Blog

  • डाकमंडल ऊना ने जगाई डिजिटल अलख

    डाकमंडल ऊना ने जगाई डिजिटल अलख

    ऊना/सुशील पंडित: डिजिटल इंडिया मिशन को ज़मीनी स्तर पर मजबूती देने के उद्देश्य से डाक विभाग ने ऊना ज़िले में सेवा भाव सप्ताह के तहत व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। यह अभियान हिमाचल प्रदेश के चीफ पोस्टमास्टर जनरल शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में तथा अधीक्षक डाकघर ऊना भूपिंदर सिंह के नेतृत्व में संचालित हो रहा है।

    अभियान के तहत डाक सेवकों की टीमें घर-घर जाकर नागरिकों को डाक विभाग की डिजिटलीकृत सेवाओं की जानकारी दे रही हैं। एक जुलाई से जारी इस अभियान में डाक कर्मी अपने क्षेत्रों में सुबह से देर शाम तक सक्रिय रहते हुए लोगों को विभाग की योजनाओं से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।

    बचत खाते खोलने पर ज़ोर

    सेवा सप्ताह के चौथे दिन मंडल भर में बचत योजनाओं को लेकर विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों के नए बचत खाते खोले गए। इसके साथ ही बंगाणा उपमंडल की मुच्छाली पंचायत में स्थानीय प्रतिनिधियों के आग्रह पर आधार नामांकन कैंप भी आयोजित किया गया, जिसका लाभ बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया।

    योजनाओं का सर्वे और प्रचार-प्रसार भी तेज़ी पर

    डाक सेवकों द्वारा योजनाओं से जुड़े जन सरोकारों पर घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है, ताकि कोई पात्र व्यक्ति विभाग की कल्याणकारी सेवाओं से वंचित न रह जाए। लोगों को डिजिटल बैंकिंग, बचत योजनाओं, बीमा व आधार संबंधी सेवाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

    स्वयं सहायता समूहों से संवाद, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संबल

    अभियान के दौरान ऊना ज़िले के सभी ब्लॉकों में सक्रिय स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के साथ भी संवाद स्थापित किया गया है। डाक विभाग इनके उत्पादों को ई-कॉमर्स के माध्यम से बाज़ार तक पहुंचाने की दिशा में प्रयासरत है, जिससे स्थानीय उद्यम को बढ़ावा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिल सके।अधीक्षक डाकघर भूपिंदर सिंह ने ज़िलावासियों से अपील की है कि वे डाक विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

  • Jalandhar News: राज्य को रंगला Punjab बनाने और पॉपुलेशन कंट्रोल बिल को लेकर स्पीकर संधवा का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: राज्य को रंगला Punjab बनाने और पॉपुलेशन कंट्रोल बिल को लेकर स्पीकर संधवा का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में पॉश इलाके मॉडल टाउन में डेंटल क्लीनिक में स्पीकर कुलतार संधवा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस क्लीनिक में आकर उन्हें ऐसा लग रहा है कि वह दुबई में आ गए हों। स्पीकर ने कहा कि सरकार का सपना भी यह है कि हम पंजाब को दुबई से आगे लेकर जाया जाए। पंजाब को रंगला पंजाब बनाए जाने पर स्पीकर ने कहा कि सीएम के सपने को साकार करने के लिए सरकार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जल्द पंजाब को रंगला पंजाब बनाया जाएगा। इस दौरान डेंटल क्लीनिक शुरू किए जाने पर डॉक्टर जसविंदर का आभार व्यक्त किया।

    वहीं नार्थ हल्के के विधायक जूनियर अवतार बावा हैनरी द्वारा भारत में बढ़ती हुई पॉपुलेशन चिंता व्यक्ति करते हुए पॉपुलेशन कंट्रोल बिल पेश किए जाने को लेकर स्पीकर कुलतार संधवा ने कहा कि सभी विधायकों का बिल पेश करना, नया कानून बनाना और पंजाब के मुद्दों को विधानसभा के समक्ष रखने का ही काम होता है। स्पीकर संधवा ने कहा कि इस नए बिल को लेकर वह सरकार के समक्ष रखेंगे। वहीं अलग-अलग डिपार्टमेंट के अधिकारियों से इस बिल को लेकर रॉय ली जाएगी। जिसके बाद बिल को लेकर विचार विर्मश करके फैसला लिया जाएगा।

    बता दें कि बीते दिन नार्थ हलके के विधायक बावा हेनरी ने पंजाब के विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा के समक्ष पॉपुलेशन कंट्रोल बिल पेश किया था। विधायक ने कहा कि पर्यावरण का दूषित होने का सबसे बड़ा कारण बढ़ती हुई पापुलेशन है। उन्होंने कहा कि जब पंजाब और भारत की पापुलेशन ही कंट्रोल हो जाएगी तो पंजाब फिर से रंगला पंजाब बन सकता है। उन्होंने कहा कि किसी समय सावन के महीने में जब बारिश होती थी तो हम बचपन में मेंढक के साथ खेलते रहे हैं।

    लेकिन अब पापुलेशन ही इतनी बढ़ गई है कि वातावरण दूषित होने के कारण कहीं ऐसे जानवर और पशु पक्षी है जो की विलुप्त हो गए हैं। प्रस्तावित विधेयक में दो से ज़्यादा बच्चे वाले माता-पिता के वोटिंग अधिकार को रद्द करके उन्हें अयोग्य घोषित करने और 10 लाख का जुर्माना लगाने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि जो लोग पापुलेशन कंट्रोल बिल का उल्लंघन करेंगे उनको वोट करने का अधिकार छीन लेना और सरकारी सहूलियत ना देने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा कि जो लोग एक बच्चा करेंगे उनको अलग से सहूलियत देने का प्रावधान भी रखा है।

  • Punjab News: 2027 के चुनावों को लेकर एक्शन में Raja Warring, शुरू किए ये 3 अभियान, देखें वीडियो

    Punjab News: 2027 के चुनावों को लेकर एक्शन में Raja Warring, शुरू किए ये 3 अभियान, देखें वीडियो

    अमृतसरः कांग्रेस ने पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। इसी के चलते आज पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राज़ा वड़िंग कांग्रेस के देहात में स्थित दफ्तर में पहुंचे। जहां उन्होंने सलाहकारों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं के साथ विशेष बैठक की। राजा वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 3 मुख्य अभियानों पर काम शुरू कर दिया है, जिनमें जुड़ेंगा ब्लॉक, जीतेंगी कांग्रेस – नए पहल से पार्टी को मजबूत बनाना और संविधान बचाओ रैलियां– लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए और संगठन की पूर्ण संरचना – राहुल गांधी के मार्गदर्शन में मंडल शामिल है।

    उन्होंने बताया कि पहली बैठक खड़ड़ में हुई थी और अब अमृतसर केंद्रीय क्षेत्र की बैठक विकास सोनी की अगुवाई में की गई। जिला अध्यक्ष अर्पता अजनाला और अन्य नेता भी बैठक में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में अन्य जिलों की बैठकों का भी आयोजन किया जाएगा। राजा वड़िंग ने कहा कि यह मुहिम ना केवल अमृतसर में बल्कि पूरे पंजाब में शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि कुर्सी पर बैठे नेता को अपनी पोजीशन का नाजायज उपयोग नहीं करना चाहिए।

    राजा वड़िंग कहते हैं, “हम ऐसी व्यक्ति बनें कि जब हम पद से हटें, तो लोग कहें कि यह आदमी वाकई काबिल था।” आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर पूर्व आईपीएस और राजनीतिक नेता कुवंर विजय प्रताप सिंह के बारे में राजा वड़िंग ने कहा कि यह उनका अपना निजी फैसला था। वे कांग्रेस में भी आ सकते थे, लेकिन उन्होंने आम आदमी पार्टी में जाने का फैसला किया। राजा वड़िंग ने कहा कि अच्छा नेता वहीं होता है जो समय, स्थान और हालात के अनुसार बात करना जानता हो।

  • Punjab News: हाल ए बेहाल प्रशासन, नहर में डाला जा रहा प्रदूषित पानी, देखें वीडियो

    Punjab News: हाल ए बेहाल प्रशासन, नहर में डाला जा रहा प्रदूषित पानी, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब में नहरों के पानी को गंदा होने से बचाने के लिए राज्य सरकार अनेक कदम उठा रही है। इस दौरान उनके साथ समाज सेवी संस्थाओं द्वारा पानी को गंदा होने से रोकने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन दूसरी ओर सुजानपुर में नगर परिषद शहर का गंदा पानी यूबीडीसी नहर में डाल रही है। जिससे किसानों की जमीनों में जाने वाला पानी गंदा हो रहा है।

    बता दें कि सुजानपुर शहर का सीवरेज ही नहीं बल्कि माधोपुर से लेकर पठानकोट तक नहर के किनारे बने होटलों या ढाबों का सीवेज भी इसी नहर में जा रहा है। जिसे रोकने वाला कोई नहीं है और प्रशासनिक अधिकारी अपनी मजबूरियों को अनदेखा करते नजर आ रहे हैं। इस संबंध में जब स्थानीय लोगों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जब से सुजानपुर अस्तित्व में आया है, तब से शहर का गंदा पानी इसी नहर में जा रहा है।

    प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए क्योंकि यह पानी राजस्थान जाता है और पशु-पक्षी भी यही पानी पीते हैं जिससे वे बीमार हो सकते हैं। दूसरी ओर अधिकारियों ने इस बात को स्वीकार किया और कहा कि शहर का गंदा पानी नहर में जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुजानपुर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट नहीं था, लेकिन अब विभाग सुजानपुर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जा रहा है जो जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा और उसके बाद सारा पानी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से नहर में छोड़ दिया जाएगा।

  • Jalandhar News: दिन दहाड़े घर से नगदी व गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: दिन दहाड़े घर से नगदी व गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात में घर में चोरी की घटना सामने आई है। जहां लांबड़ा थाने के अधीन आते इलाके में दिन दहाड़े चोरों ने घर को निशाना बनाया। दोपहर के समय में चोर घर से 10 हजार नगद, सोने की वालियां, 2 फोन सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना के दौरान घर के मकान मालिक दंपति दोनों फैक्टरी में काम पर गए हुए थे।

    मामले की जानकारी देते हुए पप्पू ने कहा कि जेजे कालोनी में स्थित उसके घर से चोर नगदी, फोन, गहने सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी उसे सास ने फोन के जरिए दी। जिसके बाद घर आकर देखा तो उसका काफी नुकसान हो गया। पप्पू ने बताया कि उसने किश्त देने के लिए घर पर 10 हजार रुपए रखे हुए थे जो चोर ले गए।

    महिला रेनू ने कहा कि घर के बाहर ताला लगा हुआ था। दीवार फांदकर चोर आए और घर से गहने, फोन व नगदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: चोरी के आरोप में अपमानित होने पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरी के आरोप में अपमानित होने पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के गांव कड़मा में चोरी के आरोप में अपमानित होने पर युवक ने जहरीली वस्तु निगलकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान 17 वर्षीय जसमीत सिंह के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए परिवार ने बताया कि उनका गुरसिख बेटे को पड़ोस के लोगों द्वारा चोरी का आरोप लगाकर बार-बार अपमानित किया जा रहा था। जिन्होंने गांव टीबी में काम ठेके पर लिया हुआ था, वहां से हेडफोन और चार्जर चोरी हो गए थे।

    इसके बाद युवक पर घड़ी चोरी करने का भी आरोप लगाया गया और उसे बार-बार अपमानित किया जा रहा था। लगातार दबाव डालने के कारण युवक ने जहरीली दवा पी ली। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार ने न्याय की मांग की है कि उनके युवक को अपमानित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

    वहीं डीएसपी करण शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले फिरोजपुर के कस्बा ममदोट के गांव कड़मा के रहने वाले जसमीत सिंह ने काम के दौरान कुछ सामान चोरी किया था, जिसे वापस कर दिया गया था। फिर भी उस पर चोरी के आरोप लगाए जा रहे थे। तंग आकर उसने कोई जहरीली वस्तु खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में लापता छात्र की ट्रेन में सवार होने की CCTV फुटेज आई सामने

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में लापता छात्र की ट्रेन में सवार होने की CCTV फुटेज आई सामने

    बठिंडाः जिले में संदिग्ध परिस्थितयों आदर्श सीनियर सैकेंडरी स्कूल के छठी कक्षा का छात्र लापता हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार कल से छात्र लापता हो गया। छात्र की पहचान वंश के रूप में हुई है। वहीं पुलिस जांच में कुछ सीसीटीवी सामने आई है। जिसमें एक सीसीटीवी में वंश की स्कूल के पास पैदल घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके बाद एक अन्य सीसीटीवी रेलवे स्टेशन की सामने आई है। जिसमें वंश ट्रेन में बैठकर रवाना होता दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी फुटेज में वंश अकेला ही ट्रेन में सवार होकर निकल गया।

    वहीं सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद परिवार भी रेलवे स्टेशन पर उसे ढूंढने के लिए पहुंचा, लेकिन अभी तक वंश के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। वंश के पिता होमगार्ड है। वहीं पीड़ित परिवार ने कहाकि वंश ऑटो में सवार होकर स्कूल गया था, लेकिन परिवार का कहना है कि स्कूल में छुट्टी के बाद वंश घर वापिस नहीं लौटा। इस मामले को लेकर परिवार ने जब स्कूल टीचर से बात की तो उन्होंने कहा कि वंश कल स्कूल नहीं पहुंचा।

    जिसके बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। वहीं इस मामले को लेकर जब ऑटो चालक से बात की तो पता चला कि ऑटो चालक ने वंश सहित 3 से 4 छात्रों को स्कूल के बाहर उतारा था। जिसके बाद वंश लापता हो गया। ऑटो चालक ने कहा कि छुट्टी के दौरान जब वह बच्चे को लेने आया तो बच्चा स्कूल में नहीं था। जिसके बाद परिजनों से वंश को लेकर बात की तो उन्होंने कहा कि वह वंश को स्कूल से लेकर नहीं आए है। जिसके बाद वंश की तालाश शुरू कर दी गई। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं पुलिस द्वारा वंश की तालाश शुरू कर दी गई है।

  • महाविद्यालय बंगाणा में नवप्रवेशी छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

    महाविद्यालय बंगाणा में नवप्रवेशी छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में सत्र 2025-26 के नवप्रवेशी प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए दो दिवसीय भव्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. किरण ठाकुर ने  किया। प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने अपने स्वागत भाषण में नए विद्यार्थियों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए उन्हें शिक्षा के इस नए चरण की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “प्रिय छात्रों, आप भाग्यशाली हैं कि आपको उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिला है।

    इस महाविद्यालय में आपको न केवल अकादमिक क्षेत्र में बल्कि रचनात्मक गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। मुझे विश्वास है कि आप सभी महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगे। डॉ. ठाकुर ने यह भी बताया कि ओरिएंटेशन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए छात्रों को महाविद्यालय की शैक्षणिक संरचना, नियमों एवं अवसरों की जानकारी देना है ताकि वे एक सुगम एवं सशक्त शुरुआत कर सकें। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रो. अनु लखनपाल (सीनियर फैकल्टी – आर्ट्स) ने यूथ फेस्टिवल की संरचना और भागीदारी के बारे में बताया। डॉ. विनोद कुमार (एनसीसी केयर टेकर) ने एनसीसी की भूमिका और छात्रों को मिलने वाले लाभों की जानकारी दी।

    प्रो. कृष्ण कुमार (स्कॉलरशिप नोडल ऑफिसर) ने विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी साझा की। प्रो. सिकंदर (एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर) ने एनएसएस की उपलब्धियों और छात्र सहभागिता के अवसरों पर प्रकाश डाला।प्रो. निकिता गुप्ता (रेंजर हेड) ने रोवर और रेंजर कार्यक्रम की कार्यप्रणाली और इसके महत्व की जानकारी दी।इस अवसर पर महाविद्यालय की उपप्राचार्या प्रो. रेखा शर्मा, समस्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने छात्रों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार किया तथा उन्हें महाविद्यालयीन जीवन की सकारात्मक शुरुआत के लिए प्रेरित किया।

  • Punjab News: खेतों में धान लगाने गई लड़की ने फौजी और चाचे पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: खेतों में धान लगाने गई लड़की ने फौजी और चाचे पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः अजनाला के गांव छोटा फत्तेवाला की धान लगाने गई 21 साल की लड़की के साथ छुट्टी पर आए एक फौजी और चाचे द्वारा खेतों में मोटर वाले कमरे में जबरदस्ती करने के आरोप लगाए। बताया जा रहा है कि लड़की के चिल्लाने पर परिवार के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर लड़के को पकड़ लिया, लेकिन बाद में फौजी और चाचा मौके से फरार हो गया। इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और अब इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहा है।

    इस मौके पर पीड़ित लड़की ने कहा कि वह दोपहर के समय खेतों में धान लगाने के बाद मोटर वाले कमरे के पास दोपहर को रोटी खा रही थी। आरोप है कि तभी अचानक उनके गांव के ही एक छुट्टी पर आए फौजी और चाचा उसे जबरदस्ती कमरे में ले जाकर जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए और लड़की व लड़के दोनों को पकड़ लिया, लेकिन वह फौजी लड़का और चाचा दोनों वहां से फरार हो गए।

    लड़की ने मांग की है कि उसे न्याय दिया जाए। इस मौके पर पीड़ित लड़की की मां और भाई ने कहा कि हमारी लड़की के साथ बहुत गलत हुआ है और हमारे सामने ही उसकी जबरदस्ती की गई है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि उचित कार्रवाई की जाए और मामला दर्ज कर इस फौजी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मौके पर जांच अधिकारी ने कहा कि परिवार की ओर से हमारे वुमन सेल में एक शिकायत आई है, जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है और जो भी कार्रवाई आवश्यक होगी, वह की जाएगी।

  • Jalandhar News: स्कूली बस की ब्रेक ना लगने के कारण 4 गाड़ियों में हुई टक्कर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: स्कूली बस की ब्रेक ना लगने के कारण 4 गाड़ियों में हुई टक्कर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूली बसों के लिए कई कड़े कदम उठाए थे। लेकिन कई स्कूल सरकार द्वारा बनाए गए नियमों का पालन नहीं करते। ऐसा ही एक मामला फिल्लौर के वेरका मिल्क प्लांट के पास देखने को मिला, जहां निजी स्कूल की बस के ड्राइवर ने 4 गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस घटना में सभी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं कार चालकों ने बताया कि बस का ड्राइवर इस तरह बस को चला रहा था जैसे वह नशे की हालत में हो।

    इस मौके पर पार्षद शंकर संधू ने कहा कि स्कूल कंडम बसें चला रहे हैं और यदि इनकी गलती से बच्चों को कोई नुकसान होता है तो कौन जिम्मेदार होगा। उन्होंने कहा कि इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं एएसआई जसविंदर सिंह ने कहा कि स्कूली बस ने 4 गाड़ियों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त किया है। उन्होंने बताया कि ड्राइवर के अनुसार बस के ब्रेक काम नहीं कर रही थी। लेकिन जो भी हो, यह जांच का विषय है क्योंकि माता-पिता अपने बच्चों को इन बसों के भरोसे स्कूल भेजते हैं।