जालंधरः बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च, देखें Live 

जालंधर, ENS: पंजाब में बिगड़ी रही कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने आप सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। हाल ही में बीते दिन लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में गोली लगने के घायल कारोबारी का हाल जानने पहुंचे पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने आप सरकार पर जमकर निशाना साधा था। इस दौरान पंजाब में बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर आप सरकार का घेराव किया था। वहीं आज जालंधर में पूर्व कांग्रेस विधायक राजिंदर बेरी ने पंजाब के बिगड़ रहे लॉ एंड ऑर्डर को लेकर आप सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। इस दौरान राजिंदर बेरी ने बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर आप सरकार के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला है।

उन्होंने कहा कि आज जो पंजाब की बिगड़ी रही कानून व्यवस्था है। उसको लेकर सोयी हुई सरकार को जगाने के लिए कैंडल मार्च निकाला है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आए दिन पंजाब में गोली चलने और लूटपाट के मामले लगाताार सामने आ रहे है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी ने सत्ता में आने से पहले कहा था कि वह बदलाव लेकर आएंगे। इस दौरान राजिंदर बेरी ने कहा कि आप सरकार ने कहा था कि वह सिंगल विंडो में काम करेंगे और वह आम लोगों की तरह लोगों से मिलेंगे। पूर्व विधायक ने कहा कि आज आप पार्टी के नेता अपने साथ 60 से 70 लोगों की सिक्योरिटी लेकर घूम रहे है, लेकिन आम जनता इस सरकार से पिछले 2 साल से परेशान हो रही है। राजिंदर बेरी ने कहा कि यह कैंडल मार्च कांग्रेस भवन से लेकर डीसी दफ्तर तक निकाली जाएंगी। इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि अगर सोयी हुई सरकार ना जागी तो वह अगली रणनीति के तहत भूख हड़ताल पर सरकार के खिलाफ बैठेंगे। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *