Blog

  • Punjab News: बदलेगा मौसम का मिजाज, आज और कल बारिश के आसार

    Punjab News: बदलेगा मौसम का मिजाज, आज और कल बारिश के आसार

    मोहालीः पंजाब में एक बार फिर से मौसम बदलने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार आज और 1 फरवरी को हल्की बारिश और 3 से 5 फरवरी तक कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगले 48 घंटों तक तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन उसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। वहीं, पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक बना हुआ है।

    जनवरी 2025 में 56 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। जबकि पिछला साल भी पंजाब के लिए सूखा रहा था। 2024 के मानसून सीजन में पंजाब में 314.6 मिमी बारिश हुई, जो औसत 439.8 मिमी से 28 फीसदी कम थी। वहीं, जनवरी 2025 की बात करें तो पंजाब में औसतन 19.1 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस महीने अभी तक केवल 8.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

    जनवरी के महीने में पंजाब में 4 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए, लेकिन ज्यादातर समय राज्य सूखे की चपेट में रहा। लेकिन आने वाले दिनों में कुछ राहत मिलने के आसार हैं। 29 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके कारण पंजाब के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक बना हुआ है।

     

  • आज का राशिफल, 31 जनवरी 2025

    आज का राशिफल, 31 जनवरी 2025

    आज माघ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज दोपहर 2 बजे तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 33 मिनट तक वरियान योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर भोर 4 बजकर 15 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा।

    मेष राशि:आज आपके दांपत्य जीवन में खुशियों का आगाज होगा। अगर नया कम शुरू करना चाहते हैं तो आपको सफलता जरुर मिलेगी। प्रतियोगी क्षेत्र में आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। छात्रों को अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए। जमीन जायदाद से जुड़े काम को आज पूरा कर लेंगे। इससे आपको हार्दिक ख़ुशी होगी। स्वास्थ्य के नजरिये से आपका दिन अच्छा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी सामाजिक समारोह में भाग लेने का मौका मिलेगा।

    वृष राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पिछले दिनों स्वास्थ से परेशान लोगों को आज काफी राहत होगी। आज ऑफिस में आपके प्रमोशन होने की खुशखबरी मिलेगी। आज घरवालों के साथ ख़ुशी का वातावरण रहेगा। आज किसी बात पर अधिक गौर न करें अन्यथा आपको उलझन होंगी। आज आपका स्वास्थ फिट रहेगा। काम में आपका मन लगेगा। पहले से चल रही लोन की E.M.I आज पूरा हो जाएगी। सिविल इंजिनियर आज किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे।

    मिथुन राशि:आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। आज परिवार के लोग आपकी सराहना करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द्र की बढ़ोतरी होगी। राजकीय क्षेत्र में लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना कर रखें। लोग आपका समर्थन करेंगे। लवमेट की पहले से चली आ रही अनबन आज ख़त्म होगी। एक दूसरे को और बेहतर समझेंगे। आज आय वृद्धि के कई स्रोत मिलेंगे। आज आपका स्वास्थ चुस्त-दुरुस्त बना रहेगा।

    कर्क राशि:आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज बड़ों की राय मानना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत जल्द रंग लाएगी। इस राशि के इलेक्ट्रीशियन के कारोबारियों को व्यापार में अधिक लाभ मिलेगा। आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान सम्मान बढेगा। लोग आपके सज्जन स्वभाव की तारीफ करेंगे। संतान पक्ष से आपको बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

    सिंह राशि:आज आपका दिन अच्छा गुजरने वाला है। इस राशि के एम.टेक के छात्र किसी टॉपिक में उलझ सकते हैं। बेहतर रहेगा आप किसी से राय ले लें। आज आपके मन में शुभ विचारों का उदय होगा। आपको कुछ नया करने की उत्सुकता बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति बढ़ोतरी होगी। आज मनचाही वस्तु आप ले सकते हैं। आज आपको पेट सम्बंधित समस्या से छुटकारा मिलेगा। आज बाहर का खाना अवॉयड करें। ऑफिस में अपनी छवि और बेहतर करने का प्रयास करेंगे।

    कन्या राशि:आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज अनावश्यक किसी से वहस करने से बचें। आज दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज कार्य क्षेत्र में कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। उनसे महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। दांपत्य जीवन का रिश्ता पहले से मजबूत बनेगा। जीवनसाथी से मन की बात शेयर कर सकते हैं। परिवार से दूर रहकर जॉब कर रहे लोगों को घरवालों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा। छात्रों के लिए सफलता के योग बन रहे है।

    तुला राशि:आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज पारिवारिक सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनायेंगे। अपनी जरुरत का सामान रखना न भूलें। आपके निर्णय में परिवार का भरपूर सपोर्ट मिलेगा। स्वास्थ के नजरिये से दिन उर्जा से भरा रहेगा। आज घर की जरुरी का सामान लेने मार्केट जा सकते हैं। वहां किसी दोस्त से मुलाकात होगी।

    वृश्चिक राशि:आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में आपकी मेहनत सफलता दिलाएगी। व्यापार की शिथिलता से आपको राहत मिलेगी। आज आपकी सेल्स में बढ़ोतरी होगी। दोस्तों के साथ आज पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आपके स्वाभाव में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। अगर आप वाहन लेना चाहते है तो दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आपके सभी प्रयत्न सफल होंगे। आज आपका स्वास्थ बेहतर रहेगा।

    धनु राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में रूचि लेने वाले लोगों को सम्मानित किया जायेगा। स्वास्थ सम्बंधित समस्या से राहत मिलेगी। जीवनसाथी को किसी मामूली बात पर डांटने की बजाय विनम्रता से समझाएं जिससे अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी। पारिवारिक सुख समृद्धि बढेगा। स्वजनों से लगाव बना रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत बनेगा। घर बनवा रहे लोगों का काम तेजी से आगे बढेगा। नयी नयी चीजों की ओर आपका ध्यान आकर्षित होगा।

    मकर राशि:आज आपका दिन सकारात्मक उर्जा से भरा रहेगा। आज मनपसंद वाहन लेने की ओर आपका ध्यान आकर्षित होगा। बेटी का किसी मनचाहे फील्ड में सिलेक्शन होने के योग बन रहे हैं। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आज जल्दबाजी के चक्कर में काम गलत हो सकता है। ध्यान से काम करने की अवश्यकता है। आपकी जीवनशैली में पहले से अनुकूल परिवर्तन आयेगा। मैकेनिकल इंजीनियर्स पुराना टारगेट पूरा करके नए टारगेट की जिम्मेदारी पा सकते हैं।

    कुंभ राशि:आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज ऑयली खान पान से परहेज करें। राजनीति में आज आपके कार्यभार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। दांपत्य जीवन की अनबन आज समाप्त होगी। आज बड़ों की बात ध्यान से सुनें बात को बीच में न रोकें। इस राशि के लवमेट आज शॉपिंग पर जायेंगे। दिन मनोरंजन से भरपूर रहेगा। आपके व्यापार में पहले से बेहतर स्थिति बनेगी। ग्राहकों के प्रति अपने व्यव्हार को मधुर बनाना चाहिए।

    मीन राशि:आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज सबके प्रति स्नेहपूर्वक रहे, जिससे लोगों आपकी तारीफ करें। आज समझदारी से बातों को समझेंगे। आज आपके लिए आय के नए मार्ग प्रदर्शित होंगे। विद्यार्थियों की आज लेखन कार्य में रूचि बढ़ेगी। आप किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। हार्डवेयर के कारोबारियों का काम अच्छा चलेगा। आज कुछ जानकार लोगों से आपकी जान पहचान बढ़ेगी। दांपत्य जीवन की अनबन समाप्त होगी। टेक्निकल काम से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा।

  • 1 फरवरी से ब्‍लॉक होंगी ये UPI Transactions

    1 फरवरी से ब्‍लॉक होंगी ये UPI Transactions

    Tech: UPI से पेमेंट करना आजकल बिल्‍कुल आम बात हो गई है। ई-रिक्‍शा से लेकर मेट्रो ट्रेन और सब्‍जी की दुकान से लेकर करियाना स्टोर तक हर तरफ पेमेंट के लिए UPI का इस्‍तेमाल होता है। इसी बीच यूपीआई पेमेंट को लेकर एक खबर सामनेस आई है, जो आपको कुछ पेमेंट करने से रोक सकती है। अगर आप भी यूपीआई से पेमेंट करते हैं तो आपको यह जानना जरूरी है कि एनपीसीआई ने 1 फरवरी से कुछ ट्रांजेक्‍शन को ब्‍लॉक करने का ऐलान किया है।

    NPCI का यह निर्देश 1 फरवरी, 2025 से बदलने वाला है। एनपीसीआई ने यूपीआई ऑपरेटरों को यह बात स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें UPI ट्रांजेक्शन आईडी के लिए अल्फान्यूमेरिक कैरेक्टर का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए, नहीं तो सेंट्रल सिस्टम उस ऐप से किसी भी यूपीआई ट्रांजेक्शन की अनुमति नहीं देगा। इस इंस्‍ट्रक्‍शन का पालन करने की जिम्मेदारी पेमेंट ऐप पर है।

    भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम ने इसके बारे में सर्कुलर जारी करते हुए जानकारी दी कि 1 फरवरी से स्‍पेशल कैरेक्टर्स से बनी ID वाले ट्रांजेक्‍शन एक्‍सेप्‍ट नहीं किए जाएंगे। यूजर्स केवल अल्फान्यूमेरिक कैरेक्टर्स के जरिए बनी ID से ही ट्रांजेक्‍शन एक्‍सेप्‍ट किए जाएंगे। जो लोग इसका पालन नहीं करेंगे, ऐसे लोगों की ID ब्लॉक कर दी जाएगी।

    नेशनल पेमेंट्स इंटरफेस ऑफ इंडिया ने पहले ही लोगों को यूपीआई आईडी के लिए स्पेशल कैरेक्टर्स की जगह अल्फान्यूमेरिक कैरेक्‍टर्स का इस्तेमाल करने की सलाह दी थी। जिसके बाद कई लोगों ने इसका इस्‍तेमाल करना शुरू कर दिया, लेकिन अभी भी कुछ यूजर्स इसका पालन नहीं कर रहे हैं। अब एनपीसीआई इसका पालन करवाने के लिए सख्ती अपनाने जा रहा है।

    NPCI ने यह फैसला ऐसे समय लिया है जब खुदरा पेमेंट ऑपरेटर्स लेनदेन के लिए यूपीआई के विकल्प के इस्तेमाल को बढ़ाने का लक्ष्य बना चुके हैं। भारत में साल 2016 में हुई नोटबंदी के बाद से ही डिजिटल लेनदेन तेजी से उभरा है। इसके अलावा, विदेशों में भी यूपीआई ट्रांजेक्‍शन हो रहे हैं। श्रीलंका, भूटान, यूएई, मारिशस और फ्रांस में यूपीआई ट्रांजेक्‍शन हो रहे हैं।

    केंद्रीय प्रणाली ऐसे सभी ट्रांजेक्‍शन को एक्‍सेप्‍ट नहीं करने को कहा है, जिसके यूपीआई आईडी में स्पेशल कैरेक्‍टर्स जुड़े हों। इसके अलावा, एनपीसीआई ने सभी बैंकों को इसका सख्‍ती से अनुपालन करने की भी सलाह दी है।

  • LOC के पुंछ सेक्टर में आतंकियों की घुसपैठ, सुरक्षाबलों से मुठभेड़ जारी

    LOC के पुंछ सेक्टर में आतंकियों की घुसपैठ, सुरक्षाबलों से मुठभेड़ जारी

    नई दिल्ली: जम्मू संभाग के पुंछ क्षेत्र में गुरुवार को Loc के पास घुसपैठ होने की खबर है। इस घटना मे सुरक्षाबलो ने आतंकियों की कोशिश को नाकाम करते हुए घुसपैठियों को मार गिराया। बताया जा रहा है कि सतर्क सैनिकों ने पुंछ जिले के खड़ी करमारा इलाके में नियंत्रण रेखा पर ऑपरेशन के दौरान दो घुसपैठियों को मार गिराया। सुरक्षा बलो द्वारा इलाके में सर्च अभियान जारी है।

    उल्लेखनीय है कि मंगलवार को ऐसी पुंछ सेक्टर मे एक दर्दनाक हादसा हुआ था।जिसमे भारतीय सेना का एक वाहन 300 फीट गहरी खाई में गिर गया.। यह घटना में जिले में नियंत्रण रेखा के पास मनकोट सेक्टर के बलनोई इलाके में घटी थी। जिसमे कई सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए और पांच सैन‍िक शहीद हो गए।

  • Punjab News: तेज रफ्तार गाड़ी ने Activa को घसीट चिकन कॉर्नर में फेंका, देखे वीडियो

    Punjab News: तेज रफ्तार गाड़ी ने Activa को घसीट चिकन कॉर्नर में फेंका, देखे वीडियो

    फिरोजपुर : तेज रफ्तार कार द्वारा एक्टिवा को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। टक्कर इतनी भयानक थी कि कर घसीटती हुई चिकन कार्नर मे जा घुसी। इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। लेकिन दुकान के बाहर और अंदर रखा सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

    यह हादसा फिरोजपुर के मुख्य बाजार दिल्ली गेट में घटित हुआ है। इस घटना की cctv भी सामने आई है। वीडियो मे देखा जा सकता है कि तेज रफ़्तार आल्टो गाड़ी नियंत्रण से बाहर होकर पहले खड़ी एक्टिवा से टकराती है और चिकन सेंटर की दुकान से टकरा जाती है। गनीमत यह रही कि उस समय बाहर कोई काम नहीं कर रहा था। कार का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे मे लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। ताकि पता लगाया जा सके कि यह दुर्घटना किस वजह से हुई।

  • Cancer के खतरे को बढ़ा देंगी ये 7 आदतें, कर लें सुधार

    Cancer के खतरे को बढ़ा देंगी ये 7 आदतें, कर लें सुधार

    नई दिल्ली: बदलती जीवनशैली और गलत आदतें कई गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकती हैं, जिनमें कैंसर भी शामिल है। कई लोग जाने-अनजाने में ऐसी गलतियां करते हैं, जो उनके शरीर में कैंसर के खतरे को बढ़ा सकती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ छोटी-छोटी आदतें हमारे स्वास्थ्य के लिए घातक साबित हो सकती हैं। समय रहते अगर इन्हें सुधार लिया जाए तो इस गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं वे कौन-सी गलत आदतें हैं, जिनसे कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।

    1. प्रोसेस्ड फूड का अधिक सेवन

    आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड का अधिक सेवन करने लगे हैं। इनमें प्रिजर्वेटिव्स, ट्रांस फैट और अन्य हानिकारक रसायन होते हैं, जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं को बढ़ावा दे सकते हैं। खासतौर पर, रेड मीट और डीप फ्राइड फूड का अधिक सेवन आंतों और पेट के कैंसर की संभावना को बढ़ा सकता है।

    2. धूम्रपान और शराब का सेवन

    सिगरेट, बीड़ी और शराब जैसी नशीली चीजों का सेवन कैंसर का सबसे बड़ा कारण है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, दुनियाभर में फेफड़ों, मुंह और गले के कैंसर के अधिकतर मामले धूम्रपान और शराब के सेवन से जुड़े होते हैं। इसलिए अगर आप इन आदतों में लिप्त हैं तो तुरंत सुधार करना जरूरी है।

    3. शारीरिक गतिविधियों की कमी

    आज की डिजिटल लाइफस्टाइल में लोग घंटों तक बैठे रहते हैं, जिससे शरीर में फैट जमा होने लगता है। मोटापा न केवल हृदय रोग बल्कि कैंसर के जोखिम को भी बढ़ाता है। नियमित व्यायाम करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और कैंसर कोशिकाओं को पनपने से रोका जा सकता है।

    4. असंतुलित आहार और पोषण की कमी

    अगर आपके भोजन में फल, सब्जियां, साबुत अनाज और एंटीऑक्सिडेंट युक्त चीजों की कमी है, तो यह कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है। हेल्दी डाइट का पालन करना और पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना बेहद जरूरी है।

    5. कम पानी पीना

    शरीर को हाइड्रेट रखना कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। पानी की कमी से टॉक्सिन्स शरीर में जमा होने लगते हैं, जिससे कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। हर दिन कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना जरूरी है।

    6. धूप में अधिक समय बिताना

    सूरज की हानिकारक यूवी किरणें त्वचा कैंसर का बड़ा कारण बन सकती हैं। लंबे समय तक धूप में बिना किसी सुरक्षा के रहने से स्किन कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए बाहर निकलते समय सनस्क्रीन का उपयोग करना चाहिए।

    7. रात में देर तक जागना और अनियमित दिनचर्या

    शरीर को पर्याप्त आराम न मिलने से इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। देर रात तक जागना और अनियमित नींद की आदत से शरीर में हार्मोनल असंतुलन भी पैदा हो सकता है।

    कैसे करें बचाव?

    1. हेल्दी और संतुलित आहार लें।
    2. धूम्रपान और शराब से बचें।
    3. रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम करें।
    4. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
    5. रात में जल्दी सोने और पर्याप्त नींद लेने की आदत डालें।
    6. तनाव से बचने के लिए ध्यान और योग करें।
    7. नियमित हेल्थ चेकअप करवाएं।
    कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए अपनी जीवनशैली में सही बदलाव करना बेहद जरूरी है। छोटी-छोटी गलतियां भविष्य में बड़े खतरे का कारण बन सकती हैं। इसलिए, अगर आप इनमें से किसी भी आदत का पालन कर रहे हैं, तो समय रहते सुधार करें और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।
  • पति ने किया पत्नी का Murder, लाश लेकर पहुंचा अस्पताल, देखे वीडियो

    पति ने किया पत्नी का Murder, लाश लेकर पहुंचा अस्पताल, देखे वीडियो

    पंचकूला: पिंजौर मे पति और पत्नी के झगड़े मे उस समय खौफनाक मोड़ आ गया। जब पति ने गुस्से मे आकर पत्नी का सिर दीवार पर दे मारा। इस घटना मे पत्नी की मृत्यु हो गई। जिसके बाद पति खुद घायल पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचा। मृतका की पहचान तनु उम्र 23 साल पिंजौर निवासी के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात महिला का पति के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद गुस्से में आकर पति ने पत्नी का सिर दीवार में दे मारा। पति ने अस्पताल में बताया कि उसने पत्नी को मारा है। मौके पर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपित पति को हिरासत मे लेकर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौप दिया।

    बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ही मृतका की शादी हुई थी। झगडे की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस ने मृतका की माँ नीलम की शिकायत पर पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ हत्या और दहेज़ का मामला दर्ज किया है।

  • दर्दनाक सड़क हादसा: Truck की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

    दर्दनाक सड़क हादसा: Truck की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

    पंचकूला: सेक्टर 10 के चौक के निकट एक सड़क हादसे मे नौजवान के मौत की खबर है। जानकारी के मुताबिक इस घटना मे बाइक स्वर दो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके बाद ट्रक के टायरों के नीचे आने से एक युवक की मौत हो गई है और दूसरे के पैर में चोटें आई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों को सेक्टर-6 अस्पताल मे इलाज के लिए दाखिल करवाया। जहां डाक्टरों ने जीरकपुर निवासी नारेंद्र को मृत घोिषत कर दिया। बाइक चालक जीरकपुर निवासी मोहित का इलाज जारी है।

    घायल मोहित ने बताया कि वह मेडिसिन कंपनी अलडोरा में काम करता है। वीरवार की सुबह वह जीरकपुर से पंचकूला आया था। जैसे ही सेक्टर-9 और 10 के चौक पर पहूंचा, तो अचानक पीछे से आ रही आटो ने उसकी बाइक को साइड मारी । जिस कारण संतुलन बिगड़ गया और बाइक गिर गई। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक के टायरों के नीचे आने से नागेंद्र के शरीर का आधा हिस्सा दब गया।

    राहगीरों और पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुँचाया। मृतक की पत्नी मीरा ने बताया कि दोपहर को लगभग 12 बजे उसे कॉल आया कि नागेंद्र का एक्सीडेंट हो गया है। जिसके बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। सेक्टर-5 की पुलिस थाना ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar पुलिस से पहले राजस्थान पुलिस ने फर्जी ट्रैवल एजेंट Ankit Donkar को किया गिरफ्तार

    Jalandhar पुलिस से पहले राजस्थान पुलिस ने फर्जी ट्रैवल एजेंट Ankit Donkar को किया गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: रूस और यूक्रेन जंग के दौरान फर्जी ट्रैवल एजेंट अंकित डोंकर के कारण रूस में फसे भारतीय नागरिकों के मामले में राजस्थान पुलिस ने कार्यवाही करते हुए फर्जी ट्रैवल एजेंट अंकित डोंकर को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।हालांकि आज पंजाब के जालंधर की देहात पुलिस द्वारा प्रोडक्शन वारंट पर ट्रैवल एजेंट अंकित डोंकर को लाया जाना था।लेकिन पंजाब पुलिस से पहले ही राजस्थान पुलिस अंकित डोंकर को गिरफ्तार कर राजस्थान को ले गई।वही जालंधर देहात पुलिस के हाथ पहले भी थे और अब भी धरे के धरे रह गए।पुलिस सूत्रों मुताबिक अंकित डोंकर पर राजस्थान में भी NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज है,जिस कारण राजस्थान पुलिस ने उससे गिरफ्तार किया है।

    वही रूस में फसे मनदीप कुमार के भाई जगदीप कुमार ने टीवी9 पंजाब से फोन पर जानकारी देते बताया कि जालंधर देहात की गोराया थाने की पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर अंकित डोंकर को लेने अमृतसर जेल गई थी।लेकिन जैसे ही जालंधर देहात वहां पहुंची तो उन्हें पता चला कि राजस्थान पुलिस ने पहले ही अपनी कार्यवाही करते हुए बीती 16 या 17 तारिक फर्जी ट्रैवल एजेंट अंकित डोंकर को गिरफ्तार कर सुबह तड़कसार उससे अपने साथ ले गई।वही जालंधर देहात पुलिस को खाली हाथ वापिस लौटना पड़ा है।अब जालंधर पुलिस जल्द ही राजस्थान जाने की तैयारी में है और ट्रैवल एजेंट अंकित डोंकर को वहां से जल्द लाने के प्रयास करेगी।

    वही मनदीप कुमार के जगदीप कुमार ने बताया कि उनकी जालंधर देहात पुलिस के डीएसपी से बात हुई है और डीएसपी ने उन्हें बताया कि राजस्थान पुलिस ने 420 के मामले में फर्जी ट्रैवल एजेंट अंकित डोंकर को अमृतसर से लेकर गए है।

    जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने बताया कि राजस्थान पुलिस बीती 16 तारिक को अमृतसर जेल से जयपुर लेकर गए है ओर इस बात की जानकारी उन्हें आज मालूम पड़ी जब प्रोडक्शन पर लेने उसे अमृतसर जेल में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि वह ट्रैवल एजेंट अंकित डोंकर को जयपुर से लाने की तैयारी कर रहे हैं।

  • Jalandhar News: बजट को लेकर कारोबारियों के आए बड़े बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बजट को लेकर कारोबारियों के आए बड़े बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को आम बजट पेश करेंगी। वहीं इस बजट से कारोबारियों को काफी उम्मीद है। जिसको लेकर कारोबारी इस बार सरकार से खास अपेक्षा कर रहे हैं। मामले की जानकारी देते हुए वेस्ट हल्के में स्पोर्ट्स कारोबारियों का कहना है कि उनकी सबसे बड़ी मांग जीएसटी स्लैब पर पूर्ण विचार करने की है। दूसरा, विदेशो से आने वाले रॉ मट्रीरियल को डयूटी फ्री किया जाना चाहिए या उसे न्यूनतम किया जाना चाहिए, तीसरा आरएन सेंटर पंजाब के पास होना चाहिए जो कि अभी तक नहीं है।

    कारोबारी ने कहा कि इंडस्ट्री 1947 से पहले पाकिस्तान के सियालकोट में थी। जिसके बाद वहां से आए बुजुर्गों ने जालंधर में स्थापित की है, जो कि अब लोगों को 70 से 80 हजार लोगों को रोजगार मुहैय्या करवा रही है। उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि पंजाब की यह एकमात्र इंडस्ट्री है जो छोटी सी टर्नओवर से लोगों को रोजगार दे रही है। वहीं राज्य सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। जबतक राज्य सरकार केंद्र सरकार के सामने कारोबारियों को आ रही परेशानियों उनके सामने नहीं रखेगी तब तक राज्य का समाधान नहीं होगा।

    फिटनेस प्रोडक्ट को हायर स्लैब में ले सरकार द्वार लिया गया है, जिस पर 18 प्रतिशत टैक्स लगाया गया है जबकि उसकी कीमत टैक्स से काफी कम है। वहीं अन्य कारोबारी साहिल ने कहा कि जीएसटी, आरएनडी सेंटर सहित कई समस्या है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हर बार आश्वसान दिया जाता है, लेकिन बजट में पिछले 10 से 12 साल से निराशा हाथ लगी है। ऐसे में इस बार उन्हें बजट से काफी उम्मीदे है। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स की एक 15 रुपए की आइटम पर 18 प्रतिशत टैक्स लगाया जा रहा है, जिसके चलते उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

    केंद्र द्वारा फरवरी में जारी होने वाले बजट को लेकर लेदर कारोबारी ने कहा कि पहले लैदर पर सरकार द्वारा इपोंट ड्यूटी नहीं लगाई गई थी, लेकिन 2 साल पहले सरकार द्वारा उस पर 11 प्रतिशत इंपोट ड्यूटी लगा दी गई थी। उन्होंने कहा कि इंपोट ड्यूटी गलत है। कारोबारी के अनुसार रॉ मट्रीरियरल ब्राजील सहित अन्य विदेशों में जो है वह हमारे देश में नहीं है, लेकिन उस पर लगाए गई 11 प्रतिशत इंपोट ड्यूटी पर इस बार पूर्ण विचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इंपोर्ट ड्यूटी के जरिए हमने रोजगार दिया, हमने टैक्स अदा किए और प्रोडक्ट बनाकर विदेश भेजे। जिसके बाद विदेशों का पैसा भारत में लाया गया। ऐसे में इस पर दोबारा से सरकार को विचार करके इंपोट ड्यूटी को रद्द किया जाना चाहिए।