अस्थि विसर्जन दौरान हुआ हादसा, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत

Written by

in

अमेठीः जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां, गंगा नदी में अस्थि विसर्जन के लिए आए एक ही परिवार के 4 लोग नदी में डूब गए जिसके बाद घाट पर चीख पुकार मच गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों और स्थानीय नाविकों की मदद से राहत बचाव कार्य शुरू किए। काफी मशक्कत के बाद चार लोगों को बरामद किया। आनन-फानन में सीएचसी लेकर पहुंची तो डॉक्टर ने किशोर समेत 3 को मृत घोषित कर दिया, वहीं एक युवक का इलाज चल रहा है।

जानकारी मुताबिक, सुबह लगभग 8 बजे अमेठी जिले के पालपुर जगदीशपुर का एक परिवार अस्थि विसर्जन के लिए डलमऊ गंगा घाट आया हुआ था। परिवार से लगभग नौ लोग अस्थि विसर्जन करने आए थे। विसर्जन के बाद सभी लोग नाव में बैठकर उस पार नहाने चले गए। नहाते समय किशोर समेत चार युवक डूबने लगे। जब तक परिजन कुछ कर पाते, तब तक चारों युवक डूब चुके थे। आनन-फानन में परिजनों ने लोगों को सहायता के लिए बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया जिसके बाद चारों को बरामद कर लिया और अस्पताल में दाखिल करवाया।

चिकित्सकों ने बताया कि पिता बालचंद्र कौशल पुत्र पारसनाथ कौशल, किशोर पुत्र आर्यन, चन्द्रकुमार कौशल पुत्र स्व. रामकिशोर की मौत हो गई। वहीं विधि चन्द्र कौशल का इलाज चल रहा है। कोतवाल श्याम कुमार पाल ने बताया कि 3 लोगों की डूबने से मौत हुई है, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *