Blog

  • होशियारपुर: मेयर के ड्राइवर ने गोलियां मार लड़की का किया कत्ल

    होशियारपुर: मेयर के ड्राइवर ने गोलियां मार लड़की का किया कत्ल

    होशियारपुर: शहर के पुरहिरा गांव में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब मेयर के ड्राइवर मनी ने वार्ड नंबर 18 के मोहल्ला पुरहीरां में युवती की गोलियां मारकर हत्या कर दी। 28 वर्षीय अमरप्रीत के सिर में एक गोली लगी, जिससे लड़की की मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना को अंजाम देने के बाद उक्त लड़के ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसके बाद लड़के को होशियारपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

  • पंजाब: 108 एंबुलेंस कर्मचारी एसोसिएशन का ऐलान, दिया इतने घंटों का अल्टीमेटम, नहीं तो बंद करेंगे सेवा

    पंजाब: 108 एंबुलेंस कर्मचारी एसोसिएशन का ऐलान, दिया इतने घंटों का अल्टीमेटम, नहीं तो बंद करेंगे सेवा

    चंडीगढ़: आपात स्थिति में मरीजों को स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाने वाली 108 एंबुलेंस सेवा कंपनी की गलत नीतियों के चलते बंद होने की स्थिति में पहुंच गई है। इस संबंध में 108 एंबुलेंस कर्मचारी एसोसिएशन का आरोप है कि कंपनी ने उनकी जायज मांगों को हर समय अनदेखा किया है, जिससे मजबूर होकर वह सख्त कदम उठाने जा रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि वे लंबे समय से मांग कर रहे थे कि सरकार उनकी सेवाएं अपने अधीन ले, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।

    उन्होंने कहा कि 2013 से उनका इंक्रीमेंट रुका हुआ है और कंपनी इसके भुगतान को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि नियुक्ति के समय तय हुआ था कि 108 कर्मचारियों का ट्रांसफर दूर दराज नहीं किया जाएगा, लेकिन अब कंपनी कर्मचारियों का 200 से 300 किलोमीटर ट्रांसफर कर रही है. जिससे उनका जीवन आर्थिक और सामाजिक रूप से प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मांग की कि 108 कर्मचारियों का चिकित्सा व् दुर्घटना बीमा कराया जाए तथा कोविड काल में बंद अवकाशों को बहाल किया जाए।

    उन्होंने मांग की कि अपने हक के लिए आवाज उठाने वाले बर्खास्त कर्मचारियों को बहाल किया जाए और एंबुलेंस चालक को नियमानुसार 12 की जगह 8 घंटे की ड्यूटी दी जाए। कर्मचारियों ने कंपनी को 72 घंटे का अल्टीमेटम दे रहे हैं। अगर फिर भी कंपनी ने 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों की मांगें ना मानी, तो मज़बूर होकर 108 की सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। उन्होंने मांग की, कि कंपनी के ठेके रद्द कर सरकार तत्काल 108 कर्मचारियों को अपने अधीन ले ताकि लोगों को आपातकालीन सहायता प्रदान करने वाले इन कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित हो सके।

  • चोरी के मामले में वांछित भगोड़ा गिरफ्तार

    चोरी के मामले में वांछित भगोड़ा गिरफ्तार

    जालंधर (हर्ष कुमार)। पीओ स्टाफ की पुलिस ने चोरी के मामले में चल रहे वांछित भगोड़े को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शुभम पुत्र शंभू निवासी भूरमंडी के रूप में हुई है। पीओ स्टाफ के प्रभारी सुरजीत सिंह जोड़ा ने बताया 07 जुलाई 2021 को थाना कैंट में मुकदमा नंबर 90 आईपीसी धारा 379 के तहत दर्ज किया गया था। जिसमें अदालत में आरोपी शुभम को 17 दिसंबर 2022 को भगोड़ा करार कर दिया था, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पीओ स्टाफ की पुलिस ने घर से दबोचा।

  • पंजाबः अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक और पोकलेन मशीनों सहित 8 गिरफ्तार

    पंजाबः अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक और पोकलेन मशीनों सहित 8 गिरफ्तार

    पठानकोट: पंजाब में सीएम भगवंत के आदेशों पर अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पठानकोट के हरकमल प्रीत सिंह खख ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गांव दत्याल फिरोजा के प्रतिबंधित क्षेत्र से खनन अधिनियम के तहत 8 आरोपियों को काबू करके वहां से 6 भारी ट्रक और 3 पोकलेन मशीनें जब्त की गई हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मिंटू कुमार पुत्र जगदीश राज, अजय कुमार पुत्र नजर मल्ल, गुलशन सिंह पुत्र कुलदीप सिंह, बलविंदर सिंह पुत्र सुलखान सिंह, अनी कुमार पुत्र सोम राज, कुलवंत सिंह पुत्र सुधागर सिंह, दर्शन सिंह पुत्र प्रीतम दास, धनी लाल पुत्र लाल कुमार, रोहित सिंह पुत्र दलजीत सिंह और मुख्य आरोपी साभा के रूप में हुई है।

    एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार और नव-खनन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने अवैध खनन को पूर्व निर्धारित अवधि के लिए बंद करने का आदेश दिया था। इन निर्देशों के बाद 24 घंटे अवैध खनन पर नजर रखने के लिए पठानकोट पुलिस की कई टीमों को नियुक्त किया गया है। एसएसपी खख ने कहा कि माइनिंग के नार्को से बचने के लिए रेत वह बजरी लदे ट्रकों द्वारा अवैध मार्ग से जाने की शिकायत उनके संज्ञान में आई थी। जिसके तहत उन्होंने यह कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को 6 ट्रकों और 3 पोकलेन मशीनों सहित गिरफ्तार किया है।

  • ट्रेनों में बिना पैंट पहने चढ़ गए महिलाएं और पुरुष, वजह हैरान करने वाली

    ट्रेनों में बिना पैंट पहने चढ़ गए महिलाएं और पुरुष, वजह हैरान करने वाली

    नई दिल्लीः ट्रेन में कभी न कभी आपने भी सफर किया होगा। आपको ट्रेनों में विभिन्न संस्कृति और बोली बोलने वाले लोग भी मिलते होंगे। लेकिन एक ऐसी घटना सामने आई है, जहां महिलाएं बिना पैंट पहने ही ट्रेनों में चढ़ गईं। आपको पढ़कर हैरानी तो होगी लेकिन यह सच है।

    no trousers day celebrated london train subway - बिना पैंट पहने ही ट्रेन  में चढ़ गए लोग, जानिए लंदन में आखिर क्यों हुआ ऐसा

    No Trousers Tube Ride 2023 | What's On | London On The Inside

    दरअसल मामला लंदन का है। यहां रविवार को ट्यूब का अलग ही नजारा देखने को मिला। भारी संख्या में महिलाएं और पुरुष ट्यूब में बिना पैंट पहने नजर आए। लंदन में अंडरग्राउंड मेट्रो को ट्यूब कहा जाता है। लोगों ने जूते और बाकी कपड़े तो पहन रखे थे लेकिन पैंट नहीं पहनी थी। लोग यहां नो ट्राउजर्स डे मना कर रहे थे। ये लगातार 12वां साल था, जब ट्यूब में नो ट्राउजर्स इवेंट मनाया गया। लंदन में ये कार्यक्रम स्टिफ अपर लिप सोसाइटी ने आयोजित कराया था। जिसकी शुरुआत 2002 में न्यूयॉर्क में हुई थी। इसके बाद दुनिया के बाकी हिस्सों में भी इसको सेलिब्रेट किया जाने लगा।

    Londoners strip off for annual 'No Trousers Tube Ride' | Metro News

    हैरानी की बात यह है कि इस आयोजन का कोई खास मकसद नहीं था। ये सिर्फ मौज-मस्ती के लिए किया गया था। इसमें ट्रेन में सफर करते वक्त ट्राउजर (पैंट) नहीं पहननी होती। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें भाग लेने वालों को ऐसा दिखाना होता है, जैसे वे अपनी पैंट घर भूल आए हों।

  • नाबालिगा के साथ छेड़छाड़ मामले में अदालत का फैसला

    नाबालिगा के साथ छेड़छाड़ मामले में अदालत का फैसला

    आरोपी व्यक्ति को दोषी करार देते हुए सजा व जुर्माना 

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला के विशेष न्यायाधीश (जिला एवं सत्र न्यायाधीश) ऊना श. भुवनेश अवस्थी की अदालत ने सोमवार को अहम फैसला सुनाते हुए नाबालिगा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपित व्यक्ति को दोषी करार देते हुए सजा व जुर्माना किया गया। जिला न्यायवादी सोहन सिंह कौंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि गगरेट क्षेत्र के अंबोटा गांव के व्यक्ति राज कुमार उर्फ ​​रिंकू पुत्र रशपाल निवासी वार्ड नंबर, तहसील घनारी को नाबालिगा के साथ छेड़छाड़ करने को लेकर अदालत में तेरह गवाहों का परीक्षण किया गया।

    दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एल.डी. विशेष अदालत ने आरोपित को भादंस की धारा 354-ए और पोक्सो अधिनियम की धारा 8, 12 के तहत दोषी ठहराते हुए सजा सुनाने के साथ ही जुर्माना किया गया हैं। अदालत द्वारा आरोपित को एक साल का कठोर कारावास और पांच हजार रुपए जुर्माना किया गया हैं। जुर्माना अदा न करने पर एक माह का अतिरिक्त साधारण कारावास होगा। जबकि इस मामले में ही आरोपित को तीन साल का साधारण कारावास और 500 रुपए जुर्माना की सजा सुनाई। पोक्सो एक्ट की धारा आठ के तहत 10 हजार रुपए जुर्माना किया गया।

    जुर्माना अदा न करने पर 3 माह का अतिरिक्त साधारण कारावास होगा। इसके अलावा एक वर्ष का साधारण कारावास और 1000 रुपए का जुर्माना देना होगा। पोक्सो की धारा 12 के तहत पांच हजार रुपए जुर्माना किया गया। जुर्माना अदा न करने पर दो महीने के साधारण कारावास की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। आरोपित ने 28 दिसंबर 2020 को एक नाबालिगा को अपनी दुकान पर जबरन पकड़ लिया। जिस पर नाबालिगा ने काफी शोर मचाया था। आरोपित ने नाबालिगा को काफी डराया धमकाया। उसके बाद पीड़िता के स्वजनों ने चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 पर संपर्क करके इस घिनौनी घटना की जानकारी दी और पीड़िता ने पुलिस में शिकायत सौंपी। उसके बाद गगरेट पुलिस थाना में पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस संबंध में आरोपित के खिलाफ 4 जनवरी 2021 को शिकायत दर्ज करके कार्रवाई शुरु की थी। 

  • जालंधरः कैंट विधानसभा हल्के में निगम की कार्रवाई, कांग्रेसी नेता के करीबी की अवैध कालोनी और इमारतों पर चली डिच, देखें वीडियो

    जालंधरः कैंट विधानसभा हल्के में निगम की कार्रवाई, कांग्रेसी नेता के करीबी की अवैध कालोनी और इमारतों पर चली डिच, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने अवैध इमारतों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करते हुए आज कांग्रेस विधायक के हल्के में कार्रवाई की है। यह कार्रवाई निगम की टीम ने कांग्रेस के विधायक के करीबी के खिलाफ की है। एमटीपी नीरज भट्टी ने कमिश्नर अभिजीत कपिलश के आदेश पर कैंट के धीना गांव में अवैध कालोनी पर कार्रवाई करते हुए डिच मशीन चलाई। इसी तरह निगम की टीम ने सुभाना में एचटी लाइनों के नीचे बनाए गए क्वार्टरों को लेकर मालिक को नोटिस दिया गया था। लेकिन उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया। जिस पर कार्रवाई करते हुए निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने इस इमारत पर मशीन चला कल गिरा दिया। 

    मामले की जानाकारी देते हुए एटीपी सुखदेव ने बताया कि सुभाना में सुख जनरल स्टोर के सामने और संधू प्रॉपर्टी डीलर के बैक साइड कांग्रेस शासन में अवैध रूप से काटी गई 8 एकड़ कॉलोनी पर भी निगम ने डिच चला दी। यह कॉलोनी बिना सीएलयू के काटी गई थी। इसका कोई नक्शा इत्यादि पास नहीं करवाया गया था और ना कॉलोनी को अप्रूव करवाया गया था। नगर निगम ने इस अवैध कॉलोनी में चल रहे अवैध निर्माण को गिरा दिया। सीवरेज-वाटर सप्लाई को नष्ट कर डाला और सड़कें भी खोद दी। उन्होंने कहा कि कालोनाजरों को पहले ही इमारत को लेकर नोटिस जारी कर निर्माण रोकने के लिए कहा गया था। इसी के साथ इमारतों के दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया था, लेकिन नोटिस के बावजूद कुछ लोगों ने निर्माण कार्य नहीं रोके और ना ही निर्माण संबंधी उन्होंने निगम के पास दस्तावेज लेकर आए। जिस पर आज निगम कमिश्नर अभिजीत कपिलश के आदेश पर उन्होंने यह कार्रवाई की है। एटीपी सुखदेव ने बताया कि आज कार्रवाई दौरान उन्हें लोगों का विरोध भी झेलना पड़ा, लेकिन उनका कहना था कि वह अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। यदि उनके पास सारे दस्तावेज हैं तो वह निगम में अधिकारियों के साथ जाकर बात करें।

    गौरतलब है कि करीब एक माह पूर्व सुभाना में अकाली नेता के सरंक्षण में काटी गई अवैध कालोनी पर निगम अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए डिच चलाई थी। इस कार्रवाई दौरान एटीपी सुखदेव विशिष्ट को धमकियां भी मिली थी। लेकिन इसके बावजूद एटीपी ने उक्त कालोनी पर कार्रवाई करते हुए कुछ इमारतों को धवस्त कर दिया था। मिली जानकारी के मुताबिक कुछ समय बीत जाने के बाद अब इस अवैध कालोनी पर दोबारा से निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। लगता है कि निगम अधिकारियों को डराना कालोनाइजरों को रास आ गया तभी तो सुभाना में कार्रवाई करने  गई निगम टीम ने इस कालोनी की ओर कार्रवाई का रुख नहीं किया।

  • आई टी आई प्रशिक्षण संस्थान बंगाणा में 50 प्रशिक्षुओं का चयन हुआ

    आई टी आई प्रशिक्षण संस्थान बंगाणा में 50 प्रशिक्षुओं का चयन हुआ

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में सोमवार को औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान बंगाणा में जिला ऊना के विभिन्न इकाइयों ने भाग लिया था। इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथी के रूप में एस डी एम बंगाणा योगराज धीमान ने शिरकत की। जिला ऊना के अनेक राजकीय एंव निजी औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षण इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए।इस मौके पर प्रधानाचार्य,जिला रोजगार अधिकारी तथा डी जी टी की तरफ से मोहिंद्र लाल मेले में उपस्थित हुए।

    इस कार्यक्रम में में विभिन्न व्यवसायों के 87 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था।जिनका पंजीकरण अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर किया गया था।इस मेले में अलेना ग्रुप ने भी भाग लिया था।इन कम्पनियों ने 50 प्रशिक्षुओं का चयन हुआ।कंपनी द्वारा इन प्रशिक्षुओं को 9910—10600 का वेतनमान दिया जाएगा।साथ में अन्य सभी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

  • 11.57 ग्राम चिट्टे सहित कार सवार पांच युवक गिरफ्तार 

    11.57 ग्राम चिट्टे सहित कार सवार पांच युवक गिरफ्तार 

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना पुलिस ने11.57 ग्राम चिट्टे सहित पांच लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती पुलिस टीम विश्राम गृह के समीप गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान डीसी कॉलोनी की ओर से एक कार आई जिसे पुलिस ने रोका। पुलिस को देख कार सवार युवकों ने भागने का प्रयास किया जिन्हे कुछ दूरी पर पुलिस ने पकड़ लिया।

    पुलिस टीम ने कार सवार युवकों से पूछताछ की उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर कार की चैकिंग की गई जिस पर 11.57 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। 
    आरोपित युवकों की पहचान सुनील कुमार निवासी गांव कस्वाड तह0 बडसर जिला हमीरपुर ,मुनीष कुमार निवासी गांव वुनहाणी डा0 घंगोट तह0 वड़सर जिला हमीरपुर, वरूण सरीन पुत्र निवासी वार्ड न0 2  रोटरी चौक ऊना तह0 व जिला ऊना, उतम चन्द गांव व ड़ा0 सोहारी तह0 वड़सर जिला हमीरपुर, रवि कुमार निवासी गांव रंगड़ तह0 वड़सर जिला हमीरपुर रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि पकड़े गए पांचों आरोपियों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

  • बसाल में बनने वाले डेयरी उत्कृष्ट केन्द्र स्थल का टीम सदस्यों ने किया दौरा

    बसाल में बनने वाले डेयरी उत्कृष्ट केन्द्र स्थल का टीम सदस्यों ने किया दौरा

    ऊना/ सुशील पंडित :  जिला ऊना के बसाल में 44.12 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले उत्कृष्ट डेयरी केन्द्र की निर्माण से सम्बंधित प्रक्रिया शुरू हो गई है। 9 जनवरी को उप निदेशक, पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन ऊना कार्यालय में इण्डो डैनिश सेंटर आफ एक्सीलेंस डेयरी फार्म बसाल की स्थापना के सम्बंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में डेनमार्क की बाईगरी और तकनीक फर्म से हैलज कोमन व पशु पालन विभाग के संयुक्त निदेशक डाॅ. अविनाश शर्मा, उप निदेशक डाॅ. जय सिंह सेन, सहायक निदेशक डाॅ. मुकेश महाजन, सहायक निदेशक प्रसार डाॅ.  उपिन्द्र, सहायक निदेशक परियोजना डाॅ. राजीव वालिया, डाॅ. विनोद शर्मा ने विभिन्न तकनीकी पहलुओ बारे गहन विचार विमर्श किया।

    पशुपालन विभाग के उप निदेशक डाॅ. जय सिंह सेन ने बताया कि यह सेंटर आफ एक्सीलेंस ऊना जिला के गांव बसाल में डेनमार्क के सहयोग से बनाया जा रहा है, जिसके लिए भारत व डेनमार्क सरकार के मध्य एक समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित हुआ है। इस केन्द्र में रोबोट व स्वःचलित मशीनों व उपकरणों का इस्तेमाल होगा तथा यह उत्तर भारत में अपनी तरह का पहला केन्द्र होगा । उन्होेंने बताया कि इस केन्द्र में किसानों को दुग्ध उत्पादन की आधुनिक तकनीकों के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा।

     उल्लेखनीय है कि डेनमार्क के सहयोग से बनाए जा रहे इस केन्द्र पर 44.12 करोड़ रूपये खर्च किए जा रहे हैं, जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा 12.92 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। बसाल में 10 हैक्टेयर भूमि में बनाए जा रहे इस केन्द्र में प्रथम चरण मॅ डेनमार्क द्वारा उन्नत किस्म की 200 गऊएं उपलब्ध करवाई जाएंगी । इस इकाई के स्थापित होने से ऊना जिला सहित पूरे हिमाचल प्रदेश में डेयरी आधुनीकीकरण व दुग्ध उपादन को बढावा मिलेगा जिसके परिणाम स्वरूप किसानों की आय में वृद्धि  होगी। इससे पूर्व सभी सदस्यो ने प्रस्तावित एक्सीलेंस केन्द्र डेयरी स्थल बसाल का दौरा किया, इस अवसर पर एसडीएम ऊना निधि पटेल, अधिशाषी अभियंता एचपीएसआईडीसी, अधिशाषी अभियंता हाईड्रोलाॅजी, अधिशाषी अभियंता विद्युत व एसडीओ लोक निर्माण विभाग उपस्थित रहे।