Punjab News: जमीन को लेकर 2 पक्ष भिड़े, सरपंच पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुरः जिले के कस्बा ममदोट में गांव हजारा सिंह वाला के मौजूदा सरपंच पर जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगे हैं। इस दौरान महिलाओं ने सरपंच पर उनसे मारपीट करने के भी आरोप लगाए हैं। घटना के बाद पीड़ितों ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। पुलिस ने जांच के बाद उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

जानकारी मुताबिक, फिरोजपुर के कस्बा ममदोट के गांव हजारा सिंह वाला में 15 मरले जमीन को लेकर 2 पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद के दौरान खुलेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच देखा गया। पीड़ित परिवार के मंगत सिंह, परमजीत ने बताया कि उनके पास 15 मरले जमीन है। सत्ता के नशे में वर्तमान सरपंच गुरनाम सिंह उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहता है। जब उन्होंने विरोध किया तो सरपंच गुरनाम सिंह ने 25-30 गुंडों को बुलाकर उनकी पिटाई की गई और उनके घर में तोड़फोड़ की गई और सामान लूटा गया। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा और उन्हें भी पीटा गया तथा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। उन्होंने मांग की है कि उन्हें न्याय दिलाया जाए और हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

डीएसपी करण शर्मा ने कहा कि यह मामला अब उनके ध्यान में आ गया है। उन्होंने कहा कि घटना में महिलाओं समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि जांच के बाद पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *