Blog

  • अपर कोटला कलां के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम

    अपर कोटला कलां के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम

    ऊना/सुशील पंडित: समेकित बाल विकास परियोजना ऊना द्वारा मनाए जा रहे पोषण माह के तहत 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी के तहत मंगलवार को परियोजना के अरनियाला वृत्त के तहत अपर कोटला कलां के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वृत पर्यवेक्षक वीना रानी ने की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषक तत्वों से परिपूर्ण व्यंजन बनाकर प्रदर्शनी का आयोजन किया।

    इस मौके पर मौजूद ग्रामीणों को पोषण माह के दौरान आयोजित की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी गई। विशेष रूप से बच्चों और महिलाओं में कुपोषण को दूर करने के लिए पोषक आहार की जानकारी दी गई। इस मौके पर पोषण के पांच सूत्र जिनमे सुनहरे 1000 दिन, एनीमिया, डायरिया, स्वच्छता और पौष्टिक आहार पर विशेष रूप से बल दिया गया। पोषक आहार में विशेष रूप से हरी पत्तेदार सब्जियां और मौसमी फलों का सेवन करने की सलाह दी गई। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं,धात्री माताओं और नवजात शिशुओं के पोषण पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। आयरन फोलिक एसिड के साथ-साथ मिनरल्स युक्त आहार लेने की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी, आशा वर्कर्स, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीण महिलाएं भी मौजूद रही।

  • एशिया कप के बाद बड़ा झटकाः अब किसी विदेशी T20 League में नहीं खेल पाएंगे पाक खिलाड़ी

    एशिया कप के बाद बड़ा झटकाः अब किसी विदेशी T20 League में नहीं खेल पाएंगे पाक खिलाड़ी

    नई दिल्लीः पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी तानाशाही पर उतर आए हैं। उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को विदेशी टी20 लीगों में खेलने के लिए नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार विदेशी टी20 लीगों और टूर्नामेंट्स में खेलने के लिए खिलाड़ियों की NOC फिलहाल रोक दी गई है। बताया जा रहा है कि बोर्ड ने यह फैसला एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान की भारत के खिलाफ 5 विकेट की हार के बाद लिया है।

    ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट में और पाकिस्तानी समाचार पोर्टल सैम टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी समेत 7 बड़े खिलाड़ियों को विदेशी लीगों में खेलने के लिए NOC मिल चुकी थी, लेकिन फिलहाल उसपर रोक लगा दी गई है। 3 पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर 30 सितंबर को होने वाले ILT20 ऑक्शन में बोली लगने वाली है। मतलब साफ है कि PCB के आदेश अनुसार फिलहाल पाकिस्तानी प्लेयर विदेशी लीगों में नहीं खेल पाएंगे।

    यह भी गौर करने वाली बात है कि PCB की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल खिलाड़ियों को बोर्ड सालभर में सिर्फ 2 विदेशी लीगों में खेलने की अनुमति देता है। एक तरफ बाबर आजम सिडनी सिक्सर्स के साथ डील साइन कर चुके हैं। वहीं मोहम्मद रिजवान बिग बैश लीग में ही मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेलने वाले हैं। बदा दें कि BBL का अगला सीजन 14 दिसंबर से शुरू होगा।

    बाबर और रिजवान के अलावा शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, शादाब खान और हसन अली भी BBL ड्राफ्ट में चुन लिए गए थे। इसका मतलब BBL के अगले सीजन में कुल 7 पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलने वाले हैं, लेकिन PCB चीफ मोहसिन नकवी के नए फैसले के कारण शायद ऐसा ना हो पाए। याद दिला दें कि मोहसिन नकवी एशिया कप फाइनल के बाद ट्रॉफी अपने साथ लेकर चले गए थे। उस घटना के बाद नकवी को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया, उन्हें ‘ट्रॉफी चोर’ तक कहा गया।

  • मतदाता सूची के पूर्वावलोकन हेतु नगर निगम ऊना में विशेष बैठकें 1, 3 और 4 अक्तूबर को

    मतदाता सूची के पूर्वावलोकन हेतु नगर निगम ऊना में विशेष बैठकें 1, 3 और 4 अक्तूबर को

    ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश में निकट भविष्य में होने वाले शहरी निकायों के चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची की पूर्वावलोकन प्रति(प्रीव्यू कॉपी) तैयार कर दी गई है। यह प्रति नगर निगम ऊना कार्यालय में सभी हितधारकों एवं नागरिकों के अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी।

    नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने नगर निगम वासियों से अपील की है वे 1, 3 और 4 अक्तूबर को आयोजित बैठकों में भाग लेकर अपने-अपने वार्ड अथवा मतदान केंद्र से संबंधित मतदाता सूची का ध्यानपूर्वक निरीक्षण करें। यदि किसी वार्ड में किसी पात्र मतदाता का नाम छूट गया हो अथवा गलत प्रविष्टि दर्ज हो गई हो, तो नागरिक बैठक के दौरान अपने सुझाव दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सभी सुझाव बैठक की कार्यवाही में शामिल किए जाएंगे। साथ ही, उन्होंने प्रतिभागियों से आहवान किया कि बैठक के उपरांत कार्यवाही रजिस्टर पर हस्ताक्षर अवश्य करें।

  • Punjab News: घर से नगदी और सोने-चांदी के गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: घर से नगदी और सोने-चांदी के गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के उपकार नगर इलाके में देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। जहां चोर घर का ताला तोड़कर घर की तिजौरी से नगदी और सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पीड़ित परिवार ने पुलिस को दे दी है। वहीं पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता सनी कपूर ने बताया कि वह रात को अपने पुराने घर में गए हुए थे और ऐसे में उनके दूसरे घर में कोई नहीं था।

    सुबह जब उनकी पत्नी कशिश कपूर घर पहुंचीं तो देखा कि दरवाजे का लॉक टूटा हुआ था। इस दौरान कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था और उसमें रखे सामान में से 50 हजार रुपये नगद, 3 तोले की सोने की चेन, 2 सोने की अंगूठियां, 1 चांदी की चेन, एक जोड़ी पायल और 2 जोड़ी टॉप्स गायब थे। पीड़ित ने बताया कि चोर घर में चप्पल पहनकर आया था और जाते समय बूट डालकर चला गया।

    इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें एक युवक टोपी पहनकर कंधे पर बैग टांगे हुए गली से बाहर जाते हुए साफ नज़र आ रहा है। सूचना मिलते ही कैलाश चौकी पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही चोर को पकड़ लिया जाएगा।

  • Punjabi Singer Rajvir Jawanda को लेकर अस्पताल ने जारी की अपडेट

    Punjabi Singer Rajvir Jawanda को लेकर अस्पताल ने जारी की अपडेट

    मोहालीः पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की स्वास्थ्य स्थिति के संबंध में आज दोपहर 3:30 बजे जारी क्लिनिकल अपडेट सामने आया है। फोर्टिस अस्पताल की ओर से जारी अपडेट के अनुसार राजवीर जवंधा जीवन सहायिता पर हैं। उनकी न्यूरोलॉजिकल स्थिति नाजुक बनी हुई है, मस्तिष्क की गतिविधि कम है और उन्नत डॉक्टरी प्रबंधकों के बावजूद कोई महत्वपूर्ण सुधार नहीं हुआ है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਪੰਜਾਬੀ ਗਾਇਕ ਰਾਜਵੀਰ ਜਵੰਦਾ ਦੀ ਹਾਲਤ ਅਜੇ ਵੀ ਨਾਜ਼ੁਕ, ਐਮਆਰਆਈ ‘ਚ ਦਿਮਾਗ ਤੇ ਰੀੜ੍ਹ ਨੂੰ ਗੰਭੀਰ ਸੱਟਾਂ!

    मस्तिष्क की एमआरआई स्कैन में हाइपॉक्सिक परिवर्तन दिखाई दिए हैं, जो प्राइमरी सेंटर में दिए गए सीपीआर के सैकेंडरी हैं। रीढ़ की हड्डी की एमआरआई से सर्वाइकल और डोर्सल क्षेत्रों में व्यापक नुकसान का खुलासा किया है, जिसके परिणामस्वरूप सभी चारों अंगों में गहरी कमजोरी आई है। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें लंबे समय तक वेंटिलेटर सहायता की आवश्यकता पड़ेगी।

  • महाविद्यालय श्री चिंतपूर्णी में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई अभियान आयोजित

    महाविद्यालय श्री चिंतपूर्णी में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई अभियान आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र ऊना और एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय महाविद्यालय श्री चिंतपूर्णी, भरवाईं परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय प्रांगण में गोष्ठी एवं स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 60 छात्र-छात्राओं सहित प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र एवं मेरा युवा भारत ऊना के जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार ने की, जबकि महाविद्यालय की प्राचार्या रितु जसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर एनएसएस इकाई के प्रभारी डॉ. विनोद भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

    जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार ने विद्यार्थियों को विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग क्विज के बारे में विस्तार से जानकारी दी और 50 से अधिक छात्रों को ऑनलाइन क्विज में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि यह राष्ट्रव्यापी क्विज 15 अक्टूबर 2025 तक मेरा भारत पोर्टल पर आयोजित की जा रही है। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10,000 युवाओं को सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में इस क्विज में भाग लेकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की।

  • Haryana News: श्रद्धालुओं से भरी Mahindra Pickup गाड़ी पलटी, एक की मौत, 30 घायल, देखें वीडियो

    Haryana News: श्रद्धालुओं से भरी Mahindra Pickup गाड़ी पलटी, एक की मौत, 30 घायल, देखें वीडियो

    पंचकूला: माता मनसा देवी मंदिर से दर्शन करके वापिस जा रहे श्रद्धालुओं की महिंदर पिकअप गाड़ी पलट गई है। इस गाड़ी में 35 से ज्यादा श्रद्धालु सवार थे। इनमें से एक श्रद्धालु की मौत हो गई है और करीबन 25 से 30 घायल हो गए हैं। घायल हुए श्रद्धालुओं को सेक्टर-6 के अस्पताल में लाया गया है। इसमें करीबन दर्जन भर घायलों को चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल और चंडीगढ़ के पीजीआई में रेफर किया गया है।

    बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु माता मनसा देवी मंदिर से दर्शन करके जीरकपुर के प्रभात गांव में जा रहे थे। जैसे ही वो पुराने पंचकूला से आगे पहुंचे तो मोड़ काटने के दौरान मोहिंदर पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों की जानकारी देते हुए डॉक्टर मनींदर ने बताया कि एक बिना नाम का व्यक्ति है जिसकी उम्र 40 साल है। अमित (17) और गौरव (11) को चंडीगढ़ पीजीआई में रेफर कर दिया गया है।

    वहीं शाम सुंदर (32),विजय(20), रिशु (12), प्रिंस (18) को चंडीगढ़ के सेक्टर-32 रेफर कर दिया गया है। काजल (20), रेणु देवी (20), कंवर पाल (28), अंकुश (15), निर्दोष कुमार (45), धर्मेंद्र ( 35), नीतिश (18), राम कृष्ण (24), अमन कुमार (9), दर्शन (11), शिवम (22), ऋतिक सिंह (8), रुम सिंह (38), रेखा सिंह (40), उमेश (50), पिंटू (27), अमृत (15) इन सभी का इलाज सेक्टर-6 के अस्पताल में चल रहा है।

    यह सभी जीरकपुर के प्रभात गांव के रहने वाले हैं। सोनू सेठी की एंबुलेंस ने सभी मरीजों को पंचकूला अस्पताल में पहुंचाने में मदद की है।

     

  • Punjab News: 2 बदमाशों का किरयाना की दुकान पर हमला, बंदूक की नोक पर नकदी लूटी, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 बदमाशों का किरयाना की दुकान पर हमला, बंदूक की नोक पर नकदी लूटी, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के अड्डा सकराला में 2 बदमाशों ने दिनदहाड़े एक दुकानदार से बंदूक की नोक पर नकदी लूट ली। घटना के बाद लुटेरे मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुकान मालिक हरमिंदर सिंह पुत्र दीदार सिंह निवासी दशमेश नगर ने बताया कि 2 बदमाश उनके पास ग्राहक बनकर अन्य ग्राहकों की मौजूदगी में आए और सामान लेने लगे। इस दौरान उन्होंने पीड़ित की जेब में पैसे देख लिए। बाद में वह हरमिंदर सिंह से छीना झपटी करने लगे और बंदूक की नोक पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी और जेब से लगभग 72,600 रुपए छीन लिए जो उन्होंने फीड लेने के लिए रखे थे और बुलेट मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। हुसैनपुर के पास उनका पीछा किया गया और उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी गई। इसके बाद दोनों बदमाश मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए। दुकानदार के अनुसार, वह लुटेरों को जानते हैं और वे पास के ही एक गांव के रहने वाले हैं। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है और मौके पर मौजूद ग्राहक भी इसका सबूत है कि उनके साथ लूट हुई है। घटना के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में ले ली है और जल्द आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
  • Punjab News: पूर्व मंत्री कांग्रेस में हो सकते है शामिल

    Punjab News: पूर्व मंत्री कांग्रेस में हो सकते है शामिल

    अमृतसरः पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर अभी से सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। ऐसे में सभी पार्टियां अभी से कमियों को ढूंढकर पार्टी को मजबूत करने लगी है। वहीं आज पूर्व मंत्री अनिल जोशी के कल कांग्रेस का दामन थाम सकते है। बताया जा रहा है कि वह विधानसभा चुनावों से पहले तरनतारन उप चुनावों में कांग्रेस की तरफ से मैदान में उतर सकते है।

    दरअसल, आज अनिल जोशी दिल्ली में कांग्रेस नेता व सासंद राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल से मुलाकात करने पहुंचे। राहुल गांधी के साथ उनकी तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वह उन्हें गुलदस्ता भेंट कर रहे है। गौर हो कि 2024 के चुनाव में जब अकाली दल के ज़्यादातर उम्मीदवार 50-60 हज़ार वोटों तक ही सिमट गए थे।

    उस मुश्किल दौर में भी अनिल जोशी ने अमृतसर लोकसभा से क़रीब 1.7 लाख वोट हासिल किए थे। यही वजह है कि उनका जनाधार निजी तौर पर मज़बूत माना जाता है। इसके अलावा, मीडिया में भी उनकी काफ़ी लोकप्रियता है, जो उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाती है। अनिल जोशी 2007 और 2012 में भाजपा विधायक से बने थे।

     

  • एक बार फिर IMF के सामने गिड़गिड़ाया पाकिस्तान! कर्ज के लिए लगाई गुहार

    एक बार फिर IMF के सामने गिड़गिड़ाया पाकिस्तान! कर्ज के लिए लगाई गुहार

    नई दिल्ली: पाकिस्तान के लोग गरीबी, भुखमरी और आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे में पड़ोसी देश ने एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से नए कर्ज के लिए गुहार लगाई है। आईएमएफ का मिशन पाकिस्तान में दो हफ्ते तक रहेगा और यह देखेगा कि क्या पाकिस्तान अपनी अर्थव्यवस्था को सुधार कर रहा है। यदि मिशन को सुधार दिखेंगे तो ही उनकी ओर से पाकिस्तान को कर्ज दिया जाएगा।

    पाकिस्तान के आर्थिक दल के साथ हुई बैठक

    पाकिस्तान के एक अखबार ने बताया कि आईएमएफ के मिशन ने पाकिस्तान के आर्थिक दल के साथ एक औपचारिक बैठक भी की है। इसमें 7 अरब डालर का कर्ज और 1.1 अरब डॉलर की सुविधा के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई है। यह बैठक उस समय में हुई है जब जून 2025 के अंत तक कार्यक्रम का प्रदर्शन मिश्रित रहा है। आईएमएफ में पाकिस्तान के मिशन ईवा पेत्रोवा के नेतृत्व में दल ने वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब के नेतृत्व वाले पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल से बीते दिन मुलाकात भी की। इस बैठक में स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के गर्वनर, वित्त सचिव और संघीय राजस्व बोर्ड के चेयरमैन के साथ-साथ प्रमुख आर्थिक हित धारकों ने भी हिस्सा लिया। यह मिशन करीबन दो हफ्ते तक पाकिस्तान में रहेगा। इसके अंतर्गत सात अरब अमेरिकी डॉलर की विस्तारित वित्तपोषण सुविधा (EFF) और 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर की लचीली और स्थिर सुविधा के कामकाज की समीक्षा करेगा। रिपोर्ट में यह बताया गया है कि पाकिस्तान सरकार ने आईएमएफ मिशन से यह कह दिया है कि वह बाढ़ में हुए नुकसान को भी ध्यान में रखें। सूत्रों ने कहा कि समीक्षा बाढ़ से पहले के लक्ष्यों पर आधारित है। इसके चलते सरकार जून-2025 के अंत तक प्रदर्शन को लेकर जवाबदेह भी होगी हालांकि बाढ़ से हुए नुकसान को लेकर बाद में छूट देने पर विचार कर सकते हैं। रिपोर्ट में यह कहा गया है कि यदि बैठक सकरात्मक होगी तो अगले महीने पाकिस्तान को करीबन 1 बिलियन डॉलर कर्ज दे दिया जाएगा।

    मई में भी लिया था कर्ज

    गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी साल मई में पाकिस्तान को आईएमएफ ने एक अरब डॉलर का कर्ज दिया था। आईएमएफ ने यह कर्ज देने से पहले पाकिस्तान के सामने कई शर्तें भी रखी थी। इन शर्तों में कार्बन लेवी भी शामिल था। इसके अलावा बिजली के शुल्क में भी समय-समय पर बदलाव और पानी की कीमतों को लेकर कई स्तरों पर सुधार की शर्तें भी इसमें शामिल थी।