Blog

  • पंजाब: रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

    चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने अपने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान आज माल पटवारी हरजीत सिंह को 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि राजस्व विभाग के उक्त कर्मचारी के खिलाफ यह मामला गांव मलकपुर तहसील डेरा बाबा नानक निवासी मनदीप सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

    उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उक्त पटवारी ने उसकी जमीन की विरासत के बदले पहले ही 5,000 रुपये की रिश्वत ली थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अब वह नामांतरण स्वीकार करने के बदले में 5000 रुपये और देने की मांग कर रहे हैं और उन्होंने पटवारी द्वारा रिश्वत मांगने की पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली है।

    प्रवक्ता ने आगे कहा कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच करने के बाद, अमृतसर रेंज की सतर्कता इकाई ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी पटवारी को रंगे हाथों पकड़ लिया। इस संबंध में उक्त राजस्व कर्मचारी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी पटवारी को कल सक्षम न्यायालय में पेश किया जाएगा और इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

  • तीन राज्यों में भाजपा को मिली प्रचंड जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को: मंडलाध्यक्ष

    तीन राज्यों में भाजपा को मिली प्रचंड जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को: मंडलाध्यक्ष

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, हरोली से गुलविंद्र गोल्डी, कुटलैहड़ से चरनजीत शर्मा, गगरेट से राजीव राजू, चिंतपूर्णी के मंडलाध्यक्ष रविन्द्र द्विवेदी ने बुधवार यहां जारी बयान में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा को मिली प्रचंड जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व को दिया है। भाजपा नेताओं ने उपमुख्यमंत्री को निशाने पर लिया और उनकी बयानबाजी की जमकर आलोचना की। भाजपा के मंडल अध्यक्षों ने कहा कि मुख्यमंत्री की ऊना हुई जनसभा में उपमुख्यमंत्री जिस तरह हवा में भाषणबाजी कर रहे थे, अगले ही दिन चुनावी नतीजे ने उपमुख्यमंत्री की सारी हवा निकाल दी। उन्होंने कहा कि 5 साल तक पूरे प्रदेश में झूठ और फरेब की राजनीति करने वाले मुकेश अग्निहोत्री को लगता था कि कांग्रेस की सरकार बनने पर वही प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे, लेकिन कांग्रेस के जीतने के बावजूद उनके अपने ही कांग्रेस नेताओं ने उनके साथ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नहीं बनने की कुंठा अभी भी मुकेश अग्निहोत्री के बयानों में साफ झलकती है। मुख्यमंत्री के साथ अपने बेहतर संबंधों की सफाई देना मुकेश अग्निहोत्री की मजबूरी है। वह जानते हैं कि इस वक्त न केवल सरकार बल्कि कांग्रेस के भीतर भी उनकी अपनी स्थिति दयनीय हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता को टीवी के सामने बैठकर चुनावी नतीजे देखने की नसीहत देने वाले मुकेश अग्निहोत्री तीन राज्यों में मिली करारी हार के बाद मौन धारण करके क्यों बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस को शिकायत मिली है उन राज्यों में भी हिमाचल प्रदेश की ही तरह झूठी गारंटियां जनता को दी गई थी। जनता ने कांग्रेस को उसके झूठ का जवाब सत्ता से बेदखल करके दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में चारों खाने चित करने की बातें करने वाले मुकेश अग्निहोत्री अपने चारों खाने बचा कर दिखाएं।
  • डॉ अंबेडकर ने देश को मजबूत न्याय व्यवस्था दी: सतपाल सिंह सत्ती

    ऊना/सुशील पंडित: संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा कार्यालय दीप कमल में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा विधायक का सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। डॉ आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि डॉ अंबेडकर ने देश को मजबूत न्याय व्यवस्था दी है। उन्होंने कहा कि देशवासियों को गर्व होना चाहिए कि डॉक्टर अंबेडकर जैसी महान आत्मा ने देश में जन्म लिया और देश के नागरिकों को समता का भाव सिखाया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर द्वारा दिए गए कानून के आधार पर ही देश ने विकास के नए आयाम हासिल किए हैं। इस कार्यक्रम में ऊना मंडल अनुसूचित जाति के प्रधान गुरबचन दास बंगा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ रामपाल सैनी ,जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया, जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी अनुसूचित जाति जिला महामंत्री संजय भाटिया,, सचिव महेश कुमार ,मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण सहोता ,प्रधान हरपाल कौर, प्रधान रचना देवी, मंडल सचिव सुरेंद्र सिंह, देवी सिंह, एडवोकेट संदीप, दविंदर कुमार और भाजपा कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
  • DPS School को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरा-तफरी

    जम्मू: शहर के रेजिडेंसी रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक फोन कॉल से स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। स्कूल प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस, सीआरपीएफ, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड की टीमें पहुंची। टीमों ने स्कूल के चारों तरफ से घेराबंदी कर कोना-कोना खंगाला। स्कूल के सभी कमरों, मैदानों ऑडिटोरियम हॉल, स्कूली बस और परिसर की व्यापक तलाशी ली गई। स्कूल के साथ लगते मार्गों पर सुरक्षा बल की टीमें तैनात रहीं। स्कूल में इस तरह पुलिस और अन्य सुरक्षा दलों के पहुंचने से बच्चों में डर का माहौल भी बन गया। स्कूली स्टाफ और शिक्षक बच्चों के साथ ही रहे। उन्होंने बच्चों को निडर रहने के लिए प्रेरित किया।

    वहीं, इस खबर का पता चलते ही स्कूल में अभिभावकों के फोन आना शुरू हो गए। कई अभिभावक तो खुद स्कूल पहुंच गए। पुलिस ने अभिभावकों को जांच के दौरान बाहर ही रहने की सलाह दी और आश्वस्त किया कि किसी भी खतरे से निपटने के लिए पुलिस सक्षम है। आश्वासन के बाद भी अभिभावकों के चेहरों पर अपने बच्चों की चिंता की शिकन साफ देखने को मिली। इस मामले को लेकर जम्मू पुलिस ने बताया कि एक अज्ञात कॉलर द्वारा एक निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी पर त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने बताया कि बम से उड़ाने की धमकी झूठी निकली है। इस संबंध में एफआईआर दर्ज की है। किस ने फोन किया और क्यों स्कूल को उड़ाने की अफवाह फैलाई। इस तरह लोगों में डर फैलाने का क्या मकसद था… पुलिस आरोपी के साथ ही इन सवालों की जांच कर रही है।

  • इंदिरा गांधी खेल परिसर में कबड्डी और कुश्ती के ट्रायल का आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के सौजन्य से बुधवार को जिला मुख्यालय के इंदिरा गांधी खेल परिसर में कबड्डी और कुश्ती के ट्रायल का आयोजन किया गया। इस दौरान कबड्डी के लिए केवल मात्र लड़कियों के ही ट्रायल लिए गए। जानकारी देते हुए कार्यक्रम समन्वयक राजकुमार पठानिया ने बताया कि ट्रायल के दौरान करीब 90 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिनमें से कुश्ती में 18 लड़कों का चयन किया गया है जबकि कबड्डी के लिए संभावित 24 लड़कियों की टीम चुनी गई है। उन्होंने बताया कि ट्रायल के लिए कबड्डी के 48 खिलाड़ी भी इंदिरा गांधी मैदान पर पहुंचे थे। लेकिन बुधवार को केवल मात्र लड़कियों के ही कबड्डी ट्रायल लिए गए।
  • आपदा में मददगार बने जवानों को किया सम्मानित

    गृह रक्षा विभाग की सेवाए अतुलनीय व सराहनीय : मेजर विकास सकलानी 
    ऊना/ सुशील पंडित: गृह रक्षा 12 वीं वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र  मुबारकपुर में बुधवार को 61वां गृह रक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि आदेशक गृह रक्षा 12वीं वाहिनी कमाडेंट मेजर विकास सकलानी ने शिरकत की । इस मौके पर वाहनी अधिकारी धीरज शर्मा, सुशील शर्मा, देवा कुमारी, राकेश लखनपाल सभी कम्पनी कमांडर व रिटायर कर्मी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सराहनीय कार्य वाले गृह रक्षा विभाग के जवानों व फायर कर्मियो को स्मृति चिन्ह व प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कमाडेंट  विकास सकलानी ने संबोधन में  कहा कि गृह रक्षा विभाग की सेवाए अतुलनीय व सराहनीय है। आपदा की हर घड़ी में गृह रक्षक व फायर कर्मी मिलकर अपना बहुमूल्य सहयोग देकर उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए विभाग का नाम उज्ज्वल कर रहे हैं जिसके लिए जवानों को समय-समय पर उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रदेश सरकार तथा जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत किया जाता रहा है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के गृह रक्षकों को विशिष्ट सेवाओं के लिए 12 बहादुरी पदक, विशिष्ट सेवाओं के लिए 17 पदक, सराहनीय सेवाओं के लिए 152 पदक तथा 12 महानिदेशक नागरिक सुरक्षा डिस्क पदक प्रदान किए जा चुके हैं। कार्यक्रम में सबसे पहले जवानों ने मार्च पास्ट के दौरान मुख्यातिथि को सलामी दी। इसके बाद विभागीय डेमो साइलेंट ड्रिल,रस्सा कशी ,बोरी रेस, एकल गायन, नुक्कड़ नाटक व बैंड प्रदर्शन के डेमो  को प्रदर्शित किया गया । राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय  मुबारकपुर के छात्रों ने अपने कार्यक्रम पेश किए । इस दौरान माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृह सचिव अजय भल्ला भारत सरकार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, माननीय राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, राकेश अग्रवाल महानिदेशक एवं महाआदेशक गृह रक्षा विभाग द्वारा गृह रक्षकों को दी गई शुभकामनाओं से भी अवगत करवाया गया।
  • जालंधरः मां-बेटी की हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने गांव भोजेवाल में मां बेटी के हुई हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान की पहचान लवप्रीत कलेर निवासी गोबिंदपुर थाना सदर बंगा के रूप में हुई है। डीएसपी विजय कंवरपाल ने बताया कि आरोपी लवप्रीत कलेर काफी समय से फरार चल रहा था, जिसे देहात पतारा थाने के प्रभारी बिक्रम सिंह ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल में किया  प्वाइंट 32 बोर का पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। 

    पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लवप्रीत कलेर ने खरड़ के एरिया में गन प्वा​इंट पर करणजीत सिंह जस्सा के साथ मिलकर गाड़ी को लूटा था। बता दें कि 17 अक्तूबर को गांव भोजेवाल में घर में मौजूद मां-बेटी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें कार्रवाई करते हुए देहात पुलिस ने अमेरिका में रहते दामाद सहित लोगों पर मामला दर्ज किया था।.

  • बेहतर आपदा प्रबंधन पर बचत भवन ऊना में तीन दिवसीय प्रशिविर शिविर सम्पन्न

    ऊना/ सुशील पंडित: बेहतर आपदा प्रबंधन और प्रतिक्रिया के लिए “युवा स्वयंसेवकों की टास्क फोर्स का निर्माण“ योजना के तहत आयोजित किए जा रहे प्रशिक्षिण शिविर का समापन्न बुधवार को बचत भवन में हुआ। इस दौरान खंड विकास अधिकारी किशोरी लाल वर्मा भी उपस्थित रहे। इस मौके पर बीडीओ ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को ज्यादा से ज्यादा आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षण शिविरों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस प्रशिक्षण शिविर में ग्राम पंचायत बनगढ़, चलोला, बीनेवाल, भड़ोलियाँ कलां, बसोली एवं नारी चिंतपूर्णी विकास समिति से 56 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिन में प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण समन्वयक सुमन चाहल ने प्रतिभागियों को आपदा एवं आपदा प्रबंधन के मूल विषयों, आपदा प्रबंधन में स्वयंसेवियों की भूमिका, ग्राम आपदा प्रबंधन योजना के बारे में जानकारी दी। अग्नि शमन विभाग से सुरेश कुमार ने आग एवं उससे बचाव के तरीके व अग्निशमन उपकरणों बारे जानकारी प्रदान की।प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय दिन में प्राथमिक स्वास्थय केंद्र अप्पर बसाल से डॉक्टर अरविन्द शर्मा ने आपदा के दौरान प्राथमिक उपचार, विशेष रूप से सीपीआर, सांप का काटना इत्यादि के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण शिविर के तृतीय दिवस पर गृह रक्षक विभाग से धीरज शर्मा एवं उनकी टीम ने प्रतिभागियों को खोज एवं बचाव के तरीकों बारे जानकारी मुहैया करवाई।उन्होंने इस प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा संचालित  सचेत एप के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण शिविर स्कूलों में आपदा प्रबंधन योजना के महत्व पर भी चर्चा की गयी क्योंकि स्कूल एक महत्व्पूर्ण संरचनात्मक ढांचा है जिसे भावी नागरिक बनाने की जिम्मेदारी सौपी जाती रही है। सुरक्षा और सुरक्षित वातावरण प्रभावी शिक्षण एवं सीखने के लिये पूर्ववर्ती शर्त है। इसलिये बच्चों, शिक्षको एवं कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है। इसलिये यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाये। प्रशिक्षण शिविर में जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कश्यप ने आपदा के दौरान होने वाले फील्ड के अनुभवों को साँझा किया गया। उन्होंने सभी स्वयंसेवियों  को आपस में तालमेल बना के रखने को कहा ताकि आपदा के दौरान सभी स्वयंसेवी कम से कम समय में प्रतिक्रिया दे सके और आपदा से होने वाले नुकसान को कम से कम किया जा सके। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से आपतकालीन सम्पर्क नंबर पर आपदा की सही एवं सटीक  जानकारी भी उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया की आधी अधूरी जानकारी से सही प्रतिक्रिया देने में मुश्किल आती है। प्रशिविर शिविर में प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी वितरित किये गए।

  • नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत लोअर भदसाली पंचायत ने कहा नशे को न जिंदगी को हां : मुकेश ठाकुर

    ऊना/ सुशील पंडित: नशा मुक्त ऊना आभियान के अंतर्गत हरोली ब्लॉक की ग्राम पंचायत लोअर भदसाली में हर घर दस्तक आभियान का शुभारंभ किया गया जिसमें नशे को न और जिंदगी को हां का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया। आभियान का शुभारंभ विकास खंड अधिकारी मुकेश ठाकुर की अगुवाई में किया गया।  मुकेश ठाकुर ने नशे की गंभीरता को बताते हुए कहा कि हम सभी को कोशिश करनी चाहिए कि नशे की बीमारी हो ही न। उन्होंने बताया कि यदि यह बीमारी हो जाती है तो इस का इलाज बहुत लंबा है और ग्रसित व्यक्ति एवं उसके परिवार के लिए बहुत कष्टदायक है। बीडीओ हरोली ने ‘घर’ शब्द की अहमियत को बताते हुए कहा कि घर से ही समाज बनता है। यदि एकएक घर स्वस्थ्य होने की कोशिश करके सफल हो तो हमारा समाज ख़ुद व स्वस्थ्य होगा। उन्होंने हर घर दस्तक के महत्व को भी समझाया एवं सभाजनों से आग्रह किया वे मिल जुल कर नशा मुक्त ऊना अभियान को हर घर तक पहुंचाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग जानकारी के अभाव के कारण नशे से पीड़ित अपने लोगों का नशे से बचाव नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए जिला प्रशासन ने हर घर दस्तक अभियान को चलाया है कि नशे से कैसे बचाव किया जा सकता है। यह जानकारी हर आमजन तक पहुंचाने के लिए हर घर दस्तक दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के हर घर दस्तक अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना एवं बच्चों पर ध्यान देना है उन्हे अच्छे कामों की तरफ प्रेरित करना है बच्चों को समझना है उनका दोस्त बनना है और बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव और उसके परिणामों की जानकारी देकर जागरूक करना जरूरी है ताकि बच्चे नशे से दूर रह पाएं। उन्होंने कहा कि यदि किसी को नशे से संबंधित जानकारी चाहिए तो वे नशा मुक्त ऊना आभियान के हेल्प लाइन नंबर 94180-64444 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि यदि कोई आपके आस पास नशे का सेवन या नशे का कारोबार कर रहा है तो आप ड्रग फ्री हिमाचल ऐप पर इसकी जानकारी दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि आप अगर इस ऐप के जरिए किसी की जानकारी देते हो तो आपकी आइडेंटिटी को गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपना ध्यान खेलकूद प्रतियोगिताओं पर केंद्रित करना चाहिए ताकि नशे जैसी गतिविधियों से बचा जा सके। हरोली नशा मुक्त ऊना टीम से प्रोग्राम अधिकारी जयेंद्र हीर ने बताया कि अब इस बीमारी से लड़ने के लिए हमारे ब्लॉक के डॉक्टर भी अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि अब हमारे हॉस्पिटल में इस बीमारी का इलाज शीघ्र ही शुरु किया जायेगा जिससे कि लोग नशे जैसी बीमारी का इलाज करवा पायेंगे। इसलिए उन्होंने लोगों से अपील की कि वह ये जानकारी अधिक से अधिक लोगों के साथ सांझा करें। उन्होंने कहा कि हमें इस अभियान में एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता हैं। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान सरोज, पंचायत सेक्रेटरी गीतांजलि, वार्ड पंच प्रेमचंद,वीरेंद्र मोहन, राम प्यारी, राजकुमार, सुरेखा, संतोष कुमारी, रीता रानी, जीएसएसएस स्कूल भदसाली से मेंटर टीचर संजीव, आंगनवाड़ी वर्कर्स में इन्नू राणा, पुष्पा, नीलम रानी उपस्थित रहे।
  • ਪੰਜਾਬ : ਚੋਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਨੱਟ ਬੋਲਟ ਦੀ ਫੈਕਟਰੀ ਵਿੱਚੋਂ ਲੱਖਾਂ ਦੀ ਚੋਰੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ: ਸਮਰਾਲਾ ਵਿਖੇ ਬਾਵਾ ਜੀ ਇੰਡਸਟਰੀ ਵਿੱਚ ਚੋਰੀ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਫੈਕਟਰੀ ਦੇ ਮਾਲਕ ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ  ਲੁਟੇਰੇ ਦੋ ਗੱਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਏ ਸਨ ਅਤੇ ਫੈਕਟਰੀ ਵਿੱਚੋਂ ਕੀਮਤੀ ਸਮਾਨ ਲੈ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਨੱਟ ਵੋਲਟ, ਮਸ਼ੀਨਾਂ ਦੇ ਪੁਰਜੇ ਜਿਸਦੀ ਕੀਮਤ ਲਗਭਗ 12 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਕਰੀਬ ਹੈ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਚ ਥਾਣਾ ਪ੍ਰਭਾਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਚੋਰੀ ਸਬੰਧੀ ਸਾਨੂੰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮਿਲ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਸੀਸੀਟੀ ਕੈਮਰੇ ਦੀ ਫੁਟੇਜ ਲੈ ਕੇ ਕਾਰਵਾਈ ਆਰੰਭ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ ਜਲਦ ਹੀ ਚੋਰਾਂ ਨੂੰ ਫੜ ਲਿਆ ਜਾਵੇਗਾ।