Blog

  • कोटकपूरा गोलीकांड मामले में सीएम मान पर बरसे सुखबीर बादल, देखें वीडियो

    कोटकपूरा गोलीकांड मामले में सीएम मान पर बरसे सुखबीर बादल, देखें वीडियो

    बादल से जल्द SIT कर सकती है पूछताछ

    चंडीगढ़ः 2015 के कोटकपूरा गोलीकांड मामले में चार्जशीट पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल आज फरीदकोट के जेएमआईसी अजयपाल सिंह की अदालत में पेश हुए। अग्रिम जमानत मिलने के चलते दोनों की तरफ से जेएमआईसी की अदालत में पेश होकर जमानती बांड भरे। इस दौरान पूर्व डिप्टी सीएम एवं शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने जमकर सीएम भगवंत मान पर निशाने साधे है। सुखबीर बादल ने कहा कि मान सरकार ने बेइमान की सरकार है। सुखबीर बादल का आरोप है कि मेरे और परकाश सिंह बादल पर झूठा केस डाला गया है। ऐसा केस पूर्व कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी किया था। उस दौरान भी हमें इंसाफ मिला था। बादल ने कहा कि हमे ज्यूडिशल पर पूरा भरोसा है।

    वहीं बता दें कि SIT जल्द ही सुखबीर बादल से पूछताछ कर सकती है। इससे पहले फरीदकोट की अदालत से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद सुखबीर बादल ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट से सुखबीर बादल को 30 मई तक अंतरिम जमानत मिल चुकी है। वहीं मामले में आरोपी एवं पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को फरीदकोट की अदालत से अग्रिम जमानत मिली थी। गौरतलब है कि 9 मार्च को प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल ने फरीदकोट की अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी। अदालत ने प्रकाश सिंह बादल को वृद्धावस्था के आधार पर जमानत दे दी थी।

    गौरतलब है कि मामले की जांच कर रही SIT ने 24 फरवरी 2022 को फरीदकोट अदालत में 7 हजार पेज की चार्जशीट दायर की थी। एडीजीपी एलके यादव और एसएसपी बठिंडा गुलनीत सिंह खुराना की अगुआई वाली टीम द्वारा यह चार्जशीट दायर की गई थी। इसमें प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल, पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी, तत्कालीन आईजी परमराज उमरानंगल, एसएसपी मोगा चरणजीत शर्मा, एसएसपी फरीदकोट सुखमंदर मान, डीआईजी फिरोजपुर अमर सिंह चाहल और तत्कालीन एसएचओ सिटी कोटकपूरा गुरदीप सिंह के नाम शामिल है।

  • पंजाबः भारी सुरक्षा में अमृतपाल सिंह के समर्थकों की कोर्ट में पेशी, देखें वीडियो

    पंजाबः भारी सुरक्षा में अमृतपाल सिंह के समर्थकों की कोर्ट में पेशी, देखें वीडियो

    अमृतसर: वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह पर पंजाब पुलिस पूरी तरह शिकंजा कसने वाली है। उसके समर्थकों पर भी पंजाब पुलिस की पैनी नजर है। वहीं आज अमृतसर के बाबा बकाला कोर्ट में अमृतपाल के 7 सहयोगियों को पेश किया जा रहा है। इस दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस नजर आ रही है। बता दें कि इन सातों आरोपियों को कोर्ट ने पहले 23 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा था।

  • अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ा खुलासाः 150 से ज्यादा विदेशी खातों से हो रही थी फंडिंग

    अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ा खुलासाः 150 से ज्यादा विदेशी खातों से हो रही थी फंडिंग

    केवल 28 अकाउंट से आए 5 करोड़

    जालंधर, नवांशहर, कपूरथला और फगवाड़ा सहित इन जिलों के बैंक खातों से संबंध

    चंडीगढ़: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल की पंजाब से लेकर महाराष्ट्र तक तलाश जारी है। पुलिस लगातार अमृतपाल को पकड़ने के लिए दबिश डाल रही है, लेकिन अमृतपाल अभी तक हाथ नहीं लगा है। इस बीच फरार अमृतपाल को लेकर महाराष्ट्र पुलिस ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस और खुफिया एजेंसियों को जांच के दौरान पता चला कि अमृतपाल को 158 विदेशी खातों से फंडिंग की जा रही थी। इनमें से 28 खातों से 5 करोड़ से ज्यादा की रकम भेजी गई थी। इन खातों का कनेक्शन पंजाब के माझा और मालवा से है।

    पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने जांच में पता लगाया कि अमृतपाल सिंह 158 विदेशी खातों से फंडिंग उठा रहा था। एजेंसियों को इनमें से 28 अकाउंट ऐसे मिले हैं जिनसे 5 करोड़ से ज्यादा पैसा भेजा गया था। इन सभी अकाउंट का संबंध पंजाब के माझा और मालवा से है। ये भी सामने आया है कि अमृतसर, तरनतारन, बटाला, गुरदासपुर, जालंधर, नवांशहर, कपूरथला और फगवाड़ा के खातों का संबंध अमृतपाल से मिला है।

    अमृतपाल के मामले में एजेंसियों को जांच में विदेशी फंडिंग के सबूत मिल गए हैं तो अब उनका कुछ अहम बातों पर फोकस रहेगा-

    देश में खोले गए खातों के दस्तावेज की जांच?
    खाता कब खोला गया?
    पहला ट्रांजैक्शन कब हुआ?
    विदेशों से रकम कब आई?
    किन-किन देशों से पैसे आए?
    रकम आते ही कहां ट्रांजैक्शन हुआ?
    खाते किसके नाम पर खोले गए?
    क्या अमृतपाल खाता ऑपरेट करता था या कोई मेंबर?
    वारिस पंजाब दे और AKF के मेंबर्स की संपत्तियों की भी जांच

    इतना ही नहीं पुलिस को इनपुट मिला है कि अमृतपाल नांदेड भाग सकता है इसलिए नांदेड़ में पुलिस पूरी तरह से चौकस है। जिले में आने और जाने वाले सभी लोगों पर नजर रखी जा रही है। अमृतपाल को लेकर महाराष्ट्र एटीएस भी अलर्ट पर है। उधर पंजाब पुलिस भी अमृतपाल को कोने-कोने में तलाश कर रही है। उत्तराखंड के हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और देहरादून तक अमृतपाल के भागने की आशंका ज़ाहिर की जा रही है। अमृतपाल पुलिस को चकमा देने के लिए बार-बार गाड़ियां बदल रहा है। अब अमृतपाल की नई तस्वीर सामने आई है, अमृतपाल जुगाड़ रिक्शे में नज़र आ रहा है।

  • पंजाबः कल दोपहर तक इंटरनेट सेवाएं रहेगी बंद, आदेश जारी

    पंजाबः कल दोपहर तक इंटरनेट सेवाएं रहेगी बंद, आदेश जारी

    तरनतारनः ऑपरेशन अमृतपाल को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। अब फिरोजपुर और तरनतारन जिले में कल दोपहर 12 बजे तक इंटनेट सेवाएं बंद कर दी गई। वहीं पंजाब के जिला अजनाला, मोहाली, मोगा, संगरूर सहित सभी जिलों पर  इंटरनेट की सर्विस को बहाल कर दी है। गौर हो कि अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पंजाब भर में छापेमारी की जा रही है। ऑपरेशन अमृतपाल सिंह के दौरान पंजाब का माहौल खराब ना हो इसी के चलते पहले 18 मार्च को पंजाब भर में इंटरनेट को बंद कर दिया था। हालांकि 3 दिन बाद इंटरनेट सेवाएं कुछ जिलों को छोड़कर बहाल कर दी गई थी। लेकिन आज फिर से 2 जिलों पर लगी पाबंदी को बढ़ा दिया है तांकि राज्य का माहौल खराब ना हो सके। 

    वहीं दूसरी और आज ही अमृतपाल सिंह के खिलाफ चल रहे पुलिस ऑप्रेशन के बीच पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने राज्य में कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की है। वह अमृतपाल सिंह के खिलाफ चल रहे ऑप्रेशन को देखते हुए सभी जिलों से पुलिस कमिश्नरों तथा एसएसपीज से रिपोर्टें ले रहे हैं। डीजीपी ने आज फिर सभी पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था के हालात को जल्द से जल्द सामान्य बनाने के लिए अपने क्षेत्रों में पुलिस तथा पैरा मिलिट्री फोॢसस का फ्लैग मार्च जारी रखें जिसमें संबंधित जिलों के पुलिस कमिश्नर, एसएसपीज तथा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भाग लें जिससे जनता में सकारात्मक संदेश जा सके। अमृतपाल सिंह के खिलाफ शुरू किए गए ऑप्रेशन के दौरान डीजीपी गौरव यादव रोजाना पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ तालमेल स्थापित करके मुख्यमंत्री को पल-पल की जानकारी दे रहे हैं। 

  • जालंधरः अमृतपाल सिंह की 2 और बाइक बरामद, कुछ और समर्थकों पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

    जालंधरः अमृतपाल सिंह की 2 और बाइक बरामद, कुछ और समर्थकों पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः शाहकोट अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। अब पुलिस ने अमृतपाल सिंह के 2 और बाइक बरामद किए है, जिसे इस्तेमाल कर वह फरार हुआ था। बरामद किए बाइक में एक बुलेट मोटरसाइकिल और स्पलेंडर  बाइक जो अमृतपाल सिंह के साथियों ने बंदूक के बल पर किसी से छीनी थी। दरअसल, नंगल अंबिया से अमृतपाल के साथ साथी बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार थे, जिन्होंने आगे जाकर बंदूक के बल पर किसी से स्पलेंडर बाइक छीना था।

    वहीं अब अमृतपाल सिंह बुलेट को छोड़ किसी दूसरी बाइक से फरार हो गया, जिसकी नई तस्वीर आज सामने आई है। फिलाहल शाहकोट पुलिस ने इस मामले में 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले पुलिस जालंधर के दारापुर से प्लेटिना बाइक बरामद किया था।

  • जालंधरः भाजपा नेता अरविंद मिश्रा की बढ़ी मुश्किलें, Bath Castle के बाद एक और FIR दर्ज

    जालंधरः भाजपा नेता अरविंद मिश्रा की बढ़ी मुश्किलें, Bath Castle के बाद एक और FIR दर्ज

    जालंधर/वरुणः Bath Castle के मालिक से रिश्वत लेने के मामले में नगर निगम के एटीपी रवि पंकज शर्मा समेत गिरफ्तार हुए नेता फर्जी मिश्रा अरविंद नारायण मिश्रा उर्फ अरविंद मिश्रा उर्फ अरविंद शर्मा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। दरअसल, मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने भी उक्त नेता के ख़िलाफ़ एक पूर्व सैनिक का फ्लैट कब्जाने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। बताया जा रहा है कि एफआईआर में फर्जी नेता के अपराध में उसका साथ देने वाले हरमीत सिंह बावा नामक युवक को भी नामजद किया गया है। पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल के आदेश पर थाना सदर में बीती रात नेता अरविंद और उसके साथी हरमीत बावा निवासी 230, मोहल्ला चाय आम, बस्ती शेख़ जालंधर के ख़िलाफ़ IPC की धारा 385, 417, 420, 447,448, 506 और 120B के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    दोनों नामजद आरोपियों के ख़िलाफ़ एजीआई फ्लैट नंबर 701, जे ब्लॉक 66 फीट रोड जालंधर हाईटस निवासी 71 साल की वृद्ध मालकिन कविता घई ने राज्य के सीएम मान के समक्ष शिकायत देकर कार्रवाई और इंसाफ की गुहार लगाई थी और उसकी कॉपी पुलिस कमिश्नर समेत भाजपा पंजाब के जनरल सेक्रेटरी को भी भेजी थी। आरोप लगाया था कि 803 ब्लॉक-एफ फ्लैट किराये पर लेने के लिए हरमीत सिंह बावा ने एग्रीमेंट किया और 22 हज़ार प्रति माह किराए पर फ्लैट ले लिया। मगर वो खुद फ्लैट में परिवार समेत नहीं आया ब्लकि उसने फ्लैट में अरविंद नारायण मिश्रा उर्फ अरविंद मिश्रा उर्फ अरविंद शर्मा को सबलेट कर दिया।

    शिकायत के मुताबिक विरोध करने पर वह धमकाने पर आ गया और फ्लैट खाली करने की बजाय कोर्ट चला गया। जिसके बाद फ्लैट कब्जा लिया और उसका रेंट नहीं दिया। अपने दस्तावेज उस पते पर बना लिए और एआईजी कंपनी के साथ भी विवाद छेड़ लिए। पुलिस के पास मामला गया तो एसीपी ने कोर्ट केस का हवाला देकर कोई एक्शन नहीं लिया लेकिन डीसीपी वस्तल गुप्ता ने उस रिपोर्ट से खुद को असहमत बताते हुए अब एक्शन की सिफारिश की है। वहीं साथी हरमीत बावा की तलाश में रेड हुई बताई जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस फर्जी नेता के गिरोह में और कितने लोग शामिल है। फ़रार बावा काबू हुआ या नही इसका पता आज चल सकता है। कुल मिलाकर यह कहा जाए कि फर्जी नेता गिरोह की इस व्यक्त पूरी शामत आयी हुई है तो गलत न होगा।

  • इस केस में Rahul Gandhi दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा

    इस केस में Rahul Gandhi दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा

    नई दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने मानहानि के मामले में दोषी करार देकर 2 साल की सजा सुनाई है। 2019 में राहुल गांधी ने मोदी सरनेम को लेकर टिप्पणी की थी, उसी मामले में कोर्ट ने राहुल गांधी को सजा दी है। सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज आपराधिक मानहानि के मामले में फैसला सुनाया है। जानकारी के मुताबिक, सजा के तुरंत बाद राहुल गांधी को जमानत भी मिल गई है। हालांकि, अगर सूरत कोर्ट से जमानत नहीं मिलती तो राहुल गांधी फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जा सकते थे। इस केस में दो साल की अधिकतम सजा का प्रावधान है। शिकायतकर्ता ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है।

    केंद्रीय मंत्री का रिएक्शन

    राहुल गांधी को मानहानि केस में कोर्ट से दो साल की सजा के बाद सूरत से सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री दर्शना जरदोश ने कहा कि राहुल गांधी के बयान को लेकर सूरत में ही नहीं पूरे गुजरात के ओबीसी समाज में गुस्सा था और वह कोर्ट के फैसले का स्वागत करती है।

    किन धाराओं में दर्ज है केस?

    इससे पहले राहुल गांधी के एडवोकेट किरीट पानवाला ने बताया कि चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट एचएच वर्मा की कोर्ट ने पिछले हफ्ते दोनों पक्षों की दलीलों की अंतिम सुनवाई की और निर्णय सुनाने के लिए 23 मार्च की तारीख तय की थी। राहुल गांधी के खिलाफ आईपीसी की धारा 499 और 500 (मानहानि) के तहत केस दर्ज है। इससे पहले अक्टूबर, 2021 में राहुल गांधी अपना बयान दर्ज कराने के लिए सूरत कोर्ट में पेश हुए थे।

    राहुल के खिलाफ किसने दर्ज कराई शिकायत?

    बता दें कि राहुल गांधी के कथित विवादित बयान के खिलाफ बीजेपी नेता और विधायक व गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने शिकायत दर्ज करवाई थी। राहुल गांधी ने ये कथित बयान 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक के कोलार में हुई एक जनसभा में दिया था।

  • अमृतपाल सिंह की ऑडियो हुई वायरल, लड़कियों को ऐसे करता था ब्लैकमेल!

    अमृतपाल सिंह की ऑडियो हुई वायरल, लड़कियों को ऐसे करता था ब्लैकमेल!

    नई दिल्लीः ‘वारिस पंजाब दे’ का मुखिया अमृतपाल सिंह सिख धर्म को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करता सुनाई देता था। अमृतपाल का कहना था कि वो पंजाब को खालिस्तान बना कर क्रांति लाना चाहता है। लेकिन उसका कड़वा सच ये है कि वो लड़कियों के अश्लील वीडियो बना कर उन्हें ब्लैकमेल करता है। उन्हें प्यार के जाल में फंसाकर उन्हें धमकियां देता है और ऐसा उसने सिर्फ एक दो लड़कियों के साथ नहीं किया, बल्कि वो अब तक कई लड़कियों को अपना शिकार बना चुका है। यानी ना तो इस खालिस्तानी की कोई विचारधारा है और ना ही ये कोई संत है। बल्कि ये एक ऐसा व्यक्ति है, जो महिलाओं के वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता है। हालांकि एनकाउंटर न्यूज इस ऑडियों की पुष्टि नहीं करता, लेकिन यह ऑडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। अमृतपाल सिंह के कई ऑडियो क्लिप्स मिले हैं, जिनमें उसे एक व्यक्ति को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि उसके पास एक लड़की का आपत्तिजनक वीडियो है, जिसे वो वायरल कर सकता है।

    एक ऑडियो क्लिप में वो ये बताता है कि, कनाडा की एक लड़की के साथ भी उसका रिलेशन है और ये लड़की उससे शादी करना चाहती है। इसके अलावा अमृतपाल सिंह इन लड़कियों से चैट में जो बातें करता था, उसके कुछ स्क्रीनशॉट भी आजतक के पास मौजूद हैं। एक ऑडियो रिकॉर्डिंग में अमृतपाल सिंह कह रहा है, ‘महिलाएं बड़ी जल्दी रिश्ते को लेकर गंभीर हो जाती हैं, मुझे इसमें नहीं पड़ना, अपने तो छोटे-छोटे रिलेशनशिप ही ठीक हैं।’ इसके अलावा एक अन्य में अमृतपाल कह रहा है, ‘एक लड़की बड़े दिनों से मेरे पीछे पड़ी है, कनाडा की पर्मानेंट रेजिडेंट है कोई। कह रही है मुझसे शादी कर ले।’ 

    एक अन्य ऑडियो रिकॉर्डिंग में अमृतपाल एक लड़की के बारे में बात कर रहा है। वह कह रहा है कि, किसी लड़की के साथ उसका पुराना अफेयर है। लड़की ने अमृतपाल को चेक करने के लिए अपनी किसी सहेली से कहा है कि वह कैसा लड़का है, इसके बारे में चेक करके बता। लेकिन वही लड़की जो उसे चेक करने आई थी वो भी अमृतपाल के चक्कर में पड़ गई। इस वॉइस नोट में अमृतपाल किसी लड़की की वीडियो कॉल का जिक्र कर रहा है। 

    पंजाब को दो टुकड़ों में बांटने वाले अमृतपाल की इंस्टा चैट भी वायरल हो रही है। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह शख्स जो समाज में संत बनकर घूमता है वो वास्तविक जीवन में कैसा व्यक्ति है। बता दें कि पुलिस उसकी कई तस्वीरें शेयर कर लोगों से मदद की अपील कर चुकी है। लेकिन कोई बड़ी लीड अभी तक नहीं मिली है। 18 मार्च की कार्रवाई के सिलसिले में 154 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अमृतपाल सिंह अभी भी फरार है। पंजाब पुलिस के महानिरीक्षक सुखचैन सिंह गिल ने मंगलवार को कहा कि वह एक गुरुद्वारे में कपड़े बदलकर बाइक से भाग गया था।

  • पटवारी को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा

    पटवारी को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा

    ऊना/सुशील पंडित: बंगाणा के पटवार सर्कल थानाकलां के पटवारी को विजिलेंस की टीम ने ₹6000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम ने आरोपी पटवारी को स्थानीय व्यक्ति की शिकायत पूर्व सुनियोजित ढंग से जाल बिछाकर दबोचा है। विजिलेंस की टीम के अधिकारियों के अनुसार थानाकलां पंचायत के घुघन गांव का स्वर्ण सिंह अपनी जमीन की तक्सीम कराने के लिए पटवारी से आग्रह कर रहा था।लेकिन पटवारी उसे तारीख पे तारीख दिए जा रहा था। जमीन की तक्सीम कराने की एवज में पटवारी ने स्वर्ण सिंह से ₹6000 की मांग की। स्वर्ण सिंह ने पटवारी को ₹6000 देने का समय तय किया। इसके उपरांत स्वर्ण सिंह ने इस सारे मामले की जानकारी विजिलेंस की टीम ऊना को दी।
    विजिलेंस की टीम ने एसपी धर्म सिंह वर्मा के नेतृत्व में बुधवार को शाम करीब 5:00 पटवारी को पकड़ने के लिए स्वर्ण सिंह की सहायता से पूरा जाल बुन दिया। 5:00 बजे स्वर्ण सिंह ने जैसे ही प्रभारी को ₹6000 रुपए की राशि थमाई तुरंत विजिलेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर रंग लगे हुए नोटों सहित पटवारी विनोद कुमार को पटवार खाने से गिरफ्तार कर लिया। वहीं विजिलेंस उना एसपी धर्म सिंह वर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि पटवारी के विरुद्ध आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • जालंधर में Bath Castle रंगदारी मामला फॉलोअपः साजिशकर्ता कुणाल कोहली से रिवाल्वर, 5 जिंदा कारतूस, फर्जी शिकायतों की फाईल, कई बैंकों के एटीएम तथा प्रैस के कार्ड बरामद

    जालंधर में Bath Castle रंगदारी मामला फॉलोअपः साजिशकर्ता कुणाल कोहली से रिवाल्वर, 5 जिंदा कारतूस, फर्जी शिकायतों की फाईल, कई बैंकों के एटीएम तथा प्रैस के कार्ड बरामद

    पढ़ें विजीलैंस जांच में क्या हुए खुलासे..

    जालंधर/अनिल वर्मा, वरुण अग्रवालः फगवाड़ा हाईवे पर स्थित बाठ कैसल के मालिक नरिंदर बाठ से 10 लाख रुपये की वसूली करने वाले आरोपी भाजपा नेता अरविंद शर्मा, शिव सेना नेता कुणाल कोहली व नगर निगम जालन्धर के सुपरीडैंट कम एटीपी रवि पंकज के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो, थाना फ्लाईंग स्कवायड-1 मोहाली की ओर से भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 7 तथा आईपीसी की धारा 120 बी के तहत एफआईआर दर्ज कर अदालत में पेश किया था और दस दिन का रिमांड मांगा था मगर अदालत की ओर से पांच दिन का रिमांड दिया गया। गुप्त सूत्रों अनुसार विजीलैंस ब्यूरो इस मामले में नगर निगम के उच्चाधिकारियों तक पहुंचना चाहती है कि आखिर कैसे निचले स्तर पर अधिकारी लोगों से लाखों रुपयों की वसूली मांग रहे हैं। विजीलैंस इस मामले में आरोपियों की 6 महीनों की कॉल डिटेल का डंप भी ले चुकी है। 

    विजीलैंस ब्यूरो की प्राथमिक जांच में शिव सेना नेता कुणाल कोहली की कार से एक फाईल बरामद हुई है जिसमें शहर की कई नामचीन बिल्डिंगों की फर्जी शिकायतें लिखी हुई थी विजीलैंस रिमांड दौरान यह खुलासा कर सकती है कि इन बिल्डिंगों में से कितनी फिरौती वसूली जा चुकी है। यह शिकायतें सैंट्रल, कैंट तथा वैस्ट हल्के की बताई जा रही है जहां पर तैनात अधिकारियों पर भी विजीलैंस की शक की सूई घूम रही है कि आरोपियों के सबंध बिल्डिंग विभाग के ओर किन अधिकारियों के साथ हैं। फिलहाल इस मामले में आने वाले दिनों में यह आग ओर भी भड़कती नजर आ रही है जिसकी लपटें काफी दूर तक जाने की संभावना है।

    बता दें कि एक सप्ताह दौरान नगर निगम के तीन अधिकारियों के खिलाफ विजीलैंस ने भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है जिसमें साफ नजर आ रहा है कि नगर निगम कमिशनर की सर्तकर्ता बिल्कुल शून्य है और उनके दफ्तर में न बैठने के कारण अधिकारी सरेआम लोगों से लाखों रुपयों की वसूली मांग रहे हैं। इस मामले की शिकायत लोकल बॉडी मंत्री डा. इंदरबीर सिंह निज्जर तक भी पहुंची है आने वाले दिनों में डा. निज्जर नगर निगम में छापा मार सकते हैं।