Blog

  • जालंधर, अमृतसर के सीपी सहित कई जिलों के एसएसपी के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    DIG सवपन शर्मा बने जालंधर के सीपी

    जालंधर, ENS: पंजाब में तबादलों का दौर लगातार जा रही है। वहीं जारी आदेशों के मुताबिक जालंधर, लुधियाना, अमृतसर के सीपी सहित कई जिलों के एसएसपी के तबादले हुए है।  जिनमें जालंधर पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल, अमृतसर और लुधियाना के पुलिस कमिश्नरों के साथ-साथ कई पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया हैं, जिनमें आई.पी.एस. बी. चंद्रशेखर, प्रवीन कुमार सिन्हा, नीरजा वोरूवुरु, नौनिहाल सिंह, राजेश कुमार जायसवाल, निलभ किशोर, शिव कुमार, जसकरण सिंह व अन्य अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

    जालंधर कमिश्नरेट की कमान स्वपन शर्मा को, अमृतसर की कमान गुरप्रीत सिंह भुल्लर को और लुधियाना की कमान कुलदीप चाहल को सौंपी गई है। इसके इलावा होशियारपुर, पठानकोट, संगरूर , मलेरकोटला , मोगा , बठिंडा और रोपड़ के एसएसपी स्तर के तबादले किए गए है।   देखें लिस्ट

  • उगते सूरज को अर्घ देकर संपन्न किया छठ पूजा का व्रत

    छठी मैया से की सुख समृद्वि की कामना


    बददी/ सचिन बैंसल: छठ पूजा  के अंतिम दिन  व्रतधारियों ने पानी में खड़े होकर उगते  सूर्य को अर्घ्य देकर इस पूजा का सपंन्न किया।  पूर्वांचल के लोगों ने छठी माईया की अराधना कर सुख समृद्धि की कामना की।  बद्दी से बालद खड्‌ड, सरसा खड़्ड, चिकनी खड्‌ड व अन्य खड्‌डो व नालों में सुबह के समय छठी मईया के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय उठा।  सूर्य को अर्ध्य देने के बाद 36 घंटे से चला आ रहा यह उपवास खोला गया।  


    बीबीएन में दो लाख से अधिक लोग पूर्वांचल क्षेत्र के रहते है। सभी लोग इस पर्व को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारी में जुटे थे।  सभी प्रकार के खाद्य वस्तुओं से सूर्य देवता और छठी माईया की अराधना की गई। इन लोगों का मानना है कि जिन लोगों के पास संतान नहीं होती है अगर व छठी मईया का विधिपूर्वक सच्चे मन से उपवास कर लेता है तो उसकी झोली माता भर देती है। मन्नत पूरी होने के बाद लोग उपवास करते है। बद्दी के मुन्ना सिंह ने अपनी धर्मपत्नी के साथ इस उपवास को किया। वहीं लव कौशल ने भी अपनी पत्नी के साथ छठी मईया का पूजा की।  बद्दी के वार्ड दो में रहने वाले विकास नंदन ने नंगे पांव घर से दीप जला कर घाट तक गए और छठी मईया की आराधना की।


    पूर्वांचल जन कल्याण समिति के प्रवक्ता परमहंस दिवेदी, पिंटू सिहं, सत्या पांडे  ने बताया कि  रविवार की रात्रि को  सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। जिसमें तनु प्रियंका, आशु तोष यादव, आकाश बाबा, धीरज पांडे, रामाशीष बागी, अंकिता मिश्रा व गोलू ने छठी मईया के भजन सुनाए और  ठंड के बावजूद भी रात भर लोग जमा रहे और भजनों का आनंद लेते रहे।

  • विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मिलने पहुंचे बददी, देखें वीडियो

    भटियात क्षेत्र के लोगों ने किया जोरदार स्वागत


     बद्दी से जल्द ही चलेगी भटियात क्षेत्र को बस सेवा – कुलदीप सिंह पठानिया


    बद्दी में कार्यरत भटियात विधानसभा क्षेत्र के कर्मियों, कामगारों के साथ संवाद आयोजित


    बददी/ सचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया सोमवार को बद्दी पहुंचे जहां उनका मुख्य संसदीय सचिव व दुन विधायक चौधरी रामकुमार व कांग्रेस समर्थकों और कुलदीप सिंह पठानिया के विधानसभा क्षेत्र भटियात क्षेत्र के कामगारों ने भव्य स्वागत किया। भटियात क्षेत्र के कामगारो द्वारा कुलदीप सिंह पठानिया चौधरी रामकुमार को टोपी पर शॉल देकर सम्मानित किया गया। कुलदीप सिंह पठानिया ने  कहा कि हिमाचल में बेहतर रोज़गार सृजन, आर्थिक संसाधनों और प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए सभी राजनीतिक दलों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। 
    कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण यहां संसाधन सीमित हैं। प्रदेश को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर तथा रोज़गार एवं स्वरोज़गार के क्षेत्र में व्यापक सम्भावनाओं के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।
    उन्होंने कहा कि चम्बा ज़िला के भटियात विधानसभा क्षेत्र से बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र एवं परवाणू तक प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस सेवा शीघ्र आरम्भ की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में मामला उच्च स्तर पर विचाराधीन है और औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही हैं। उन्होंने प्रदेश के अन्य ज़िलों से बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ तक आवश्यकतानुसार बस सेवा आरम्भ करने की सम्भावनाएं तलाशनें के निर्देश दिए।  


    कुलदीप सिंह पठानिया ने बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों एवं कामगारों के व्हाट्सऐप ग्रुप में स्वास्थ्य एवं जल शक्ति विभाग सहित अन्य अधिकारियों के मोबाईल नम्बर जोड़ने के निर्देश दिए ताकि कामगारों की समस्याओं का शीघ्र निदान हो सके।  उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि उद्योग और रोज़गार एक दूसरे के पूरक हैं तथा औद्योगिक क्षेत्रों में दक्षता के अनुसार हिमाचल के युवाओं को 70 प्रतिशत रोज़गार सुनिश्चित करना उद्योग जगत का उत्तरदायित्व है।
    विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बेहतरीन कार्य कर रही है। रोज़गार सृजन के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सुखाश्रय योजना से जहां बेसहारा को सहारा मिला है वहीं आपदा के प्रभावितों के लिए राहत पैकेज में क्रांतिकारी संशोधनों से ज़ख्मों पर मरहम लगा है।

    उन्होंने कहा कि बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में कार्यरत कर्मचारियों और कामगारों की समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार सतत् क्रियाशील हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जन समस्याओं का समयबद्ध समाधान सदैव प्रदेश सरकार की प्राथमिकता रहेगी।  

    मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व एवं नगर नियोजन) राम कुमार चौधरी ने दून विधानसभा क्षेत्र में पधारने पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि एक ऐसा ऑनलाईन पोर्टल आरम्भ किया जाना चाहिए जो प्रदेश के सभी रोज़गार और उप रोज़गार कार्यलयों से जुड़ा हो। इस पोर्टल पर विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में उपलब्ध रोज़गार की जानकारी होनी चाहिए ताकि युवाओं को बेहतर रोज़गार त्वरित उपलब्ध हो सके। उन्होंने हिमाचल के बीबीएन में कार्यरत युवाओं की सुविधा के लिए प्रत्येक ज़िले से बस सेवा आरम्भ करने की मांग की।
    उन्होंने कहा कि वह दून विधानसभा क्षेत्रों के उद्योगों में कार्यरत सभी की समस्याओं के निदान के लिए प्रतिबद्ध हैं।  

    इस अवसर पर भटियात विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंलुडा के प्रधान अनूप तथा खण्ड कांग्रेस समिति दून के अध्यक्ष कुलतार सिंह ठाकुर ने भी अपने विचार रखे।

    नगर परिषद बद्दी के पूर्व अध्यक्ष मदन लाल चौधरी, नगर परिषद बद्दी के पार्षद, नगर पंचायत चुआड़ी के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र चारख, भटियात विधानसभा क्षेत्र के पंचायती राज प्रतिनिधि, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्दी मोहित चावल, बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण मुख्य कार्यकारी अधिकारी ललित जैन, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र में कार्यरत भटियात विधानसभा क्षेत्र के कर्मियों के संघ के अध्यक्ष शेर सिंह, अन्य पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में इस क्षेत्र के कामगार एवं कर्मी उपस्थित थे।  

  • महाविद्यालय बंगाणा में निर्वाचन मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेई राजकीय उत्कृष्टता महाविद्यालय बंगाणा में निर्वाचन साक्षरता क्लब द्वारा निर्वाचन मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इलेक्टरल लिटरेसी क्लब के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। इस अवसर पर इलेक्टरल लिटरेसी क्लब के कार्यकारिणी सदस्यों हेम लता और निखिल ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि जिसमें 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई, 1 अक्टूबर 2024 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को वोट डालने के प्रति जागरूक किया गया ताकि वे आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में सक्रिय भूमिका निभा सकें। इस अवसर पर कॉलेज के चुनावी साक्षरता क्लब के नोडल अधिकारी बलविंदर राणा राजेंद्र कुमार ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है यहां हर नागरिकों को मतदान के बारे में ज्ञान होना और उन्हें जागरूक करना अति आवश्यक है।निर्वाचक साक्षरता क्लब भावी एवं नये मतदाता को सीखने और अनुभव प्राप्त करने का अवसर देता है। निर्वाचक साक्षरता के लिये क्लब एक जीवंत हब के रूप में कार्य करता है और इससे युवा और भावी मतदाताओं में निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी की पहल होता है। इसके तहत विद्यार्थियों में क्षमता विकास के साथ उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया के सभी प्रश्नों की जानकारी भी दी जाती है। और यही विद्यार्थी अपने-अपने एरिया में लोगों को मतदान के बारे में उसके महत्व के बारे में जागरूक करेंगे। इस अवसर पर डॉ. विनोद कुमार, प्रोफ़ेसर संजय शर्मा और प्रोफ़ेसर कमलेश महाजन राजनीति विज्ञान विभाग के उपप्रधान इंदू, सचिव परीक्षा, आदि मौजूद रहे।
  • उप मुख्यमंत्री का प्रवास कार्यक्रम

    उप मुख्यमंत्री का प्रवास कार्यक्रम

    ऊना/ सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बुधवार 22 नवम्बर को दोपहर 12 बजे डेरा बाबा श्री रूद्रानंद जी महाराज, गांव नारी में नवनिर्मित लंगर शेड का लोकार्पण करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।
  • अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

    सरकार दो दशकों से रुकी कर्मचारी भत्तों में वृद्धि पर शीघ्र ले निर्णय: रजनीश 

    ऊना/ सुशील पंडित: अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश के 58वें स्थापना दिवस पर सोमवार को ज़िला ऊना अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधियों ने ज़िला मुख्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता महासंघ के प्रधान रजनीश शर्मा ने की। कार्यक्रम में शहीद कर्मचारियों की को याद कर उनके योगदान को नमन किया गया।


    कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए रजनीश शर्मा ने प्रशासनिक ट्रिव्यूनल की बहाली पर प्रदेश सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के लिए ओपीएस जैसी स्कीम को पुनः वहाल कर कर्मचारी हितैषी होने के कई सकारात्मक निर्णय लिये हैं। लेकिन बावजूद इसके कर्मचारियों की वर्षों से चली आ रही कई मांगों पर सरकार की से ध्यान नहीं दिया गया है। 


    उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले दो दशकों से कर्मचारियों के भत्तों में कोई वृद्धि नहीं की गई है। ज़िला मुख्यालय पर तैनात कर्मचारियों को 300 से 1000 रूपये की दर से आवासीय भत्ता मिल रहा है, जो वर्तमान की महंगाई दर की अपेक्षा किसी भी सूरत में तर्कसंगत नहीं है। इसी तरह दैनिक यात्रा भत्ता दर भी तार्किक नहीं है। उन्होंने कर्मचारियों की ओर से राज्य सरकार से यह मांग की है कि कर्मचारियों को मिलने वाले अन्य भत्तों जैसे आवास, यात्रा, सीए, सीसीए, स्पैशल पे आदि रिवाइज़ किये जाएं और वर्तमान परिपेक्ष्य के अनुरूप इनमें वृद्धि की जाए। इसके अलावा पे-एरियर की भी अभी तक केवल एक ही किश्त जारी की गई है, जबकि डीए की भी किश्त एक वर्ष से ऊपर का समय हो गया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि कर्मचारीवर्ग इससे बहुत निराश है तथा इन्हें शीघ्र जारी किया जाए। 


    कर्मचारी नेताओं की गुटवाजी पर जताया आक्रोश 
    महासंघ प्रधान रजनीश शर्मा ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य तथा कुछ ज़िला स्तर पर कर्मचारी नेताओं की आपसी गुटवाजी के चलते समानांतर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ खड़े कर लिये हैं, जिससे न केवल संगठन कमजोर हुआ है बल्कि कर्मचारियों की लम्बे समय से चली आ रही मांगों का भी समय पर हल नहीं हो पा रहा है। उन्होंने इस गुटवाजी का कड़े शब्दों में विरोध किया कि ये कर्मचारी हितैषी नेता हो ही नहीं सकते। उन्होंने ज़िला ऊना इकाई ओर से अपील की है कि महासंघ के सभी नेतागण एक बैनर तले इकट्ठा होकर सरकार से कर्मचारियों के मुद्दों को उठाएं और हल करवाएं। 


    इस अवसर पर महासंघ के वरिष्ठ उपप्रधान तारा सिंह, महासचिव राजेश कुमार, संयुक्त सचिव भरत भूषण, प्रधान सिटी एनजीओ भाग सिंह, राजीव पाठक व रमन कुमार, महासंघ के खण्ड हरोली के प्रधान हरजिंदर सिंह, महासचिव प्रेम जसवाल, बंगाणा के प्रधान प्रकाश चन्द, गगरेट के प्रधान रविन्द्र सिंह व महासचिव, अम्ब के प्रधान मनोज कुमार, प्रेस सचिव संजीव मारकर,  जिला प्रतिनिधि विनय कुमार, उप-प्रधान मुकेश धीमान सिटी के महासचिव वरूण व ग्रामीण के प्रधान बलवीर सिंह व महासचिव जुगल किशोर सहित कई विभागीय अराजपत्रित कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਭੇਤਭਰੇ ਹਾਲਾਤਾ ‘ਚ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਜਦੋਂ ਵੀ ਚੋਣਾਂ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ ਉਸ ਵੇਲੇ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਮੁੱਦੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਬਹੁਤ ਸਾਰੀ ਸਿਆਸਤ ਗਰਮਾਈ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਲੇਕਿਨ ਨਸ਼ਾ ਲਗਾਤਾਰ ਹੀ ਆਪਣਾ ਪੈਰ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਪਰਸਾਉਂਦਾ ਹੋਇਆ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਕਰਕੇ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਦੀ ਮੌਤ ਵੀ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਛੇਹਰਟਾ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨਾਮਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਓਵਰਡੋਜ਼ ਕਰਕੇ ਮੌਤ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਛਾਣਬੀਨ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਜਿਸਦਾ ਨਾਮ ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ, ਉਸ ਵੱਲੋਂ ਛੇਹਰਟਾ ਦੇ ਚੌਂਕ ਵਿੱਚੋਂ ਇੱਕ ਮਿਸਤਰੀ ਅਤੇ 2 ਮਜ਼ਦੂਰ ਆਪਣੇ ਘਰ ਵਿੱਚ ਕੰਮ ਕਰਵਾਉਣ ਵਾਸਤੇ ਲਿਜਾਇਆ ਸੀ। ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਇੱਕ ਮਜ਼ਦੂਰ ਜਦੋਂ ਦੁਪਹਿਰ ਦੇ ਖਾਣੇ ਦੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਆਇਆ ਤਾਂ ਉਹ ਬੇਹੋਸ਼ੀ ਦੀ ਹਾਲਤ ਦੇ ਵਿੱਚ ਉੱਥੇ ਬੈਠਾ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਹੀ ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਉਸ ਨੂੰ ਬੁਲਾਇਆ ਤਾਂ ਉਸ ਦੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਹੀ ਮੌਤ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਸੀ।

    ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਦਾ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਨਾਲ ਕੋਈ ਲੈਣਾ ਦੇਣਾ ਹੈ ਜਾਂ ਨਹੀਂ ਇਹ ਤੇ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਪਤਾ ਲੱਗ ਪਵੇਗਾ। ਉਥੇ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਅਸੀਂ ਇਸ ਦੀ ਤਸਵੀਰ ਵੀ ਅਖਬਾਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਦਿੱਤੀ ਹੋਈ ਸੀ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਇਸ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਾਨੂੰ ਸੰਪਰਕ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਅਸੀਂ ਹੁਣ ਇਸ ਦਾ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਕਰਵਾ ਕੇ ਧਾਰਾ 174 ਦੇ ਤਹਿਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਕੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਦੇ ਰਹੇ ਹਾਂ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਬੇਸ਼ੱਕ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਓਵਰਡੋਜ ਕਰਕੇ ਮੌਤ ਨਾ ਹੋਣ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਦੱਸਦੇ ਹੋਏ, ਆਪਣਾ ਪੱਲਾ ਝਾੜਦੇ ਹੋਏ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੇ ਸਨ। ਲੇਕਿਨ ਆਸ ਪਾਸ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਜੇਬ ਵਿੱਚੋਂ ਇੱਕ ਸਰਿੰਜ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ ਸੀ। 

  • जालंधरः सांभर ने मचाया हुड़दंग, बाइक और कारे हुई क्षतिग्रस्त

    जालंधर, ENS: महानगर के गोराया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नेशनल हाईवे  पर सांभर आ गया। इस दौरान लोगों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक हाईवे पर स्थित HDFC बैंक गोराया के नजदीक सांभर आ गया। इस दौरान वहां से गुजरने वाले लोगों में दहशत का माहौल बन गया। लोगों के अनुसार सांभर लिंक रोड से छलांग मारता हुआ नेशनल हाईवे पर चला गया। इस दौरान फगवाड़ा की तरफ से फ्लोर की तरफ आ रहे एक स्कूटी सवार की सीधी सांभर के साथ टक्कर हो गई, जिसमें एक्टिवा सवार घायल हो गया। इसके अलावा सांभर ने एक बाइक, 3 कारें को भी क्षतिग्रस्त किया है। जिसके बाद सांभर एक फैक्टरी के अंदर घुस गया, जहां काफी मशक्त के बाद लोगों ने उसे काबू कर लिया। लेकिन कुछ समय के बाद सांभर वहां से भी भाग गया और इलेक्ट्रॉनिक के दुकान के बेसमैंट में घुस गया। काफी समय बीत जाने के बाद बेसमैंट से सांभर को जाल बिछाकर काबू कर लिया गया। 

  • जालंधरः बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च, देखें Live 

    जालंधर, ENS: पंजाब में बिगड़ी रही कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने आप सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। हाल ही में बीते दिन लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में गोली लगने के घायल कारोबारी का हाल जानने पहुंचे पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने आप सरकार पर जमकर निशाना साधा था। इस दौरान पंजाब में बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर आप सरकार का घेराव किया था। वहीं आज जालंधर में पूर्व कांग्रेस विधायक राजिंदर बेरी ने पंजाब के बिगड़ रहे लॉ एंड ऑर्डर को लेकर आप सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। इस दौरान राजिंदर बेरी ने बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर आप सरकार के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला है।

    उन्होंने कहा कि आज जो पंजाब की बिगड़ी रही कानून व्यवस्था है। उसको लेकर सोयी हुई सरकार को जगाने के लिए कैंडल मार्च निकाला है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आए दिन पंजाब में गोली चलने और लूटपाट के मामले लगाताार सामने आ रहे है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी ने सत्ता में आने से पहले कहा था कि वह बदलाव लेकर आएंगे। इस दौरान राजिंदर बेरी ने कहा कि आप सरकार ने कहा था कि वह सिंगल विंडो में काम करेंगे और वह आम लोगों की तरह लोगों से मिलेंगे। पूर्व विधायक ने कहा कि आज आप पार्टी के नेता अपने साथ 60 से 70 लोगों की सिक्योरिटी लेकर घूम रहे है, लेकिन आम जनता इस सरकार से पिछले 2 साल से परेशान हो रही है। राजिंदर बेरी ने कहा कि यह कैंडल मार्च कांग्रेस भवन से लेकर डीसी दफ्तर तक निकाली जाएंगी। इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि अगर सोयी हुई सरकार ना जागी तो वह अगली रणनीति के तहत भूख हड़ताल पर सरकार के खिलाफ बैठेंगे। 

  • ਪੰਜਾਬ SGPC ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ’ਚ ਅੰਤ੍ਰਿੰਗ ਕਮੇਟੀ ਦੀ ਇਕੱਤਰਤਾ ਦੌਰਾਨ ਲਏ ਅਹਿਮ ਫੈਸਲੇ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਯਤਨਾਂ ਤਹਿਤ ਅਗਲੀ ਰਣਨੀਤੀ ਉਲੀਕਣ ਲਈ ਸਿੱਖ ਵਿਦਵਾਨਾਂ ਅਤੇ ਸੀਨੀਅਰ ਵਕੀਲਾਂ ਦੀ ਇਕ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਇਕੱਤਰਤਾ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿਖੇ ਸੱਦਣ ਦਾ ਫੈਸਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਹ ਫੈਸਲਾ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੀ ਅੱਜ ਹੋਈ ਅੰਤ੍ਰਿੰਗ ਕਮੇਟੀ ਦੀ ਇਕੱਤਰਤਾ ਵਿਚ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਕੱਤਰਤਾ ਮਗਰੋਂ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ’ਤੇ ਸਰਕਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਿੱਖ ਬੰਦੀਆਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਮਨੁੱਖੀ ਅਧਿਕਾਰਾਂ ਦੇ ਉਲੰਘਣ ਅਤੇ ਅਨਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਹਰ ਪੱਧਰ ’ਤੇ ਅਵਾਜ਼ ਉਠਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਬੀਤੇ ਦਿਨੀਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਇਕ ਵਫ਼ਦ ਨੇ 26 ਲੱਖ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਅਵਾਜ਼ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਰਾਜਪਾਲ ਪਾਸ ਉਠਾਈ ਸੀ ਅਤੇ ਹੁਣ ਅਗਲੀ ਰਣਨੀਤੀ ਉਲੀਕਣ ਲਈ ਸਿੱਖ ਵਿਦਵਾਨਾਂ ਅਤੇ ਸੀਨੀਅਰ ਵਕੀਲਾਂ ਦੀ 25 ਨਵੰਬਰ 2023 ਨੂੰ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿਖੇ ਇਕੱਤਰਤਾ ਬੁਲਾਈ ਜਾਵੇਗੀ। ਬੁੱਧੀਜੀਵੀਆਂ ਦੀ ਇਸ ਇਕੱਤਰਤਾ ਦੌਰਾਨ ਮਿਲੇ ਸੁਝਾਵਾਂ ਨੂੰ ਵਿਚਾਰਨ ਵਾਸਤੇ ਬਾਅਦ ਵਿਚ ਸਿੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਇਕੱਤਰਤਾ ਸੱਦ ਕੇ ਭਵਿੱਖੀ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਐਲਾਨਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਇਹ ਵੀ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਟਿਆਲਾ ਜੇਲ੍ਹ ਵਿਚ ਨਜ਼ਰਬੰਦ ਭਾਈ ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਰਾਜੋਆਣਾ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਵਾਸਤੇ ਵੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦਾ ਵਫ਼ਦ ਜਲਦ ਜਾਵੇਗਾ।

    ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅੰਤ੍ਰਿੰਗ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੀਆਂ ਬਣ ਰਹੀਆਂ ਵੋਟਾਂ ਲਈ ਠੋਸ ਨੀਤੀ ਨਾ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਵੀ ਗੰਭੀਰ ਨੋਟਿਸ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਿੱਖ ਸੰਸਥਾ ਦੀਆਂ ਜਨਰਲ ਚੋਣਾਂ ਲਈ ਵੋਟਾਂ ਬਣਾਉਣ ਪ੍ਰਤੀ ਸਰਕਾਰ ਸੰਜੀਦਾ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਹੁਣ ਤੱਕ ਬਹੁਤ ਘੱਟ ਗਿਣਤੀ ਵਿਚ ਵੋਟਾਂ ਬਣੀਆਂ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਦਾ ਵੱਡਾ ਕਾਰਨ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਦਖ਼ਲਅੰਦਾਜ਼ੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅੰਤ੍ਰਿੰਗ ਕਮੇਟੀ ਦੀ ਇਕੱਤਰਤਾ ਵਿਚ ਇਕ ਮਤਾ ਪਾਸ ਕਰਕੇ ਮੁੱਖ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੇ ਅਧਿਕਾਰਾਂ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਕਰਦਿਆਂ ਵੋਟਾਂ ਬਣਾਉਣ ਵਾਲੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਸਖ਼ਤ ਹਦਾਇਤਾਂ ਜਾਰੀ ਕਰਨ ਕਿ ਉਹ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਖੱਜਲ ਖੁਆਰ ਨਾ ਕਰਨ। ਐਡਵੋਕੇਟ ਧਾਮੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵੋਟ ਦੀ ਤਸਦੀਕ ਦੇ ਤਰੀਕੇ ਨੂੰ ਸੁਖਾਲਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। ਤਾਂ ਜੋ ਲੋਕ ਭਰੇ ਫਾਰਮ ਇਕ ਥਾਂ ’ਤੇ ਇਕੱਤਰ ਕਰਕੇ ਜਮ੍ਹਾਂ ਕਰਵਾ ਸਕਣ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਹਰ ਸਿੱਖ ਨੂੰ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਲਈ ਵੋਟਰ ਰਜਿਸਟਰਡ ਕਰਨ ਵਾਸਤੇ ਕੈਂਪ ਵੀ ਲਗਾਏ ਜਾਣ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਫ਼ਰਜ਼ ਬਣਦਾ ਹੈ ਕਿ ਵੋਟਰਾਂ ਨੂੰ ਵੋਟ ਬਣਾਉਣ ਵਾਸਤੇ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕਰਨ ਲਈ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਉਪਰਾਲੇ ਕਰੇ, ਜਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਲੋਕ ਸਭਾ ਅਤੇ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਦੌਰਾਨ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਐਡਵੋਕੇਟ ਧਾਮੀ ਨੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਦੇ ਨੇੜੇ ਆਯੋਜਤ ਕੀਤੇ ਗਏ ਇਕ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦੌਰਾਨ ਮਰਯਾਦਾ ਵਿਰੁੱਧ ਹਰਕਤਾਂ ਦੀ ਵੀ ਨਿੰਦਾ ਕੀਤੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਵਰਤਾਰਾ ਠੀਕ ਨਹੀਂ ਹੈ ਕਿ ਗੁਰੂ ਘਰ ਨੇੜੇ ਸਿੱਖ ਭਾਵਨਾਵਾਂ ਵਿਰੁੱਧ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰਤ ਦੇ ਵਿਦੇਸ਼ ਮੰਤਰੀ ਅਤੇ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਸਬੰਧਤ ਮੰਤਰਾਲੇ ਅਤੇ ਓਕਾਫ਼ ਬੋਰਡ ਨੂੰ ਪੱਤਰ ਲਿਖਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਅੰਤ੍ਰਿੰਗ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਇਕ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮਤਾ ਪਾਸ ਕਰਦਿਆਂ, ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ’ਤੇ ਸਿੱਖਾਂ ਅਤੇ ਸਿੱਖ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਨਫ਼ਰਤੀ ਪ੍ਰਚਾਰ ਦੀ ਵੀ ਕੜੀ ਨਿੰਦਾ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ।