Blog

  • Punjab News: फ्लाईओवर पर पिस्तौल लहराते तीनों युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: फ्लाईओवर पर पिस्तौल लहराते तीनों युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    एक की टूटी बाजू और दूसरे की टांग

    लुधियानाः नेशनल हाईवे के गिल रोड़ फ्लाईओवर पर 3 बाइक सवारों की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थी। इस मामले में दुगरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा था। जिसमें बाइक पर सवार 3 युवक थे और हाथों में पिस्तौल लेकर सरेआम लहरा रहे थे। इस मामले में दुगरी पुलिस ने एक्शन लेते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से बाइक नंबर पीबी 91 एस 4262 बरामद कर ली है। आरोपियों के खिलाफ अंडर सेक्शन 304, 307 और 25 आर्म्स एक्ट, बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। बता दें कि नेशनल हाईवे के गिल रोड़ फ्लाईओवर पर बाइक सवारों की वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बाइक पर सवार युवकों में से जो बीच में बैठा है उसके हाथ में पिस्तौल है। वह हाथ में पिस्तौल लिए राहगीरों को रास्ता छोड़ने की धमकी दे रहा है। युवक न केवल हथियार दिखा रहे हैं, बल्कि तेज रफ्तार में स्टंटबाजी भी कर रहे हैं। वीडयों में आरोपियों के बाइक का नंबर भी साफ नजर आ रहा है। पूरी वीडियो में आरोपी पिस्तौल हाथ में लेकर और लहराते हुए जा रहे थे लेकिन न तो किसी चौक-चौराहे पर पुलिस थी और ना ही किसी पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया था। लेकिन अब वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में से किसी की बाजू टूटी हुई है तो किसी की टांग टूटी हुई है।
  • Jalandhar News: डिप्टी हत्याकांड मामले में आरोपियों को पूछताछ के लिए जालंधर लाएगी पुलिस

    Jalandhar News: डिप्टी हत्याकांड मामले में आरोपियों को पूछताछ के लिए जालंधर लाएगी पुलिस

    जालंधरः वांछित चल रहे कौशल चौधरी गैंग के सदस्य पुनीत और नरिंदर लल्ली को काउंटर इंटेलिजेंस ने 4 साथियों के साथ गिरफ्तार किया था। मामले में पुलिस दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर जालंधर लाकर जल्द पूछताछ करेगी। दोनों ने जालंधर में बहुचर्चित दो हत्याकांड किए थे। पिछले साल 28 नवंबर को एनआइए की टीम ने दोनों के घरों में दबिश दी थी। जहां परिवारों से पूछताछ कर उनके मोबाइल खंगाले थे, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला था।

    गत शुक्रवार को जंडियाल गुरु में नाकाबंदी करके दोनों को साथियों के साथ गिरफ्तार किया था। उनके पास से .30 बोर के 6 विदेशी पिस्टल और 40 कारतूस बरामद किए है। यह दोनों साथियों के साथ जंडियाला गुरु और जालंधर में दोबारा वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुनीत और नरिंदर लल्ली सोढल स्थित प्रीत नगर में 8 मार्च, 2021 को कारोबारी टिंकू हत्याकांड के बाद चर्चा में आए थे। पुलिस जांच में सामने आया कि दविंदर बंबीह गैंग से जुड़ने के बाद पुनीत ने ही डिप्टी की हत्या की थी। 14 मार्च 2022 को नकोदर में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की हत्या के दौरान दोबारा फिर नरिंदर लल्ली का नाम इस केस में जुड़ा था।

  • Jalandhar News : हमलावरों ने कॉस्मेटिक की दुकान पर तेजधार हथियारों से किया हमला, की तोड़फोड़

    Jalandhar News : हमलावरों ने कॉस्मेटिक की दुकान पर तेजधार हथियारों से किया हमला, की तोड़फोड़

    नगदी लेकर हुए फरार

    जालंधर,ens : हमलावरों ने दीप नगर में कॉस्मेटिक की दुकान पर जमकर तोड़फोड़ की। स्मृति कॉस्मेटिक की मालिक प्रीति पत्नी प्रदीप कुमार निवासी दीप नगर ने बताया कि वह किसी काम से गई हुई थी। इसी दौरान लगभग 6 अज्ञात नकाबपोश हमलावर दुकान के अंदर घुसे और तेजधार हथियारों से दुकान में तोड़फोड़ की और हुल्लबाजी करते हुए फरार हो गए।

    प्रीति ने बताया कि हमालवरों ने दुकान के शीशे काउंटर और एलईडी तोड़ डाली और दुकान में पड़े करीब 30 हजार रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए। उसने बताया कि इस घटना के समय दुकान में काम करने वाली एक लड़की मौजूद थी। जिसने भागकर अपनी जान बचाई।

    प्रीति ने बताया कि हमलावरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया। लेकिन घटना को अंजाम देने के बाद फरार होते समय हमलावर पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

  • Punjab News: केंद्रिय मंत्री Ravneet Bittu ने शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, देखें वीडियो

    Punjab News: केंद्रिय मंत्री Ravneet Bittu ने शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, देखें वीडियो

    लुधियानाः केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू वार्ड नंबर 80 में स्थित सरकारी स्कूल के बाहर पहुंचे, जहां उन्होंने स्कूल के बाहर पंजाब सरकार की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। इस दौरान उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल हुए हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने कुछ समय तक स्कूल की समस्या का समाधान नहीं किया तो आने वाले दिनों में वे वार्ड नंबर 80 से बीजेपी पार्षद गौरवजीत सिंह गोरा के नेतृत्व में धरना लगाने को मजबूर होंगे।

    मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि एक तरफ पंजाब सरकार शिक्षा व्यवस्था को ऊपर उठाने के दावे कर रही है, लेकिन स्कूल की तस्वीरें पंजाब सरकार की शिक्षा व्यवस्था की सच्चाई बयां कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वे सरकार को कुछ दिनों का समय दे रहे हैं और अगर इतने दिनों में इस स्कूल के हालात नहीं सुधारे गए तो आने वाले समय में वे पार्षद गौरवजीत सिंह गोरा के नेतृत्व में धरना देने पर मजबूर होंगे।

    दूसरी ओर, वार्ड 80 के पार्षद गौरवजीत सिंह गोरा ने कहा कि पूरे वार्ड में शिक्षा व्यवस्था की यही हकीकत है। उन्होंने कहा कि सरकार को दिए जा रहे समय में अगर स्कूल की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे केंद्रीय राज्य मंत्री के निर्देशानुसार हलके में धरना लगाएंगे।

  • महाकुंभ में मची भगदड़ से 17 की मौत, रेलवे विभाग ने स्पेशल ट्रेनों को किया रद्द, देखें वीडियो

    महाकुंभ में मची भगदड़ से 17 की मौत, रेलवे विभाग ने स्पेशल ट्रेनों को किया रद्द, देखें वीडियो

    प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान मौनी अमावस्या स्नान के लिए संगम नोज पर लाखों श्रद्धालु जुटे थे। इसी दौरान अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें 17 से अधिक लोगों की मौत हो गई। मेला प्रशासन ने फिलहाल 17 मौतों की पुष्टि की है। इस घटना से संगम नोज पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद दर्जनों एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और मृतकों के शवों को वहां से ले जाया गया। घायल श्रद्धालुओं को मेला परिसर में बने केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेले से कई एंबुलेंस लगातार शव लेकर शहर की ओर जाते रहे। महाकुंभ के अस्पताल में घायलों को लेकर आने वाली एंबुलेंस का तांता लगा हुआ है। राहत और बचाव कार्य में पूरा प्रशासन जुटा हुआ है। दर्दनाक हादसा रात करीब 2 बजे संगम तट के पास हुआ। दूसरी ओर महाकुंभ में हुई भगदड़ के बाद रेलवे ने एक बड़ा फैसला किया है। रेलवे ने प्रयागराज के लिए आने वाली स्पेशल ट्रेनों को रद्द कर दिया है। चंदौली से प्रयागराज की ओर आ रही स्पेशल ट्रेनों को रद्द किया गया है। उक्त फैसला भारी भीड़ के चलते यह फैसला लिया गया है, जो अगले आदेश तक लागू रहेगा। मौनी अमावस्या के अवसर पर त्रिवेणी संगम में अमृत स्नान के लिए महाकुंभ क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। आज सुबह 6 बजे तक 1.75 करोड़ लोगों ने पावन स्नान किया है। उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार 28 जनवरी तक कुल 19.94 करोड़ लोग महाकुंभ के दौरान पावन स्नान कर चुके हैं। दिल्ली में द्वारका सेक्टर-18 बी के प्रमोद कुमार शमा पेशे से व्यवसायी हैं। पत्नी, मां सरस्वती, दो बेटे श्रेयांश और दिव्यांश को कुंभ स्नान कराने लाए थे। डेढ़ से पौने दो बजे के बीच वे नहाकर आए ही थे कि एकाएक पीछे से भीड़ का रेला आया और वहां खड़े लोग दब गए। जो गिरा, वह उठ नहीं पाया और पीछे के लोग उन पर चढ़ते चले गए। प्रमोद कहते हैं, मैं संभला और देखा तो मां और बेटे मेरे पास थे। अंडरवियर में ही मैंने तीनों का हाथर पकड़ा और घाट से निकलने लगा। पत्नी नहीं दिखी। मां और बेटे उसे ढूंढने की जिद करने लगे लेकिन इन्हें बचाना मेरी प्राथमिकता थी। अगर रूकता तो अनहोनी की आशंका थी। बाद में पत्नी केंद्रीय अस्पताल में मिलीं। बताया कि वह सामान समेटने में पीछे रह गई थीं। फ्लैक्स गिरने से वह चोटिल हो गई थीं। जहां वह गिरी थीं, वहां कुछ महिलाएं-बच्चे बेसुध पड़े थे। शायद उनमें जान नहीं बची थी। भगवान का प्रताप है कि हमारा पूरा परिवार सेफ है।  
  • Stock Market: Sensex में 200 अंक की तेजी, IT और Banking शेयर चढ़े

    Stock Market: Sensex में 200 अंक की तेजी, IT और Banking शेयर चढ़े

    बिजनेसः शेयर बाजार में बुधवार को बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की तेजी है, ये 23,050 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट देखने को मिल रही है। आज IT, बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में तेजी है। वहीं FMCG और एनर्जी शेयर्स पर दबाव देखने को मिल रहा है। एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.54% की तेजी देखने को मिल रही है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स और कोरिया का कोस्पी आज बंद है।

    आज से ओपन होगा डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर का IPO
    डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO आज से ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 31 जनवरी तक बिडिंग कर सकेंगे। 5 फरवरी को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे

  • घर में आग लगने से कीमती सामान जलकर हुआ राख, देखें वीडियो

    घर में आग लगने से कीमती सामान जलकर हुआ राख, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पहाड़ी क्षेत्र मोरनी के गांव मंझोली में एक घर में आग लग गई। इस घटना में परिवार का काफी नुकसान हो गया। गनीमत ये रही कि जब आग लगी उस समय घर में कोई नहीं था। आग लगने का कारण परिवार द्वारा घर के अंदर जल रहा चूल्हा बताया गया। मंझोली निवासी लेखराज की पत्नी सुमन ने आग की घटना बारे जानकारी देते हुए कहा कि आग से लगभग ढाई से 3 लाख का नुकसान हुआ। जिसमें उनकी कीमती कमाई का पैसा, कुछ गहने और कीमती सामान था।

    उसने भगवान का शुक्र मनाते हुए कहा कि जाब आग लगी तब बेटा मंदीप घर के अंदर था तो वह घर से बाहर चला गया नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था। घर में जब आग लगी घर से उठते धुएं को लेख राज के पड़ोसी नराता राम ने देखा और वह लोगों को बुलाने के लिए जोर जोर से आवाज लगाई। उसकी आवाज सुनकर गांव के सभी ग्रामीण लेखराज के घर की ओर भागे और पानी ओर मिट्टी डालकर आग बुझाने लगे। लेकिन आग बुरी तरह भड़की हुई थी जिससे घर का पूरा सामान जल गया। सुमन ने बताया कि केवल उनके पहने हुए कपड़े ही इस आग से बचे है।

    हादसे में घर के साथ बंधी एक गाय भी झुलस गई लेकिन उसकी जान ग्रामीणों ने बचा ली। मौके पर सरपंच काजल शर्मा, चौंकी इंचार्ज हरेंद्र सिंह, नंबरदार तिलक राज, पंच टिक्का सिंह आदि ने मौके पर जाकर पीड़ित परिवार से नुकसान बारे बात की। मौके पर पहुंची सरपंच काजल शर्मा ने बताया कि परिवार का काफी नुकसान हुआ है, उन्हें आर्थिक मदद की सख्त जरूरत है। उन्होंने जिला प्रशासन से भी मांग की कि पीड़ित परिवार का नायब तहसीलदार या अन्य स्त्रोत से मौका करवाकर परिवार को मदद उपलब्ध करवाई जाए।

  • Punjab News: नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के ढंडारी ग्यासपुरा नजदीक मित्तल कांटे के पास किराए के कमरे में रहती नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका की 4 महीने पहले शादी हुई है। मृतिका की पहचान 19 वर्षीय सपना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि देर रात वह पड़ोस में बर्थ डे पार्टी से वापस घर लौटी थी। अचानक से उसके पति को आस-पास के लोगों ने फोन कर बताया कि उसकी पत्नी का कमरे में हुक के साथ शव फंदे से लटका हुआ है।

    मामले की जानकारी देते हुए पति संजीव ने कहा कि वह ढंडारी ग्यासपुरा नजदीक मित्तल कांटे के पास किराए के कमरे में रहता है। देर शाम पड़ोस में एक बच्चा के जन्म दिन था और सपना वहां गई हुई थी। उसे मैंने बर्थडे पार्टी से बुलाकर खाना बनाकर देने को कहा, क्यों मैंने काम पर जाना था। टिफन लेकर जैसे ही फैक्ट्री पहुंचा तो कमरे से पड़ोसी का फोन आया और उसने कहा कि सपना की मौत हो गई। जिसके बाद मैं तुरंत वापिस आया और देखा कि सपना का शव एक हुक के साथ फंदा लगाकर लटका हुआ था।

    कमरे का दरवाजा तोड़ कर उसका शव हुक से नीचे उतारा। संजीव ने कहा कि उसने कई लोगों से कहा कि पुलिस को सूचित करो और एम्बुलेंस को बुला दो लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। वह किसी तरह खुद ही पत्नी को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा लेकिन डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया। सपना की बहन को घटना की जानकारी दे दी है। परिवार के आने के बाद पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। सपना ने किन कारणों से आत्महत्या की यह अभी पता नहीं है। केस संदिग्ध होने के कारण पुलिस मामले की जांच भी करेगी।

  • Punjab News: नगर निगम दफ्तर में SE की औचक चैकिंग

    Punjab News: नगर निगम दफ्तर में SE की औचक चैकिंग

    40 से ज्यादा अधिकारी व कर्मी गैर हाजिर, शोकॉज नोटिस जारी

    बठिंडाः नगर निगम में चल रही अनियमितताओं व भ्रष्टाचार को लेकर विजिलेंस विभाग की तरफ से जहां आए दिन जांच की जा रही है व कर्मचारियों व अधिकारियों से रिकॉर्ड तलब हो रही है। वही अधिकतर कर्मी जांच से बचने के लिए दफ्तरों से फरलों पर चल रहे हैं। इसमें निगम के अधिकतर कर्मी सुबह दफ्तर में आकर हाजिरी लगाकर चले जाते हैं व बाद में ड्यूटी समाप्ति के समय दफ्तर में पहुंचते हैं। इसके कारण दफ्तर में काम के लिए आने वाले लोग परेशान हो रहे हैं। अब डिप्टी कमिश्नर व अतिरिक्त नगर निगम कमिश्नर शौकत अहमद परे ने दफ्तर में जांच की हिदायत दी। इसमें सुपरिटेंडेंट इंजीनियर संदीप गुप्ता की अगुवाई में नगर निगम दफ्तर की विभिन्न ब्रांचो की अचानक चेकिंग की गई। इस दौरान हालात यह रहे कि निगम दफ्तर में जांच के दौरान 40 से ज्यादा अधिकारी व कर्मी गैरहाजिर मिले। फिलहाल इन सभी लोगों को शोकॉज नोटिस जारी कर जबावतलबी की गई है। इसमें पूछा गया है कि वह दफ्तरी समय में सीट से गैरहाजिर रहे इसके पीछे क्या कारण रहे। अगर वाजिब कारण नहीं रहा, तो मामले में विभागीय कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम में जांच के दौरान कई खुलासे हुए। इसमें अधिकतर कर्मचारी व अधिकारी ऐसे हैं जो फील्ड की बहाना बनाकर सुबह हाजिरी लगाकर चले जाते हैं। यह क्रम पिछले कई माह से इसी तरह चल रहा है। इसमें दफ्तरों में निचले स्तर के अधिकतर कर्मी बेशक हाजिर मिले, लेकिन जिम्मेवार कर्मी अपनी सीटें छोड़कर दफ्तर से गैरहाजिर मिले। पिछले दिनों नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर विजिलेंस विभाग राज्य सरकार की हिदायतों पर जांच कर रही है व आए दिन दफ्तर में पहुंचकर रिकार्ड खंगाल रही है। इसमें भ्रष्टाचार के लिए बदनाम विभागों के कर्मी रिकार्ड देने में आनाकानी करने के साथ काम के समय में सीट से गायब हो जाते हैं, ताकि उनका विजिलेंस अधिकारियों से सामना ही न हो सके। फिलहाल इस तरह के व्यवहार का सबसे ज्यादा नुकसान आम लोगों को हो रहा है। दफ्तर में काम करवाने के लिए सैकड़ों लोग प्रतिदिन पहुंचते हैं व सीटों पर अधिकारियों व जिम्मेवारों के नहीं बैठने चलते उनकी समस्याएं हल नहीं हो रही है। इसे लेकर लोगों ने डीसी कम कार्यकारी कमिश्नर शौकत अहमद परे के पास भी शिकायतें की थी। इसमें डीसी ने एसई संदीप गुप्ता को नगर निगम में दोपहर के समय अचानक जांच की हिदायत दी। इस दौरान जांच में 40 के करीब विभिन्न विभागों के कर्मी गैरहाजिर मिले। इस दौरान एसई ने सभी कर्मचारियों व अधिकारियों की लिस्ट तैयार कर डीसी कम निगम कमिश्नर को सौंप दी है। इसमें सभी को शोकॉज नोटिस निकाल दिया गया है।
  • Jalandhar News: स्पोर्ट्स फैक्टरी में लगी भीषण आग, बच्चों समेत प्रवासियों को निकाला बाहर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: स्पोर्ट्स फैक्टरी में लगी भीषण आग, बच्चों समेत प्रवासियों को निकाला बाहर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के बस्ती गुजां में पड़ते दिलबाग नगर में आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात लैदर फैक्ट्री के गोदाम (स्पोर्ट्स के सामान) में आग लग गई। घटना देर रात 12 बजे की है। वहीं आग लगने की सूचना लोगों द्वारा दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कर्मचारियों ने बताया कि 5 से 7 गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए बुलाई गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

    आग इतनी भीषण थी कि इस घटना में भारी मात्रा में सामान जलकर राख हो गया। दरअसल, लैदर का सामान होने के कारण आग फैलती चली गई और इस हादसे में सामान जलकर राख हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते मौके पर थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस भी जांच करने पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोहल्ले में अचानक फैक्ट्री वाली जगह से काला धुआं उठाना शुरू हुआ तो तुरंत मोहल्ला इकट्ठा हो गया था।

    देर रात करीब 12 बजे पता चला कि आग स्पोर्ट्स का सामान रखे हुए गोदाम में लगी है। शॉर्ट सर्किट वहीं पर हुआ, जहां पर जलने वाला सामान रखा हुआ था। जिसके चलते इतनी आग भड़क उठी। फैक्ट्री के अंदर बने कमरों में बच्चों समेत 5 प्रवासी परिवार रह रहे थे। लोगों की दद से परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। फायर ब्रिगेड की टीमों ने तीन गैस सिलेंडर भी बाहर निकाले।