ਮੋਹਾਲੀ – ਕੁੜੀਆਂ ਦੇ ਭੇਸ ਵਿੱਚ ਮੁੰਡਿਆਂ ਦਾ ਗਿਰੋਹ ਬਲੈਕਮੇਲਿੰਗ ਕਰਦਾ ਬੇਨਕਾਬ!
मोहाली के फेज-3बी 2 और IV अस्पताल के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मार्केट में गई एक महिला ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। जिसमें वह कहती है कि अब मोहाली की मार्केट में आना भी मुश्किल हो गया है। यहां पर लड़के लड़कियां बनकर घूम रहे हैं। मोहाली की मार्केट में कोई फैमिली एंट्री नहीं कर सकती है। ऐसे वीडियो पहले भी बहुत सामने आए हैं, लेकिन मोहाली पुलिस ऐसे लोगों पर रोक लगाने में फेल है। मोहाली में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। मोहाली के फेस-4 में रहने वाले अतुल सोनी ने कहा कि मैं इंडस्ट्रियल एरिया में काम करता हूं। 3 दिन पहले मैं जब IV अस्पताल से फेस 5 की तरफ आ रहा था तो लड़के बने लड़कियों ने मेरी बाइक रोकने की कोशिश की। मैंने बाइक नहीं रोकी तो उन्होंने गलत इशारे करना शुरू कर दिए। आम तौर पर यह लड़के ग्रुप में रहते हैं। रात पौने 10 बजे के बाद यह एक्टिव होते हैं। लड़कियों की ड्रेस में तैयार होकर आते हैं। रोड के किनारे खड़े होते हैं। जैसे ही गाड़ी वाला आता है तो लिफ्ट का इशारा करते हैं। जैसे ही व्यक्ति गाड़ी रोकता है तो उसकी गाड़ी में सवार हो जाते हैं। उसके बाद यह तंग करते हैं। फिर पैसे मांगने लगते हैं। पैसे न देने पर उनसे उलझने लगते हैं।रात 10 बजे के बाद सड़कों पर एक्टिव होता गिरोह — लड़कियों के भेष में घूम रहे लड़के pic.twitter.com/XpWZgd76re
— Encounter India (@Encounter_India) October 30, 2025

Leave a Reply