Blog

  • Volleyball Federation के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कंवर ने की केंद्रीय खेल मंत्री से मुलाकात

    Volleyball Federation के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कंवर ने की केंद्रीय खेल मंत्री से मुलाकात

    वॉलीबॉल के उज्ज्वल भविष्य को लेकर हुई चर्चा ऊना/सुशील पंडित: वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय खेल, युवा सेवाएं एवं श्रम व रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडवीय से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान देशभर में वॉलीबॉल खेल के व्यापक प्रचार-प्रसार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुलाकात के उपरांत जानकारी साझा करते हुए वीरेन्द्र कंवर ने बताया कि देश में वॉलीबॉल खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने हेतु की जा रही योजनाओं और प्रयासों पर केंद्रीय मंत्री से गहन विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने बताया कि डॉ. मांडवीय ने वॉलीबॉल को जमीनी स्तर से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक सशक्त करने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है। कंवर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री से हुई यह भेंट न केवल व्यक्तिगत रूप से उत्साहवर्धक रही, बल्कि इससे वॉलीबॉल खेल के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से वॉलीबॉल को गांव-गांव तक लोकप्रिय बनाया जाएगा और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और अवसर मिलेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी समय में प्रदेश स्तर पर भी विशेष प्रयास किए जाएंगे ताकि हिमाचल प्रदेश वॉलीबॉल के क्षेत्र में एक मॉडल राज्य के रूप में उभरे। यह भेंट भारतीय वॉलीबॉल के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
  • Punjab News: छिंज मेले में पहलवानों ने दिखाए हुनर, विजेता को मिली नकद राशि, देखें वीडियो

    Punjab News: छिंज मेले में पहलवानों ने दिखाए हुनर, विजेता को मिली नकद राशि, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब के युवाओं को बचाने नशे से बचाने के लिए सरकारों द्वारा खेलों की ओर लाने का प्रयास किया जा रहे हैं। इस दौरान समाज सेवी संस्थाओं द्वारा युवाओं के नशे से दूर रखने के लिए पहल की जा रही है। इसी के चलते सुजानपुर के पंजूर गांव में छिंज मेला आयोजित किया गया। जिसमें पहलवानों ने अपने हुनर ​​दिखाए और विजेता पहलवान को नकद पुरस्कार भी दिया गया।

    इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए गांव के बुजुर्गों ने कहा कि नशे में डूब रहे पंजाब के युवाओं को बचाने के लिए जहां सरकार प्रयास कर रही है। वहीं गांव स्तर पर भी प्रयास किए जा रहे हैं ताकि गांव के युवाओं को नशे से दूर रखा जा सके और उनका ध्यान खेलों की ओर आकर्षित किया जा सके। उन्होंने कहा कि बाकी गांव के लोगों को भी ऐसे कदम उठाने चाहिए ताकि बाकी गांव के युवा भी नशे की बुराइयों से दूर रहें।

  • Central Town में लुटेरों ने महिला को सड़क पर गिराया, पर्स छीनकर हुए फरार, देखें वीडियो

    Central Town में लुटेरों ने महिला को सड़क पर गिराया, पर्स छीनकर हुए फरार, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर में लूटपाट की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। शहर के विभिन्न इलाकों में बेखौफ लुटेरे आम लोगों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला मंडी रोड सेंट्रल टाउन इलाके में सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग महिला के साथ दिनदहाड़े लूटपाट की घटना हुई। मिली जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला अपनी दवाई लेने घर से निकली थी। इसी दौरान पीछे से आए दो मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने उसके हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गए।

    हमले के दौरान महिला सड़क पर गिर पड़ी जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़ित महिला के पुत्र राजीव कुमार ने बताया कि प्याज में लगभग 4000 रुपए की नकदी मौजूद थी। उन्होंने कहा कि सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार ने पुलिस को दी गई है।

    उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाए और इन अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। शहरवासियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता व्यक्त की है और पुलिस से प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

  • Punjab News: सीएम मान ने कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को सौंपे ये 2 विभाग

    Punjab News: सीएम मान ने कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को सौंपे ये 2 विभाग

    लुधियानाः लुधियाना पश्चिम सीट से उपचुनाव जीतने वाले संजीव अरोड़ा को आज कैबिनेट मंत्री पद की शपथ गवर्नर गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिलाई। इस दौरान संजीव अरोड़ा को आज अहम दो विभाग सौंपे गए। संजीव अरोड़ा को इंडस्ट्री और एनआरआई विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सीए मान ने संजीव अरोड़ा को दो विभाग सौंपने पर बधाई दी है।

    इस संबंधी सीएम मान ने ट्वीट शेयर करके लिखा है कि, ”आज पंजाब राजभवन, चंडीगढ़ में राज्य के राज्यपाल माननीय श्री गुलाब चंद कटारिया जी ने लुधियाना पश्चिम से विधायक संजीव अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई।

    उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। संजीव अरोड़ा को Industry & Commerce, Investment Promotion, NRI Affairs विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। मुझे उम्मीद है कि संजीव अरोड़ा पंजाब के लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। पंजाब के विकास और राज्य के 3 करोड़ लोगों की भलाई के लिए पूरी ईमानदारी से और बिना किसी भेदभाव के काम करेंगे।

     

     

     

  • Local Train से गिरा यात्री, लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Local Train से गिरा यात्री, लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    मुंबईः हार्बर लाइन पर मानखुर्द से वाशी जा रही लोकल ट्रेन से एक यात्री के गिरने का मामला सामने आया है। यह घटना दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद लोकल ट्रेन को रोक दिया गया जिसके कुछ ही देर बाद पनवेल की ओर आ रही एक जनरल ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आ गई, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया, लेकिन ट्रेन सुरक्षित दूरी पर रुक गई जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

    इसके चलते कई ट्रेने प्रभावित हुई। वहीं घायल यात्री को आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल ले गए। इस बीच लोकल ट्रेन के 20 मिनट तक एक ही जगह रुकने से पनवेल वाशी जाने वाली लोकल ट्रेनें थोड़ी देरी से चली।

  • Jalandhar News: 5.314 किलो हेरोइन, 2 किलो अफीम और अवैध हथियारों सहित 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 5.314 किलो हेरोइन, 2 किलो अफीम और अवैध हथियारों सहित 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नशे की तस्करी और गैरकानूनी हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 किलो 314 ग्राम हेरोइन, 2 किलो अफीम, 1 देसी पिस्टल (.32 बोर), तथा 6 बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि 1 जुलाई, 2025 को क्राइम ब्रांच की एक टीम नाखां वाला बाग चौक भार्गव कैंप से दशमेश नगर की ओर जा रही थी। इस दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को उनकी टीम ने हेरोइन सहित गिरफ्तार किया।

    आरोपी की पहचान हरपाल सिंह उर्फ़ पाला पुत्र बलबीर सिंह, निवासी भल्ला कॉलोनी, छेहरता, अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 किलो 56 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी के खिलाफ मुकदमा नंबर 100 दिनांक 02.07.2025, एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21सी, 61 और 85 के तहत जालंधर में दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के खिलाफ पहले ही अमृतसर शहर में एक मुकदमा दर्ज है।

    इसी तरह सी.आई.ए स्टाफ की एक टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में रूटीन गश्त के दौरान 3 व्यक्तियों को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुशील कुमार उर्फ़ सुजल, पुत्र रमेश कुमार, निवासी उरमुर टांडा, हशियारपुर, मनदीप सिंह, पुत्र जोगिंदरपाल, निवासी ग्रीन एवेन्यू, दीप नगर, जालंधर और गगनदीप सिंह, पुत्र कुलदीप सिंह, निवासी पिंड तलवंडी मांगे खान, फिरोजपुर के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरपियों के कब्जे से 2 किलो अफीम बरामद की। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नंबर 157 दिनांक 01.07.2025, एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 18, 61, और 85 के तहत थाना डिवीजन नंबर 8, जालंधर में दर्ज किया गया। जांच में सामने आया है कि आरोपी सुशील कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से 2 मुकदमे चल रहे हैं।

    इसी कड़ी में 30 जून को स्पेशल सेल टीम ने मकसूदां-नंदनपुर रोड इलाके में गश्त करते समय अशोक नगर के पास आरोपी को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 258 ग्राम हेरोइन, एक देसी पिस्टल .32 बोर और 6 राउंड बरामद किए। आरोपी की पहचान हरजिंदर सिंह उर्फ़ गोरा, पुत्र कश्मीर सिंह, निवासी मकान नंबर 24, नवयुग कॉलोनी, मकसूदां, जालंधर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ मुकदमा नंबर 115 दिनांक 30.06.2025, असला एक्ट की धाराओं 25, 54, और 59 तथा एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत थाना डिवीजन नंबर 1, जालंधर में दर्ज किया गया। हरजिंदर सिंह के खिलाफ पहले से विभिन्न धाराओं के तहत चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

     

  • Punjab News: कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने दिया इस्तीफा

    Punjab News: कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने दिया इस्तीफा

    मोहालीः पंजाब के कैबिनेट मिनिस्टर कुलदीप सिंह धालीवाल ने इस्तीफा दे दिया है। पंजाब सरकार के सूत्रों के हवाले से ये खबर आई है। माना जा रहा है कि विभागों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट के आधार पर आलाकमान की ओर से इस्तीफा दिए जाने के निर्देश दिए गए थे, जिसके बाद उन्होंने पद छोड़ा है। कुलदीप सिंह आम आदमी पार्टी की सरकार में NRI अफेयर्स मिनिस्टर थे।

    कुलदीप सिंह धालीवाल अजनाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और पंजाब की भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। कुलदीप सिंह धालीवाल का जन्म 1962 में पंजाब के अजनाला में हुआ था। उनके पिता का नाम हरबंस सिंह है। कुलदीप सिंह ने 10वीं तक की पढ़ाई अमृतसर के सरकारी स्कूल से की है। अपने राजनीतिक जीवन के शुरुआती वर्षों में उनका कांग्रेस से नाता रहा। धालीवाल ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भाग लेने के लिए अमेरिकी नागरिकता त्याग दी थी।

    उन्होंने 2014 में अमेरिका छोड़ दिया और 13 साल वहां रहने के बाद राजनीति में शामिल होने के लिए वापस आ गए।धालीवाल ने दावा किया था कि अमेरिका जाने से पहले उन्हें जगदेव कलां गांव का सरपंच चुना गया था। 2022 के पंजाब चुनावों में आम आदमी पार्टी ने अमृतसर से धालीवाल के रूप में अपने एनआरआई मामलों के मंत्री को चुना था। वह 2019 के लोकसभा चुनावों में हार गए थे। उन्हें सिर्फ 20,087 वोट मिले थे, जो कुल डाले गए वोटों का मात्र 2.34 प्रतिशत था।

    कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला ने 4.45 लाख से अधिक वोट हासिल करके आराम से चुनाव जीता था। हालांकि, आप की लहर पर सवार होकर धालीवाल ने 2022 का विधानसभा चुनाव अजनाला विधानसभा सीट से जीत लिया। 19 मार्च, 2022 को पंजाब राजभवन में उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी। धालीवाल को मान मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री के रूप में पंजाब सरकार के तीन विभागों का प्रमुख नियुक्त किया गया।

  • Punjab News: निगम की टीम ने इस इलाके से हटवाए अवैध कब्जे, दुकानदारों ने जताया विरोध, देखें वीडियो

    Punjab News: निगम की टीम ने इस इलाके से हटवाए अवैध कब्जे, दुकानदारों ने जताया विरोध, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में नगर निगम की टीम अवैध कब्जों को लेकर सख्त हो गई है। नगर निगम ने पुलिस के साथ मिलकर माता रानी चौक पर अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने मोबाइल दुकानों के बाहर कार्रवाई की तथा कई वाहनों समेत सामान को जब्त किया गया।

    जानकारी देते हुए निगम अधिकारी ने बताया कि उन्हें कमिशनर साहिब ने हिदायते दी थी कि जिन स्थानों पर ट्रेफिक जाम लगता है, वहां से अवैध कब्जे हटाए जाएं, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई रोजाना की जाएगी और इसमें पिक एंड चूस का तरीका नहीं अपनाया जाएगा। इसमें उन सभी दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी जो अवैध कब्जा कर रहे हैं। निगम ने करीब 15 से 20 काउंटर जब्त किए हैं। साथ ही गली में काउंटर लगाकर मोबाइल एसेसरी बेचने वालों पर भी कार्रवाई की गई है। यही अभियान शाम की ड्राइव में भी चलाया जाएगा, ताकि दोबारा कब्जे न हो सकें।

    इस दौरान दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध भी किया। उन्होंने कहा कि ग्राहक 100 रुपये के ग्लास गार्ड लगाने के लिए आए थे, लेकिन अब नगर निगम जब्त किए गए स्कूटर और मोटरसाइकिल के लिए 5 से 600 रुपये जुर्माना मांग रहा है। ऐसे में क्या कमाएंगे।

  • Punjab के Shamneet Rana ने Canada में चमकाया नाम, बना यूथ सर्विस ऑफिसर, देखें वीडियो

    Punjab के Shamneet Rana ने Canada में चमकाया नाम, बना यूथ सर्विस ऑफिसर, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब के कई युवा विदेशों में बड़े पदों पर तैनात होकर पंजाब का नाम दुनिया में रोशन करते हैं। इन्ही में गढ़शंकर के बैत क्षेत्र के गांव कालेवाल का 23 वर्षीय शमनीत राणा भी शामिल है। शमनीत कनाडा में यूथ सर्विस ऑफिसर के पद पर तैनात हुए हैं, जिससे आज क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

    शमनीत राणा के पिता राजेश राणा और माता नीना राणा ने बताया कि 2019 में उनका बेटा कालेवाल बैत से कनाडा गया था और अपनी उच्च शिक्षा शुरू की। कुछ ही वर्षों में वह कनाडा पुलिस में भर्ती हो गया और वहां की नागरिकता प्राप्त कर ली। उन्होंने बताया कि शमनीत राणा अब यूथ सर्विस ऑफिसर कनाडा चिल्ड्रन जेल टेस्ट में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के बाद 2025 में उच्च अधिकारी के पद पर नियुक्त हुआ है।

    शमनीत पहले से ही पढ़ाई में काफी बढ़िया था और आज उसने छोटी सी उम्र में ही बड़ा मुकाम हासिल करके हमारा सिर फर्क से उचा कर दिया है, जिससे आज क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस अवसर पर अध्यापिका रचना देवी, राणा बृज सिंह, कर्मो देवी, पुरुषोत्तम सिंह, मास्टर अमरीक सिंह, डॉ. जसवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

  • Jalandhar News: धार्मिक स्थल पर प्रधानगी को लेकर महिलाओं और पुरुषों में हुई हाथापाई, हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: धार्मिक स्थल पर प्रधानगी को लेकर महिलाओं और पुरुषों में हुई हाथापाई, हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के बूटा पिंड से बड़ी खबर सामने आई है। जहां धार्मिक स्थल पर महिलाओं और पुरुषों में हाथापाई हो गई। इस दौरान एक पक्ष द्वारा इसकी वीडियो भी बनाई गई, जोकि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक पक्ष ने बताया कि प्रधानगी को लेकर यह विवाद हुआ है। इससे पहले प्रधानगी को लेकर बैठक हुई थी और उसमें दोनोें पक्षों में समझौता भी हो गया था।

    लेकिन अब धार्मिक स्थल पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हाथापाई करने के आरोप लगाए है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जहां एक तरफ महिलाएं आपस में हाथापाई कर रही है। वहीं दूसरी ओर धार्मिक स्थल के गेट के बाहर पुरुष आपस में हाथापाई कर रहे है। इस दौरान धार्मिक स्थल पर जमकर हंगामा हुआ। इस हाथापाई में एक महिला के कपड़े भी फट गए।