Blog

  • दो ट्रेनों की आमने-सामने भीषण टक्कर में 26 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    दो ट्रेनों की आमने-सामने भीषण टक्कर में 26 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    एथेंसः ग्रीस में मंगलवार देर रात एक भीषण दुर्घटना हुई है। दो ट्रेनों की आमने-सामने की टक्कर में 26 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में कम से कम 85 लोग घायल हो गए हैं। घटना ग्रीस के लारिसा शहर के पास हुई है। टक्कर के कारण कम से कम दो डिब्बों में आग लग गई। सूचना मिलते ही बचाव दल घटना स्थल पर पहुंची। इसके बाद ट्रेन में फंसे यात्रियों को निकाला गया। यात्री ट्रेन एथेंस से उत्तरी शहर थेसालोनिकी की ओर जा रही थी।

    न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार मंगलवार देर रात जब यात्री ट्रेन थेसालोनिकी की ओर जा रही थी तभी सालोनिकी से लारिसा जाने वाली एक मालगाड़ी से लारिसा शहर के बाहर टकरा गई। गवर्नर कॉन्स्टेंटिनोस एगोरास्टोस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘टक्कर बहुत जोरदार थी’। उन्होंने आगे बताया कि पैसेंजर ट्रेन के पहले चार डिब्बे पटरी से उतर गए थे, जबकि पहले दो डिब्बे ‘लगभग पूरी तरह से नष्ट’ हो गए थे। एगोरास्टोस ने कहा कि लगभग 250 यात्रियों को सुरक्षित निकालकर थेसालोनिकी के लिए बस से रवाना किया गया।

  • पंजाब : नाका तोड़कर भागे दो नशा तस्करों को पुलिस ने किया काबू, चूरा पोस्त और हेरोइन की बरामद

    पंजाब : नाका तोड़कर भागे दो नशा तस्करों को पुलिस ने किया काबू, चूरा पोस्त और हेरोइन की बरामद

    पठाकोट/अनमोल : सुजानपुर हलके में पुलिस की ओर से नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए नाकाबंदी की गई थी, इसी दौरान 2 गाड़ियां जो कि जम्मू कश्मीर की ओर से आ रही थी को पुलिस नाके पर रोके जाने पर नहीं रुकी, जिसके चलते पुलिस की ओर से इन दोनों गाड़ियों का पीछा करना शुरू किया गया।

    दोनों गाड़ियों में सवार दो नशा तस्कर जिन्होंने रास्ते में आने वाले दो मोटरसाइकिल सवार को भी टक्कर मारी, यही नहीं थाना प्रभारी की ओर से रोके जाने पर एक कार सवार नशा तस्कर ने रोड से थाना प्रभारी पर हमला भी किया और मौके से भागने की कोशिश की जिसके चलते पुलिस ने पीछा कर दोनों नशा तस्करों को काबू कर लिया और दोनों गाड़ियों को चेक करने पर उनमें से 50-50 किलो चूरा पोस्त बरामद किया गया और 300 ग्राम हेरोइन दोनों गाड़ियों से बरामद हुई। जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों नशा तस्करों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह की मर्सिडीज पर हुआ खुलासा, जानें किस BJP समर्थक के नाम रजिस्टर्ड

    पंजाबः अमृतपाल सिंह की मर्सिडीज पर हुआ खुलासा, जानें किस BJP समर्थक के नाम रजिस्टर्ड

    चंडीगढ़ः वारिस पंजाब दे के जत्थेदार अमृतपाल सिंह की तस्वीर काफी वायरल हो रही है जिसमें अमृतपाल सिंह एक मर्सिडीज कार पर घूमते दिख रहे हैं। इस गाड़ी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। हरियाणा नंबर HR72E1818 की यह कार हरियाणा के ही एक कारोबारी व भाजपा समर्थक के नाम पर रजिस्टर्ड है। वहीं इस गाड़ी को लेकर अमृतपाल का कहना है कि यह गाड़ी उन्हें संगत ने दी है। उनके चाचा हरजीत सिंह ने इस गाड़ी के बारे में विस्तृत जानकारी दी है।

    रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की बात करें तो यह कार हरियाणा के एक कारोबारी प्रेम नाथ मिहानी के नाम पर रजिस्टर्ड है। प्रेम नाथ एक कारोबारी होने के साथ-साथ भाजपा के समर्थक भी हैं। सभी ने रजिस्ट्रेशन डिटेल्स तो देखी, लेकिन उसके नीचे हरियाणा की तरफ से कार को लेकर जारी की गई एनओसी की तरफ ध्यान नहीं दिया। ट्रांसफर के लिए कार की एनओसी इसी साल 17 जनवरी 2023 को जारी की गई थी।

    वहीं अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया कि यह कार न तो अमृतपाल सिंह की है और न ही संस्था के नाम पर रजिस्टर्ड है। इसे गांव भूरा के रहने वाले रणधीर सिंह धीरा की है, जो खुद विदेश में जाकर बसे हुए हैं। उन्होंने ही यह कारण बीते माह खरीद कर उन्हें चलाने के लिए दी है। उन्होंने बताया कि वह इस गाड़ी को अपने भाई के नाम ट्रांसफर करवाना चाहते थे, लेकिन किसी कारण वश वह अभी इसे ट्रांसफर करवा नहीं पाए हैं।

  • पंजाबः शर्मसार घटना, नवजात बच्ची को छत से नीचे फेंका, देखें CCTV

    पंजाबः शर्मसार घटना, नवजात बच्ची को छत से नीचे फेंका, देखें CCTV

    लुधियानाः दुगरी इलाके के थाना नितीश विहार में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक नवजात बच्ची को छत से नीचे गिरा दिया गया। बच्ची सड़क पर काफी समय तक पड़ी रही। वहीं आसपास के लोगों ने गली में बच्ची को लावारिस हालत में पड़ा देखकर अस्पताल पहुंचाया। घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है। जिसमें बच्ची छत से गिरती दिखाई दे रही है। जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

    बच्ची को बेबी केयर में भर्ती कराया गया है, फिलहाल उसकी हालत स्थित है। फोरेंसिक जांच के लिए वीडियो को भेजा जाएगा। अभी तक बच्ची को गिराने वाले की पहचान नहीं हो पाई है। न ही यह पता लग पाया है कि बच्ची किसकी है। पुलिस शहर के अस्पतालों और डिस्पेंसरियों के रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं।

    दीप अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि देखने में पता चल रहा है कि डिलीवरी से पहले बच्ची का जन्म हुआ है। वह काफी कमजोर है। उसके शरीर पर काफी चोट के निशान है। जब तक बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो जाती उसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। दुगरी थाने की एसएचओ मधु बाला ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। पुलिस अस्पताल पहुंची जहां नवजात को भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्ची एक दिन की भी नहीं थी।

    हालांकि, उसकी हालत स्थिर है और नवजात की देखभाल के लिए एक महिला पुलिसकर्मी को अस्पताल में तैनात किया गया है। एक बार छुट्टी मिलने के बाद, बच्चे को गोद लेने के लिए एक अनाथालय को सौंप दिया जाएगा। दुगरी पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 317 (माता-पिता या उसकी देखभाल करने वाले व्यक्ति द्वारा बारह साल से कम उम्र के बच्चे को छोड़ना) के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस उन लोगों की पहचान करने के लिए आस-पास के सीसीटीवी की जांच कर रही है जिन्होंने बच्ची को छोड़ा है।

  • पंजाब : रईसजादों ने नशे में मचाया हुड़दंग, पुलिस पर किया हमला, देखें वीडियो

    पंजाब : रईसजादों ने नशे में मचाया हुड़दंग, पुलिस पर किया हमला, देखें वीडियो

    पठानकोट/ अनमोल :  पठानकोट में ऑडी पर सवार शराब के नशे में धुत रहेज़यादो का कारनामा सामने आया, शराब के नशे में धुत ऑडी गाड़ी पर सवार 2 रहेज़यादो द्वारा हुड़दंग मचाया गया। पुलिस द्वारा सरना नाके पर इनको रोका गया तो इनके द्वारा पुलिस पर भी हमला किया गया और पुलिस वालों की वर्दी फाड़ी गई। पुलिस द्वारा नशे में धुत्त दोनों नौजवानों को गिरफ्तार किया गया और ऑडी गाड़ी को भी कब्जे में लिया गया इन दोनों आरोपियों का मेडिकल करवाकर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • पंजाब: अमृतपाल सिंह को फंडिंग कर रही ये खुफिया एजेंसी!

    पंजाब: अमृतपाल सिंह को फंडिंग कर रही ये खुफिया एजेंसी!

    चंडीगढ़ः पंजाब को दहलाने की साजिश पाकिस्तान से हो रही है। लंबी अशांति के बाद जब पंजाब में शांति बहाल है, तब एक बार फिर खालिस्तान मूवमेंट रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि खालिस्तानी नेता और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से फंडिंग मिल रही है। अमृतपाल सिंह को सोशल मीडिया पर भिंडरावाले 0.2 के रूप में प्रचारित किया जा रहा है। पाकिस्तान की इंटर-सर्विस इंटेलिजेंस (ISI) इसके लिए बैटिंग पर उतर आई है।

    अमृतपाल सिंह के करीबी लवप्रीत सिंह तूफान की गिरफ्तारी के खिलाफ अजनाला में अमृतपाल सिंह के समर्थक और पंजाब पुलिस के बीच झड़प हो गई थी, जिसके बाद अब नए खुलासे हो रहे हैं। पाकिस्तान की नजर पंजाब पर है और उसे अशांत करने की साजिश रची जा रही है।

    पंजाब में पांव पसार रहा खालिस्तानी मूवमेंट

    हाथों में तलवार और बंदूक लिए समर्थकों ने अजनाला थाने के बाहर लगे पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ दिया था। प्रदर्शनकारियों ने सिखों की पवित्र धार्मिक ‘गुरु ग्रंथ साहिब’ को भी ढाल के तौर पर इस्तेमाल किया। पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब दे नेता और उसके समर्थकों के साथ हुई बातचीत के बाद लवप्रीत सिंह तूफान को रिहा कर दिया था। कांग्रेस के अलावा दमदमी टकसाल सहित कुछ धार्मिक संगठनों ने अजनाला कांड में अमृतपाल सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने के लिए पंजाब सरकार की आलोचना की है।

    कौन रच रहा है पंजाब को दहलाने की साजिश?

    खुफिया एजेंसियों से जुड़े सूत्रों ने दावा किया है कि अमेरिका और पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानी पंजाब को अशांत करना चाहते हैं। विदेश से ही वे साजिश रच रहे थे। पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानी आतंकी टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प और ट्विटर के जरिए देश विरोधी मूवमेंट को बढ़ावा दे रहे हैं।

    अमृतपाल सिंह के निशाने पर क्यों है पंजाब?

    अमृतपाल सिंह, खालिस्तानी मूवमेंट का सबसे बड़ा चेहरा बन गया है। उसके भाषण और स्पीच जमकर वायरल हो रहे हैं। लाखों समर्थकों के बीच अमृतपाल सिंह खुद को जरनैल सिंह भिंडरांवाले ही समझ रहा है। खालिस्तानी साजिश और पंजाब रेफरेंडम को लेकर चलाया जा रहा मूवमेंट तेज हो गया है। पंजाब दशकों तक अशांत रहा है। खालिस्तान मूवमेंट को सुलगाना पाकिस्तान के लिए आसान है। उसे अमृतपाल सिंह का चेहरा भी मल गया है। 

    खालिस्तान समर्थकों को अब अमृतपाल सिंह एकजुट कर रहा है। कश्मीर पर भारत के खिलाफ भी दुष्प्रचार किया जा रहा है। पंजाब को अशांत करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। अमृतपाल सिंह पंजाब में खालिस्तानी मूवमेंट का चेहरा बन गया है। उसका एजेंडा भारत के खिलाफ है। फिर भी वह जेल से बाहर है, इसे लेकर पंजाब सरकार पर भी लोग सवाल खड़े कर रहे हैं।

  • पंजाब : पॉश एरिया में 2 गुटों में चली गोलियां और तलवारें, वीडियो वायरल

    पंजाब : पॉश एरिया में 2 गुटों में चली गोलियां और तलवारें, वीडियो वायरल

    अमृतसरः शहर में क्राइम की वारदातों लगातार बढ़ रही है। आए दिन गोली चलने के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं अब पॉश एरिया माडल टाउन में गुंडागर्दी का नाच देखने को मिला। दरअसल, यहां 2 पक्षों में में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने गोलियां चलाई तो दूसरे ने तलवारे लहराई। वहीं इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • पंजाब: पूर्व विधायक और भाजपा नेता के घर पर हमलावरों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    पंजाब: पूर्व विधायक और भाजपा नेता के घर पर हमलावरों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    बटाला: बीजेपी के सीनियर लीडर और पूर्व मंत्री अश्वनी सेखड़ी के भाई इंद्र सेखड़ी के घर पर खड़ी उनकी गाड़ी पर अज्ञात की तरफ से गोली चलाई गई। इंद्र सेखड़ी ने कहा कि रात करीब आठ बजे गोली चलने की आवाज जरूर आई थी लेकिन यह पता नहीं था कि गोली उनके घर में खड़ी गाड़ी पर चलाई गई है। फिलहाल थाना सिटी मामले की जांच कर रही है। सेखड़ी ने कहा कि गोली चला कर हमें डराने की कोशिश की गई लेकिन इसके पीछे किसका हाथ फिलहाल पता नहीं। इंद्र सेखड़ी ने बताया कि सुबह उनके सर्वेंट का बेटा खेलते समय गोली का खोल लेकर आया तो पता चला कि किसी अज्ञात की तरफ से चलाई गई गोली उनकी कार के बोनट पर लग कर दिवार से टकराने के बाद जमीन पर गिर पड़ी थी। जिसे छोटा बच्चा उठा कर लाया था।

    सेखड़ी ने कहा कि रात करीब आठ बजे उन्होंने गोली की आवाज जरूर सुनी थी लेकिन उन्हों ने यह नहीं सोचा था कि गोली उनके घर पर चलाई गई है। सुबह जब गोली का खोल मिला तो पुलिस को सूचित किया गया। सेखड़ी ने कहा कि उन्की गाड़ी पर गोली चला कर डराने की कोशिश की गई है। हालांकि गोली किसकी तरफ से चलाई गई यह पता नहीं है। वह किसी भी हालात मेंडरने वाले नहीं है। शहर में अपराधिक गतिविधियों के बारे में वह शुरू से ही बोलत आ रहे हैं।

    जिस कारण उन्हें डराने के मकसद से यह हमला किया गया है। वहीं थाना सिटी प्रभारी सुखविंदर सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी मिले ही मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक कर रही है और इंद्र सेखड़ी के ब्यानों के आधार पर मामला दर्ज करने की कार्र्वाई कर रही है। 

    शियद के बाद भाजपा में हुए थे शामिल

    इंद्र सेखड़ी बटाला से पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री अश्वनी सेखड़ी के सगे भाई हैं और साल 2017 के चुनाव के दौरान अपने भाई अश्वनी सेखड़ी के खिलाफ विधान सभा चुनाव लड़ चुके हैं। जबकि बाद में इंद्र सेखड़ी अकाली दल में शामिल हो गए थे और साल 2022 के विधान सभा चुनाव से कुछ ही दिन पहले भाजपा में शामिल हुए थे।

  • आज का राशिफल, 01 मार्च 2023

    आज का राशिफल, 01 मार्च 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए अपने कार्य को संभलकर करने के लिए रहेगा और आप अपने बिखरे व्यापार को संभालने की कोशिश में लगे रहेंगे, लेकिन यह तभी हो सकेगा, जब आप अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ेंगे और आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, लेकिन आप अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आपको किसी छोटे दूरी पर की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं। बंधुत्व की भावना आज आपके अंदर बनी रहेगी।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपके घर परिवार में चल रहे लड़ाई झगड़े से आज आपको राहत मिलेगी और परिवार में किसी सदस्य का रिटायरमेंट मिलने से किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है, लेकिन बिजनेस कर रहे लोगों को आज किसी बड़े लाभ के चक्कर में छोटे लाभ के अवसर को हाथ से जाने नहीं देना है, नहीं तो समस्या हो सकती है और किसी पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद में आपको जीत मिल सकती है। 

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में आप अपनी मीठी वाणी से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे और आप जल्दबाजी में कोई निर्णय न ले, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा हो सकता है। घर से दूर रह रहे लोगों को अपने परिवार के सदस्यो की याद सता सकती है। टीमवर्क के जरिए काम करके आप किसी काम को समय से पूरा कर पाएंगे, लेकिन आपकी  किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है और धर्म के कार्यों के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। आप सूझबूझ दिखाकर किसी काम में आगे बढ़ेंगे और किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप किसी महत्वपूर्ण काम में जल्दबाजी ना दिखाएं। आर्थिक गतिविधियों में भी आप सतर्कता बनाए रखें और खर्चा बढ़ने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकता है और घूमने करने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आएगा और आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर यदि आपको कोई चिंता चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से आज सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे, लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों की साथी से कुछ कहासुनी हो सकती है और नौकरी में कार्यरत लोगों को  अधिकारियों की बातों को ध्यान से सुनकर ही काम में लगेंगे, नहीं तो उनसे कोई बड़ी गलती हो सकती है।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा और आपको अपने अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। न्याय संबंधित मामलों में आप सावधानी बरतें। आप किसी नए काम की योजना बना सकते हैं, लेकिन आप पार्टनरशिप में कोई काम ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए धार्मिक आयोजनों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा और अध्ययन व अध्यात्म के प्रति भी आपकी रूचि बढ़ेगी। आप किसी बड़े लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे और आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। जो विद्यार्थी विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो उन्हें आज कोई बेहतर अवसर आ सकता है। आपकी भाई बहनों से चल रही अनबन आज समाप्त होगी और सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिल सकता है।
     
    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए अप्रत्याशित लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको अच्छी सोच का लाभ मिलेगा और आप लोगों के मन की बातों को जाने व किसी को अपने मन की बात ना बताएं। आपके जूनियर आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहना होगा और आप व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें, तभी लोगों से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता मिठास घोलेगी और आपकी अपने परिजनों से भी नजदीकियां बढे़गी। आप अपने धन को किसी गलत योजना में ना लगाएं।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। साझेदारी में किसी काम को करना आज आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, जिससे लोग भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परस्पर सहयोग की भावना आपके अंदर बनी रहेगी और किसी नई संपत्ति को खरीदने की इच्छा भी आपकी पूरी हो सकती हैं। आपके सामाजिक क्षेत्रों में किए गए प्रयास तेज रहेंगे और आपकी शाखा चारों ओर फैलेगी।

    मकर राशिफल। आज आप एक बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कामकाज में आज आप नियमों पर पूरा ध्यान दे, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। आपको यदि किसी से सलाह  की आवश्यकता हो, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से करें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। मेहनत और लगन से काम करके आप अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आप अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और संतान से आप उनके मन में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। व्यवसाय में आपको अच्छा लाभ मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती हैं। आपको वरिष्ठ सदस्यों की बातों को ध्यान से सुनकर उन पर अमल करना होगा, तभी आप किसी अच्छे काम को कर पाएंगे। आज आपकी अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। आपको अपने मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा और रचनात्मक कार्यों से भी आपको जुड़ने का मौका मिलेगा।

    मीन राशिफल। आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है और आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में भी वृद्धि होगी। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आवश्यक कार्य में आप जल्दबाजी ना दिखाएं, नहीं तो समस्या हो सकती हैं और आपको किसी वाहन की खरीदारी करने की इच्छा भी आज पूरी हो सकती है। आप आवेश में आकर कोई निर्णय ना लें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती हैं और किसी बाहरी व्यक्ति से आज तोलमोल कर बोलें।

  • पंजाब: गांधी कैंप में हमलावरों ने व्यक्ति की काटी उंगलियां

    पंजाब: गांधी कैंप में हमलावरों ने व्यक्ति की काटी उंगलियां

    बटाला: शहर में मामूली झगड़े को लेकर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की 3 अंगुलियां काट दीं। सिविल अस्पताल में दाखिल शिव कुमार पुत्र चुन्नी लाल निवासी गांधी कैंप बटाला ने बताया कि उनके बेटे की मोहल्ले के एक लड़के से मामूली तकरार हो गई थी जिसके बाद उन्होंने थाना सिविल लाइन की पुलिस को मामले संबंधी सूचित किया था।

    उन्होंने कहा कि जब वह पुलिस को सूचित करने के बाद घर वापस आ रहे थे तब दूसरे गुट के व्यक्तियों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया जिसमें उनकी 3 अंगुलियां कट गईं और उनके बेटे को भी गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि हमले के जिम्मेदार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जाए। सिविल अस्पताल के डॉक्टर अरविंदर शर्मा ने बताया कि दोनों बाप-बेटे को गंभीर चोटें आई थीं जिसके बाद उन्हें अमृतसर रैफर कर दिया गया है।

    उधर घटना की सूचना मिलते ही डी.एस.पी. सिटी ललित कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि दूसरे गुट के भी 2 व्यक्ति जख्मी हुए हैं जिन्हें सिविल अस्पताल में लाया गया है। फिलहाल कुछ व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामले की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इससे पहले मोहाली में एक व्यक्ति की उंगली काटने की वीडियो वायरल हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उक्त 3 गैंगस्टरों को काबू कर लिया था।