तेज बारिश और आंधी से हुआ हादसा, सोते समय गिरा छत का हिस्सा, अस्पताल में भर्ती

Written by

in

फरीदाबाद :  तेज आंधी और बारिश के चलते एक दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है।फरीदाबाद के रविवार की रात सुबह करीब 3 बजे तेज आंधी और बारिश के चलते एक मकान की छत का कुछ हिस्सा भरभरा कर गिर गया, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

संजय कालोनी की गली नंबर 8 में रहने वाली इंदु देवी ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले की रहने वाली है। पिछले कई सालों से वह यहां पर किराए के मकान में रह रहे है। हादसे वाली रात को उनका बेटा श्रवण कुमार, छोटी बेटी रूपम, बड़ी बेटी अपने 1 साल के बेटे के साथ और बड़ा नाती मिथलेश मौजूद थे। ये सभी लोग मकान के उसी हिस्से में सो रहे थे, जिस पर रात के समय अचानक तेज बारिश और तूफान के चलते छत का कुछ हिस्सा टूटकर गिर गया।

इस हादसे में इंदू के नाती मिथलेश पर छत का एक टुकड़ा गिर गया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  उनकी बड़ी बेटी बल्लभगढ़ से अपने बेटे और बड़े नाती मिथलेश के साथ घर पर कुछ दिन के लिए घूमने आई थी। किसी को यह अंदेशा नहीं था कि इस तरह की घटना हो सकती है। हादसे में एक साल के बच्चे को चोटें आई हैं, लेकिन उसकी हालत स्थिर है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि हादसा प्राकृतिक आपदा के चलते हुआ प्रतीत होता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *