Blog

  • पंजाबर में गणतंत्र दिवस की धूम, प्रधान नीलम मनकोटिया ने फहराया तिरंगा

    पंजाबर में गणतंत्र दिवस की धूम, प्रधान नीलम मनकोटिया ने फहराया तिरंगा

    ऊना/सुशील पंडित:  विधासभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पंजावर में 77 वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में  पंचायत प्रधान नीलम मनकोटिया ने  ध्वजारोहण किया । गांववासियों को राष्ट्र प्रेम के लिए प्रेरित किया और कहा कि हमें अपने देश के प्रति सम्मान,  बलिदान देश की  शांति व सुरक्षा के लिए हमेशा  तैयार रहना चाहिए  । कांग्रेस के पूर्व  जिला प्रधान रणजीत राणा ने अपने संबोधन में आमजन को आपसी भेदभाव को भूलकर राष्ट्रहित को सर्वोच्च स्थान देने के लिए प्रेरित किया। संविधान  द्वारा प्रदत्त अधिकारों व कर्तव्य का पालन करना सर्वोपरि  बताया । गांव में विकास गतिविधियों को गिनवाया गया ।
     
  • होप संस्था चरोला ने मनाया 26 जनवरी गणतंत्र दिवस, भुट्टो ने फहराया तिरंगा

    होप संस्था चरोला ने मनाया 26 जनवरी गणतंत्र दिवस, भुट्टो ने फहराया तिरंगा

    ऊना/सुशील पंडित:  देश के 76 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर होप संस्था चरोला द्वारा 26 जनवरी का राष्ट्रीय पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, देशभक्ति और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की और तिरंगा झंडा फहराकर मार्च पास्ट की सलामी ली। पूरे कार्यक्रम के दौरान देश भक्ति गीतों, नारों और अनुशासित गतिविधियों ने उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत कर दिया।

    कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः ध्वजारोहण के साथ हुई। जैसे ही पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, पूरा परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा। इसके पश्चात विद्यार्थियों और संस्था के सदस्यों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसकी सलामी मुख्यतिथि ने पूरे सम्मान और गर्व के साथ ली। अनुशासन, एकता और समर्पण का यह दृश्य सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना। इस अवसर पर भुट्टो ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 का दिन भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है, क्योंकि इसी दिन देश ने अपना संविधान अपनाकर स्वयं को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया।

    उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान न केवल हमें अधिकार देता है, बल्कि कर्तव्यों का भी बोध कराता है। हर नागरिक का दायित्व है कि वह संविधान के मूल्यों का सम्मान करे और देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने में योगदान दे। कार्यक्रम के दौरान होप संस्था चरोला के बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। राष्ट्रभक्ति गीत, कविता पाठ और लघु नाटिकाओं के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संविधान के महत्व को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। बच्चों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों की गूंज से उनका उत्साह बढ़ाया। होप संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि बच्चों और समाज में नैतिक मूल्यों देशप्रेम एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को विकसित करना है।

    राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसके बाद संस्था द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर होप संस्था के सदस्य, शिक्षकगण, विद्यार्थी, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे आयोजन ने यह संदेश दिया कि जब समाज, युवा और नेतृत्व एक साथ आते हैं, तो राष्ट्रप्रेम केवल एक भावना नहीं बल्कि एक सशक्त संकल्प बन जाता है। इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा सुषमा ठाकुर, निशा भुल्लर, शाम चंदेल आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और नेतागण मौजूद रहे।

     

  • पिकअप गाड़ी अवैध खैर की लकड़ी सहित पकड़ी, मामला दर्ज

    पिकअप गाड़ी अवैध खैर की लकड़ी सहित पकड़ी, मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना मैहतपुर के अंतर्गत आते चडतगढ से बडैहर रोड़ पर पिकअप गाड़ी अवैध खैर की लकड़ी सहित पकड़ी है जिस पर पुलिस ने बन विभाग की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
    पुलिस को दी शिकायत में नवीन कुमार, वन रक्षक प्रभारी बनगढ बीट ने अपने बताया कि बीते रोज गश्त के दौरान इसने एक गाडी
    संख्या (पीवी एएन-5280) महिन्द्रा पिकअप चडतगढ से बडैहर रोड मेन सडक से दाहिनी तरफ एक कच्चे रास्ते से जगंल एरिया मे जाती देखी, तो शक होने पर यह भी उसी रास्ते पर गया तो पाया कि अनिल कुमार पुत्र गुरमीत लाल निवासी निवासी बहड़ाला पेड के मोच्छों को उस गाडी मे लोड कर रहा था। मेरे द्वारा परमिट व अन्य वैध पेपर पूछताछ करने पर अनिल कुमार कोई भी कागजात व परमिट पेश न कर सका ।
    जिसपर वन खण्ड अधिकारी की मौजूदगी में उपरोक्त खैर मोच्छों की पैमाईश करने पर 19 मोच्छे खैर तथा बालन लगभग 50 किलोग्राम पाया गया व एक पैट्रोल कटर  बरामद हुआ। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर अनिल कुमार के खिलाफ वीएनएस व भारतीय वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना मैहतपुर में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
     
  • Himachal News: टैंपो की टक्कर से महिला घायल

    Himachal News: टैंपो की टक्कर से महिला घायल

    ऊना/सुशील पंडित:  पुलिस थाना सदर ऊना के अंतर्गत आते गांव बरेहडा (धमांदरी) में वैक हो रहा टैंपो महिला से टकराया जिससे महिला उस को चोटें आईं हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में रतन चन्द राम रखा निवासी बरेहडा डाकघर डढवाडा तहसील व जिला ऊना ने बताया कि बीते रोज दोपहर के समय यह व इसकी पत्नी अपने खेतो में घास काटने के उपरान्त शाम के समय  अपने घर वापस आ रहे थे तथा इसकी पत्नी सडक में खडी हुई थी तो इसके पड़ोसी, इसके पोते गौरव कुमार पुत्र संजीव कुमार निवासी डाकघर डढवाडा ने अपने टेम्पो संख्या (एचपी 72 सी-0960) को लापरवाही से बैक करते हुए इसकी पत्नी शीला देवी को टक्कर मार दी ।

    जिससे इसकी पत्नी को चोटें आई हैं। जिसे शिवम् ओरथो केयर अस्पताल ऊना से आगामी उपचार हेतु उच्च संस्थान रैफर किया गया है । वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर गौरव कुमार के खिलाफ वीएनएस की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

     

     

  • बद्दी में दो दिवसीय वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम 29 व 30 जनवरी को 

    बद्दी में दो दिवसीय वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम 29 व 30 जनवरी को 

    बद्दी/सचिन बैंसल: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई), भारत सरकार के तत्वावधान में 29 व 30 जनवरी को एमएसएमई–टेक्नोलॉजी सेंटर, बद्दी में दो दिवसीय वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रोक्योरमेंट एवं मार्केटिंग स्कीम के अंतर्गत आयोजित होगा, जिसका मुख्य उद्देश्य एमएसएमई इकाइयों और सरकारी व बड़े खरीदारों के बीच मजबूत व्यावसायिक साझेदारी स्थापित करना है।

    इस कार्यक्रम के दौरान सीपीएसयू, सरकारी विभागों और बड़े खरीदारों के साथ बायर–सेलर मीट आयोजित की जाएगी, जहां एमएसएमई उद्यमियों को सीधे खरीद से जुड़े अवसर मिलेंगे। इसके अलावा प्रेजेंटेशन व इंटरैक्शन सेशन के माध्यम से प्रतिभागियों को नए टेंडर, व्यावसायिक अवसरों और बाजार की संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में एमएसएमई को विभिन्न सरकारी सहायता योजनाओं जैसे जेम पोर्टल, जेडईडी सर्टिफिकेशन, एलईएएन मैन्युफैक्चरिंग, पीएमएस और नवाचार आधारित योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इससे छोटे और मध्यम उद्यमों को अपनी गुणवत्ता, उत्पादकता और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

    वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम से एमएसएमई को डायरेक्ट प्रोक्योरमेंट अवसर, बड़े खरीदारों से जुड़ने का अवसर, बिजनेस डेवलपमेंट और मजबूत मार्केट लिंकज जैसे कई महत्वपूर्ण लाभ प्राप्त होंगे। कार्यक्रम के लिए पंजीकरण निशुल्क रखा गया है, जिसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक उपलब्ध कराया गया है और मौके पर भी पंजीकरण होगा। आयोजन एमएसएमई टेक्नालाजी सेंटर बददी में होगा।

    सेंटर के प्रभारी सुखमन सिंह ने बताया कि कार्यक्रम से संबंधित जानकारी एवं संपर्क के लिए अभिषेक कुमार राय (असिस्टेंट डायरेक्टर ग्रेड–एक), राहुल बंसल (असिस्टेंट डायरेक्टर ग्रेड–दो) एवं शहनी गौतम (यंग प्रोफेशनल) से संपर्क किया जा सकता है। आयोजकों का मानना है कि यह कार्यक्रम बद्दी सहित पूरे हिमाचल प्रदेश के एमएसएमई उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा, जिससे उन्हें सरकारी व बड़े खरीदारों के साथ सीधे जुड़कर अपने व्यवसाय को नई दिशा देने का अवसर मिलेगा।

  • उपमंडल बद्दी में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, विधायक रामकुमार चौधरी ने किया ध्वजारोहण

    उपमंडल बद्दी में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, विधायक रामकुमार चौधरी ने किया ध्वजारोहण

    भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला – राम कुमार चौधरी

    बद्दी: पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी में उपमंडल स्तरीय गणतंत्र समारोह बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता कार्यकारी उपमंडलाधिकारी बद्दी सतिन्द्र जीत ने की। दून के विधायक रामकुमार चौधरी इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।मुख्यातिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा परेड की सलामी ली गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

    विधायक रामकुमार चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे मूल्य हमें एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनके त्याग के कारण ही आज देश एक सशक्त लोकतंत्र के रूप में स्थापित हुआ है।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दून विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं पर लगभग 500 करोड़ रुपये व्यय किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि बद्दी अस्पताल को 50 बिस्तरों से बढ़ाकर 100 बिस्तरों का कर दिया गया है तथा बरोटीवाला अस्पताल को 30 बिस्तरों का किया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में पट्टा एवं चंडी अस्पताल को भी सुदृढ़ किए जाने की योजना है।

    उन्होंने कहा कि शीघ्र ही बद्दी में मिनी सचिवालय एवं बस अड्डे का निर्माण कार्य शुरु किया जाएगा।उन्होंने बद्दी में लगभग 20 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन ऑटोमेटिक पासिंग सेंटर की जानकारी दी। उन्होंने सी.एस.आर. के माध्यम से क्षेत्र के विद्यालयों में कराए जा रहे विकास कार्यों पर उद्योग जगत का आभार व्यक्त किया।उन्होंने युवाओं से नशा मुक्त एवं स्वस्थ हिमाचल के निर्माण में सहयोग देने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से अनुशासन, परिश्रम एवं देशभक्ति को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाने का आग्रह भी किया।

    समारोह में विभिन्न विभागों की परेड टुकड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई।इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीद परिवारों के परिजनों और उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक इस अवसर पर उपस्थित थे।

     

  • एफ.आई.आई द्वारा वैश्विक स्तर पर भारत के उद्यमियों को मिला मंच, थाईलैंड दौरे से खुले व्यापार के नए मार्ग – डॉ दीपक जैन

    एफ.आई.आई द्वारा वैश्विक स्तर पर भारत के उद्यमियों को मिला मंच, थाईलैंड दौरे से खुले व्यापार के नए मार्ग – डॉ दीपक जैन

    एफ.आई.आई द्वारा वैश्विक स्तर पर भारत के उद्यमियों को मिला मंचविदेशी कार्यप्रणाली को समझने का स्वर्णिम अवसर प्राप्त हुआ-राजेंद्र खिमेसरा बद्दी/सचिन बैंसल: भारत के अग्रणी उद्योग संगठन, फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (एफआईआई) ने देश के उद्यमियों के लिए वैश्विक व्यापार और निवेश के नए द्वार खोल दिए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ उद्यमी डॉ. दीपक जैन के नेतृत्व में आयोजित थाईलैंड के सुनियोजित औद्योगिक दौरे ने उत्तर भारत और विशेषकर हिमाचल के उद्यमियों की सोच को एक नई दिशा दी है। अब तक स्थानीय स्तर पर सीमित रहे उद्यमियों को इस अंतरराष्ट्रीय भ्रमण के माध्यम से अपनी व्यापारिक सीमाओं को विस्तार देने और विदेशी कार्यप्रणाली को समझने का स्वर्णिम अवसर प्राप्त हुआ। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डा रणेश राणा ने बताया कि इस औद्योगिक अध्ययन दौरे का सफल समन्वय एफआईआई थाईलैंड के अध्यक्ष राजेंद्र खिमेसरा द्वारा किया गया। दौरे की शुरुआत भारतीय उच्चायोग में भव्य स्वागत के साथ हुई, जहां थाईलैंड में भारत के राजदूत नागेश सिंह ने उद्यमियों को थाईलैंड की भौगोलिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति की विस्तृत जानकारी दी। इस संवाद ने उद्यमियों को थाईलैंड में निवेश की संभावनाओं और वहां की औद्योगिक नीतियों को समझने का एक ठोस आधार प्रदान किया। आयात निर्यात पर हुई व्यापक चर्चा- भ्रमण के दौरान आयात-निर्यात और द्विपक्षीय व्यापार पर गहन चर्चा हुई। एफआईआई के राष्ट्रीय महासचिव उदितेन्दु वर्मा ने बताया कि संगठन, जो विश्व के 62 देशों में सक्रिय है, ने दूसरी बार सूक्ष्म और मध्यम उद्यमियों को एक ऐसा सशक्त मंच दिया है जहाँ वे सीधे विदेशी संस्थाओं से संवाद कर सकें। इस दौरान, थाईलैंड बोर्ड ऑफ इन्वेस्टमेंट, फेडरेशन ऑफ थाई इंडस्ट्रीज, इंडिया थाई चैम्बर ऑफ कॉमर्स और फार्मा एसोसिएशन थाईलैंड के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें हुईं, जिसमें दोनों देशों के बीच व्यापारिक सहयोग और तकनीक साझा करने पर सहमति बनी। थाईलैंड की औद्योगिक उत्कृष्टता, विशेषकर गुणवत्ता नियंत्रण और 100 फीसदी पर्यावरण संरक्षण मानकों (कांपलॉयेंस) के पालन ने भारतीय दल को खासा प्रभावित किया। उद्यमियों ने सीखा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में निर्यात के लिए आवश्यक दस्तावेजीकरण क्या है और वहां नए उद्योग स्थापित करने की क्या औपचारिकताएं हैं। सांस्कृतिक सेतू भी बना- व्यापारिक विमर्श के साथ-साथ यह दौरा सांस्कृतिक सेतु भी बना। थाईलैंड के हिंदू मंदिर समितियों द्वारा एफआईआई दल का भव्य स्वागत किया गया, वहीं डॉ. दीपक जैन ने थाई हस्तियों को हिमाचली टोपी और अंग वस्त्र भेंट कर भारतीय संस्कृति से रूबरू करवाया। इस दो दर्जन सदस्यीय दल में महिला उद्यमियों की सक्रिय भागीदारी ने महिला सशक्तिकरण का भी संदेश दिया।
  • नक़्शे के लिए ऑफिस जाने की ज़रूरत नहीं, आर्किटेक्ट ही दे पायेंगे अनुमति : आयुक्त महेंद्र पाल गुर्जर

    नक़्शे के लिए ऑफिस जाने की ज़रूरत नहीं, आर्किटेक्ट ही दे पायेंगे अनुमति : आयुक्त महेंद्र पाल गुर्जर

    मकान बनाने वालों को बड़ी सुविधा

    ऊना/सुशील पंडित: 500 वर्ग मीटर तक के आवासीय भवनों की योजना अनुमति के लिए अब नगर निगम कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। यह अनुमति पंजीकृत प्राइवेट आर्किटेक्ट्स द्वारा दी जा सकती है। नगर निगम ऊना के आयुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि लोगों की सुविधा और समय की बचत के लिए राज्य सरकार ने यह व्यवस्था पहले ही लागू कर रखी है।

    आयुक्त ने कहा कि राज्य सरकार के नगर एवं ग्राम योजना विभाग की 15 सितम्बर, 2022 की अधिसूचना के तहत हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम योजना अधिनियम, 1977 की धारा 77 के अंतर्गत निदेशक, नगर एवं ग्राम योजना की शक्तियां पंजीकृत प्राइवेट प्रोफेशनल्स को हस्तांतरित की गई हैं। इसके अनुसार राज्य के सभी अधिसूचित योजना क्षेत्रों, विशेष क्षेत्रों, शहरी स्थानीय निकायों और हिमाचल प्रदेश शहरी विकास प्राधिकरण की कॉलोनियों में आवासीय उपयोग के लिए 500 वर्ग मीटर तक के प्लॉट पर भवन योजना का अनुमोदन पंजीकृत प्राइवेट आर्किटेक्ट्स कर सकते हैं। यह अधिसूचना राज्य राजपत्र में प्रकाशित है।

    उन्होंने बताया कि आवेदनकर्ता को नगर एवं ग्राम योजना विभाग में पंजीकृत प्राइवेट आर्किटेक्ट या अभियंता के माध्यम से निर्धारित ऑनलाइन व्यवस्था के तहत ही योजना अनुमति लेनी होगी। ऐसे मामलों में नगर निगम कार्यालय से अलग से कोई अनुमति जारी नहीं की जाती।

    महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि इस प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए निगरानी व्यवस्था भी लागू है। नियमानुसार स्वीकृत मामलों का निरीक्षण नगर एवं ग्राम योजना विभाग और संबंधित शहरी स्थानीय निकायों द्वारा किया जाता है। यदि कहीं भी स्वीकृत योजना से हटकर निर्माण या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि नियमों के उल्लंघन की स्थिति में योजना अनुमति निरस्त की जा सकती है और संबंधित पंजीकृत प्राइवेट प्रोफेशनल का पंजीकरण भी रद्द किया जा सकता है। निर्माण स्थल पर स्वीकृत योजना से जुड़ी जानकारी प्रदर्शित करना और निर्माण कार्य को पूरी तरह अनुमोदित मानचित्र के अनुसार करना अनिवार्य होगा।

    आयुक्त ने नागरिकों से अपील की कि 500 वर्ग मीटर तक के आवासीय भवनों की योजना अनुमति के लिए नगर निगम कार्यालय के चक्कर न लगाएं और पंजीकृत प्राइवेट आर्किटेक्ट्स के माध्यम से ही आवेदन करें। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था आम लोगों को समयबद्ध और सरल सेवाएं देने की दिशा में उठाया गया कदम है।

  • Jalandhar News: 20 हजार रुपए रिश्वत लेते वन विभाग के गार्ड सहित दर्शन सिंह गिरफ्तार

    Jalandhar News: 20 हजार रुपए रिश्वत लेते वन विभाग के गार्ड सहित दर्शन सिंह गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत वन विभाग के गार्ड कुलदीप सिंह और दिहाड़ीदार दर्शन सिंह मेठ को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी वन रेंज कार्यालय नकोदर, जिला जालंधर में तैनात थे।

    इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपियों को गांव संघोवाल, सब-तहसील महितपुर, जिला जालंधर के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता मजदूर के रूप में काम करता है और जब उसका घरेलू गैस सिलेंडर खत्म हो गया, तो वह घरेलू उपयोग के लिए महितपुर–जगराओं सड़क के किनारे लगे पेड़ों से लकड़ी के छोटे टुकड़े एकत्र कर रहा था। इसी दौरान वन विभाग के गार्ड कुलदीप सिंह और दिहाड़ीदार दर्शन सिंह मेठ मौके पर पहुंचे और शिकायतकर्ता को धमकाया कि उसके खिलाफ सरकारी लकड़ी चोरी का मामला दर्ज किया जाएगा तथा उसका मोटरसाइकिल जब्त कर लिया गया।

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि इसके बाद शिकायतकर्ता ने दर्शन सिंह मेठ से संपर्क किया, जिसने उसे बताया कि कुलदीप सिंह मोटरसाइकिल छोड़ने के बदले 20,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायतकर्ता द्वारा बार-बार अनुरोध करने के बावजूद दर्शन सिंह और कुलदीप सिंह के लिए रिश्वत की राशि की मांग करता रहा। शिकायतकर्ता ने 20,000 रुपये की रिश्वत मांग से संबंधित बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया।

    शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान दोनों आरोपियों को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

    इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो थाना जालंधर में आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।

     

     

     

  • राजकीय महाविद्यालय ऊना में पांच दिवसीय प्रवेश टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ

    राजकीय महाविद्यालय ऊना में पांच दिवसीय प्रवेश टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना की रोवर-रेंजर इकाई द्वारा आयोजित पांच दिवसीय प्रवेश टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ आज दिनांक 27 जनवरी 2026 को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा द्वारा किया गया। यह शिविर 27 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि डॉ. मीता शर्मा ने दीप प्रज्वलन कर किया। यह शिविर रोवर स्काउट लीडर डॉ. शाम सिंह बैंस के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। शुभारंभ अवसर पर डॉ. शाम सिंह बैंस ने शिविर के दौरान आयोजित की जाने वाली पांच दिनों की गतिविधियों की रूपरेखा सभी के समक्ष प्रस्तुत की।

    इस प्रवेश टेस्टिंग कैंप में कुल 45 रोवर-रेंजर्स भाग ले रहे हैं। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को स्काउटिंग की मूलभूत जानकारी, अनुशासन, सेवा भावना एवं नेतृत्व कौशल से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।इस अवसर पर डॉ. रंजू बनोता ने “स्काउटिंग क्यों आवश्यक है” विषय पर अपना प्रभावशाली व्याख्यान प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने युवाओं के सर्वांगीण विकास में स्काउटिंग आंदोलन की भूमिका पर प्रकाश डाला। शाम के सत्र में डॉ शाम सिंह बैंस द्वारा हिस्ट्री ऑफ स्काउटिंग पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं रोवर-रेंजर्स बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।