ASI की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Written by

in

सांबा : आए दिन सड़क हादसों के मामले सामने आ रहे है। इन मामलों मेें लगातार बढ़ौतरी हो रही है। ऐसा ही मामला बीती रात जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले से सामने आया है। जहां ड्यूटी पर तैनात असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर(ASI) की मौत हो गई। मृतक की पहचान योगराज सिंह के तौर पर हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि एक अज्ञात वाहन की टक्कर ने पुलिस अधिकारी की जान ली है। इस घटना ने न केवल पुलिस विभाग बल्कि स्थानीय लोगों मेें भी गम का माहौल है।

यह हादसा है या हत्या, इसकी जांच की जा रही है।  स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हादसा क्षेत्र में सक्रिय गो तस्करों द्वारा किया गया हो सकता है। हालांकि सांबा पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस इस घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है और आगे की जांच की जा रही है। ASI योगराज सिंह की मृत्यु से स्थानीय समुदाय और पुलिस बल में शोक की लहर दौड़ गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *