Home Punjab>Amritsar Punjab News: हिंसक रूप में बदली पड़ोसियों की लड़ाई, महिलाओं और बच्चों को पीटने का आरोप, देखें वीडियो

Punjab News: हिंसक रूप में बदली पड़ोसियों की लड़ाई, महिलाओं और बच्चों को पीटने का आरोप, देखें वीडियो

0
Punjab News: हिंसक रूप में बदली पड़ोसियों की लड़ाई, महिलाओं और बच्चों को पीटने का आरोप, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर के मुहाकमपुरा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले दशमेश नगर इलाके में देर रात 2 गुटों के बीच जबरदस्त लड़ाई का मामला सामने आया है। देखते ही देखते लड़ाई इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पीड़ितों ने पुलिस को मामले की शिकायत दे दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते पीड़ित महिला ने बताया कि वह दशमेश नगर के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि पहले गली में झगड़ा हुआ था, जिसके बाद दूसरे पक्ष ने अपने और साथियों को बुला लिया। 4-5 युवक एक साथ आए और घर में घुसकर परिवार वालों के साथ मारपीट की। पीड़ित परिवार ने बताया कि महिलाओं को भी पीटा गया और छोटे बच्चों को भी नहीं बख्शा। बताया जा रहा है कि 13 साल के एक बच्चे के सिर में चोट लगी है। परिवार वालों ने दावा किया कि घटना के दौरान काफी हंगामा हुआ और गली में दहशत का माहौल बन गया।

इस बीच मुहाकमपुरा पुलिस स्टेशन के एसएचओ हर प्रकाश सिंह ने बताया कि इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पड़ोसी आपस में लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह घटना पिछली रात करीब 2 बजे की है। शुरुआती जांच के मुताबिक, शराब के नशे में लड़ाई हुई है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here