Punjab News: हेरोइन व 50 किलो चूरा-पोस्त के साथ 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी के चलते पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न अभियान चलाकर नशा तस्करों पर लगाम कसी जा रही है। इन्ही अभियानों के चलते मोगा पुलिस को उस समय सफलता हासिल हुई जब सीआईए स्टाफ मोगा ने दो अलग-अलग मामलों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 260 ग्राम हेरोइन, 50 किलोग्राम चूरा-पोस्त, एक वरना कार और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।

पहले मामले में एएसआई सुखविंदर सिंह अपनी टीम के साथ पुल नेहर बधनी कला में गश्त पर थे। इस दौरान गुप्त सूत्र ने उन्हें सूचना दी कि गुरविंदर सिंह, पुत्र चरणजीत सिंह निवासी बधनी कला, हेरोइन बेचने की फिराक में काले रंग की बजाज पल्सर पर सवार होकर दाना मंडी बधनी कला के पास लेपे लिंक रोड पर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके पर रेड की और गुरविंदर सिंह को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। उसके पास से 260 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की गहनता से जांच की जा सके।

दूसरे मामले में पुलिस ने 2 अन्य आरोपियों को एक वरना कार के साथ गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 50 किलो चूरा-पोस्त बरामद की गई है। यह बरामदगी भी मोगा जिले में हुई और मामले में पूछताछ जारी है। मोगा पुलिस ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और जिले को नशा मुक्त करने के लिए सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *