मां बनने की खबर से भावुक हुईं एक्ट्रेस, लिखा दिल छू लेने वाला नोट

Written by

in

नई दिल्लीः बॉलीवुड की चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में फैम पाने वाली एक्ट्रेस मालविका राज जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रही हैं। ‘कभी खुशी कभी ग़म’ में छोटी पूजा का किरदार निभाकर सबके दिलों में जगह बनाने वाली मालविका ने अपने प्रेग्नेंसी की खुशखबरी सोशल मीडिया पर साझा की है।

 
View this post on Instagram
 

A post shared by Malvika Raaj Bagga (@malvikaraaj)

मालविका ने अपने पति प्रणव बग्गा के साथ एक प्यारे फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिसमें दोनों ने ‘Mom’ और ‘Dad’ लिखी हुआ कैप पहने नज़र आ रहे है। पहली तस्वीर में मालविका गर्व से प्रेग्नेंसी टेस्ट दिखाती नजर आ रही हैं, वहीं प्रणव का चेहरा भी खुशी से खिला हुआ है।

इस पोस्ट के वायरल होते ही फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज ने भी उन्हें बधाइयाँ देते दिखे। एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने कमेंट किया – “आप दोनों को बधाई!”, आयशा श्रॉफ ने लिखा – “यिप्प्प्प्पेई!! बधाई हो दोस्तों!”, टीना आहूजा, कृष्णा श्रॉफ, और ऋधिमा पंडित सहित कई हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

एक इंटरव्यू में मालविका ने बताया कि वह इस फेज को लेकर बहुत भावुक हैं। उन्होंने बताया, “कभी-कभी बहुत खुशी होती है, तो कभी घबराहट भी महसूस होती है। यह एक ऐसा अनुभव है जिसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है।” आगे कहती हैं कि वे इस अनमोल समय को पूरी तरह जीना चाहती हैं और अपने बच्चे के जन्म से पहले हर पल को संजोकर रखना चाहती हैं।

मालविका ने बताया कि वह शुरूआती कुछ महीनों के लिए काम से ब्रेक लेंगी ताकि अपने बच्चे के शुरुआती पलों को पूरी तरह से महसूस कर सकें। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि यह ब्रेक स्थायी नहीं होगा और वे समय आने पर फिर से फिल्मों में वापसी करेंगी।

मालविका राज, फिल्म निर्देशक बॉबी राज और निर्माता रीना राज की बेटी हैं। दिग्गज अभिनेत्री अनीता राज उनकी मौसी हैं और बहन सोनाक्षी राज फैशन डिजाइनर हैं।

उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म ‘कभी खुशी कभी ग़म’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। 2017 में तेलुगु फिल्म जयदेव में लीड रोल और 2021 में बॉलीवुड फिल्म ‘स्क्वाड’ में मुख्य भूमिका निभाई। उन्होंने 29 नवंबर, 2023 को गोवा में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड प्रणव बग्गा से शादी की थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *