिया।

    मृतक के परिजनों ने इस बारे में 112 हैल्पलाइन पर कॉल करके सूचना दी। घायल गुरचरण सिंह को परिजन डेराबस्सी सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि आरोपी जसविंदर सिंह काला, हरविंदर सिंह ङ्क्षछदा, हरविंदर सिंह गुग्गु और कुछ अन्य लोगों की पहचान कर ली है और उनमें से एक जसविंदर सिंह काला को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।  

  • पंजाबः घर में महिला को बंधक बना लूटे लाखों रुपए और गहने, देखें वीडियो

    पंजाबः घर में महिला को बंधक बना लूटे लाखों रुपए और गहने, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः शहर में लूटपाट और चोरी की वारदाते लगातार बढ़ रही है। वहीं अब भिक्खीविंड से चोरी का मामला सामने आया है। जहां लुटेरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान लुटेरों ने घर में महिला को बंधक बनाकर अलमारी से 12 लाख रुपए और करीब 5 तोले सोना लेकर फरार हो गए। मामले जानकारी देते हुए राजेश कुमार मिंटू पुत्र देस राज बलेर रोड़ भिक्खीविंड ने बताया कि घर में उनकी पत्नी सुनीता थी।

    घर का दरवाजा आधा खुला हुआ था। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति घर में घुसे और उनकी पत्नी को बंधक बना लिया और घर में अलमारी से 12 लाख रुपये और उनकी बेटी का घर में पड़ा 5 तोला सोना लेकर फरार हो गए। घटना का पता तब चला जब राकेश कुमार ने अपनी दुकान बंद करके घर वापिस आए। घटना की सूचना भिखीविंड थाने की पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।