Blog

  • RBI का बड़ा फैसला, बंद होंगे 2 हजार के नोट!

    RBI का बड़ा फैसला, बंद होंगे 2 हजार के नोट!

    नई दिल्लीः रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2 हजार के नोट वापस लेने का फैसला किया है। RBI ने बैंकों से कहा कि वो अब लोगों को 2000 के नोट नहीं दें, ये नोट अब बाजार में सर्कुलेट नहीं होंगे। रिजर्व बैंक 2000 का नोट सर्कुलेशन से वापस लेगा। 2 हजार का नोट नवंबर 2016 में मार्केट में आया था। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए थे। इसकी जगह नए पैटर्न में 500 का नया नोट और 2000 का नोट जारी किया था। RBI ने 2019 से 2000 के नोटों की छपाई ही बंद है। RBI ने बैंकों को निर्देश दिए हैं कि 30 सितंबर इन नोटों को बदलते रहें। एक बार बीस हजार रुपए के नोट ही बदले जाएंगे।

    2016 की नोटबंदी के समय केंद्र सरकार को उम्मीद थी कि भ्रष्टाचारियों के घरों के गद्दों-तकियों में भरकर रखा कम से कम 3-4 लाख करोड़ रुपए का काला धन बाहर आ जाएगा। पूरी कवायद में काला धन तो 1.3 लाख करोड़ ही बाहर आया…मगर नोटबंदी के समय जारी नए 500 और 2000 के नोटों में अब 9.21 लाख करोड़ गायब जरूर हो गए हैं। दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की 2016-17 से लेकर 2021-22 तक की एनुअल रिपोर्ट्स बताती हैं कि RBI ने 2016 से लेकर अब तक 500 और 2000 के कुल 6,849 करोड़ करंसी नोट छापे थे। उनमें से 1,680 करोड़ से ज्यादा करंसी नोट सर्कुलेशन से गायब हैं। इन गायब नोटों की वैल्यू 9.21 लाख करोड़ रुपए है। इन गायब नोटों में वो नोट शामिल नहीं हैं जिन्हें खराब हो जाने के बाद RBI ने नष्ट कर दिया।

    कानून के मुताबिक ऐसी कोई भी रकम जिस पर टैक्स न चुकाया गया हो, ब्लैक मनी मानी जाती है। इस 9.21 लाख करोड़ रुपए में लोगों की घरों में जमा सेविंग्स भी शामिल हो सकती है। मगर उत्तर प्रदेश चुनाव के दौरान इत्र कारोबारी पर पड़े छापों से लेकर हाल में पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी के करीबियों के पड़े छापों तक हर जगह बरामद ब्लैक मनी में 95% से ज्यादा 500 और 2000 के नोटों में ही था। RBI के अधिकारी भी नाम न छापने की शर्त पर स्वीकार करते हैं कि सर्कुलेशन से गायब पैसा भले ही आधिकारिक तौर पर ब्लैक मनी न माना जाए मगर आशंका इसी की ज्यादा है कि इस रकम का बड़ा हिस्सा ब्लैक मनी है।

    अधिकारी यह मानते हैं कि काला धन जमा करने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल बड़े डिनॉमिनेशन के यानी 500 और 2000 के नोटों का इस्तेमाल होता है। शायद इसी वजह से 2019 से 2000 के नोटों की छपाई ही बंद है। मगर 500 के नए डिजाइन के नोटों की छपाई 2016 के मुकाबले 76% बढ़ गई है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि घरों में इस तरह जमा कैश कुल काले धन का 2-3% ही होता है। ऐसे में स्विस बैंक्स में जमा भारतीयों के काले धन पर 2018 की एक रिपोर्ट इस बात की आशंका बढ़ा देती है कि सर्कुलेशन से गायब 9.21 लाख करोड़ की राशि ब्लैक मनी ही हो। इस रिपोर्ट के मुताबिक स्विस बैंक्स में भारतीयों का काला धन 300 लाख करोड़ है। इस राशि का 3% करीब 9 लाख करोड़ रुपए ही होता है।

  • रावमापा कलोह में हिमाचल की पहली शिक्षा वेब-3 मेटावर्स इवेंट आयोजित

    रावमापा कलोह में हिमाचल की पहली शिक्षा वेब-3 मेटावर्स इवेंट आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित : गगरेट उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलोह में क्षेत्र के लगभग 15 विद्यालयों के विज्ञान विषय में अध्ययनरत छात्रों के लिए एक शिक्षा वेब-3 मेटावर्स इवेंट आयोजित किया गया। जिला प्रशासन ऊना द्वारा क्रयूसफेयर तथा आईसीपी इंडिया हब के सहयोग से आयोजित इस एक दिवसीय कार्यशाला में भविष्य की प्रौद्योगिकी मैटावर्स से संबंधित विभिन्न एप्लीकेशन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर क्रयूसफीयर के संस्थापक दीपक गोयल सहित विषय से जुड़े अन्य विशेषज्ञों द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी के नवीनतम उन्नयनों को चर्चा और प्रदर्शन के माध्यम से प्रस्तुत किया। 

    कार्यशाला में गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक चैतन्य शर्मा तथा उपायुक्त ऊना राघव शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। विधायक चैतन्य शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के बढ़ते प्रचलन से मनुष्य का जीवन आसान हो गया है। उन्होंने स्कूली छात्रों से आग्रह किया कि वे भविष्य की चुनौतियों तथा आवश्यकताओं के मध्य नजर अपना करियर चुनें। उन्होंने जिला प्रशासन तथा सहयोगी आयोजकों का गगरेट विधानसभा क्षेत्र में इस कार्यशाला के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।

    कार्यक्रम आयोजन के विषय में अधिक जानकारी देते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि इस शिक्षा वेब3 मेटावर्स इवेंट आयोजन का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में वेब3 की क्रांतिकारी संभावनाओं और इसके अनुप्रयोग को परिभाषित करके विज्ञान विषय से जुड़े स्कूली छात्र छात्राओं में भविष्य की सूचना प्रौद्योगिकी के संबंध में ज्ञान व शौक विकसित करना है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में इस प्रकार की और भी कार्यशालाएं ऊना जिला में आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम, डीएसपी अंब वसुधा सूद, स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक ढडवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

  • फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री-सेवा भारती के रक्तदान शिविर में 101 ने दिया रक्त

    फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री-सेवा भारती के रक्तदान शिविर में 101 ने दिया रक्त

    महाराणा प्रताप जयंती पर बददी में लगाया भव्य रक्तदान शिविर

    लोकसभा सासंद सुरेश कश्यप ने दीप जलाकर किया शुभारंभ

    बोले: सामाजिक संस्थाओं का देश के विकास में है अहम योगदान

    बददी / सचिन बैंसल : फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री ने सामाजिक संस्था सेवा भारती के साथ मिलकर महाराणा प्रताप नगर बददी सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर हिंदोस्तान के महान सपूत महाराणा प्रताप के जन्म दिवस पर रखा गया था जिसमें 101 लोगों ने रक्त देकर पुण्य कमाया। शिविर का शुभारंभ शिमला से विशेष तौर पर पहुंचे लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप ने किया वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रांतीय अध्यक्ष तथा अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल ने शिरकत की।

    सांसद ने एफआईआई व सेवा भारती सहित तमाम सामाजिक संगठनों द्वारा महाराणा प्रताप जयंती पर रक्तदान शिविर लगाने की सराहना की। उन्होने कहा कि सामाजिक संस्थाओं का देश समाज व राष्ट्र के विकास  में अहम योगदान है। सेवा भारती के जिला प्रधान जगदीप अरोडा व सचिव अनिल मलिक ने बताया कि आज के शिविर में श्रीकांत मैमोरियल अस्पताल, आर्य समाज, हिमालया जनकल्याण समिति, अग्रवाल सभा, नगर परिषद बददी, युवा राजपूत सभा वार्ड 1, स्टील बर्ड हाईटेक कंपनी, निहाल हेल्थ केयर,  रोड सेफटी कलब बददी, योग भारती, हरिओम योगा सोसाईटी, गुज्जर समाज कल्याण सभा, प्रेस क्लब बददी, कारपोरेट कैरियर सर्विसिस, ईगल आई प्लेसमेंट, हिमाचल कल्याण सभा, एम.बी.एम इंडस्ट्रीज, कृष्णा इंडस्ट्रीज, सरस्वती विद्या मंदिर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हिंदू जागरण मंच, हाऊसिंग बोर्ड फेस दो, फेस तीन का सहयोग रहा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने भी अपने विचार रखे और आायोजकों के प्रयासों को सराहा। कार्यक्रम का संचालन बददी इकाई सेवा भारती प्रधान अखिल मोहन अग्रवाल ने किया।

    यह रहे उपस्थित-
    इस अवसर पर नप वाईस चेयरमैन मान सिंह मैहता, अग्रवाल सभा के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल, हिमाचल प्रधान सुमित सिगला, डा श्रीकांत शर्मा, मनोज बंटू,  गुरमेल सिंह, तरसेम चौधरी, संजीव ठाकुर, चिंतन कुमार, सुरेंद्र शर्मा, महेश कुमार, गणेश दत्त, सुषमा ठाकुर, डिंपल पंवर,वसुंधरा नागल, संदीप सचदेवा, डीआर चंदेल, वेद मिश्रा, कपिल देव शर्मा, चिंतन चौधरी, सूरजभान बंसल, हर्ष, ललित, गुरमेल चंद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
    इन्होने रक्त देकर कमाया पुण्य-
    महाराणा प्रताप नगर में आयोजित रक्तदान शिविर में जिन लोगों ने रक्त देकर पुण्य कमाया पंकज कुमार, अतुल, टेकचंद, राजेश, अंकित गर्ग, हाकम, विकास, कृष्ण, गुरमेल चंद, गुरमेल चौधरी, मोबसर अलि, विशाल, अरविंद, चमन, अजय, विकास, वेद मिश्रा, महेश कौशल, रणेश राणा, जसकरण, राजेश, वर्तिका, प्रवीण, स्वत्रंत राय, कुशल, चमन , बग्गा, रविंद्र, विरजू, अंकित अग्रवाल, नीतीश कुमार, किशोर, चंद्रेश बग्गा, पंकज, लखन, शेर सिंह, देवेंद्र, अनूप, कौशल कुमार, धर्मपाल, शैलेंद्र, तेजपाल, श्याम,सुनील, शिवानी, कंचन, मनोज, गुडू, अर्जुन, मनजीत, देशराज सिंह ठाकुर, अमन, रमन, दर्शन, इंद्र, राजू, सचिन चंदेल, नारायण, डा अभिषेक कौशल, उमेश पांडे, हरविंद्र, कुंवर, अजय, लखविंद्र, कर्मजीत, गुरप्रीत ठाकुर, विजय मौर्य, गुरनाम, धर्म सिंह, सत्यम, जसवीर, राकेश भारद्वाज, प्रदीप, विक्की, धर्मपाल, लोकिंद्र,सतीश, वसुंधरा, राहुल, वीरेंद्र, सागर, सुनील दत्त शर्मा, मोहन, दिनेश मोली, रवि कुमार, मनोज , अंबिका प्रसाद, वीरेंद्र, अमित शर्मा, सूरज सकलानी, विक्की, पिंदर, कृष्ण, अजीत, साहिल, सुरेश, विपिन, भाग चंद, विपिन कुमार, परविंद्र, आकाश शर्मा, हुकम राम, हितेश जैन शामिल रहे।

  • पंजाबः पेट्रोल छिड़क युवक ने लगाई आग 

    पंजाबः पेट्रोल छिड़क युवक ने लगाई आग 

    बठिंडाः जिले की बीरबल बस्ती नरूआना में पत्नी से झगड़ा होने के कारण पति ने पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद उसका पैर काफी हद तक झुलस गया। जिसके बाद घटना की सूचना सहारा जनसेवा को दी गई। युवक का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

    घायल की पहचान प्रवीण कुमार के रूप में हुई है। वह बीरबल बस्ती नरूआना में अपनी पत्नी को मायके से लेने के लिए आया था। वहां उसकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि प्रवीण ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग लगी देख आसपास के लोगों ने उस पर काबू पाकर संस्था सहारा जनसेवा को सूचना दी। संस्था वर्कर संदीप गिल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे गंभीर घायल अवस्था में पड़े प्रवीण कुमार को अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में पहुंचाया। मामले की शिकायत पुलिस को भी दी गई है।

  • नशे के खिलाफ जिला प्रशासन ऊना की महत्वपूर्ण पहल

    नशे के खिलाफ जिला प्रशासन ऊना की महत्वपूर्ण पहल

    उपायुक्त राघव शर्मा ने किया नशा मुक्त अभियान कार्यालय का शुभारंभ

    नशा मुक्त ऊना बनाने के लिए सभी अधिकारी दें महत्वपूर्ण सहयोग 

    रेड क्राॅस व गुंजन संस्था के माध्यम से चलाया जाएगा  नशा मुक्त ऊना अभियान 

    ऊना / सुशील पंडित :  नशे पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन रेड क्राॅस और गुंजन संस्था के सहयोग से ऊना जिला को  नशा मुक्त बनाने के लिए नशा मुक्त अभियान शुरू किया जा रहा है। नशा मुक्त ऊना अभियान मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों व इसकी व्याधियों के विषय में जागरूक करना है। यह बात उपायुक्त राघव शर्मा ने नशा मुक्त अभियान की प्रथम बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने बताया कि अगले एक वर्ष तक चलने वाले इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिला मुख्यालय ऊना में एक कार्यालय की स्थापना की गई जिसका आज शुभारंभ किया गया है ताकि जिला का प्रत्येक व्यक्ति नशे के खिलाफ जुड़कर अपना पूर्ण योगदान दे सके।
     उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला से नशे का समूल नाश करने के लिए जिला पुलिस द्वारा भी अभियान चलाया जा रहा है जिसमें स्कूलों व खेलों के माध्यम से युवाओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों बारे जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए एक दिन या एक सप्ताह नहीं अपितु निरंतर गतिविधियां आयोजित की जानी चाहिए ताकि नशा मुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि नशा दिन प्रतिदिन एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त ऊना बनाने के लिए गुंजन संस्था द्वारा जिला में नशा मुुक्ति का संदेश पहुंचाया जाएगा जिसमें नशे से होने वाले दुष्प्रभावों बारे जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला में गुंजन संस्था द्वारा नशा मुक्ति केंद्र भी संचालित किया जा रहा है। 

    उपायुक्त ने बताया कि गुंजन संस्था जिला के सभी उपमंडलों में नशे से होने वाले दुष्प्रभावों बारे लोगों को जागरूक करेगी जिसमें विभिन्न गतिविधियां सालभर में आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि सालभर चलने वाले नशा मुक्त ऊना अभियान की प्रतिमाह जिला स्तर पर समीक्षा बैठक की जाएगी तथा उपमंडल स्तर पर संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी विभाग नोडल अधिकारी बनाएं ताकि वे अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान कर सके।

    उन्होंने बताया कि अभियान के तहत स्कूलों, काॅलेजो तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के अलावा स्वास्थ्य संस्थानों तथा पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े लोगों को विशेष रूप से शिक्षित कर संवेदनशील बनाया जाएगा ताकि वे अपने अपने संस्थानों तथा क्षेत्रों में घर-घर जाकर प्रत्येक व्यक्ति को विभिन्न प्रकार के नशों के दुष्प्रभावों तथा इनसे होने वाली व्याधियों बारे जागरूक किया जा सके। नशा मुक्त ऊना बनाने के लिए सरकारी व स्वयंसेवी संस्थाओं के अतिरिक्त पंचायती राज संस्थाओं, आईसीडीएस के कार्यकर्ताओं, महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों तथा युवक मंडलों का भी सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला में सरकारी तथा निजी विद्यालयों में छठी से 12वीं कक्षा तक लगभग 60 हज़ार विद्यार्थियों साथ-साथ और अभिभावकों को भी जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही कॉलेज में अध्ययनरत युवाओं को भी बचाव अभियान के लक्ष्यों में शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित समिति नशा मुक्त अभियान की निगरानी करेगी जबकि उपमंडल स्तर पर उप मंडलाधिकारी (ना) की अध्यक्षता में, शिक्षण संस्थानों में मुख्य अध्यापक या प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में तथा पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायत प्रधान की अध्यक्षता में समिति कार्य करेगी।

    इस अवसर पर गुंजन संस्था के संचालक निदेशक ने प्रेजैंटेशन के माध्यम से जिला में वर्ष भर चलने वाले नशा मुक्त ऊना अभियान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग देने का आग्रह किया। उन्होंने बताया अभियान के दौरान युवा सम्वाद, शक्ति सम्वाद, हस्ताक्षर अभियान, काउंसलिंग इत्यादि विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य मकसद नशे से ग्रसित से व्यक्ति को नशे से बाहर निकालना तथा भावी पीढ़ी को नशे से बचाना रहेगा।

    इस मौके पर एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, एएसपी संजीव भाटिया, सहायक आयुक्त वरिंदर शर्मा, एसडीएम सोमिल गौतम, मनोज कुमार, विशाल शर्मा, विश्व मोहन देव चैहान, सीएमओ संजीव वर्मा, जिला जिला कल्याण अधिकारी अनिता शर्मा, जिला की समस्त आईटीआई के प्रधानाचार्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • पातका मंदिर बाबा बालक नाथ बाथु में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 

    पातका मंदिर बाबा बालक नाथ बाथु में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 

    ऊना/ सुशील पंडित : पातका मंदिर बाबा बालक नाथ बाथु मे, ग्राम वासियों के सहयोग से श्रीमद भागवत कथा के प्रथम दिन कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा मे संगत ने पूरे गांव की परिक्रमा की, गांव वासियों ने अलग अलग स्थानों पर संगत के लिए जलपान की व्यवस्था की.मोहल्ला मोरवाड़ी, लंबिवड्डी  व केलुया के लोगों ने संगत का दिल खोलकर स्वागत किया। . पंडित विनय तेजपाल व  पंडित राहुल ने बतया 20 मई , शाम  6 बजे से कथा के प्रथम अध्याय का प्रारम्भ किया जायेगा ,नई पीढ़ी में धर्म व परिवार के प्रति जागरूकता लाने के लिए प्रति बर्ष इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।इस टेक्नोलॉजी के युग मे हम अपने धर्म व संस्कृति से दूर होते जा रहें है,इस पर समाज को सोचना पड़ेगा और इस तरह के आयोजनों को करवाना होगा।

  • कोर्ट में महिला और पुरुष वकील भिड़े, जमकर चले थप्पड़, वीडियो वायरल

    कोर्ट में महिला और पुरुष वकील भिड़े, जमकर चले थप्पड़, वीडियो वायरल

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली की रोहिणी अदालत के परिसर के अंदर दो वकीलों के बीच झड़प होने का मामला सामने आया है। जिनमें से एक महिला और पुरूष के बीच झड़प हुई है। उक्त लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला वकील नेहा गुप्ता ने पुरुष वकील के खिलाफ पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) के पास एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुरुष वकील विष्णु कुमार शर्मा के खिलाफ लगाए गए आरोपों में उत्पीड़न, शारीरिक हिंसा और डराने-धमकाने के आरोप शामिल हैं। हालांकि घटना वीरवार की बताई जा रही है।

    महिला वकील ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 18 मई को जब वह रोहिणी कोर्ट नंबर-113 के सामने खड़ी थी। इस दौरान विष्णु कुमार शर्मा आया और उसके साथ मारपीट करने लगा। महिला वकील ने कहा, उसने मुझे कस कर पकड़ लिया और मैं खुद को छुड़ाने की कोशिश करने लगी। शर्मा ने मुझे लगातार पीटा, जिसके चलते मेरे चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में कई चोटें आईं। इस मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें शिकायत मिल गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਕਤਲ ਦੇ ਇਨਸਾਫ ਲਈ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਜਲੰਧਰ-ਪਠਾਨਕੋਟ ਹਾਈਵੇ ਕੀਤਾ ਜਾਮ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਕਤਲ ਦੇ ਇਨਸਾਫ ਲਈ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਜਲੰਧਰ-ਪਠਾਨਕੋਟ ਹਾਈਵੇ ਕੀਤਾ ਜਾਮ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਲਵਾੜਾ/ਸੌਨੂੰ ਥਾਪਰ: ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਮੁਕੇਰੀਆਂ ਦੇ ਕਸਬਾ ਭੰਗਾਲਾ ਦੇ ਬਸ ਸਟੈਂਡ ਵਿਖੇ ਹੋਈ ਲੜਾਈ ਚ ਇਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਜਾਣ ਦੀ ਖਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਸੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੁਕੇਰੀਆਂ ਪੁਲਿਸ ਨੇ 4 ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨਾਮਜ਼ਦ ਕਰ ਕੁੱਲ 7 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਖਿਲਾਫ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਧਾਰਾਵਾਂ ਅਧੀਨ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਹੈ।

    ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪਾਰਸ ਆਨੰਦ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਨਵਾਂ ਭੰਗਾਲਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸਦਾ ਛੋਟਾ ਭਰਾ ਗੌਰਵ ਆਨੰਦ ਜਿਸਦੀ ਉਮਰ ਮਹਿਜ਼ 21 ਸਾਲ ਦੀ ਹੈ, ਆਪਣੇ ਦੋਸਤਾਂ ਨਾਲ ਅਲਟੋ ਕਾਰ ਚ ਸਵਾਰ ਹੋ ਕੇ ਬਸ ਸਟੈਂਡ ਭੰਗਾਲਾ ਵਿਖੇ ਕੁਝ ਖਾਣ ਲਈ ਗਿਆ ਸੀ ਤੇ ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਥੇ ਮੌਜੂਦ ਨੌਜਵਾਨ ਚਕਸੂ ਪੁੱਤਰ ਮਨੋਜ ਕੁਮਾਰ, ਅਕਾਸ਼ ਉਰਫ ਘੋਗਾ, ਸੂਰਜ ਪੁੱਤਰ ਰਾਜ ਕੁਮਾਰ ਅਤੇ ਨਿਖਿਲ ਪੁੱਤਰ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਮੇਤ ਹੋਰ 3 ਅਭਪਛਾਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਗੱਡੀ ਦੇ ਸ਼ੀਸ਼ੇ ਭੰਨੇ ਤੇ ਜਦੋਂ ਗੌਰਵ ਗੱਡੀ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਦੋਸਤ ਗੱਡੀ ਚੋਂ ਬਾਹਰ ਆਏ ਤਾਂ ਉਕਤ ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਨੇ ਗੌਰਵ ਤੇ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ।

    ਘਟਨਾ ਦੀ ਸਾਰੀ ਵਾਰਦਾਤ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਵਿੱਚ ਕੈਦ ਹੋ ਗਈ ਸੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਆਲ੍ਹਾ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵਲੋਂ ਉਚਿਤ ਕਾਰਵਾਈ ਦਾ ਭਰੋਸਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਪਰ ਅੱਜ ਪੰਜ ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ  ਗੌਰਬ ਦੇ ਕਾਤਲਾਂ ਤੱਕ ਨਹੀਂ ਪਹੁੰਚ ਸਕੀ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਢਿੱਲੀ ਕਾਰਜਕਾਰੀ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਈਵੇ ਨੂੰ ਜਾਮ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋ ਤੱਕ ਗੌਰਬ ਦੇ ਕਾਤਲਾਂ ਨੂੰ ਗਿਫਤਾਰ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਧਰਨਾ ਉਸ ਸਮੇਂ ਤੱਕ ਲੱਗਾ ਰਹੇਗਾ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਹੋਮ ਡਲਿਵਰੀ ਹੁੰਦੀ ਹੈ ਮਾਵਾਂ ਦੇ ਪੁੱਤਰ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਭੇਂਟ ਚੜ੍ਹ ਰਹੇ ਹਨ। ਨਸ਼ਾ ਕਰਨ ਵਾਲੇਆ ਨੇ ਗੌਰਵ ਨੂੰ ਮੌਤ ਦੇ ਘਾਟ ਉਤਾਰ ਦਿੱਤਾ। ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਮੁੱਦੇ ਸਬੰਧੀ ਜਦੋ ਡੀਐਸਪੀ ਮੁਕੇਰੀਆਂ ਕੁਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵਿਰਕ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਐਸੀ ਕੋਈ ਗੱਲ ਨਹੀਂ ਹੈ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗੌਰਵ ਦੇ ਕਾਤਲਾਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਗਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

  • पंजाबः कैबिनेंट मंत्री कटारूचक मामले में केशव ने DIG बार्डर रेंज के अधिकारी को लिखी चिट्ठी 

    पंजाबः कैबिनेंट मंत्री कटारूचक मामले में केशव ने DIG बार्डर रेंज के अधिकारी को लिखी चिट्ठी 

    अमृतसरः पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक के अश्लील वीडियो का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। इस मामले को लेकर आज कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा ने सीएम भगवंत मान पर आरोप लगाए थे कि सीएम मान कैबिनेट मंत्री को बचाने में लगे हुए है, जबकि कैबिनेट मंत्री की फॉरेसिंस जांच में सही साबित हो गई है। वहीं अब पीड़ित केशव ने डीआईजी बार्डर रेंज के अधिकारी नीरज को चिट्ठी लिखी है। जिसमें केशव ने अपनी जान को खतरा बताया। जिसके कारण केशव ने डीआईजी रेंज के नीरज से चिट्ठी में दिल्ली में एसआईटी या आनलाइन उपस्थित होने के विकल्प का अनुरोध किया है।

    केशव ने चिट्ठी में आगे लिखा है कि अभियुक्त और उसके साथियों के प्रभाव के कारण पंजाब और अन्य क्षेत्रों में भी मेरी जान को गंभीर खतरा है। इसलिए केशव ने विशेष जांच दल से अनुरोध करते हुए कहा है कि संलग्न ब्यान को कैबिनेट मंत्री कटारूचक के खिलाफ मेरी शिकायत को ब्यान के रूप में माने। पीड़ित ने आगे लिखा है कि यदि एसआईटी मेरे साथ कोई बातचीत करना चाहती है तो इसके लिए उसे वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से एसआईटी के समक्ष उपस्थित होने की अनुमति दी जाए। केशव ने आगे लिखा है कि बड़ी मुश्किल से मैं पंजाब से बाहर निकला हूं।

    पीड़ित ने कहा कि कैबिनेट मंत्री और उसके साथियों से उसकी जान को खतरा है। जैसे ही अगर वह पंजाब में प्रवेश  करेगा तो उनके द्वारा उसे खत्म कर दिया जाएगा। पीड़ित का आरोप है कि पंजाब पुलिस पर भी कैबिनेट मंत्री का काफी प्रभाव है। इस दौरान पीड़ित ने अपनी और परिवार की सुरक्षा प्रदान करने की अपील की है। केशव ने डीआईजी रेंज के अधिकारी से अपील की हैकि कैबिनेट मंत्री और उसके साथी उसे झूठे मामले में फंसा देंगे। इसलिए उसने अपील कि है कि कैबिनेट मंत्री के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करे।

  • पंजाब : कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक जख्मी, एक को मौत, देखें वीडियो

    पंजाब : कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक जख्मी, एक को मौत, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश: फगवाड़ा पाशटा रोड पर कार और मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको 108 एंबुलेंस की सहायता से पाशटा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया  हादसा इतना भयानक था कि एक नौजवान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे नौजवान को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया जहां मृतक की पहचान कर्मवीर पूत्र सतनाम सिंह वासी भुगरनी एवं घायल की पहचान जय सिंह उर्फ जस्सी पूत्र परमजीत सिंह वासी भुगरनी के रूप में हुई है।