Blog

  • पंपों पर Petrol-Diesel भरवाने के लिए ड्रम-डिब्बे लेकर पहुंचे लोग, पुलिस ने की Announcement

    पंपों पर Petrol-Diesel भरवाने के लिए ड्रम-डिब्बे लेकर पहुंचे लोग, पुलिस ने की Announcement

    लखीमपुरः पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर पेट्रोल-डीजल की कमी की आशंका ने जिले में बेवजह हड़कंप मचा दिया। सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के चलते निघासन और संपूर्णानगर क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर दिनभर लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों ने जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल भरवाना शुरू कर दिया, जिससे हालात ‘पैनिक बाइंग’ जैसे बन गए। वहीं यूपी के लखीमपुर खीरी जनपद के फ्यूल स्टेशनों पर अचानक भीड़ बढ़ गई। शहर से लेकर देहात तक पेट्रोल-डीजल भरवाने वालों की लंबी कतारें लग गईं। अफवाहों के बीच शहर के अलावा जिले की अलग अलग तहसीलों में आपाधापी मची हुई है।

    लोग ड्रमों, डिब्बे आदि लेकर डीजल पेट्रोल भरवाने पहुंच रहे हैं। हालत यह हो गए कि रात में पंपों पर पुलिस बुलाना पड़ी। लोग वहां से बिना पेट्रोल लिए जाने को तैयार ही नहीं हो रहे थे। इधर पेट्रोल पंप मालिकों ने लग रही लंबी-लंबी लाइनों को देखते हुए तय सीमा में डीजल पेट्रोल देने का फरमान जारी कर दिया गया है। किसी पेट्रोल पंप पर 200 रुपये तो कोई 500 रुपये का ही पेट्रोल दे रहे हैं वहीं कुछ पेट्रोल पंप देर रात 10 बजते ही बंद हो गए थे।

    जिले में विभिन्न कंपनियों के 286 फ्यूल स्टेशन हैं। विभागीय अफसरों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, लेकिन इसके बावजूद अफवाहों के चलते लोगों में जल्दबाजी देखी गई। शहर के नौरंगाबाद चौराहे स्थित एक फ्यूल स्टेशन सुबह से बंद रहा। सूत्रों के मुताबिक वहां स्टॉक खत्म हो गया था। सीतापुर रोड स्थित रिलायंस पंप, संकटा देवी चौराहे का लक्ष्मी पेट्रोल पंप, निघासन रोड, झंडी पंप (रोडवेज के पास) और एलआरपी चौराहे पर भी काफी भीड़ देखने को मिली।

    जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि जिले में पेट्रोल-डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। अफवाहों के बीच ईंधन भरवाने की होड़ से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। निघासन रोड स्थित नायरा फ्यूल स्टेशन पर पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ाए जाने की बात सामने आई है। कुछ उपभोक्ताओं के अनुसार, पेट्रोल का दाम 95 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 100.51 रुपये प्रति लीटर हो गया है। डीजल के दाम में भी करीब तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी बताई जा रही है।

  • Punjab News: SGPC और स्कूल चेयरमैन के बीच भड़का जमीनी विवाद, High-Court ने दिए आदेश, देखें वीडियो

    Punjab News: SGPC और स्कूल चेयरमैन के बीच भड़का जमीनी विवाद, High-Court ने दिए आदेश, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर के तरनतारन रोड पर स्थित अंतरजामी कॉलोनी में जमीन विवाद के मामले में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने अहम आदेश जारी किया है और पंजाब के DGP को IG रैंक के अधिकारी की अगुवाई में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि इस टीम में अमृतसर के बाहर के अधिकारी होंगे और जांच 30 दिनों के भीतर पूरी करके एक रिपोर्ट तैयार की जानी चाहिए। इसके बाद अंतिम रिपोर्ट 2 हफ्तों के भीतर संबंधित कोर्ट में जमा की जाएगी।

    ये आदेश जस्टिस जसजीत सिंह बेदी ने 25 मार्च, 2026 को हरपाल सिंह बनाम पंजाब राज्य और अन्य की सुनवाई के दौरान दिए। कोर्ट ने यह भी कहा कि 17 सितंबर, 2022 को दर्ज FIR की जांच अभी तक पूरी नहीं हुई है, जिसके चलते ये निर्देश जारी करने पड़े। अगली सुनवाई 1 जुलाई, 2026 के लिए तय की गई है।

    वहीं, हरपाल सिंह UK निवासी अंतरजामी कॉलोनी तरनतारन रोड अमृतसर ने कहा कि अब कोर्ट के आदेश के मुताबिक पूरी फाइल SIT को सौंप दी गई है और जांच उन B-डिवीजन पुलिस थाने के अधिकारियों से वापस ले ली गई है जो पहले इस पर तैनात थे। उन्हें अभी तक यह जानकारी नहीं दी गई है कि SIT में कौन-कौन से अधिकारी शामिल होंगे। हरपाल सिंह ने दावा किया कि उनके पास इस मामले से जुड़े कई सबूत हैं और उन्हें उम्मीद है कि निष्पक्ष जांच से सच सामने आएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह जमीन उनकी है और पिछले कई सालों से इस पर विवाद चल रहा है। हरपाल सिंह के अनुसार, जब 2022 में यह मामला हुआ था, तो पुलिस ने कार्रवाई भी की थी और उनके साथ मारपीट भी हुई थी। यह मामला लंबे समय तक खिंचता रहा और चार साल बीत जाने के बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब उन्हें न्याय मिलेगा।

    दूसरी ओर इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि हाईकोर्ट ने एक SIT गठित करने का आदेश दिया है और अमृतसर के बाहर के IG रैंक के अधिकारी इसकी जांच करेंगे। SGPC हमेशा न्याय के पक्ष में रही है और यदि निष्पक्ष जांच होती है, तो सच्चाई सामने आ जाएगी। धामी ने कहा कि यह जमीन गुरुओं को भेंट की गई है और इस संबंध में जो भी निर्णय लिया जाए, वह कानून और न्याय के आधार पर होना चाहिए।

  • Vishal Mega Mart में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Vishal Mega Mart में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    नोएडाः उत्तर प्रदेश के नोएडा में शुक्रवार अल सुबह सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के नीचे स्थित विशाल मेगा मार्ट में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और आसपास की इमारतों तक फैल गई। घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना लोगों द्वारा दमकल विभाग को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई और 15 गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। सीएफओ गौतमबुद्धनगर प्रदीप कुमार ने बताया आज थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास विशाल मेगा मार्ट के प्रथम तल पर आग लगने की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियों की मदद से आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है।

    पुलिस अधिकारीगण द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना प्रतीत हो रहा है। मौके पर स्थिति सामान्य है। जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले स्वीट्स शॉप में भड़की और तेजी से ऊपर की मंजिलों तक पहुंच गई। इसकी चपेट में आकर पास स्थित जिम और एक बैंक्वेट हॉल पूरी तरह जल गए। फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके। वहीं घटना स्थल पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही हैं और शॉर्ट सर्किट समेत सभी संभावित पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

  • जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चले सरिए और डंडे, 1 युवक की मौत, 2 घायल

    जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चले सरिए और डंडे, 1 युवक की मौत, 2 घायल

    अजमेरः जमीन विवाद में सरियों-डंडों से हमला कर युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। 2 दिन पहले दो पक्षों में विवाद हुआ था जिसमें एक पक्ष के 20 से ज्यादा लोगों ने दूसरे पक्ष के परिवार पर हमला किया था। हमले में 3 भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जेएलएन अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह 4 बजे एक भाई की मौत हो गई।आदर्श नगर थाना पुलिस ने 3 आरोपियों को डिटेन कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर, युवक की मौत के बाद परिवार और गांव के लोग मॉर्च्युरी के बाहर इकट्ठा हो गए। परिवार और ग्रामीणों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। मौके पर 3 थानों के साथ ही पुलिस लाइन का जाब्ता तैनात किया गया। पीड़ित परिवार सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ा हुआ है। 22 से ज्यादा लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज है।

    जानकारी देते अजमेर साउथ सीओ मनीष बडगूजर ने बताया कि आदर्श नगर थाना इलाके के हतुंडी गांव में 25 मार्च को घटना हुई थी जिसमें 2 पक्षों में जमीन विवाद को लेकर झगड़े में कई लोगों के चोट आई थी। गंभीर घायल शाहरुख (26), अतुल चीता और रहमत को जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आज सुबह शाहरुख की मौत हो गई। अन्य दोनों भाइयों को हॉस्पिटल से छुट्‌टी दे दी गई। घायल रहमत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अतुल चीता ने बताया कि घर से 500 मीटर की दूरी पर 4 बीघा जमीन है। इसमें हमारे परिवार के 25 सदस्यों का हिस्सा है।

    जमीन के दस्तावेज भी हमारे पास है, लेकिन पड़ोस में रहने वाले दादा के रिश्तेदार उस जमीन को हड़पना चाहते हैं। शाहरुख (मृतक) के भाई आबिद खान ने बताया कि दादा के रिश्तेदार से करीब 2 महीने से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आए दिन किसी भी बात को लेकर झगड़ा कर रहे थे। बुधवार शाम करीब 6 बजे 20 से ज्यादा लोगों ने घर में घुसकर एक साथ हमला कर दिया। घर में तीन भाई शाहरुख, रहमत और अतुल सहित महिलाएं और बच्चे थे। आरोपियों के पास कुल्हाड़ी, डंडे, सरिया सहित अन्य हथियार थे। हमले में 5-6 महिलाओं और 3-4 बच्चों को भी मामूली चोटें आई है। आरोपियों ने भागते वक्त कहा था कि अब मजा आ गया और तालियां बजाना शुरू कर दिया था।

    वहीं पुलिस ने मामले में आरोपी सलमान, अशरफ और इरफान को डिटेन कर लिया है। अलग-अलग टीम बनाकर जल्द अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

  • Petrol को लेकर Pump पर हिसंक झड़प, 4 गिरफ्तार, 30 पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

    Petrol को लेकर Pump पर हिसंक झड़प, 4 गिरफ्तार, 30 पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

    अमेठीः मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का आज (शुक्रवार, 27 मार्च) 28वां दिन है। ईरान, इजरायल-अमेरिका के युद्ध का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। देश भर में पेट्रोल-डीजल को लेकर लोग पैनिक हो रहे है। वहीं अमेठी जिले के तिलोई तहसील क्षेत्र अंतर्गत मोहनगंज थाना क्षेत्र के भेलाई कला गांव स्थित पेट्रोल पंप पर ईंधन की किल्लत के चलते भारी बवाल हो गया। दरअसल, पेट्रोल-डीजल लेने पहुंचे ग्राहकों और पंप कर्मचारियों के बीच लाइन तोड़ने को लेकर शुरु हुई कहासुनी हिंसक मारपीट में बदल गई। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने पेट्रोल पंप कर्मियों पर हमला कर दिया, जिसमें उन्हें मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस ने पेट्रोल पंप कर्मी की शिकायत पर 5 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों और पंप कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हुई। मौके पर पहुंची पुलिस से भी नोकझोंक और झड़प की स्थिति बन गई। इस दौरान नाराज लोगों के द्वारा सरकारी वाहन को भी घेर लिया गया। बताया जा रहा है कि जगदीशपुर रोड स्थित सुन्दरी नारायण फिलिंग स्टेशन (इंडियन ऑयल) पर पेट्रोल लेने के लिए लंबी कतार लगी थी।

    इसी दौरान पूरे जमाल मजरे भेलाई कला निवासी अब्बू सैफ नामक युवक 25 लीटर पेट्रोल लेना चाहता था, लेकिन कर्मचारियों ने उसे मात्र 5 लीटर पेट्रोल दिया। इसके बाद वह नाराज हो गया और अपने जान पहचान के लोगों को मौके पर बुला लिया तथा पेट्रोल पंप कर्मियों से झड़प शुरू हो गई। आरोप है कि उसी समय पेट्रोल पंप कर्मियों के द्वारा कुछ अन्य लोगों को उनके जरूरत के अनुसार अधिक पेट्रोल दिया जा रहा था। इससे नाराज होकर युवक ने विरोध जताया, जिसके बाद कहासुनी बढ़ गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई।

    घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लाइन में लगे अन्य लोगों के विरोध के बाद स्थिति और बिगड़ गई। युवक के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे विवाद बढ़ गया और मामले में तूल पकड़ लिया। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि हल्का इंचार्ज शैय्याम बाबू खां की शिकायत पर 5 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अब तक 4 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा जा रहा है। जबकि अन्य आरोपियों की पहचान किये जाने के प्रयास जारी हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और शेष आरोपियों की पहचान करते हुए जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार का जेल भेजा जाएगा।

  • Iran की मदद के लिए आगे आए Kashmir के लोग, करीब 18 करोड़ का चंदा इकट्ठा किया, देखें वीडियो

    Iran की मदद के लिए आगे आए Kashmir के लोग, करीब 18 करोड़ का चंदा इकट्ठा किया, देखें वीडियो

    सोने के गहनों से लेकर पीतल के बर्तनों तक लोगों ने दिया दान

    कश्मीरः ईरान के समर्थन में कश्मीरी घाटी के लोगों ने 17.91 करोड़ रुपए का चंदा जुटाया है, जिसमें अधिकांश दान शिया समुदाय से आया है। खुफिया एजेंसियां फंड के दुरुपयोग और कट्टरपंथी गतिविधियों में इस्तेमाल की आशंका जता रही हैं। लोगों को सीधे एंबेसी में दान करने की सलाह दी गई है ताकि पारदर्शिता बनी रहे। कश्मीर घाटी में ईरान के समर्थन में चंदा जुटाने का सिलसिला तेजी से बढ़ा है। आधिकारिक अनुमान के मुताबिक अब तक करीब 17.91 करोड़ रुपए जमा किए जा चुके हैं। इसमें लगभग 85 प्रतिशत योगदान शिया समुदाय के लोगों का बताया जा रहा है। सबसे ज्यादा 9.5 करोड़ रुपये बडगाम जिले से जुटाए गए हैं। लोग सोने-चांदी के गहनों से लेकर पीतल के बर्तन तक दान कर रहे हैं। इस बढ़ते चंदे को देखते हुए भारत स्थित ईरानी दूतावास ने एक नया बैंक खाता जारी किया है, जिसमें लोग सीधे पैसे जमा कर सकते हैं। इसके साथ ही यूपीआई आधारित भुगतान की सुविधा भी शुरू की गई है, जिससे आने वाले दिनों में चंदे की राशि और बढ़ने की संभावना है। यह अभियान जकात और सदका जैसे धार्मिक दायित्वों के तहत चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य संघर्ष से प्रभावित ईरानी नागरिकों की मदद करना बताया गया है। हालांकि खुफिया एजेंसियां इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों को आशंका है कि इस चंदे का कुछ हिस्सा गलत हाथों में जा सकता है या उसका इस्तेमाल देश विरोधी गतिविधियों के लिए किया जा सकता है। एजेंसियों का मानना है कि लोगों की भावना सच्ची है, लेकिन कई बिचौलिये और संदिग्ध संगठन नकद और अन्य रूपों में चंदा इकट्ठा कर रहे हैं, जो संभव है कि असली जगह तक न पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे सीधे दूतावास में ही दान करें ताकि पारदर्शिता बनी रहे। खुफिया अधिकारियों ने पहले के मामलों का हवाला देते हुए कहा कि कुछ मामलों में चंदा इकट्ठा करने के नाम पर धन का दुरुपयोग हुआ है। जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ शिया धार्मिक नेताओं और संगठनों को ईरान से आर्थिक सहायता मिलती है। इन फंड्स के जरिए कई गतिविधियां चलाई जाती हैं।अधिकारियों का कहना है कि बिना निगरानी के इस तरह का फंड फ्लो आगे चलकर राजनीतिक या अन्य गतिविधियों को प्रभावित कर सकता है। इसके अलावा, घर-घर जाकर चंदा इकट्ठा करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी भी सामने आई है। खुफिया एजेंसियों का मानना है कि इस तरह की स्थिति में निगरानी और पारदर्शिता बेहद जरूरी है। लोगों से अपील की गई है कि वो सतर्क रहें और सिर्फ विश्वसनीय माध्यमों से ही दान करें।
  • Jalandhar News: पेट्रोल-डीजल को लेकर लोगों की लगी लाइनें, पंप हुआ बंद, Salesman का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पेट्रोल-डीजल को लेकर लोगों की लगी लाइनें, पंप हुआ बंद, Salesman का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर में पेट्रोल को लेकर असामान्य स्थिति देखने को मिली, जिससे आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पंपों पर पेट्रोल खत्म होने जैसे अफवाहों के चलते लोग रात और दिन चढ़ते लाइनों में लगना शुरू हो गए। वहीं लोगों में पेट्रोल-डीजल को लेकर लंबी कतारों के बाद एक पंप पर पेट्रोल खत्म हो गया। दरअसल, सविधान चौक के पास पेट्रोल पंप में तेल का स्टाक खत्म होने के कारण उसे बंद कर दिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए सेल्समेन सुदर्शन सिंह ने बताया कि पेट्रोल का स्टाक लगभग आधे घंटे पहले खत्म हो गया है।

    उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। सुदर्शन के अनुसार स्टॉक थोड़ा लेट होने की वजह से पेट्रोल पंप को बंद किया गया। सविधान चौक के पास स्थित पेट्रोल पंप के संचालक से पंप पर लोगों की कतारें देर रात देखने को मिली थी। हालांकि बीते दिन भारत पेट्रोलियम कंपनी के पंप मालिक व एसोसिएशन के प्रेजिडेंट सुखमोहन सिंह ने बताया था कि पंपों पर लोग पैनिक होकर तेल भरवाने में लगे हुए है।

    उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल कंपनियों के पास पर्याप्त मात्रा में मौजूद है। वहीं कंपनी द्वारा भी स्टोक पर्याप्त मात्रा में होने को लेकर लोगों से बार-बार अपील की जा रही है। उन्होंने कहा कि फिर भी लोग पैनिक हो रहे है और पंपों पर तेल को स्टोक करने के लिए वह वाहनों की टैंकी फुल करवाने में लगे हुए है। एसोसिएशन के प्रेजिडेंट सुखमोहन सिंह ने भी लोगों से पैनिक ना होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोगों में लॉकडाउन लगने को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है, जबकि ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा है। सुखमोहन सिंह ने कहा कि पंपों द्वारा किसी को पैनिक नहीं किया जा रहा है और डिप्टी कमिशनर और पुलिस कमिशनर के साथ मीटिंग भी हुई है और स्थिति कंट्रोल में है।

     

     

     

     

  • Punjab News: Guru Nanak Dev Hospital में SGPC की सेवा शुरू, कई मरीजों को मिलेगा लाभ, देखें वीडियो

    Punjab News: Guru Nanak Dev Hospital में SGPC की सेवा शुरू, कई मरीजों को मिलेगा लाभ, देखें वीडियो

    अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में मरीजों और उनके साथ आए लोगों के लिए औपचारिक रूप से लंगर सेवा शुरू कर दी है। यह लंगर सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के गुरु रामदास लंगर हॉल में तैयार किया जाएगा और रोजाना अस्पताल भेजा जाएगा, जिससे इलाज के लिए आने वाले हजारों मरीजों और उनके परिवार वालों को बहुत सुविधा मिलेगी।

    SGPC के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि गुरुओं की पवित्र धरती अमृतसर आने वाले हर दुखी व्यक्ति की सेवा करना सिख पंथ की परंपरा है। गुरु नानक देव अस्पताल पंजाब के प्रमुख और सबसे पुराने स्वास्थ्य संस्थानों में से एक है, जहां राज्य के हर कोने से लोग इलाज के लिए आते हैं। इन मरीजों और उनके साथियों को खाने-पीने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए SGPC ने लंगर का इंतजाम किया है। लंगर और चाय की सेवा सुबह लगभग 7 से 9 बजे तक और शाम को 6 से 8 बजे तक जारी रहेगी और जरूरत के हिसाब से समय बढ़ाया भी जा सकता है। उन्होंने अस्पताल के डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. राजीव देवगन सिंह और सभी कर्मचारियों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि श्रद्धालुओं को भी इस सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए ताकि दूर-दराज से आने वाले लोगों को सुविधाएं मिल सकें। श्री हरमंदिर साहिब में रोजाना लाखों श्रद्धालु लंगर छकते हैं और यह सेवा मानवता की भलाई के लिए लगातार जारी रहेगी।

    इस बीच, अस्पताल के प्रिंसिपल डायरेक्टर राजीव देवगन ने भी SGPC का शुक्रिया अदा किया और कहा कि SGPC द्वारा यह बड़ा प्रयास अस्पताल में किया गया है। और इससे कई मरीजों को बहुत फायदा होगा।

  • Punjab News: शादी के 6 माह बाद पत्नी सहित विदेश गए युवक का मिला Death Certificate, बहू पर लगे आरोप ,देखें वीडियो

    Punjab News: शादी के 6 माह बाद पत्नी सहित विदेश गए युवक का मिला Death Certificate, बहू पर लगे आरोप ,देखें वीडियो

    अमृतसरः मजीठा के जगदेव कलां के देसा सिंह के परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। कुछ महीने पहले अप्रैल 2024 में नवविवाहिता बेटे और बहू को दुबई भेजा था। परिवार के अनुसार उनके आगे की योजना यह थी कि दोनों काम के सिलसिले में इटली जाएं। इसके लिए परिवार ने जमीन बेचकर लगभग 18 लाख रुपय एक एजेंट को दिए थे। उन्होंने बताया कि जिस एजेंट के जरिए उन्हें इटली भेजना था, वह पैसे लेकर फरार हो गया। इसके बाद सितंबर 2024 में उन्होंने दोनों को भारत वापस आने के लिए कहा। परिवार के अनुसार वहां से बहू ने खबर दी कि पति लखबीर सिंह लापता हो गया है।

    परिवार लगातार बहू कवलदीप कौर के संपर्क में था। सारा परिवार प्रयास कर रहा था कि बेटा एकाएक कहां लापता हो गया। कुछ दिन पहले बहू दुबई से लौट आई और यहां ससुराल आने की बजाए वह सीधे मायके चली गई। वहां जाकर दूसरी शादी रचाने की योजना बनाई। जब ससुराल को पता लगा तो उसने गांव के एक व्यक्ति के मार्फत पति लखबीर सिंह का डेर्थ सर्टिफिकेट ससुराल भेज दिया। इस घटना के बाद देसा सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस जांच में जुटी है और कवलदीप कौर भी भूमिगत हो चुकी है। देसा सिंह ने बताया कि अक्टूबर 2023 में लखबीर सिंह की शादी कवलदीप के साथ की थी।

    दोनों विदेश जाने के इच्छुक थे, ऐसे में दोनों को दुबई भेजा था और वहां से दोनों को इटली जाना था। लेकिन एजेंट उनके 18 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। इसके बाद वह दोनों दुबई में ही रहे। एक दिन कवलदीप कौर ने ससुराल में फोन करके बताया कि लखबीर सिंह लापता है। परिवार शोक में था। कवलदीप कौर लगातार संपर्क में थी और बता रही थी कि वह दुबई पुलिस के साथ मिलकर उसे लगातार तलाश रही है। पिता देसा सिंह ने आरोप लगाया कि लखबीर को गायब करने में उनकी बहू का पूरा हाथ है। परिवार ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले कवलदीप कौर चुपचाप भारत लौटी और ससुराल आने की बजाए मायके चली गई। उन्हें पता नहीं था कि बहू दूसरी शादी भी रचा रही है। इस बारे में जब उन्हें पता चला तो शादी का विरोध जताया गया। इसके बाद कवलदीप कौर ने उन्हें लखबीर का डेथ सर्टिफिकेट भेज दिया।

  • ट्रैक्टर-ट्राले में घुसी High-Speed SUV, 2 दोस्तों की मौत, 3 गंभीर घायल

    ट्रैक्टर-ट्राले में घुसी High-Speed SUV, 2 दोस्तों की मौत, 3 गंभीर घायल

    हिसारः हांसी में हाई स्पीड एसयूवी की ट्रैक्टर-ट्रॉला में टक्कर से 2 दोस्तों की मौके पर ही मौत का मामला सामने आया है। घटना में 3 अन्य को गंभीर चोटे आई हैं। हादसा इतना भीषण था कि बोनट और इंजन के पार्ट्स उखड़कर कई फीट पीछे खिसक गए। ड्राइविंग सीट पर बैठे युवक को खिड़की तोड़कर बाहर निकाला गया। ट्रैक्टर चालक का कहना है कि टक्कर लगते ही उन्हें भी तेज झटका लगा। ट्रैक्टर-ट्रॉला कई फीट खिसकता चला गया। आसपास के लोगों को बुलाकर उन्होंने घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि पांचों युवक शुक्रवार तड़के भिवानी से बारात से वापस फतेहाबाद लौट रहे थे। हांसी के सैनीपुरा गांव के पास ये हादसा हो गया।

    जानकारी मुताबिक, फतेहाबाद के मोची गांव के रहने वाले महावीर (42) और चौबारा गांव निवासी मनोज (38) अपने साथियों के साथ भिवानी जिले के गांव बड़सी में एक शादी समारोह गए थे। कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद पांचों अपनी टाटा सिएरा कार में सवार होकर वापस फतेहाबाद के लिए निकल गए। हांसी के सैनीपुरा गांव के पास पहुंचते ही उनकी गाड़ी आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वहीं घटना में महावीर और मनोज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 3 दोस्त चौबारा गांव के ही विक्रम व कृष्ण और चंद्रावल के विनोद की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों का हांसी के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    ट्रैक्टर ड्राइवर बालकरण का कहना है कि वह यूपी से ट्रॉला लेकर सिरसा की ओर जा रहे थे। हांसी के पास अचानक ट्रैक्टर में तेज झटका लगा। गाड़ी ने पीछे से टक्कर मारी थी। इसके बाद लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया और सामान्य अस्पताल पहुंचे। गांव चौबारा के सरपंच जोगिंदर कुमार ने बताया कि मनोज परिवार की इकलौता संतान था। उनके परिवार में माता, पिता, पत्नी, 2 बेटी और एक बेटा है। वहीं महावीर परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों के शव का गांव में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    हादसे की सूचना मिलते ही शिशु पुल चौकी पुलिस और शहर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह टीम सहित मौके पर पहुंच गए। घायलों को तुरंत हांसी के सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हिसार रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी सुखजीत सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।