Toll Plaza के पास हुआ सड़क हादसा, एक की मौत, 4 गंभीर घायल

Written by

in

नई दिल्ली : हिमाचल और पंजाब की सीमा पर स्थित टोल प्लाजा के पास रविवार भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। हादसा इतना भीषण था कि एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।  बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार हुए लोग हरियाणा के रहने वाले हैं जोकि कुल्लू-मनाली की ओर जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर गाड़ी को पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान गाड़ी में सवार 5 लोगों में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं जिस वाहन से गाड़ी की टक्कर हुई है, वह मौके पर मौजूद नहीं था। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल मेें भर्ती करवाया।

जहां घायलों की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है।  हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *