Blog

  • पंजाबः दर्दनाक घटना, स्कूल जा रहे 3 भाई-बहनों को ट्रक ने कुचला, 2 की मौत

    पंजाबः दर्दनाक घटना, स्कूल जा रहे 3 भाई-बहनों को ट्रक ने कुचला, 2 की मौत

    मुक्तसर : पंजाब में बुधवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में मोटरसाइकिल से स्कूल जा रहे तीन सगे भाई-बहनों को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे एक भाई व एक बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक भाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर भी बताई जा रही है। बता दें कि मुक्तसर के सदरवाला गांव के ये तीनों बच्चे मोटरसाइकिल से अकाल अकादमी जा रहे थे, तभी मुक्तसर से जलालाबाद जा रहे धान से ओवरलोड ट्रक ने बाइक पर जा रहे इन बच्चों को कुचल दिया।

    इस दर्दनाक हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छोटे बच्चे को गंभीर हालत में आदेश अस्तपताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों की पहचान 15  साल के गुरसेवक सिंह, 12 साल की प्रभजोत कौर के रूप में हुई है। जबकि पहली कक्षा पर पढ़ते 8 साल के नवतेज सिंह की हालत गंभीर है। इस घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया था लेकिन कुछ ही दूरी पर एक पैट्रोल पर के पास वह अपना ट्रक छोड़कर वहां से भाग गया। इस घटना के बाद केवल सरदवाला गांव में शोक की लहर छा गई। 

  • पंजाबः युवती की हत्या कर शव को जेसीबी बुलाकर तबेले में दफनाया 

    पंजाबः युवती की हत्या कर शव को जेसीबी बुलाकर तबेले में दफनाया 

    प्रेमी ने ही भाई व दोस्तों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम

    लुधियानाः जिले में 24 वर्षीय युवती की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या की वारदात के पीछे युवती के प्रेमी व प्रेमी के भाई और दोस्तों का हाथ बताया जा रहा है। युवती की हत्या के बाद पहले तो शव को नहर में फेंका गया। फिर वहां से निकाल कर जलाने की कोशिश की। जब शव नहीं जला तो उसे जेसीबी बुलाकर दफना दिया व बाद में वहां पौधे लगा दिए। पुलिस ने जसपिंदर कौर के भाई शमिंदर सिंह पुत्र कमलजीत सिंह के बयान पर केस दर्ज किया है। शिकायत में शमिंदर ने बताया कि 24 नवंबर को उसके पिता खेत गए थे और मां स्कूल में पढ़ाने गई थी।

    इस दौरान जसपिंदर कौर घर से 12 तोले सोना और 20 हजार रुपये लेकर परमप्रीत सिंह परम के साथ चली गई। पुलिस पर भी मामले को गंभीरता से न लेने का आरोप है। 5 दिसंबर सोमवार को परम और भवना के पिता हरपिंदर सिंह ने खुद ही जसपिंदर कौर के परिवार को बता दिया कि उनकी बेटी का कत्ल हो चुका है। जानकारी अनुसार 24 वर्षीय जसपिंदर कौर अपने घर से 12 तोले सोना और 20 हजार रुपये लेकर 24 नवंबर को घर से निकली थी। उसके बाद युवती की हत्या कर उसके प्रेमी परमप्रीत सिंह परम वासी गांव सुधार ने अपने भाई भवनप्रीत सिंह उर्फ भवना और अन्य दोस्तों के साथ मिलकर सुधार बोपाराय लिंक रोड पर स्थित अपने घोड़ों के तबेले में दफना दिया था। शव को दफनाने से पहले नहर में फेंका गया, फिर निकालकर जलाने की कोशिश की गई। खेतों में पराली डाल कर जलाने की कोशिश भी की गई लेकिन शव को जला नहीं सके। 

    इसके बाद आरोपियों ने एक जेसीबी मशीन चालक को बुलाया और कहा कि मेरा एक घोड़ा मर गया है, उसे दफनाना है । जेसीबी से अपने स्टड फार्म में 6 फुट से अधिक गड्ढा खुदवा कर चालक को रवाना कर दिया गया। आरोपियों ने बाद में अधजले शव को ही गड्ढे में दफना दिया। वारदात की सूचना के बाद शव को दफनाने के स्थान पर रात से पुलिस मुलाजिम ड्यूटी दे रहे हैं। लुधियाना से ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसएसपी ग्रामीण हरजीत सिंह के आने के बाद शव को निकाला जायेगा।

    घटना की पुष्टि करते हुये पुलिस जिला लुधियाना ग्रामीण के एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि जसपिंदर कौर के कत्ल में सुधार गांव के दो सगे भाइयों परमप्रीत सिंह उर्फ परम और भवनप्रीत सिंह उर्फ भवना , घुमाण गांव के एकमप्रीत सिंह पुत्र मनजिंदर सिंह और मंसूरा गांव के हरप्रीत सिंह को नामजद कर एकमप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को इस मामले में धारा 346 और 120-बी में मुकदमा दर्ज किया गया था लेकिन जसपिंदर कौर का कत्ल किये जाने की सच्चाई सामने आने के बाद इसमें धारा 302 का इजाफा कर दिया गया है। 

    24 नवंबर को जसपिंदर कौर के घर से भाग जाने के बाद उसके परिजनों ने रसूलपुर से संबंधित थाना हठूर में जाकर घटना की जानकारी देते हुए मुकदमा दर्ज करने की फरियाद की थी, लेकिन आरोप है कि थाना हठूर की पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी उल्टा पीड़ित परिवार को हड़का कर थाने से भगा दिया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया उल्टा पीड़ित परिवार से ही सवाल करते रहे कि इतना सोना और रुपया आया कहां से ।  पीड़ित परिवार राजनेताओं से लेकर अफसरों के दरबार मारा मारा फिरता रहा। 5 दिसंबर सोमवार को परम और भवना के पिता हरपिंदर सिंह ने खुद ही जसपिंदर कौर के परिवार को बता दिया कि उनकी बेटी का कत्ल हो चुका है। जिसके बाद पीड़ित परिवार दोबारा थाना हठूर पहुंचा और सारी जानकारी दे दी।

    कत्ल की जानकारी मिलने के बाद भी हठूर पुलिस और थाना प्रभारी जगजीत सिंह ने खुद को बचाने के लिये धारा 346 और 120-बी में मुकदमा दर्ज कर दिया। आनन फानन में हठूर पुलिस ने धारा में इजाफा करते हुए इसमें 302 का भी इजाफा कर दिया। सुधार गांव में आरोपी भाइयों के घर को भी खंगाला जा रहा है, ताकि गहने और नकदी बरामद की जा सके है इस सनसनीखेज मामले में दोनों आरोपी भाईओं के साथ उनके कुछ दोस्तों और अन्य कई की भी भूमिका सामने आई है । 

  • कपूरथलाः दर्दनाक सड़क हादसे में इकलौते 22 वर्षीय युवक की मौत

    कपूरथलाः दर्दनाक सड़क हादसे में इकलौते 22 वर्षीय युवक की मौत

    2 वर्षीय बच्ची के लिए पिज़्ज़ा लेकर लौट रहा था मृतक

    कपूरथलाः पंजाब के कपूरथला शहर में सर्कुलर रोड पर देर रात एक कार अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। इस दर्दनका हादसे में 22 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अपनी कार में किसी परिचित की 2 वर्षीय बेटी के लिए पिज़्ज़ा लेकर लौट रहा था। मृतक युवक की पहचान राघव बहल पुत्र मनोज बहल वासी बानिया मोहल्ला कपूरथला के रूप में हुई है। 

    घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने नवयुवक राघव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। जिसका आज दोपहर पोस्टमार्टम किया जायगा। परिजनों से मिली सूचना के अनुसार मनोज बहल उर्फ़ डिंपी का एकलौता बेटा राघव बहल देर रात लगभग 11 बजे अपनी स्विफ्ट कार (PB09AH3873) किसी परिचित से वापिस लेकर आ रहा था, तो उक्त परिचित की 2 वर्षीय बेटी ने राघव से पिज़्ज़ा खाने की जिद की।

    जिसके बाद राघव अपनी कार पर रमणीक चौक के नजदीक पिज़्ज़ा शॉप से पिज्जा लेकर मंसूरवाल की तरफ परिचित के घर जा रहा था कि सर्कुलर रोड पर अचानक कार अनियंत्रित होकर एक दीवार से टकरा गई। भीषण टक्कर के कारण 22 वर्षीय राघव बहल की मौके पर ही मौत हो गई।

  • जांलधरः पुलिस वाले ने अपने कर्मी पर बरसाई लाठियां, देखें वीडियो

    जांलधरः पुलिस वाले ने अपने कर्मी पर बरसाई लाठियां, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः गुरु नानक मिशन चौक के नजदीक पुलिस वाले का अपने ही कर्मी से झगड़ा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरु नानक मिशन चौक के नजदीक पेट्रोल पंप पर पुलिस वाले ने अपने कर्मी पर लाठियां बरसा दी। पुलिस का यह रवैय्या देख लोग भी हैरान रह गए। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कर्मी ने बताया कि उन्हे पैट्रोल पंप से शिकायत मिली थी कि कोई पुलिस कर्मी वहां पर उन्हें परेशान कर रहा है।

    जिसको लेकर वह वहां पर पहुंचे थे। लेकिन इस दौरान पुलिस कर्मी अपने ही कर्मी से झगड़ा करने लगा। सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक सीआईए स्टाफ पुलिस मुलाजिम ने पेट्रोल पंप मुलाजिम से बहसबाजी की थी। इस दौरान मौके पर पहुंची पेट्रोलिंग कर रही पीसीआर पुलिस से उन्हीं के पुलिस मुलाजिम ने पहले बतमीजी की। फिर पीसीआर पुलिस अधिकारी ने सीआईए स्टाफ के पुलिस मुलाजिम पर लाठी बरसानी शुरू कर दी।

    जिस पुलिस वाले ने अपने पुलिस को लाठी मारी थी उसने इस मामले को लेकर कहा कि उसे पेट्रोल पंप से सूचना मिली थी कि वहां पर एक पुलिस वाला हुड़दंग करते हुए गालियां निकाल रहा है तो वह जब वहां पर पहुंचे तो उसने उनके साथ भी बदतमीजी की और उनकी वर्दी तक फाड़ डाली जिसके बाद उसे सबक सिखाने के लिए उसे लाठी मारी गई और इस बात की जानकारी अपने सीनियर अधिकारियों तक पहुंचा दी गई है और पुलिस वाले का कहना है कि वह उसे सीनियर है तो उसके साथ भी शराब में धुत उक्त पुलिस वाले ने बदतमीजी की थी।

    पीसीआर 4 त्रिलोचन सिंह के साथ पुलिस मुलाजिम एएसआई ने बताया कि उक्त पुलिस मुलाजिम ने उनको धमकियां दी कि उसकी पावर डीजीपी तक है और वह उसकी स्टार उतरवादेगा। जब थाना छह की पुलिस वहां पहुंची तो उन्होंने अपनी तरफ से मामला सुलझाने की कोशिश की। लेकिन उक्त पुलिस मुलाजिम उनके खिलाफ एमएलआर कटवाकर उनपर करवाई करवाने की बात करने लगा। उन्होंने बताया कि इस मामले की जानकारी उन्होंने अपने उच्च अधिकारियों को दे दी है। इस घटना में उनका कोई कसूर नहीं है क्योंकि पहले शराब में दूत्त पुलिस मुलाजिम ने ही उनके साथ बदतमीजी की थी।

  • नसबंदी कराने गई महिला की डाकटर ने काट दी आंत, हालत गंभीर 

    नसबंदी कराने गई महिला की डाकटर ने काट दी आंत, हालत गंभीर 

    बदायूं. उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां नसबंदी कराने गई महिला की डेढ़ इंच आंत कट दी गई. हालत बिगड़ने पर महिला का इलाज अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। महिला के पति नरेश ने बताया कि उसकी पत्नी ने नसबंदी का ऑपरेशन दहगवां पीएचसी पर कराया था। घर आने पर पत्नी के पेट में दर्द होने लगा. जिसके बाद महिला को बदायूं के एक अस्पताल में दिखाया. लेकिन पत्नी की हालत बिगड़ने पर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. वहां पर डॉक्टरों ने बताया कि पत्नी की नसबंदी के बाद 1.5 इंच की अंत काट दी गई है, जिससे परेशानी हो रही है. डॉक्टरों ने दोबारा ऑपरेशन कराने के लिए कहा। अभी तक इलाज में 3 लाख रुपये खर्च हो चुका है और एक ऑपरेशन होना बाकी है. पीड़िता के पति नरेश ने मामले की तहरीर थाना जरीफनगर में महिला डॉक्टर के खिलाफ दी है. नरेश का कहना है अगर पुलिस महिला डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाई नहीं करती है तो वह कोर्ट का सहारा लेगा।

    बदायूं के थाना जरीफनगर क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले नरेश ने थाने में एक प्रार्थना पत्र दिया है। नरेश का आरोप है कि उसकी पत्नी दहगंवा में नसबंदी शिविर में विगत 16 नवंबर को आशा द्वारा ले जाई गई थी. आशा ने उसे 2 हजार रुपये का लालच भी दिया था, जिसके बाद उसकी पत्नी का नसबंदी का ऑपरेशन करा दिया गया. घर आने के बाद पत्नी की हालत बिगड़ने लगी. जिसका इलाज बदायूं में कराया गया लेकिन कोई फायदा ना होने पर नरेश अपनी पत्नी को अलीगढ़ ले गया. तब नरेश को पता चला कि उसकी पत्नी की डेढ़ इंच आंत कटी हुई है।

    अब तक इलाज में 3 लाख रुपए हो चुके हैं खर्च

    नरेश का अब तक इलाज में लगभग 3 लाख रूपये खर्च हो चुका है। इसकी शिकायत नरेश ने अस्पताल में भी की, पर किसी ने भी उसे संतोषजनक जवाब नहीं दिया और वहां से भगा दिया गया। नरेश का कहना है कि वह मेहनत मजदूरी करके और कर्जा लेकर अपनी पत्नी का इलाज करा रहा है। जबकि उसकी सुनवाई कहीं नहीं हो रही. नरेश के अनुसार अलीगढ़ के डॉक्टरों का कहना है कि तीन माह इलाज के बाद महिला का दूसरा ऑपरेशन करना होगा. वहीं पीड़ित के पति ने कहा अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो न्यायालय का सहारा लेने पड़ेगा।

  • आज का राशिफल, 7 दिसंबर 2022

    आज का राशिफल, 7 दिसंबर 2022

    मेष: प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। लाभ होगा।

    वृष: दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। दूसरे आपसे अधिक की अपेक्षा करेंगे व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।

    मिथुन: पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। नए विचार दिमाग में आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। धनार्जन होगा।

    कर्क: दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा। प्रसन्नता तथा उत्साह बने रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। आलस्य हावी रहेगा। प्रमाद न करें। विवेक का प्रयोग करें।

    सिंह: अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकार वृद्धि हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश मनोनकूल रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। किसी कार्य के प्रति चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है।

    कन्या: यात्रा में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। हंसी-मजाक में हल्कापन न हो, ध्यान रखें। कीमती वस्तुएं इधर-उधर हो सकती हैं, संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

    तुला: बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कोई बड़ा काम करने की इच्‍छा जागृत होगी। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। प्रमाद न करें।

    वृश्चिक: धनहानि की आशंका है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। थकान व कमजोरी रह सकती है। व्यापार व व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

    धनु: स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में राहत मिलेगी। चिंता दूर होगी। नौकरी में रुतबा बढ़ेगा।

    मकर: अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति की बातों में न आएं। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगा।

    कुंभ: नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। थकान रहेगी। किसी कार्य की चिंता रहेगी।

    मीन: धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़े काम की रुकावट दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें।

  • पंजाब में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर होगी कार्रवाई, सरकार ने जारी किए आदेश

    पंजाब में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर होगी कार्रवाई, सरकार ने जारी किए आदेश

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने निर्देश दिए है कि शराब पीकर गाड़ी चलाने से हो रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए एक मुहिम चलाई जाए जिस के तहत मैरिज पैलेस के बाहर ब्रीथ एनालाइजर द्वारा चेकिंग की जाए। इस मुहिम के बारे में लोगों को जागरूक किया जाए ताकि जिस व्यक्ति ने शराब पी है वह गाड़ी न चलाए।

  • जालंधरः दफ्तरों में DC जसप्रीत सिंह ने की छापेमारी, गैरहाजिर कर्मचारियों को किया नोटिस जारी

    जालंधरः दफ्तरों में DC जसप्रीत सिंह ने की छापेमारी, गैरहाजिर कर्मचारियों को किया नोटिस जारी

    जालंधर/वरुणः महानगर में आज डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने सरकारी दफ्तरों में अचानक छापेमारी अभियान छेड़ा है। दफ्तरों में कई जगह कर्मचारी गैर हाजिर या फिर देरी से दफ्तर में आते हुए मिले। डीसी जसप्रीत सिंह ने जिला प्रशासकीय परिसर स्थित डीसी दफ्तरों की विभिन्न शाखाओं व अन्य विभागीय कार्यालयों की अचानक जांच की। दफ्तरों में अक्सर देरी से आने वाले 12 कर्मचारियों को पकड़ा। इन्हें दफ्तर में देर से आने का कारण पूछा तो सभी अलग-अलग बहाने बनाने लगे। लेकिन डिप्टी कमिश्नर ने किसी की एक ना सुनी और अपने सहायक को तुरंत प्रभाव से 12 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश जारी किए।

    डीसी ने चैकिंग के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने-अपने दफ्तरों में प्रतिदिन समय से अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारी-कर्मचारी दफ्तर समय के दौरान अपनी-अपनी सीटों पर उपस्थित रहें, ताकि सरकारी दफ्तरों में लोगों को अपना काम करवाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन लोगों को सुचारु और सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है इसमें लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।

  • ससुर और साले ने मिलकर जिंदा जलाया दामाद, पिता ने दर्ज कराया मुकदमा

    ससुर और साले ने मिलकर जिंदा जलाया दामाद, पिता ने दर्ज कराया मुकदमा

    सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी में दामाद को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। घटना जिला के परिहार थाना क्षेत्र के जगदर गांव की है। जहां पैसे के लेन-देन को लेकर ससुर और साले ने मिलकर दामाद को जिंदा जला दिया। इस घटना में दामाद गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में इलाज के के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    मृतक की पहचान सोनबरसा थाना क्षेत्र के पुरन्दाहा राजवाड़ा वार्ड 11 निवासी 30 वर्षीय विजय कुमार के रूप में की गई है। मृतक के पिता ने स्थानीय थाने में हत्या का मामला दर्ज करवाया है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. जहां रविवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

  • पंजाबः पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत की बढ़ी मुश्किलें, विजीलैंस को मुकदमा चलाने की मिली मंज़ूरी 

    पंजाबः पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत की बढ़ी मुश्किलें, विजीलैंस को मुकदमा चलाने की मिली मंज़ूरी 

    चंडीगढ़ः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के विरुद्ध समर्थ अदालत में मुकदमा चलाने के लिए राज्य सरकार के प्रशासनिक विभाग से मंजूरी हासिल कर ली है। पूर्व मंत्री को विजीलैंस ब्यूरो ने जून में विभाग में ख़ैर के वृक्षों की कटाई के लिए पर्मिट जारी करने, अधिकारियों के तबादले, खरीददारी और ऐनओसी जारी करने से सम्बन्धित संगठित भ्रष्टाचार में शामिल होने के लिए गिरफ़्तार किया था।

    जानकारी देते हुए आज विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एफआईआर नंबर 7 तारीख़ 06-06-2022 के अधीन भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट की धारा 7, 7-ए 13 ( ए) (1) (2) और आइपीसी की 120-बी के अंतर्गत विजीलैंस थाना फलायंग सकुऐड, एस. ए. एस. नगर में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया था। यह केस पूर्व वन मंत्रियों, ठेकेदारों और वन विभाग के अधिकारियों के खि़लाफ़ भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल होने के दोष के अधीन दर्ज किया गया था।