Blog

  • नाबालिग कार चालक ने 3 वर्षीय बच्ची पर चढ़ा दी कार, देखें वीडियो

    नाबालिग कार चालक ने 3 वर्षीय बच्ची पर चढ़ा दी कार, देखें वीडियो

    नोबलनगरः अहमदाबाद के नोबलनगर इलाके में दर्दनाक हादसा होने की घटना सामने आई है। जहां जहां खेलते समय 3 साल की बच्ची पर नाबालिग कार चालक ने गाड़ी चढ़ा दी। इस घटना में कार के नीचे आने से बच्ची घायल हो गई। हालांकि बच्ची को घटना में ज्यादा चोट नहीं आई है, लेकिन प्राथमिक उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का कार को गली में मुड़ा रहा था और उसने बच्ची को देखा ही नहीं।

    अचानक गाड़ी सीधी बच्ची के ऊपर चढ़ गई। टक्कर लगते ही बच्ची बुरी तरह घायल हो गई और मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही लड़के को एहसास हुआ कि कार की टक्कर किसी चीज से हो गई है। उसमें तुरंत गाड़ी रोकी और उसे देखने के लिए उतरा। लड़का गाड़ी के पीछे आया, तभी बच्ची खुद से बाहर निकलती दिखाई दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत बच्ची को उठा लिया और देखने लगे कि ज्यादा चोटें तो नहीं आई हैं। लड़के को पकड़कर लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि बच्ची की मां ने भी गुस्से में आकर नाबालिग लड़के को कई थप्पड़ मारे।

    लोगों का कहना है कि कार पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी, जिससे शक और बढ़ गया है कि कार किसी परिचित की थी और बिना लाइसेंस चलाई जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने नाबालिग लड़के को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कार किसकी थी और उसे ड्राइव करने की अनुमति किसने दी थी।

  • सरकार ने Taxpayers को दी बड़ी राहत, बढ़ाई ITR भरने की तारीख

    सरकार ने Taxpayers को दी बड़ी राहत, बढ़ाई ITR भरने की तारीख

    नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारिख में बदलाव हुआ है। यह बदलाव करते हुए सरकार ने टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत दी है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर टैक्सेस की ओर से ऑडिटेड केस और कॉरपोरेट टैक्सपेयर्स के लिए आखिर तारीख 31 अक्टूबर 2025 से बढ़कर 10 दिसंबर 2025 कर दी है। इसका सीधा फायदा अब लाखों कारोबारियों, कंपनियों और टैक्सपेयर्स को होगा। अब वे 10 दिसंबर तक आईटीआर भर सकते हैं। बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के कारण कुछ राज्यों को टैक्सपेयर्स को आईटीआर भरने में दिक्कत हो रही थी। ऐसे में इस बात पर ध्यान देते हुए टैक्स फाइल करने की आखिरी तिथि में बदलाव किया है। इससे सभी टैक्सपेयर्स को फायदा होगा और टैक्स फाइल करने के लिए एक्स्ट्रा समय भी मिलेगा।

    विभाग ने खुद की जानकारी

    इस बात की जानकारी खुद इनकम टैक्स विभाग की ओर से दी गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने इससे जुड़ी एक पोस्ट शेयर की है। विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस की ओर से असेसमेंट ईयर 2025-26 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 10 दिसबंर 2025 तक करने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की तारिख भी 10 नवंबर 2025 तक बढ़ा दी गई है। विभाग ने इस फैसले से टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत मिलेगी।

    हाईकोर्ट ने दिए थे आदेश

    बता दें कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से निर्देश दिए गए थे कि विभाग इनकम टैक्स रिटर्न की आखिरी तारीख में बदलाव करे और इसको आगे बढ़ा दे। दोनों हाईकोर्ट्स ने यह निर्देश दिए थे कि टैक्स ऑडिट केसों की डेडलाइन को 30 नवंबर 2025 तक बढ़ा दिया जाए। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने 5 याचिकाओं की एक साथ सुनवाई करते हुए सरकार को यह निर्देश दिए थे। इसके साथ ही गुजरात हाईकोर्ट ने भी सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टस टैक्सेस को इनकम टैक्स फाइल करने की तारीख आगे बढ़ाने को लेकर निर्देशित किया गया था।
  • Punjab News: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पूर्व प्रधान परमजीत सरना के खिलाफ दी शिकायत, देखें वीडियो

    Punjab News: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पूर्व प्रधान परमजीत सरना के खिलाफ दी शिकायत, देखें वीडियो

    अमृतसरः दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की मेंबर बीबी रंजीत कौर ने अकाल तख्त साहिब के पास पूर्व प्रधान परमजीत सिंह सरना के खिलाफ एक शिकायत पत्र सौंपा। उन्होंने मीडिया से बात करते बताया कि उन्होंने पहले भी 23 जून को जत्थेदार साहिब को इस मामले संबंधी एक ईमेल भेजी थी, और अब वह हार्ड कॉपी के रूप में रिमाइंडर देने आई हैं।

    उन्होंने आरोप लगाया कि परमजीत सिंह सरना ने बंगला साहिब गुरुद्वारे में स्वयं स्वीकार किया था कि उन्होंने कुछ सदस्यों को वोट दिलाने के लिए पैसे दिए, जो गुरुघर की मर्यादा और सेवा के सिद्धांतों का उल्लंघन है। रंजीत कौर ने कहा कि गुरुघर की अध्यक्षता सेवा का स्थान है, कोई बाजार नहीं जहां पैसे से मतदान खरीदा जाए।

    उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी एक्ट के अनुसार, कोई सदस्य अपने पारिवारिक सदस्यों को काम या व्यवसाय नहीं दे सकता, पर सरना ने इस नियम को तोड़ा और अपनी पारिवारिक कंपनी को ठेके दिए। इसके खिलाफ 38 सदस्यों ने मिलकर उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की है। बीबी रंजीत कौर ने अंत में अनुरोध किया कि अकाल तख्त साहिब इस मामले पर सख्त कार्रवाई करे, ताकि गुरुघर की मर्यादा और सत्य की परंपरा बनी रहे और भविष्य में कोई भी ऐसा व्यक्ति पंथ का प्रतिनिधित्व न कर सके।

  • Punjab News: सड़कों पर लड़कियां बन घूम रहे लड़के, रात 10 बजे के बाद एक्टिव हो रहा ग्रुप, देखें वीडियो

    Punjab News: सड़कों पर लड़कियां बन घूम रहे लड़के, रात 10 बजे के बाद एक्टिव हो रहा ग्रुप, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः हनी ट्रैप का नया खेल सामने आया है। एक महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दावा किया है कि कई लड़के खुद लड़कियां बनकर लोगों को झांसे में ले रहे हैं और फिर उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं। अब मार्केट में आने से लोग परहेज करने लगे हैं। लोगों के मुताबिक ये ग्रुप रात पौने 10 बजे के बाद एक्टिव होता है। मई में ऐसा ही एक युवक पकड़ा गया था, जो लोगों का ठगता था। सबसे ज्यादा मामले उन सड़कों पर आ रहे हैं, जहां पर पुलिस की आवाजाही कम होती है या सड़क सुनसान रहती हैं। मोहाली फर्नीचर मार्केट से मोहाली जाने वाली सड़क, फेज-1 में गायत्री शक्ति पीठ से फेज-6 बस स्टैंड, खरड़ से लेकर जीरकपुर तक जाने वाले एयरपोर्ट के कुछ एरिया, चंडीगढ़ के सेक्टर-48 से फेज-10 जाने वाली रोड, जीरकपुर के कुछ एरिया और खरड़ बस स्टैंड के पास ये ग्रुप एक्टिव है। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
    ਮੋਹਾਲੀ – ਕੁੜੀਆਂ ਦੇ ਭੇਸ ਵਿੱਚ ਮੁੰਡਿਆਂ ਦਾ ਗਿਰੋਹ ਬਲੈਕਮੇਲਿੰਗ ਕਰਦਾ ਬੇਨਕਾਬ!
    मोहाली के फेज-3बी 2 और IV अस्पताल के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मार्केट में गई एक महिला ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। जिसमें वह कहती है कि अब मोहाली की मार्केट में आना भी मुश्किल हो गया है। यहां पर लड़के लड़कियां बनकर घूम रहे हैं। मोहाली की मार्केट में कोई फैमिली एंट्री नहीं कर सकती है। ऐसे वीडियो पहले भी बहुत सामने आए हैं, लेकिन मोहाली पुलिस ऐसे लोगों पर रोक लगाने में फेल है। मोहाली में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। मोहाली के फेस-4 में रहने वाले अतुल सोनी ने कहा कि मैं इंडस्ट्रियल एरिया में काम करता हूं। 3 दिन पहले मैं जब I‌V अस्पताल से फेस 5 की तरफ आ रहा था तो लड़के बने लड़कियों ने मेरी बाइक रोकने की कोशिश की। मैंने बाइक नहीं रोकी तो उन्होंने गलत इशारे करना शुरू कर दिए। आम तौर पर यह लड़के ग्रुप में रहते हैं। रात पौने 10 बजे के बाद यह एक्टिव होते हैं। लड़कियों की ड्रेस में तैयार होकर आते हैं। रोड के किनारे खड़े होते हैं। जैसे ही गाड़ी वाला आता है तो लिफ्ट का इशारा करते हैं। जैसे ही व्यक्ति गाड़ी रोकता है तो उसकी गाड़ी में सवार हो जाते हैं। उसके बाद यह तंग करते हैं। फिर पैसे मांगने लगते हैं। पैसे न देने पर उनसे उलझने लगते हैं।
  • Jalandhar News: Gun Point पर Vijay Jewellers से लूट की CCTV आई सामने

    Jalandhar News: Gun Point पर Vijay Jewellers से लूट की CCTV आई सामने

    जालंधर, ENS: भार्गव कैंप थाने के अधीन आते इलाके में विजय ज्वैलर की दुकान पर लूट की घटना सामने आई है। जहां गन प्वाइंट पर विजय सुनियारे की दुकान से 3 लुटेरे लाखों रुपए की नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी और थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

    सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि 3 लुटेरे पिस्तौल और हथियार लेकर दुकान में घुस जाते है। जिसके बाद दुकान मालिक का बेटा दीपक घबरा जाता है और चिल्लाने लग जाता है। इस दौरान दुकान मालिक के बेटे ने शोर भी मचाया। जिसके बाद एक लुटेरे ने तेजधार हथियार से दुकान के काउंटर का शीशा तोड़ दिया। वहीं अन्य दोनों साथी दुकान से गहने चुराने लग गए।

    काउंटर का शीशा तोड़ने के बाद वहां से गहने निकालने के बाद लुटेरे पिस्तौल दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। लुटेरे दुकान मालिक को तिजौरी से नगदी निकालने के लिए कहने लगे। जिसके बाद तिजौरी से नगदी लेने के बाद लुटेरे अन्य सोने के गहने चुराने लग गए। लगातार 2 मिनट तक लुटेरे दुकान से गहने और नगदी लूटते रहे। घटना को अंजाम देने के बाद जब लुटेरे फरार हुए तो दुकान मालिक के बेटे ने बाहर निकलकर फिर से शोर मचाना शुरू किया। लेकिन लुटेरे घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके थे।

    पीड़ित ने बताया कि लुटेरे 2 लाख से अधिक नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों में रोष है कि दिन दहाड़े भरे बाजार में 5 व्यक्ति पिस्तौल के बल पर नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। इस दौरान लुटेरों द्वारा दुकान के शीशे भी तोड़े गए। सुनियारा भाईचारे का आरोप हैकि इलाके के हालात यह हो गए है कि कोई भी दुकानदार इस समय सेफ नहीं है। आरोप है कि लुटेरों द्वारा रेकी करके घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं अन्य सुनियारे ने कहा कि 5 व्यक्ति दुकान पर आए थे। इस दौरान 3 लुटेरे दुकान में घुस गए। जहां वह पिस्तौल के बल पर दुकान में घुसे और जान से मारने की धमकी दी।

    इस दौरान 3 लुटेरों के हाथों में पिस्तौल पकड़ी हुई थी। जिसके बाद वह लाखों की नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। पीड़ित के साथ लुटेरों की हाथापाई भी हुई, लेकिन लुटेरे घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। अन्य दुकानदार ने कहा कि अन्य दुकानदारों द्वारा लुटेरों को काबू करने की कोशिश की गई, लेकिन लुटेरे घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। सुनियारा बाजार के व्यापारियों ने धमकी दी है अगर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह जल्द दुकानें बंद करके धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।

  • Punjab News: इस इलाके में बिक रही Expire Beer, दुकानदार बोले- भरा पड़ा है स्टाक, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में बिक रही Expire Beer, दुकानदार बोले- भरा पड़ा है स्टाक, देखें वीडियो

    मोगाः शहर के चेम्बर रोड और गांधी रोड से एक बड़ी शिकायत मिल रही है कि वहां स्थानीय ठेके पर एक्सपायरी डेट वाली बीयर खुलेआम बिक रही है। मोगा के चेम्बर रोड के मुख्य बाजार में (Kingfisher’ की बोतल पर एक्सपायरी तारीख भी छपी है।) फिर भी ठेके के कारिंदे धड़ल्ले से बीयर को बेचते हुए नजर आ रहे हैं।

    वहीं इस बात के प्रूफ के लिए एक व्यक्ति ने बीयर लेने की वीडियो भी बनाई जिसमें वह पहले ठेके पर जाता है और फिर बियर की बोतल खरीदता है जो एक्सपायरी डेट की होती हैं। ठेके के कारिंदों ने एक्सपायरी डेट को मिटाने की भी कोशिश की है जो कई बोतलों पर साफ दिख रही है।

    दुकानदारों से जब इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि “हमारे पास बहुत सारा स्टॉक पड़ा है, तो इसे बेचेंगे ही, आपको लेनी है तो लो। वीडियो बनाने वाले ने बताया कि चैंबर रोड़ ओर गांधी रोड़ पर एक्सपायरी डेट पार कर चुकी बियर सरेआम बिक रही है। यहां तक कि उस एक्सपायरी बियर पर उसकी कीमत 122 रूपये छपी हुई है, परंतु ग्राहक से उसकी कीमत डबल करके 240 रुपए ली जा रही है।

    उसने एक्साइज विभाग पर आरोप लगाए कि कहीं ठेकेदार-एक्साइज अधिकारियों के बीच मिलीभगत तो नहीं है? अगर इस बियर को पीने से किसी की सेहत बिगड़ जाती है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी है। उसने प्रशासन से मांग की कि इन ठेके वाले कारिंदों पर कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों की सेहत से कोई खिलवाड़ न हो सके।

  • चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिले Donald Trump, 10% टैरिफ कम करने का किया ऐलान

    चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिले Donald Trump, 10% टैरिफ कम करने का किया ऐलान

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग करीबन 6 सालों के बाद मिले हैं। दोनों गुरुवार को दक्षिण कोरिया के शहर बुसान में मिले हैं। इस मीटिंग के बाद एक जरुरी खबर सामने आई है। ट्रंप ने चीन से टैरिफ कम कर दिया है। उन्होंने बताया कि चीन के साथ कई मसलों पर बात हुई है। अब जल्द ही ट्रेड डील को लेकर भी अपडेट मिलेगी। अमेरिका ने चीन से 10 प्रतिशत टैरिफ कम कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जैसा कि आप जानते हैं कि मैंने चीन पर फेंटानिल की वजह से 20 प्रतिशत टैरिफ लगाया था लेकिन उनकी बातें सुनने के बाद मैंने इसे 10 प्रतिशत घटा दिया है और यह तुंरत प्रभावी होगा।

    जल्द चीन दौरे पर जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप

    ट्रंप ने बताया कि कई जरुरी फैसले लिए हैं। उन्होंने चीन पर लगाए गए टैरिफ को 57% से घटाकर 47% करने की घोषणा की है। उन्होंने यह भी बताया है कि वह अप्रैल में चीन का दौरा करेंगे और जल्द ही एक ट्रेड डील पर हस्ताक्षर भी करेंगे। शी जिनपिंग उसके बाद अमेरिका में आएंगे।

    अमेरिका से सोयाबीन खरीदेगा चीन

    ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात के बीच अमेरिका और चीन के बीच चल रही है तकरार खत्म होने वाली है। ट्रंप ने मीटिंग के बाद यह बताया है कि चीन जल्द ही अमेरिका से सोयाबीन की खरीद शुरु करेगा। ट्रंप के टैरिफ बढ़ाने के बाद चीन ने अमेरिकी सोयाबीन खरीदना बंद कर दिया था। इससे उसके किसानों को घाटा हो रहा था हालांकि अब दोनों देशों के मतभेद लगभग खत्म होने वाला है। बता दें कि चीन द्वारा रेयर अर्थ मिनरल्स पर प्रतिबंध बढ़ाने के बाद दोनों देशों के बीच रिश्ते खराब हो गए थे। चीन के इस कदम पर डोनाल्ड ट्रंप ने पलटवार करते हुए 100% टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया था हालांकि अब दोनों के बीच इस सारे मुद्दों को लेकर सहमति बन गई है।
  • Jalandhar News: Gun Point पर सुनियारे की दुकान से लाखों की लूट, देखें Live

    Jalandhar News: Gun Point पर सुनियारे की दुकान से लाखों की लूट, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर में आए दिन लूटपाट की घटने थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला भार्गव कैंप थाने के अधीन आते इलाके से सामने आया है, जहां गन प्वाइंट पर विजय सुनियारा नामक दुकान से लाखों की लूट करके लुटेरे फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि लुटेरे 2 लाख नगद और गहने लेकर फरार हो गए। घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

    वहीं घटना की सूचना पीड़ित दुकानदार द्वारा पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। पीड़ित के अनुसार 3 व्यक्तियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।

    लोगों में रोष है कि दिन दहाड़े भरे बाजार में 5 व्यक्ति पिस्तौल के बल पर नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। इस दौरान लुटेरों द्वारा दुकान के शीशे भी तोड़े गए। सुनियारा भाईचारे का आरोप है कि इलाके के हालात यह हो गए है कि कोई भी दुकानदार इस समय सेफ नहीं है। आरोप है कि लुटेरों द्वारा रेकी करके घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं अन्य सुनियारे ने कहा कि 5 व्यक्ति दुकान पर आए थे। इस दौरान 3 लुटेरे दुकान में घुस गए। जहां वह पिस्तौल के बल पर दुकान में घुसे और जान से मारने की धमकी दी।

    इस दौरान 3 लुटेरों के हाथों में पिस्तौल पकड़ी हुई थी। जिसके बाद वह लाखों की नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। पीड़ित के साथ लुटेरों की हाथापाई भी हुई, लेकिन लुटेरे घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। अन्य दुकानदार ने कहा कि अन्य दुकानदारों द्वारा लुटेरों को काबू करने की कोशिश की गई, लेकिन लुटेरे घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। सुनियारा बाजार के व्यापारियों ने धमकी दी है अगर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह जल्द दुकानें बंद करके धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।

  • Cyber ठगों का नया जाल, Wedding Card का लिंक भेज 150 से ज्यादा महिलाओं के WhatsApp किए Hack

    Cyber ठगों का नया जाल, Wedding Card का लिंक भेज 150 से ज्यादा महिलाओं के WhatsApp किए Hack

    भीड़वालाः साइबर ठगों ने ठगी का एक नया तरीक अपनाया। ठगों ने एक महिला मंडल के ग्रुप में वेडिंग कार्ड भेज 150 से ज्यादा महिलाओं का व्हाट्सएप हैक कर लिया। इतना ही नहीं साइबर ठगों ने बुजुर्गों को ऐसे लिंक भेजे जिसमें फोन के कॉलिंग फंक्शन के सिवाय कोई भी सिस्टम काम ही काम नहीं कर रहा था। ग्रुप में आए मैसेज को लेकर महिलाओं ने एक दूसरे को मैसेज और फोन कर इस फाइल को डाउनलोड नहीं करने को कहा। साथ ही बैंक में जाकर अपने अकाउंट को भी फ्रीज करवाया, ताकि साइबर ठग उनके रुपयों को न निकल सकें।

    साइबर एक्सपर्ट बताते हैं कि शादी का सीजन शुरू होने से पहले साइबर ठग कार्ड भेज कर फोन में APK फाइल इनस्टॉल करवा रहे हैं। एक्सपर्ट ने बताते हैं कि ऐसे मामलों में 90% चूक (यूजर्स) की ही होती है। हम जाने-अनजाने में ऐसे हैकर्स को अपना फोन कंट्रोल में लेने दे देते हैं। भीलवाड़ा में रहने वाली हाउसवाइफ ललिता खमेसरा ने बताया कि दिवाली से पहले उनके मोबाइल पर उनकी फ्रेंड के नंबर से शादी का इनविटेशन कार्ड का लिंक आया था। लिंक को क्लिक किया तो ये ओपन नहीं हुआ, इसके बाद वो सो गई। उसी रात करीब 3 बजे के आसपास उनके मोबाइल पर एक वॉट्सऐप कॉल आया। वे नींद में थीं तो ध्यान नहीं दिया। सुबह उठी तो उनके मोबाइल से उनका वॉट्सऐप अनइनस्टॉल हो चुका था। ललिता ने बताया कि सुबह जब उन्होंने अपनी बेटी से इस बारे में बात की तो उसने तुरंत उनका फोन पे अकाउंट चेक किया। उनके फोन पे को भी हैक कर लिया गया था। उसके पिन भी चेंज कर दिए थे लेकिन एसबीआई बैंक सिक्योरिटी के चलते उसमे से रुपए नहीं ट्रांसफर हो पाए। उस समय उनके अकाउंट में डेढ़ लाख रुपए थे। उन्होंने तुरंत बैंक जाकर सारा कैश निकलवाया।

    ललिता खमेसरा ने बताया कि कुछ देर बाद में उनकी दूसरी फ्रेंड के फोन आए जिन्होंने उन्हें बताया कि उनके मोबाइल नंबर से ग्रुप में वॉट्सऐप पर लिंक आ रहा है। जिसमें शादी का इनविटेशन है। उन्होंने सभी को बताया की ऐसा कोई लिंक उन्होंने नहीं भेजा है ओर किसी भी ऐप पर क्लिक करने के लिए भी मना किया। इसके बाद उन्होंने पूरे फोन को फॉर्मेट किया तब जा कर APK लिंक फोन से रिमूव हुआ।

    महिला मंडल ग्रुप की मेंबर रीना जैन ने बताया कि सुबह-सुबह अपने किचन में काम कर रही थी, इसी दौरान हमारे फ्रेंड्स के वॉट्सऐप ग्रुप में शादी का इनविटेशन लिंक आया। मुझे लगा ललिता जी ने किसी की किसी शादी का कार्ड भेजा है। मैं उस लिंक पर क्लिक करने वाली थी कि इसी बीच हमारे ग्रुप में मैसेज आ गया कि यह लिंक फर्जी है और इनके परिवार में कोई शादी नहीं है। ऐसे में सब को सूचना मिली और किसी ने भी उस लिंक पर क्लिक नहीं किया। ग्रुप की जिन-जिन मेंबर्स ने क्लिक किया उन्होंने अपना फोन रिसेट कर अपने अकाउंट को बचाया।

    साइबर एक्सपर्ट ने बताया कि 90% मामलों में हमारी चूक की वजह से साइबर अटैक होते हैं। कोई 10 परसेंट ही ऐसे मामले हैं जिसमें जबरन किसी यूजर के साथ साइबर ठगी की गई हो। अगर कभी गलती से भी ऐसा हो जाए तो सबसे पहले अपने फोन को बैंक से अनलिंक करें और इसके बाद साइबर थाने और बैंक में जाकर पूरा मामला बताएं।

    कैसे पहचानें मोबाइल हैक हो चुका है?
    आपके मोबाइल में कहीं ऐसा ऐप इंस्टॉल तो नहीं हो रखा। यह पता लगाने के लिए मोबाइल की सेटिंग में जाकर .apk, .exc, .pif, .shs, .vbs लिखकर सर्च करें। अगर आपके मोबाइल इस तरह के ऐप इंस्टॉल होंगे तो सर्च करने पर इनकी फाइल सामने आ जाएगी। उसे अनइंस्टॉल कर दें। आपके पास कोई भी अनजान लिंक आए तो उस पर न क्लिक करें और न शेयर करें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करना चाहिए या फिर वेबसाइट http://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करवानी चाहिए।

  • Jalandhar News: अली मोहल्ला में तस्कर के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, देखें वीडियो

    Jalandhar News: अली मोहल्ला में तस्कर के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नशा तस्करों के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज नगर निगम और पुलिस द्वारा अली मोहल्ला में तस्कर के खिलाफ एक्शन लिया गया। इस दौरान अली मोहल्ला में एडीसीपी आकृषि जैन सहित भारी संख्या में पुलिस तैनात है। दरअसल, कपूरथला जेल में बंद अमरजीत के घर पर प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है।

    पुलिस का कहना हैकि अमरजीत इस समय कपूरथला जेल में बंद है और उसके खिलाफ 10 मामले दर्ज है। नगर निगम की टीम द्वारा अमरजीत के घर पर अवैध उसारी को लेकर कई बार नोटिस दिए गए थे, लेकिन नोटिस का जवाब ना दिए जाने के बाद नगर निगम टीम आज पुलिस की मदद से अमरजीत के घर कार्रवाई करने पहुंची है।

    पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम और पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। कार्रवाई के तहत अमरजीत सिंह पुत्र बनारसी दास, निवासी मकान नंबर WD-204, अली मोहल्ला, थाना डिवीजन नंबर-4, जालंधर की अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।अमरजीत सिंह एक बदनाम नशा तस्कर है जिसके खिलाफ कुल 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से 10 मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत हैं।

    पुलिस कमिश्नर ने कहा कि नशा तस्करी और उससे जुड़ी किसी भी गैर-कानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशा तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत दें। इसके लिए सरकार द्वारा जारी व्हाट्सऐप नंबर 9779-100-200 पर सूचना भेजी जा सकती है। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।