Blog

  • Himachal News: भारतीय स्टेट बैंक में महिला कर्मचारियों से छेड़छाड़

    Himachal News: भारतीय स्टेट बैंक में महिला कर्मचारियों से छेड़छाड़

    शिकायत के बाद सर्विस मैनेजर पर मामला दर्ज

    ऊना /सुशील पंडित: भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में कार्यरत सर्विस मैनेजर पर दो महिला कर्मचारियों से छेड़छाड़ करने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बैंक में उनके साथ लगातार हो रहे मानसिक और शारीरिक उत्पीडऩ का खुलासा किया है।

    दोनों महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि सर्विस मैनेजर लंबे समय से उन्हें मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रहा था और बार-बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। जब बात हद से पार हो गई, तो दोनों महिलाओं ने उसकी हरकतों का वीडियो वना लिए और उसे पुलिस के सामने रखा। महिला कर्मचारियों ने बताया कि बैंक में सर्विस मैनेजर ने दो बार छेडख़ानी की, आरोप है कि मैनेजर मैसेज पर आई फोन देकर शारीरिक संंबंध की बात कहता था। कई बार माफ करने के बाद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और मेरी साथी कर्मचारी के साथ भी यौन शोषण करने की कोशिश की। पुलिस में इस मामले में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

    वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने सर्विस मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और महिला कर्मचारियों की शिकायत और वीडियो साक्ष्यों के आधार पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • शादी के 10 दिन बाद स्टार फुटबॉलर खिलाड़ी और भाई की मौत

    शादी के 10 दिन बाद स्टार फुटबॉलर खिलाड़ी और भाई की मौत

    Lamborghini का टायर फटने के बाद गाड़ी को लगी आग

    नई दिल्ली: पुर्तगाल और लिवरपूल के स्टार फुटबॉलर डिओगो जोटा और उनके भाई आंद्रे फिलिपे की स्पेन के जामोरा प्रांत में 3 जुलाई को एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। दोनों एक लैम्बोर्गिनी से जा रहे थे, जिसका टायर फटने से कार सड़क से फिसल गई और उसमें आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार 28 साल के जोटा और उनके भाई आंद्रे सिल्वा की मौत वीरवार को स्थानीय समयानुसार लगभग 00:30 बजे हुई। 26 साल के आंद्रे भी एक पेशेवर फुटबॉलर थे और पुर्तगाल की दूसरी डिवीजन की क्लब पेनाफिएल के लिए खेलते थे। पुर्तगाली मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, लिवरपूल के फॉरवर्ड डिओगो जोटा की स्पेन में एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। जोटा का जन्म 4 दिसंबर 1996 को पुर्तगाल के पोर्टो शहर में हुआ था। उनकी मृत्यु के समय उनकी आयु केवल 28 वर्ष थी। यह दुर्घटना डिओगो जोटा की शादी के ठीक 10 दिन बाद हुई। जोटा ने अपनी लॉन्गटर्म पार्टनर रूटे कार्डसो से शादी की थी, जिनसे उनके तीन बच्चे हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर 22 जून को हुए समारोह की कुछ तस्वीरें भी साझा की थीं। डियोगो जोटा ने अपने फुटबॉल करियर की शुरुआत पुर्तगाल के क्लब पाकोस डी फेरेइरा से की थी। इसके बाद 2016 में उन्होंने एटलेटिको मैड्रिड में कदम रखा। डिओगो जोटा ने पिछले सीजन में लिवरपूल को प्रीमियर लीग खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्होंने पुर्तगाल के लिए नेशंस लीग के फाइनल में स्पेन के खिलाफ खेला था, जिसमें पुर्तगाल ने जीत दर्ज की थी। यह फाइनल जून में हुआ था। एफपीटी के प्रमुख पेड्रो प्रोएन्का ने कहा, ‘पुर्तगाली फुटबॉल महासंघ (FPT) और पूरा पुर्तगाली फुटबॉल जगत स्तब्ध और शोक में है।’ शोक संदेश में कहा गया, ‘लगभग 50 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भाग लेने वाले एक अद्भुत खिलाड़ी से कहीं अधिक, डिओगो जोटा एक असाधारण व्यक्ति थे, जिनका सभी टीम-साथियों और विरोधियों द्वारा सम्मान किया जाता था।’ डियोगो जोटा ने अपने फुटबॉल करियर की शुरुआत पुर्तगाल के क्लब पाकोस डी फेरेइरा से की थी। इसके बाद 2016 में उन्होंने एटलेटिको मैड्रिड में कदम रखा। बाद में उन्होंने प्रीमियर लीग में वुल्वरहैम्प्टन वांडरर्स के लिए खेला, जहां से उनके प्रदर्शन ने उन्हें लिवरपूल तक पहुंचाया। लिवरपूल में वह टीम के नियमित और अहम हिस्सा बन गए।
  • Bageshwar Dham परिसर में टेंट गिरने से हुआ हादसा, एक की मौत, कई घायल

    Bageshwar Dham परिसर में टेंट गिरने से हुआ हादसा, एक की मौत, कई घायल

    छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर में स्थित बागेश्वर धाम परिसर में आज बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि आरती के बाद एक टेंट गिर गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। सभी श्रद्धालु बारिश से बचने के लिए टेंट के नीचे इकट्ठा हुए थे, तभी यह हादसा हुआ। मृतक अपने परिवार के 6 सदस्यों के साथ बुधवार रात बागेश्वर धाम पहुंचे थे, क्योंकि शुक्रवार को पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन है। इस घटना में 8 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    दरअसल, छतरपुर के गढ़ा गांव स्थित बागेश्वर धाम में भारी बारिश हो रही थी, जिसके चलते परिसर में लगा टेंट गिर गया और लोहे का एंगल सिर पर लगने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। बारिश से बचने के लिए श्रद्धालु टेंट के नीचे इकट्ठा हुए थे। घायलों को छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक का नाम श्यामलाल कौशल उम्र 50 बताया जा रहा है। बता दें कि हादसा वीरवार सुबह करीब 7 बजे आरती के बाद हुआ। एक श्रद्धालु राजेश कुमार कौशल ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के अयोध्या के पास चौरी सिकंदरपुर जिला बस्ती यूपी के रहने वाले हैं और इस घटना में राजेश के ससुर श्यामलाल कौशल उम्र 50 वर्ष की मौत हो गई।

    शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में रखवाया गया है। श्रद्धालु ने बताया कि देर रात परिवार के 6 लोग कार से बागेश्वर धाम आए थे। शुक्रवार को धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन है। इससे पहले वीरवार सुबह सभी तैयार होकर शास्त्री के दर्शन करने पहुंच गए थे। परिजनों द्वारा टेंट से निकाला गया लोहे का एंगल उनके ससुर श्यामलाल कौशल के सिर पर लग गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राजेश और सौम्या, पारुल, उन्नति समेत 8 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

     

  • शिक्षा विभाग में पदोन्नति के बाद बलराम शर्मा सुपरिटेंडेंट के पद पर नियुक्त

    शिक्षा विभाग में पदोन्नति के बाद बलराम शर्मा सुपरिटेंडेंट के पद पर नियुक्त

    ऊना /सुशील पंडित: शिक्षा विभाग में विभिन्न स्कूलों में करीब 29 वर्षों से सेवाएं दे रहे जिला ऊना के गांव डठवाडा के रहने वाले मृदुभाषी बलराम कुमार शर्मा को विभाग से पदोन्नति मिली है। शिक्षा विभाग में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए बलराम कुमार वरिष्ठ सहायक के पद से पदोन्नति के बाद अधीक्षक ग्रेड दो(सुपरिटेंडेंट )पर पहुंचे हैं। बलराम कुमार शर्मा जिला ऊना के राजकीय बरिष्ट माध्यमिक विद्यालय रांयसरी में सेवाएं दे रहे थे, पदोन्नति के बाद राजकीय बरिष्ट माध्यमिक विद्यालय बसाल में अधीक्षक ग्रेड दो के पद पर नियुक्त हुए हैं जहां उन्होंने आज ज्वाइन किया है।उन की इस पदोन्नति पर स्टाफ व परिजनों ने बधाई है और उज्जवल भविष्य की कामना की है।
  • महाविद्यालय ऊना में पी. जी प्रवेश प्रक्रिया चार जुलाई से आरम्भ

    महाविद्यालय ऊना में पी. जी प्रवेश प्रक्रिया चार जुलाई से आरम्भ

    ऊना /सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना में पी. जी प्रवेश प्रक्रिया चार जुलाई से आरम्भ होगी ।  कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर मीता शर्मा ने बताया कि यह प्रक्रिया 4/7/2025 से शुरू होकर 11/7/2025तक ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से होगी , जिसमें कॉलेज की वेबसाइट https:/newadmission.govtpgcollegeuna.in/  के माध्यम से फर्स्ट सेमेस्टर जिसमें पी. जी  के विभिन्न विषय ,अर्थशास्त्र , इंग्लिश,  राजनीति विज्ञान हैं एवं एमकॉम जैसे विषयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी ।

    रोल ऑन एडमिशन  एम.ए व एमकॉम  थर्ड सेमेस्टर के विद्यार्थी भी ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से एडमिशन फॉर्म जमा करवा सकते हैं । इन विषयों की पहली मेरिट लिस्ट 12/7/2025 को शाम के पांच बजे लगेगी । इसके तुरंत बाद 14 और 15जुलाई 2025 को 10 बजे से लेकर 2 बजे तक इसकी प्रक्रिया होगी । एडमिशसन फीस 14और 15जुलाई को ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से जमा करवा सकते हैं । सेकंड मेरिट लिस्ट16/7/2025 को पांच बजे तक लगेगी । इसके उपरांत 17 जुलाई 2025  को 2 बजे तक यह प्रक्रिया की जाएगी ।

    इसी प्रकार 17 और 18 जुलाई को पांच बजे तक ऑनलाइन फीस जमा करवा सकते हैं । रोल ऑन एडमिशन थर्ड सेमेस्टर की प्रक्रिया भी 17 जुलाई से 18जुलाई 2025 तक रहेगी । इसके उपरांत रेगुलर पी.जी क्लासेज 21 जुलाई 2025 से शुरू हो जाएगी। सभी बच्चे इस प्रक्रिया को अपनाते हुए इसमें भाग ले सकते हैं । जिसका विवरण इस प्रकार है।

  • CM फ्लाइंग टीम ने Raid करके 55 सट्टेबाज और जुआरियों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    CM फ्लाइंग टीम ने Raid करके 55 सट्टेबाज और जुआरियों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    12 लाख कैश सहित कई कार और बाइक जब्त

    करनाल: करनाल के घरौंडा में सीएम फ्लाइंग टीम और स्थानीय पुलिस ने की छापेमारी की। इस दौरान टीम ने 5। सट्टेबाजों और जुआरियों को 12 लाख रुपये कैश सहित गिरफ्तार किया। इस दौरान टीम ने 42 मोबाइल, कई कार और बाइक जब्त किए। वहीं, जुआ खेलाने वाला मुख्य आरोपी मौके से फरार है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। दरअसल करनाल जिले में सीएम फ्लाइंग टीम ने इस साल की सबसे बड़ी छापेमारी करते हुए कार्रवाई की। CM फ्लाइंग और स्थानीय पुलिस की टीम ने जुए के बड़े अड्डे पर रेड मारी। पुलिस की मानें तो करनाल के घरौंडा स्थित दुर्गा कालोनी में बने एक मकान में लगभग 55 सट्टेबाज छिपकर सट्टा खेल रहे थे। सीएम फ्लाइंग और स्थानीय पुलिस ने छापेमारी के दौरान 55 सट्टेबाजों को 12 लाख रुपए सहित गिरफ्तार कर लिया। टीम ने सट्टेबाजों के पास से 42 मोबाइल, कई कारें और बाइक मौके से की बरामद की है। इन सभी सट्टेबाजों को इसी कमरे में फ्री में शराब और खाना परोसा जाता था। जब सीएम फ्लोइंग ने रेड की तो मोके पर 500 रुपए के नोट के गड्डियां, ताश के पत्ते और जुए वाले कॉइन बिखरे पड़े थे। इस पूरे मामले में सीएम फ्लाइंग के डीएसपी सुशील कुमार ने बताया, “रिंकू कश्यप नाम के शख्स ने घरौड़ा की दुर्गा कॉलोनी में बने एक मकान में जुआ और सट्टे का अड्डा बनाया हुआ था। रिंकू कश्यप द्वारा सभी सट्टेबाजों को सुरक्षा मुहैया करवाई जाती थी। ताकि यहां पर कोई भी पुलिस कार्रवाई न हो। इसके एवज में वो इन लोगों से एक दिन के 50 हजार रुपये लेता था। इसकी जानकारी हमारी टीम को मिली. इसके बाद हमने छापेमारी की।” डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि 53 जुआरियों को 12 लाख रुपये की राशि सहित जुआ खेलते CM फ्लाइंग की टीम ने पकड़ा है। मुख्य आरोपी रिंकू कश्यप अभी फरार है। स्थानीय पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
  • हरोली कॉलेज में इस सत्र से शुरू होंगी बीएससी मेडिकल और नॉन मेडिकल की कक्षाएं

    हरोली कॉलेज में इस सत्र से शुरू होंगी बीएससी मेडिकल और नॉन मेडिकल की कक्षाएं

    बीबीए, बीसीए सहित पांच पीजी कोर्स भी होंगे आरंभ,  क्षेत्रवासियों ने जताया उपमुख्यमंत्री का आभार

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय हरोली में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से बीएससी मेडिकल एवं नॉन मेडिकल की कक्षाएं आरंभ की जाएंगी। प्रदेश सरकार द्वारा इस संबंध में अनुमति प्रदान कर दी गई है तथा शिक्षा सचिव ने निदेशक उच्च शिक्षा को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

    कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रणवीर डडवाल ने बताया कि विज्ञान संकाय की शुरुआत से अब विद्यार्थियों को विज्ञान विषयों की पढ़ाई की उच्च स्तरीय व्यवस्था मिलेगी। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कॉलेज में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

    स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों का भी विस्तार, नए भवन में चलेंगी कक्षाए प्रो. डडवाल ने जानकारी दी कि कॉलेज में इस सत्र से बीबीए और बीसीए पाठ्यक्रम भी आरंभ किए जा रहे हैं, जिनमें 60-60 सीटें निर्धारित की गई हैं। इसके अतिरिक्त, एम.कॉम, एम.ए. अंग्रेजी, एम.ए. हिंदी, एम.ए. राजनीतिक विज्ञान और एम.ए. इतिहास जैसे पांच स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम भी शुरू किए जा रहे हैं, जिनमें प्रत्येक में 30-30 सीटें उपलब्ध होंगी।

    कॉलेज में बीए और बीकॉम की कक्षाएं पहले से ही संचालित हो रही हैं। लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा नया कॉलेज भवन अब पूर्णता की ओर है, जिसमें इस सत्र से कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। डिप्टी सीएम के प्रयासों से शिक्षा का नया युगउल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री एवं हरोली के विधायक  मुकेश अग्निहोत्री के निरंतर प्रयासों का ही परिणाम है कि हरोली कॉलेज को एक बहुआयामी और उत्कृष्ट शिक्षा संस्थान के रूप में विकसित किया जा रहा है। विज्ञान संकाय की शुरुआत विशेष रूप से उन बेटियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर लेकर आई है, जो अब अपने घर के निकट ही उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी।

    कॉलेज में नए कोर्सों की शुरुआत से क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। लोगों ने उपमुख्यमंत्री के प्रति गहरा आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय न केवल आर्थिक दृष्टि से राहत प्रदान करेगा, बल्कि ग्रामीण अंचलों में बेटियों की शिक्षा को लेकर सामाजिक सोच में भी सकारात्मक परिवर्तन लाएगा।

  • Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा के बेटे राजन को लेकर हाईकोर्ट का आया फैसला

    Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा के बेटे राजन को लेकर हाईकोर्ट का आया फैसला

    जालंधर, ENS: करप्शन के मामले में फंसे सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा के बाद अब बेटे राजन अरोड़ा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार राजन अरोड़ा की जमानत को लेकर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जहां कोर्ट ने राजन अरोड़ा के मामले में 16 जुलाई की तारीख निश्चित की है। बीते दिन विधायक रमन अरोड़ा ने कोर्ट में रेगुलर ज़मानत के लिए अर्जी दायर की। करप्शन मामले के आरोप में विधायक पिछले एक माह से नाभा जेल में बंद है। कुछ दिन पहले रमन अरोड़ा ने बीमारी से ग्रस्त होने के चलते इलाज़ की अर्जी भी लगाई थी।

    जिसके चलते उन्हें पटियाला के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। कहा जा रहा है कि बीमारी के आधार पर रमन अरोड़ा के वकील द्वारा ज़मानत याचिका दायर की गई है। इसी केस में गिरफ्तार में महेश मुखीजा की जमानत की अर्जी पर सुनवाई 8 जुलाई को होगी और इसी केस में गिरफ्तार नगर निगम की इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर की जमानत की अर्जी पर सुनवाई 5 जुलाई को होगी।

  • मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन ऊना की नई कार्यकारिणी का गठन

    मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन ऊना की नई कार्यकारिणी का गठन

    ऊना/ सुशील पंडित: मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन (एचएमओए) ऊना की नई कार्यकारिणी का गठन  बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में सर्वसम्मति से कर लिया गया है। यह प्रक्रिया एचएमओए ऊना के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. राहुल कटोच के मार्गदर्शन और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। नई कार्यकारिणी का गठन पूर्व कार्यकारिणी को भंग करने के बाद किया गया, जिसमें सभी सदस्यों की पूर्ण सहमति प्राप्त हुई।

    एचएमओए ऊना की कमान डॉ. महेश्वर राय को सौंपी गई है, जिन्हें संगठन का नया अध्यक्ष चुना गया है। डॉ. संजय मांकोटिया (एमएस क्षेत्रीय अस्पताल ऊना) को मुख्य सलाहकार और डॉ. राजीव गर्ग (बीएमओ अंब) को सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई है। उपाध्यक्ष के रूप में डॉ. श्रुति वशिष्ठ, महासचिव के रूप में डॉ. चेतन मौदगिल, कोषाध्यक्ष के रूप में डॉ. विकास जसवाल और प्रेस सचिव के रूप में डॉ. विकास चौहान को नियुक्त किया गया है। राज्य स्तरीय सीईसी सदस्य के रूप में डॉ. सृष्टि शर्मा, डॉ. शुभम जसवाल, और संयुक्त सचिव के रूप में डॉ. संजीव धीमान तथा डॉ. मनु शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    जिला कार्यकारिणी में शामिल सदस्यों में डॉ. अद्विश गौतम (आरएच ऊना), डॉ. राजेश वीर सिंह (हरोली), डॉ. साहिल शर्मा (गगरेट), डॉ. संदीप कुमार (अंब), डॉ. हिमांशु नड्डा (थानाकलां) और डॉ. अभिषेक कुमार (बसदेहड़ा) का चयन किया गया है। पूर्व अध्यक्ष डॉ. राहुल कटोच ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। नई टीम से डॉक्टरों के हितों की रक्षा के साथ-साथ संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाए जाने की उम्मीद है।

  • Jalandhar News: 2 से अधिक बच्चों को लेकर विधायक बावा हेनरी ने स्पीकर के समक्ष पेश किया बिल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 2 से अधिक बच्चों को लेकर विधायक बावा हेनरी ने स्पीकर के समक्ष पेश किया बिल, देखें वीडियो

    10 लाख जुर्माना और वोट रद्द की रखी मांग

    जालंधर, ENS: भारत में बढ़ती हुई पॉपुलेशन काफी चिंता का विषय बनता जा रहा है। कहा जा रहा हैकि बढ़ती हुई पापुलेशन पर्यावरण को दूषित करने में काफी बड़ा कारण है। इसी को लेकर नार्थ हलके के विधायक बावा हेनरी ने पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा के समक्ष पॉपुलेशन कंट्रोल बिल पेश किया है। जिसमें राज्य में जनसंख्या नियंत्रण के लिए सख्त उपाय करने की मांग की गई है। प्रस्तावित विधेयक में दो से ज़्यादा बच्चे वाले माता-पिता के वोटिंग अधिकार को रद्द करके उन्हें अयोग्य घोषित करने और 10 लाख का जुर्माना लगाने की बात कही गई है।

    इस विधेयक में जनसंख्या नियंत्रण की ज़रूरत पर ज़ोर दिया गया है और इसका उद्देश्य पूरे पंजाब में दो बच्चों की नीति लागू करना है। विधायक ने बातचीत करते हुए कहा कि पर्यावरण का दूषित होने का सबसे बड़ा कारण बढ़ती हुई पापुलेशन है। उन्होंने कहा कि जब पंजाब और भारत की पापुलेशन ही कंट्रोल हो जाएगी तो पंजाब फिर से रंगला पंजाब बन सकता है।

    उन्होंने कहा कि किसी समय सावन के महीने में जब बारिश होती थी तो हम बचपन में मेंढक के साथ खेलते रहे हैं। लेकिन अब पापुलेशन ही इतनी बढ़ गई है कि वातावरण दूषित होने के कारण कहीं ऐसे जानवर और पशु पक्षी है जो की विलुप्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग पापुलेशन कंट्रोल बिल का उल्लंघन करेंगे उनको वोट करने का अधिकार छीन लेना और सरकारी सहूलियत ना देने का प्रस्ताव रखा है। भाई उन्होंने कहा कि जो लोग एक बच्चा करेंगे उनको अलग से सहूलियत देने का प्रावधान भी रखा है।