Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!
Blog
-

Punjab News: Canada में मरे युवक का शव गांव पहुंचा, इलाके में शोक की लहर, देखें वीडियो
गुरदासपुरः बेहतर भविष्य की तलाश में एक साल पहले कनाडा गए 20 वर्षीय युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। मौत के बाद आज युवक का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी मुताबिक, भगत वीर सिंह (20) निवासी जोड़ा, गुरदासपुर एक साल पहले अपने परिवार की गरीबी दूर करने और बेहतर भविष्य के लिए कनाडा गया था। भगत वीर 21 अप्रैल 2025 को कनाडा के अल्बर्टा स्थित रेड डियर में भयानक कार दुर्घटना का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि वह काम पर जा रहा था। 6 दिन कैलगरी के एक अस्पताल में उनका इलाज चला, लेकिन 27 अप्रैल को उसकी मौत हो गई।
करीब एक माह बाद आज उनका पार्थिव शरीर जोड़ा छत्राण पहुंचा, जहां मृतक का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के पिता की भी कुछ समय पहले मौत हो चुकी है, जो जल आपूर्ति विभाग में काम करते थे। ग्रामीणों ने मांग की है कि पंजाब सरकार मृतक के परिवार की आर्थिक मदद करे।
-

Punjab News: जमीन को लेकर 2 पक्ष भिड़े, सरपंच पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो
फिरोजपुरः जिले के कस्बा ममदोट में गांव हजारा सिंह वाला के मौजूदा सरपंच पर जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगे हैं। इस दौरान महिलाओं ने सरपंच पर उनसे मारपीट करने के भी आरोप लगाए हैं। घटना के बाद पीड़ितों ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। पुलिस ने जांच के बाद उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
जानकारी मुताबिक, फिरोजपुर के कस्बा ममदोट के गांव हजारा सिंह वाला में 15 मरले जमीन को लेकर 2 पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद के दौरान खुलेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच देखा गया। पीड़ित परिवार के मंगत सिंह, परमजीत ने बताया कि उनके पास 15 मरले जमीन है। सत्ता के नशे में वर्तमान सरपंच गुरनाम सिंह उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहता है। जब उन्होंने विरोध किया तो सरपंच गुरनाम सिंह ने 25-30 गुंडों को बुलाकर उनकी पिटाई की गई और उनके घर में तोड़फोड़ की गई और सामान लूटा गया। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा और उन्हें भी पीटा गया तथा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। उन्होंने मांग की है कि उन्हें न्याय दिलाया जाए और हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
डीएसपी करण शर्मा ने कहा कि यह मामला अब उनके ध्यान में आ गया है। उन्होंने कहा कि घटना में महिलाओं समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि जांच के बाद पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।
-

Punjab News: हेरोइन व 50 किलो चूरा-पोस्त के साथ 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो
मोगाः पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी के चलते पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न अभियान चलाकर नशा तस्करों पर लगाम कसी जा रही है। इन्ही अभियानों के चलते मोगा पुलिस को उस समय सफलता हासिल हुई जब सीआईए स्टाफ मोगा ने दो अलग-अलग मामलों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 260 ग्राम हेरोइन, 50 किलोग्राम चूरा-पोस्त, एक वरना कार और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।
पहले मामले में एएसआई सुखविंदर सिंह अपनी टीम के साथ पुल नेहर बधनी कला में गश्त पर थे। इस दौरान गुप्त सूत्र ने उन्हें सूचना दी कि गुरविंदर सिंह, पुत्र चरणजीत सिंह निवासी बधनी कला, हेरोइन बेचने की फिराक में काले रंग की बजाज पल्सर पर सवार होकर दाना मंडी बधनी कला के पास लेपे लिंक रोड पर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके पर रेड की और गुरविंदर सिंह को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। उसके पास से 260 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की गहनता से जांच की जा सके।
दूसरे मामले में पुलिस ने 2 अन्य आरोपियों को एक वरना कार के साथ गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 50 किलो चूरा-पोस्त बरामद की गई है। यह बरामदगी भी मोगा जिले में हुई और मामले में पूछताछ जारी है। मोगा पुलिस ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और जिले को नशा मुक्त करने के लिए सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-
Toll Plaza के पास हुआ सड़क हादसा, एक की मौत, 4 गंभीर घायल
नई दिल्ली : हिमाचल और पंजाब की सीमा पर स्थित टोल प्लाजा के पास रविवार भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। हादसा इतना भीषण था कि एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार हुए लोग हरियाणा के रहने वाले हैं जोकि कुल्लू-मनाली की ओर जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर गाड़ी को पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान गाड़ी में सवार 5 लोगों में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं जिस वाहन से गाड़ी की टक्कर हुई है, वह मौके पर मौजूद नहीं था। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल मेें भर्ती करवाया।
जहां घायलों की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
-

ज्यादा धूप से बढ़ सकता है त्वचा कैंसर का खतरा !
नई दिल्लीः दिन की रोशनी न सिर्फ हमारी नींद और मूड को प्रभावित करती है, बल्कि यह हमारी इम्यूनिटी को भी मजबूत कर सकती है। यूनिवर्सिटी ऑफ ऑकलैंड के वैज्ञानिकों द्वारा की गई एक नई स्टडी में यह खुलासा हुआ है कि दिन का उजाला शरीर की प्रतिरक्षा कोशिकाओं-विशेषकर न्यूट्रोफिल्स – की संक्रमण से लड़ने की क्षमता को बढ़ा सकता है।
क्या होता है न्यूट्रोफिल्स?
न्यूट्रोफिल्स, शरीर में सबसे अधिक पाए जाने वाले इम्यून सेल्स में से एक हैं, जो संक्रमण की स्थिति में सबसे पहले प्रतिक्रिया देते हैं। ये एक प्रकार के श्वेत रक्त कोशिकाएं (WBCs) हैं जो बैक्टीरिया और अन्य रोगजनकों से लड़ने में अग्रणी भूमिका निभाते हैं।
वैज्ञानिकों ने इस अध्ययन के लिए मॉडल जीव के रूप में जेब्राफिश का उपयोग किया। एक पारदर्शी शरीर वाली छोटी ताजे पानी की मछली, जिसका जेनेटिक ढांचा मानव के समान होता है। इससे वैज्ञानिकों को रियल टाइम में इम्यून रिस्पॉन्स और जैविक प्रक्रियाओं का अवलोकन करने में मदद मिली।
अध्ययन में पाया गया कि न्यूट्रोफिल्स के भीतर एक सर्कैडियन घड़ी (Circadian Clock) होती है, जो इन्हें दिन और रात के चक्र की जानकारी देती है। दिन की रोशनी इस क्लॉक को “रीसेट” करती है, जिससे न्यूट्रोफिल्स की संक्रमण से लड़ने की क्षमता में वृद्धि होती है।
एक्सपर्ट की राय
यूनिवर्सिटी के मॉलीक्यूलर मेडिसिन और पैथोलॉजी डिपार्टमेंट के एसोसिएट प्रोफेसर के अनुसार, “हमने देखा कि इम्यून रिस्पॉन्स सुबह के समय यानी मछली के एक्टिव फेज में सबसे अधिक होता है। यह एक इवॉल्यूशनरी रिस्पॉन्स हो सकता है क्योंकि दिन के समय जीव ज्यादा एक्टिव होता है और संक्रमण का खतरा अधिक होता है।”
इस रिसर्च से यह संभावना बनती है कि भविष्य में ऐसी दवाएं विकसित की जा सकती हैं जो विशेष रूप से न्यूट्रोफिल्स की सर्कैडियन क्लॉक को टारगेट करें और संक्रमण से लड़ने की इनकी क्षमता को बढ़ाएं। इसके अलावा, यह खोज सूजन संबंधी बीमारियों के इलाज में भी मददगार हो सकती है।
दिन की रोशनी सिर्फ एक प्राकृतिक रोशनी नहीं, बल्कि शरीर के इम्यून सिस्टम को सशक्त बनाने का एक अहम जरिया भी है। वैज्ञानिक अब इस दिशा में और गहराई से अध्ययन कर रहे हैं कि सूरज की रोशनी किस बायोलॉजिकल मैकेनिज्म के ज़रिए इम्यून सेल्स को प्रभावित करती है।
Disclaimer: यह जानकारी के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी उपाय को अपनाने से पहले चिकित्सकीय सलाह अवश्य लें।
-

Haryana News: रेहड़ी-फड़ी वालों और पुलिस मुलाजिमों के बीच हुई धक्का-मुक्की, देखें वीडियो
पंचकूलाः सेक्टर-22 चंडीगढ़ में रेहड़ी फड़ी वालों के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। 30 साल से फड़ी लगाने वाले रिंकू और उनके परिवार ने पुलिस पर नाजायज पर्चा दर्ज करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इन वंडर के लाइसेंस भी बने हुए हैं हर महीने लाइसेंस की फीस भी भर रहे हैं, लेकिन फिर भी नगर निगम व पुलिस प्रशासन तंग कर रहा है।
-

तेज बारिश और आंधी से हुआ हादसा, सोते समय गिरा छत का हिस्सा, अस्पताल में भर्ती
फरीदाबाद : तेज आंधी और बारिश के चलते एक दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है।फरीदाबाद के रविवार की रात सुबह करीब 3 बजे तेज आंधी और बारिश के चलते एक मकान की छत का कुछ हिस्सा भरभरा कर गिर गया, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

संजय कालोनी की गली नंबर 8 में रहने वाली इंदु देवी ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले की रहने वाली है। पिछले कई सालों से वह यहां पर किराए के मकान में रह रहे है। हादसे वाली रात को उनका बेटा श्रवण कुमार, छोटी बेटी रूपम, बड़ी बेटी अपने 1 साल के बेटे के साथ और बड़ा नाती मिथलेश मौजूद थे। ये सभी लोग मकान के उसी हिस्से में सो रहे थे, जिस पर रात के समय अचानक तेज बारिश और तूफान के चलते छत का कुछ हिस्सा टूटकर गिर गया।
इस हादसे में इंदू के नाती मिथलेश पर छत का एक टुकड़ा गिर गया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उनकी बड़ी बेटी बल्लभगढ़ से अपने बेटे और बड़े नाती मिथलेश के साथ घर पर कुछ दिन के लिए घूमने आई थी। किसी को यह अंदेशा नहीं था कि इस तरह की घटना हो सकती है। हादसे में एक साल के बच्चे को चोटें आई हैं, लेकिन उसकी हालत स्थिर है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि हादसा प्राकृतिक आपदा के चलते हुआ प्रतीत होता है।
-

अस्थि विसर्जन दौरान हुआ हादसा, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत
अमेठीः जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां, गंगा नदी में अस्थि विसर्जन के लिए आए एक ही परिवार के 4 लोग नदी में डूब गए जिसके बाद घाट पर चीख पुकार मच गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों और स्थानीय नाविकों की मदद से राहत बचाव कार्य शुरू किए। काफी मशक्कत के बाद चार लोगों को बरामद किया। आनन-फानन में सीएचसी लेकर पहुंची तो डॉक्टर ने किशोर समेत 3 को मृत घोषित कर दिया, वहीं एक युवक का इलाज चल रहा है।
जानकारी मुताबिक, सुबह लगभग 8 बजे अमेठी जिले के पालपुर जगदीशपुर का एक परिवार अस्थि विसर्जन के लिए डलमऊ गंगा घाट आया हुआ था। परिवार से लगभग नौ लोग अस्थि विसर्जन करने आए थे। विसर्जन के बाद सभी लोग नाव में बैठकर उस पार नहाने चले गए। नहाते समय किशोर समेत चार युवक डूबने लगे। जब तक परिजन कुछ कर पाते, तब तक चारों युवक डूब चुके थे। आनन-फानन में परिजनों ने लोगों को सहायता के लिए बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया जिसके बाद चारों को बरामद कर लिया और अस्पताल में दाखिल करवाया।
चिकित्सकों ने बताया कि पिता बालचंद्र कौशल पुत्र पारसनाथ कौशल, किशोर पुत्र आर्यन, चन्द्रकुमार कौशल पुत्र स्व. रामकिशोर की मौत हो गई। वहीं विधि चन्द्र कौशल का इलाज चल रहा है। कोतवाल श्याम कुमार पाल ने बताया कि 3 लोगों की डूबने से मौत हुई है, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
-

दिनभर थकान और सुस्ती से हो रहे है परेशान? ये कारण हो सकते है जिम्मेदार
हेल्थः अक्सर लोग दिनभर थकान और सुस्ती से परेशान होते रहते है। इसके पीछे वह नींद की कमी को जिम्मेदार मानते हैं। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि सिर्फ यही एक कारण हो। अगर आपके साथ यह परेशानी हो रही है, तो इसके पीछे कुछ कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।
शरीर में पानी की कमी के कारण भी थकान हो सकती है। गर्मियों में यह समस्या काफी आम है। डिहाइड्रेशन की वजह से ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है, जिसके कारण शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन ठीक से नहीं पहुंच पाता है। इससे ब्लड प्रेशर कम हो सकता है और थकान महसूस होती है। इससे बचने के लिए रोजाना 8-10 गिलास पानी पिएं ।
ज्यादा थकान महसूस होने के पीछे एक कारण पोषण की कमी भी हो सकता है। विटामिन-बी12, आयरन, विटामिन-डी और मैग्नीशियम की कमी के कारण ज्यादा थकान महसूस होती है। इसलिए अपनी डाइट में ऐसे फूड्स शामिल करें, जो इन पोषक तत्वों की कमी को पूरा करें और आपको एनर्जी भी दें।
थायरॉइड डिसऑर्डर भी थकान का कारण बन सकता है। दरअसल, थायरॉइड हमारे मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करता है। इसलिए अगर यह ग्लैंड ठीक से काम न करें, तो शरीर में एनर्जी प्रोडक्शन प्रभावित हो जाता है और थकान महसूस होने की समस्या होने लगती है। इसलिए थायरॉइड डिसऑर्डर के लक्षणों पर ध्यान दें और डॉक्टर से मिलकर अपनी जांच करवाएं।
एक्सरसाइज न करने और दिन का ज्यादा समय बैठे-बैठ निकालने से भी थकान महसूस हो सकती है। फिजिकली एक्टिव न होने की वजह से मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ने लगता है। इसलिए रोज कम से कम 30 मिनट की वॉक करें, स्ट्रेचिंग करें या कोई भी फिजिकल एक्टिविटी जरूर करें।